451551
बड़वानी में तेज रफ्तार कंटेनर ने दो वाहनों को मारी टक्कर, 9 घायल
Barwani, Madhya Pradesh:बड़वानी-इंदौर मार्ग पर चिड़ि मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक कार और एक तूफान वाहन प्रभावित हुए, जिसमें लगभग 8-9 लोग घायल हो गए। तूफान में सवार लोग शिरडी, महाराष्ट्र मजदूरी करने जा रहे थे। घायलों को हाईवे एंबुलेंस द्वारा सेंधवा सिविल अस्पताल भेजा गया। बिजासन चौकी प्रभारी धनेश्वर पाटिल ने घटना की पुष्टि की। दुर्घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जांजगीर-चांपा में परिवार परामर्श केंद्र पर 5 लाख रुपए के लेनदेन के आरोप
Taga, Chhattisgarh:कौशल विकास प्रशिक्षण का काम दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए के कथित लेनदेन से जुड़ा है। कोरबा निवासी पारस जैन ने परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर संतोषी दुबे और उनकी सहयोगी मीरा खूंटे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 3 लाख 50 हजार रुपए प्रेमा खूंटे के बैंक खाते में दिए गए, जबकि 1 लाख 50 हजार रुपए नगद काउंसलर संतोषी दुबे के घर पर दिए गए। इस तरह कुल 5 लाख रुपए के लेनदेन की शिकायत सामने आने के बाद परिवार परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने काउंसलर संतोषी दुबे को पद से पृथक कर دیا है। वहीं पूरे मामले की जांच AJK प्रभारी डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में की जा रही है। डीएसपी के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर परिवार परामर्श केंद्र से जुड़ा यह दूसरा मामला है, इससे पहले काउंसलर पूजा राठौर के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से निष्कासित किया गया था। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने परिवार परामर्श केंद्र की व्यवस्था, काउंसलरों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में 5 लाख रुपए के कथित लेनदेन की सच्चाई क्या सामने आती है और जिम्मेदारों पर आगे क्या कार्रवाई होती है।0
0
Report
दुर्ग के छावनी चौक की बंद फैक्ट्री में आग, दमकल ने काबू पाया
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग के छावनी चौक स्थित एक बंद फैक्ट्री में अचानक आग लग गई आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है वही आग लगने कि दमकल विभाग कप दी गई सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि आग फैक्ट्री के अंदर बने कमरों को अपनी चपेट में ले चुकी थी दमकल कर्मियों ने आधुनिक उपकरणों और मुस्तैदी के साथ बहादुरी दिखाते हुए लगभग एक गाड़ी पानी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया अग्निशमन टीम की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.0
0
Report
म mandla में असाइनमेंट के लिए इनपुट मांगा गया
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - असाइनमेंट द्वारा मांगा गया इनपुट。0
0
Report
Advertisement
संजय निषाद ने मछुआ समाज के आरक्षण की मांग पर सड़क जाम किया
Noida, Uttar Pradesh:निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने मछुआ समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने को लेकर गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया. महाराजगंज जिले के फरेंदा तहसील क्षेत्र स्थित उदितपुर के अभिनव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज निषाद पार्टी द्वारा संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया था. उसमें मछुआ समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, सम्मानजनक प्रतिनिधित्व एवं मछुआ समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण देने पर चर्चा की गई थी. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद संजय निषाद ने मछुआ समाज को आरक्षण देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के दोनों लेन को जाम दिया है और सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं. संजय निषाद का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांगों को नहीं मानेगा वह सड़क पर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे रहेंगे.0
0
Report
बैतूल में स्मार्ट मीटर पर भारी विरोध, बिलों में बढ़ोतरी से जनता नाराज
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया। तिलक वार्ड और आजाद वार्ड के सैकड़ों रहवासियों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में गरीब परिवारों के लिए बढ़े हुए बिजली बिलों का भुगतान करना मुश्किल हो रहा है। दरअसल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर खान के मुताबिक आज सुबह आजाद वार्ड और तिलक वार्ड में बिजली विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचे और लोगों की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही वार्डवासी एकजुट हो गए और मौके पर पहुंचकर बिजली कर्मचारियों का विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देख बिजली कर्मचारियों को बिना मीटर लगाए ही बैरंग लौटना पड़ा। रहवासियों की मांग है कि उनकी सहमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएं और पहले बिजली विभाग उनकी समस्याओं का समाधान करे। गौरतलब है कि बैतूल जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध का यह पहला मामला नहीं है। अलग-अलग इलाकों से लगातार शिकायतें और विरोध के मामले सामने आ रहे हैं। अब देखना होगा कि बिजली विभाग लोगों की इन आपत्तियों और शिकायतों पर क्या कदम उठाता है。0
