icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

अभय चौटाला: हरियाणा दौरे का लक्ष्य, कांग्रेस के काले कपड़े पर सदन में हमला

Hansi, Haryana:हांसी बाइट : इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला हांसी पहुंचे अभय चौटाला, बोले- 9 सितंबर तक पूरे हरियाणा का दौरा पूरा करेंगे विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा काले कपड़े पहनकर पर अभय चौटाला ने कांग्रेस पर हमला बोला शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को बताया समाज का बड़ा कलंक स्कूलों में विडियो प्रतिबंधित के आदेश पर सरकार को घेरा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद हुड्डा को लेकर कहा किया आज माहौल किया खराब हांसी। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला वीरुवार को हांसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संगठन विस्तार, आगामी सम्मान दिवस, विधानसभा में विपक्ष की भूमिका और प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अभय चौटाला ने कहा कि अब तक पार्टी प्रदेश के 50 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर चुकी है और करीब 40 विधानसभा क्षेत्र शेष हैं। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर तक पूरे हरियाणा का दौरा पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ 27 अगस्त को चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस पर मेवात पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचकर चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि दें और यह संदेश दें कि आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल का है। विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा काले कपड़े पहनकर पहुंचने के सवाल पर अभय चौटाला ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज उठाना और सरकार की गलत नीतियों व फैसलों को सदन में मजबूती से उठाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सदन में शोर-शराबा करने के बाद वॉकआउट कर अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करती है। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो के दो विधायक हैं और दोनों सदन की कार्यवाही समाप्त होने तक मजबूती से अपनी बात रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि आज भी इनेलो ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा और मुख्यमंत्री से जवाब मांगा, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर विधानसभा परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ कथित धक्का-मुक्की और कोहनी मारने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि किसी वस्तु को सदन में ले जाने पर प्रतिबंध है तो उसे रोकना पुलिस का काम है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को उकसाकर माहौल खराब करने का प्रयास नहीं होना चाहिए。 अभय चौटाला ने विधानसभा में सिखों से संबंधित पर्चा दिखाए जाने के मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि स्पीकर को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और इस मामले को लेकर हरियाणा ही नहीं, बल्कि दुनिया भर का सिख समाज विरोध कर सकता है。 सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों द्वारा वीडियो बनाकर स्कूल की गतिविधियां रिकॉर्ड करने पर रोक के मुद्दे पर अभय चौटाला ने कहा कि स्कूलों में कैमरे लगे हुए हैं और स्कूल गांवों की जमीन पर बने हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को अपनी बात रखने से नहीं रोक सकती। यदि किसी बच्चे या अभिभावक को कोई शिकायत है तो उसे अपनी बात रखने का अधिकार है。 शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर पूछे गए सवाल पर अभय चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की बात की रही है, वह समाज पर कलंक है। उन्होंने जाट समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल समाज के लिए शर्मनाक है。
0
0
Report

कटिहार आजमनगर में 205 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Katihar, Bihar:आजमनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 18 लाख का 205 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार। तीन व्यक्ति पश्चिम बंगाल की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर आजमनगर की ओर आने की सूचना मिली। बरसात के दिनों में नदियों में जल भर जाने के कारण तस्कर ग्रामीण सड़कों का सहारा ले रहे हैं। अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। कटिहार जिला के आजमनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति बंगाल की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर आजमनगर की ओर जाने वाले हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष तथा पुलिस बल कुशीदा सितलमनी के पास पहुँचकर वाहन जाँच अभियान चलाया गया। गहन जाँच के क्रम में मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों के नाम मो० शमीम अख्तर, उम्र 40 वर्ष; मो० सद्दाम हुसैन, उम्र 32 वर्ष; और मो० शाहिद हुसैन, उम्र 38 वर्ष हैं। सभी अभियुक्त आजमनगर दक्षिण टोला, थाना आजमनगर, जिला कटिहार के बताए गए। विधिवत तलाशी के क्रम में 205 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाइल बरामद किए गए, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 18 लाख रुपए है। सभी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर कलेक्टर ने राखी पर विमंदित गृह की बेटियों के साथ जैसा समय बिताया

