सांप बचाने में पलटा वाहन, 1 की गई जान, 1 घायल वहीं विधायक पहुंचे मदद को
Khetiya, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के खेतिया-सेंधवा राजमार्ग पर मेंलन गांव के पास सड़क पार कर रहे सांप को बचाने के प्रयास में एक किराना सामान से भरा वाहन तीन बार पलट गया। दुर्घटना में दो लोग घायल हुए, जिन्हें क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेतिया पहुंचाया। इलाज के दौरान शैलेन्द्र विठ्ठल राजपूत की जान चली गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जितेन्द्र को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों व्यक्ति मोयदा के निवासी थे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