0
Report
जालौन में सरकारी स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में सरकारी स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरों के कब्जे से सरकारी स्कूल से चोरी किया गया टैबलेट, इनवर्टर और तीन स्टार्टर व 920 रुपए बरामद, आरोपियों के कब्जे से चोरी के उपकरण, 2 लोहे के पेंचकस, 1 हथौड़ी प्लास बरामद, पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी दर्ज है मुकदमें, पुलिस ने दोनों आरोपियों निहाल और पिंटू के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर भेजा जेल, कोंच कोतवाली पुलिस ने कूंड़ा मार्ग स्तिथ नहर पुलिया के पास से की गिरफ्तारी।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ जेल: मोबाइल व नशे के सप्लाई पर डीआईजी जांच
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : सालों से मोबाइल, नशा और प्रतिबंधित सामग्री का खेल! बार-बार कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा प्रतापगढ़ जेल में सप्लाई का सिलसिला, अब डीआईजी पहुंचीं जांच करने एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिला जेल की चारदीवारी के भीतर आखिर ऐसा क्या चल रहा है, जहाँ बार-बार कार्रवाई होती है, मोबाइल बरामद होते हैं, प्रतिबंधित सामग्री पकड़ी जाती है, लेकिन इसके बावजूद जेल में बंदियों तक मोबाइल और नशे का सामान पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मामला केवल मोबाइल मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और जेल में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने वाले नेटवर्क पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय पुलिस की तलाशी में जेल के भीतर से छह मोबाइल मिलने, अलग-अलग समय पर सिम, चार्जर, तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद होने तथा जेल के अंदर का वीडियो वायरल होने के बाद अब जेल विभाग भी हरकत में आया है। मामलों की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी सुमन मालिवाल प्रतापगढ़ पहुँचीं। उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में डीआईजी सुमन मालिवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले स्थानीय पुलिस की ओर से जेल के अंदर तलाशी के दौरान मोबाइल बरामद किए गए थे। इसी मामले की जांच के लिए वह प्रतापगढ़ पहुंची हैं। जेल के अंदर वायरल हुए वीडियो के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि उन्होंने वीडियो देखा है और उसमें दिखाई देने वाले बंदी से बातचीत की है। डीआईजी के अनुसार, संबंधित बंदी ने बातचीत में बताया कि उसने जेल प्रशासन को ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से वीडियो बनाया था। हालांकि, वीडियो कब बनाया गया और उसके पीछे वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं, यह जांच का अलग विषय है। इस संबंध में अभी जांच की जा रही है और आगे की स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जेल में प्रतिबंधित सामग्री पहुंचने का मामला नया नहीं है। पिछले कई वर्षों से जेल में मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिलने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 20 मई 2022 को उदयपुर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद बंदियों के प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट होने की कथित साजिश का मामला सामने आया था। इसके बाद 6 फरवरी 2023 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जेल के आठ बैरकों की तलाशी ली गई थी, जिसमें 13 मोबाइल मिलने का उल्लेख किया गया है। इसके बाद भी जेल में प्रतिबंधित सामग्री मिलने की घटनाएं सामने आती रहीं। रिपोर्ट में 6 अक्टूबर 2026 को हाई सिक्योरिटी ब्लॉक में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, कीपैड मोबाइल, सिम, चार्जर और अन्य सामग्री मिलने का जिक्र है। वहीं 24 अक्टूबर को एक बंदी के पास पार्सल उठाते पकड़े जाने और उससे मोबाइल, चार्जर तथा अन्य सामग्री मिलने की बात भी प्रकाशित रिपोर्ट में सामने आई है। 29 अक्टूबर को भी जेल में मोबाइल, ईयरबड्स, तंबाकू, बीड़ी और चूने की ट्यूब जैसी प्रतिबंधित सामग्री मिलने का उल्लेख किया गया है। इन घटनाओं की लगातार पुनरावृत्ति इस बात की ओर इशारा करती है कि जेल में प्रतिबंधित सामान पहुंचने की समस्या केवल किसी एक घटना तक सीमित नहीं है।0
0
Report
136 सालों से मंदिर निशान यात्रा: उदयगिरि परिक्रमा प्रारम्भ