Jaipur, Rajasthan:रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जामडोली स्थित राजकीय मानसिक विमंदित गृह का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब यहां रहने वाली बेटियों ने जयपुर कलेक्टर संदेश नायक की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। किसी के चेहरे पर भाई को राखी बांधने की खुशी थी तो किसी की आंखों में अपनापन मिलने की चमक। कलेक्टर संदेश नायक ने भी इन बेटियों के बीच सिर्फ एक अधिकारी की तरह नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने बालक-बालिकाओं से रक्षा सूत्र बंधवाए और मिठाई और उपहार दिए। जामडोली के बालिका विंग में कलेक्टर के पहुँचते ही बच्चों में उत्साह नजर आया। बालक-बालिकाओं ने संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कलेक्टर ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया और प्रस्तुतियों के बाद बच्चों की हौसला अफजाई की। रक्षाबंधन के इस आयोजन में सबसे खास बात यह रही कि यहां त्योहार सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम बनकर नहीं रह गया। जिन बच्चों के लिए परिवार से दूर त्योहारों की खुशियां अधूरी हो सकती हैं, उनके साथ जिला प्रशासन के मुखिया ने परिवार जैसा समय बिताया। बालिका विंग की अधीक्षक विद्या चौधरी ने बताया कि कलेक्टर संदेश नायक समय-समय पर गृह में रह रहे दिव्यांग बालक-बालिकाओं से मिलने आते हैं। त्योहारों पर उनके साथ खुशियां साझा करते हैं और जरूरत के अनुसार सहयोग भी करते हैं। यानि राखी का यह दिन उनके लिए अचानक बना रिश्ता नहीं था। समय के साथ मुलाकातों ने अधिकारी और बच्चों के बीच अपनापन बनाया है। मिठाई और उपहार से ज्यादा मायने रखता है साथ कार्यक्रम में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निदेशक मनोज शर्मा, मानसिक विमंदित गृह बालक विंग के अधीक्षक जितेंद्र कुमार सेठी सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। राखी की डोर कलाई पर बंधी, लेकिन इस मुलाकात में संदेश इससे कहीं बड़ा था। कुछ रिश्ते खून से नहीं, अपनापन देने से बनते हैं।
0
0
Report

बस्सी में मिठाई दुकानों पर मिलावट का बड़ा पर्दाफाश; 125 किलो मिल्क केक नष्ट

Jaipur, Rajasthan:बस्सी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, शर्मा मिष्ठान भंडार से 125 किलो मिल्क केक नष्ट, अलवर से ₹180 किलो में मंगाया गया था मिल्क केक, काउंटर पर ₹360 किलो की दर से हो रही थी बिक्री, टीम ने सैंपल लेकर मौके पर ही मिल्क केक करवाया नष्ट, अन्य दुकानों से भी मिल्क केक, मावा बर्फी और गुलाब जामुन के सैंपल लिए, बस्सी (जयपुर ग्रामीण) एंकर- बस्सी में त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है, शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत फूड सेफ्टी टीम ने बस्सी के मुख्य बाजार में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया, तुंगा रोड स्थित शर्मा मिष्ठान भंडार पर करीब 125 किलो मिलावटी मिल्क केक मिला, जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करवाया, सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के अनुसार, शर्मा मिष्ठान भण्डार पर अलवर से करीब 180 रुपये किलो की दर से मंगाया गया मिल्क केक बिक्री के लिए रखा था, टीम ने सैंपल लेने के बाद तीन कार्टन में रखे 60 पैकेट, करीब 125 किलो मिल्क केक को मौके पर नष्ट करवाया, बताया गया कि इसी मिल्क केक को काटकर काउंटर पर करीब 360 रुपये किलो की दर से बेचा जा रहा था, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने श्री अम्बे जोधपुर मिष्ठान भंडार का भी निरीक्षण कर मिल्क केक का नमूना जांच के लिए लिया, वहीं लाल जी जोधपुर मिष्ठान भंडार से मिल्क केक, मावा बर्फी और गुलाब जामुन के सैंपल लिए गए, टीम ने अन्य मिठाई दुकानों का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों को फूड कलर का कम से कम इस्तेमाल करने, साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने और अच्छी गुणवत्ता का मावा इस्तेमाल करने के निर्देश दिए, जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी, कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, राजेश नागर और रिमिका माथुर शामिल रहे
0
0
Report