Vidisha, Madhya Pradesh:- आवला नवमी के मौके पर एकत्रित हुए शहर के मंदिरों के निशान, - 136 पुरानी उदयगिरि की 18 किलोमीटर की परिक्रमा होगी प्रारंब... 136 सालों से शहर के मंदिरों के निशान को एकत्रित कर एक साथ उनकी यात्रा निकाली जाती है, सभी मंदिरों के निशान एकत्रित होना प्रारंभ हो गए इसके बाद चोपड़ा पंडित विश्वनाथ शास्त्री निवास पर पूजा अर्चना के साथ निशान की 18 किलोमीटर की उदयगिरि परिक्रमा प्रारंभ होगी जहां मिले का आयोजन भी हुए, इसी निशान यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर हेमा मालिनी डैम से होते हुए गुजरे उदयगिरि में विभिन्न आयोजन में शामिल होंगे0
0
Report
कुकदुर में गुलेल से पत्थर मारकर हत्या, परिवार के तीन गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:कावर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम डेंगुरजाम में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गुलेल से पत्थर मारने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद एक व्यक्ति की हत्या तक पहुंच गया। आरोप है कि गांव के ही एक परिवार के तीन सदस्यों ने एक राय होकर इतवारी बैगा पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के चलते इतवारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुकदुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वैज्ञानिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मामले में मोहन बैगा (45), उसकी पत्नी आमबाई उर्फ रामबाई बैगा (40) और बेटे रामदयाल बैगा (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा भी जब्त किया गया। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है。0
0
Report
Advertisement
जबलपुर रेलवे प्लेटफार्म 1 पर आग, पार्सल विभाग में आग लगने का कारण अज्ञातफाइल दस्तावेज जलकर खाक, दमकल ने मोर्चा संभाला
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर रेलवे प्लेटफार्म नंबर 1 पर लगी आग, पार्सल विभाग में आग लगने का कारण अज्ञातफाइल दस्तावेज जलकर खाक, रांझी दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा, रेलवे प्लेटफार्म क्रमांक 1 में आग लगने की घटना से फैली अफरा तफरी यात्रियों में हड़कंप का माहौल, सही समय पर दमकल की टीम मौके पर पहुंचने से बड़ा हादसा होने से टला0
0
Report
कानपुर से मुंबई तक भयानक आग, फैक्ट्रियाँ और गोदाम जल कर राख
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर से मुंबई तक भीषण आग का कहर देखने को मिला... कहीं केमिकल फैक्ट्री धधक उठी... तो कहीं टेंट का गोदाम आग की लपटों में घिर गया... आग इतनी भयानक थी कि जान बचाने के लिए कर्मचारियों को छत से छलांग तक लगानी पड़ी... आग की इन घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है... कहीं फैक्ट्री जलकर खाक हो गई... तो कहीं गोदाम में रखा सामान राख हो गया... फिलहाल दोनों घटनाओं में आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
Etawah में दो सड़क हादसों में चार की मौत, एक मासूम घायल
Etawah, Uttar Pradesh:Etawah में दो अलग-अलग सड़क हादसों में भाई-बहन समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक मासूम गंभीर रूप से घायल। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. पहली घटना: बकेवर क्षेत्र के बहेड़ा गाँव के रहने वाले शुभ तिवारी अपनी बहन आशु तिवारी भांजी राधिका के साथ बाइक पर सवार होकर औरैया जनपद में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में भाई-बहन की मौत, भाजी गंभीर रूप से घायल है जिसका सैफई पीजीआई में इलाज जारी है. दूसरी घटना: बकेवर क्षेत्र के सराय मिट्ठे नेशनल हाइवे पर कानपुर देहात के रहने वाले ताऊ उमेश और भतीजे आदर्श इटावा शहर से दवा लेकर वापस घर जा रहे थे; अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इस हादसे में ताऊ और भतीजे की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी. बाइट: डॉक्टर राहुल बाबू - ई.एम.ओ- जिला अस्पताल इटावा0
0
Report
Advertisement
जालौन के कालपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का जोरदार स्वागत,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के कालपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का जोरदार स्वागत, दुर्गा मंदिर चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य अभिनंदन, ढोल-नगाड़ों की थाप और कांग्रेस के नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, हाईवे पर काफिला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने झंडे लहराकर किया जोरदार स्वागत, झांसी में आयोजित अहम बैठक में शामिल होने जा रही थीं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, राठ के पूर्व विधायक एवं बुंदेलखंड प्रभारी गयादीन अनुरागी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद, प्रदेश अध्यक्ष ने आत्मीय स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का जताया आभार, स्वागत कार्यक्रम के बाद झांसी के लिए रवाना हुआ आराधना मिश्रा का काफिला, जालौन के कालपी स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे का मामला।0