जामडोली में रक्षा बंधन पर कलेक्टर ने बच्चों को दिया प्यार, मिठाई

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।रक्षाबंधन से पहले जामडोली में स्नेह की डोर। कलेक्टर संदेश नायक ने विशेष बच्चों के साथ मनाई राखी। कलक्टर की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, चेहरों पर खिली मुस्कान। जामडोली के मानसिक विमंदित गृह में पहुंचकर कलेक्टर ने मनाया फेस्टिवल। बालिकाओं ने कलेक्टर को बांधी राखी, कलेक्टर ने दिया स्नेह और अपनापन। मिठाई और उपहार देकर बच्चों की खुशियों में शामिल हुए कलेक्टर। बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से सजाया कार्यक्रम। कलेक्टर ने बच्चों का बढ़ाया हौसला, खूब की हौसला अफजाई। परिवार के सदस्य की तरह बच्चों के बीच पहुंचे कलेक्टर। जामडोली में प्रशासन और अपनापन,त्योहार को बनाया यादगार। कलेक्टर ने बच्चों के साथ साझा की परिवार जैसी खुशियां। रक्षाबंधन पर जामडोली में दिखी रिश्तों से परे स्नेह की मिसाल।
0
0
Report
Advertisement

तालेड़ा नहर हादसे में 10 वर्षीय बालिका की मौत, राखी से एक दिन पहले दर्दनाक हादसा

Noida, Uttar Pradesh:तालेड़ा नहर में डूबने से 10 वर्षीय मासूम बालिका की मौत. तालेड़ा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन से एक दिन पहले दर्दनाक हादसा हो गया. नहर में नहाते समय अचानक रस्सी टूटने से दो बच्चे पानी में बह गए. स्थानीय लोगों ने 5 वर्षीय दिलीप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. सूचना पर सिविल डिफेंस की केथूदा टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद 10 वर्षीय बालिका कुंजन का शव नहर से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि कुजन मध्य प्रदेश से अपने चाचा के घर रक्षाबंधन मनाने आई थी. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया.
0
0
Report

रक्षाबंधन पर्व को लेकर परतावल में लगा भीषण जाम, गर्मी में परेशान रहे राहगीर पुलिस ने संभाला मोर्चा

Dipu RawatDipu RawatFollow10m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत परतावल में सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से करीब दो घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। जाम करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में फैल गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच जाम में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी फंसी नजर आईं। वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को काफी देर तक सड़क पर रुकना पड़ा। पर्व के चलते बाजार में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, जिससे यातायात का दबाव और बढ़ गया। जाम की सूचना मिलते ही परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया, जिसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका और आवागमन सुचारु रूप से शुरू हुआ। पुलिस की सक्रियता से राहगीरों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report
Advertisement

रक्षाबंधन समारोह में मातम:बीजेपी मेयर के आयोजन में महिला की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में मौत

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow13m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: पार्थ गौतम फाउंडेशन और भाजपा मेयर की ओर से आयोजित रक्षाबंधन समारोह के दौरान एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के मुताबिक गर्मी और उमस के चलते महिला की हालत बिगड़ी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतका की पहचान मधू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला रक्षाबंधन समारोह में शामिल होने पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अस्वस्थ हो गई। वहां मौजूद लोगों और आयोजकों की ओर से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू किया,लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद महिला के परिजनों में भी कोहराम मच गया।फिलहाल महिला की मौत की वजह को लेकर गर्मी और उमस के कारण तबीयत बिगड़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह और परिजनों की पुष्टि नहीं हो सकी है आधिकारिक रूप से कोई भी खबर को लेकर सूचना नहीं आई।
0
0
Report

बाढ़ में नाव पर बहन ने भाइयों को राखी बांधी; फर्रुखाबाद में प्रेम मिसाल

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में बाढ़ में भी नहीं डगमगाए बहन के कदम, नाव से भाइयों को राखी बांधने निकली चारों तरफ बाढ़ का पानी, हाथ में राखी… नाव से भाइयों तक पहुंची बहन एंकर - फर्रुखाबाद में बाढ़ ने लोगों की जिंदगी की रफ्तार जरूर रोक दी है। गांवों के रास्ते पानी में डूबे हैं और आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा बनी हुई है। लेकिन भाई-बहन के प्यार के आगे बाढ़ का यह पानी भी बेबस नजर आया। शादी के बाद अपने पहले रक्षाबंधन पर एक बहन अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए नाव पर सवार होकर मायके के लिए निकल पड़ी। हाथों में राखी और मिठाई लिए नाव में बैठी बहन का यह दृश्य भाई-बहन के अटूट रिश्ते की तस्वीर बयां कर रहा है।
0
0
Report

जींद में शैलजा ने सरकार घोषणाओं बावजूद जमीन पर काम नहीं दिखने का आरोप

Jhanj Kalan, Haryana:जींड में कष्ट निवारण समिति की बैठक में सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जहां जनता की समस्याओं को लेकर प्रशासन को जवाबदेह बनाने की बात हुई, वहीं शैलजा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, साइबर क्राइम, अवैध हथियार, मतदाता सूचियों और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। शैलजा ने सवाल उठाया कि आखिर बड़ी-बड़ी घोषणाओं के बावजूद जमीन पर हालात क्यों नहीं बदल रहे? कुमारी शैलजा ने कानून व्यवस्था पर हमला: उन्होंने सवाल किया कि जब प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म, साइबर क्राइम और अवैध हथियारों से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं तो शासन-प्रशासन और इंटेलिजेंस आखिर क्या कर रही है? उन्होंने कहा कि केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच भी पर्याप्त तालमेल नजर नहीं आता। अवैध हथियारों को लेकर उन्होंने बड़ा सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर ये हथियार कहां से आ रहे हैं और इनके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी तह तक जाना बेहद जरूरी है। मतदाता सूची पर सवाल: शैलजा ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूचियों से कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मुलाकात नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। शैलजा ने कहा कि हर नागरिक का अधिकार है कि सही मतदाता सूची बने और गलत वोट न पड़े। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। घोषणाओं और विकास पर घेरा: सरकार की विकास योजनाओं पर निशाना साधते हुए शैलजा ने कहा कि घोषणाएं तो बड़ी-बड़ी हो रही हैं, लेकिन बजट और धरातल पर काम दिखाई नहीं देता। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, सड़कों, पानी, पार्कों और बिजली की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि शहरों और गांवों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मुख्यमंत्री घोषणाएं वर्षों बाद भी फाइलों में अटकी हुई हैं। जनता की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई: बैठक में लोगों ने अपनी समस्याएं सांसद कुमारी शैलजा के सामने रखीं। शैलजा ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं की जानकारी ली और लंबित मामलों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का असली काम कागजों पर योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ आम आदमी तक पहुंचाना है। जनता की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई होनी चाहिए और अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
0
0
Report
Advertisement

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली किडनी ट्रांसप्लांट, पत्नी ने पति को दी नई जिंदगी

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। एसएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया है। खास बात यह रही कि पत्नी ने अपनी एक किडनी देकर पति को नई जिंदगी दी। इस बड़ी उपलब्धि के बाद केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टरों की पूरी टीम को सम्मानित किया। एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी प्रत्यारोपण की दिशा में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। महेंद्र सिंह को उनकी पत्नी मीना ने किडनी दान की, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया। पहली ही कोशिश में ऑपरेशन के सफल होने से मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर है। यह सफलता अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने की मुहिम को भी नई मजबूती देगी। साल 2023 में करीब 8 हजार 3 लोगों ने अंगदान की शपथ ली थी और अब एसएन मेडिकल कॉलेज में सफल किडनी ट्रांसप्लांट ने इस संकल्प को एक बड़ी कामयाबी में बदल दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर ट्रांसप्लांट टीम को सम्मानित किया। डॉ. अपूर्व जैन समेत ऑपरेशन को सफल बनाने वाली पूरी टीम को सम्मान मिला। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए मील का पत्थर साबित होगी और भविष्य में अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top