0
Report
झुंझुनूं चिड़ावा फर्जी आदेश मामले: वकील विक्रम सिंह जेल भेजे गए
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के चिड़ावा से बड़ी खबर — फर्जी हाईकोर्ट आदेश मामले में गिरफ्तार अधिवक्ता विक्रम सिंह जेल भेजे गए — दो दिन का पुलिस रिमांड पूरा, चिड़ावा एसीजेएम कोर्ट में हुई पेशी — एसीजेएम कोर्ट ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में — कोर्ट से बाहर आरोपित बोला—राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मुझे फंसाया गया — कथित फर्जी आदेश से मेरा कोई लेना-देना नहीं, न मैंने बनाया न भेजा — कल 19 नवंबर को झुंझुनूं एसपी की भी इसी मामले में हाईकोर्ट में पेशी — हाईकोर्ट में पुलिस जांच और एफआईआर से जुड़े तथ्य रखने होंगे — मामले में अभी और गिरफ्तारियों की संभावना, पुलिस जांच में जुटी झुंझुनूं के चिड़ावा से बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ में पंचायतराज चुनाव के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट का कथित फर्जी आदेश तैयार कर चुनाव लड़ने की अनुमति हासिल करने के मामले में गिरफ्तार अधिवक्ता विक्रम सिंह को बुधवार को जेल भेज दिया गया। दो दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने आरोपित को चिड़ावा स्थित एसीजेएम कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। अदालत के आदेश के बाद जब पुलिस आरोपित विक्रम सिंह को कोर्ट से बाहर लेकर जा रही थी। तब मीडियाकर्मियों ने उनसे मामले को लेकर सवाल किए। इस पर विक्रम सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने कथित फर्जी आदेश तैयार करने और उसे किसी को भेजने से भी इनकार किया। विक्रम सिंह ने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वह 14 तारीख तक जयप्रकाश के वकील थ। उसके बाद हाईकोर्ट में जयप्रकाश के कोई वकील नहीं थे। उन्होंने कहा कि जिस तथाकथित आदेश की बात की जा रही है, उससे उनका कोई संबंध नहीं है। आरोपी ने दावा किया कि न तो उन्होंने कोई आदेश तैयार किया और न ही किसी को भेजा। उनका इस पूरे मामले में कोई रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कानून को मानने वाले व्यक्ति है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। आपको बता दें कि इस पूरे प्रकरण में अब 19 नवंबर यानी गुरुवार का दिन भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने झुंझुनूं एसपी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं। एसपी को अदालत के समक्ष दर्ज एफआईआर और अब तक हुई पुलिस जांच से संबंधित तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। ऐसे में अधिवक्ता विक्रम सिंह की गिरफ्तारी, दो दिन के रिमांड के दौरान हुई पूछताछ और अब जेल भेजे जाने की कार्रवाई को लेकर भी हाईकोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो सकती है। अदालत की ओर से इस मामले में पुलिस की जांच और अब तक की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। इस प्रकरण में अधिवक्ता विक्रम सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कथित फर्जी आदेश तैयार करने और उसे संबंधित निर्वाचन अधिकारियों तक पहुंचाने में अन्य कौन-कौन शामिल थे? पुलिस की जांच का दायरा केवल गिरफ्तार आरोपित तक सीमित नहीं है। कथित आदेश तैयार करने, उसके प्रसारण और चुनावी प्रक्रिया में इस्तेमाल किए जाने की पूरी कड़ी खंगाली जा रही है। सूरजगढ़ सीआई रामसिंह पहले ही मामले के अनुसंधान जारी होने और पूछताछ के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना जता चुके हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की चर्चाएं भी तेज हैं। दरअसल, यह पूरा मामला सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के पुत्र जयप्रकाश के पंचायतराज चुनाव में नामांकन से जुड़ा है। ग्राम पंचायत जीणी की मतदाता सूची में नाम हटाए जाने के विवाद के बीच राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के नाम पर एक कथित दस्तावेज सामने आया था। इसमें जयप्रकाश का नाम मतदाता सूची में बहाल करने और पंचायतराज चुनाव में नामांकन दाखिल कर चुनाव लड़ने की अनुमति दिए जाने संबंधी निर्देश दर्शाए गए थे। इस कथित आदेश को संबंधित निर्वाचन अधिकारियों तक भी पहुंचाया गया था। बाद में मामला राजस्थान हाईकोर्ट के संज्ञान में आया तो आदेश की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े हुए। हाईकोर्ट के रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि संबंधित तारीख को अदालत की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। इसके बाद अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। फिलहाल अधिवक्ता विक्रम सिंह जेल भेजे जा चुके हैं और पुलिस जांच जारी है। अब 19 नवंबर को हाईकोर्ट में झुंझुनूं एसपी की पेशी और उसके बाद जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर सबकी नजर रहेगी। यह भी देखना महत्वपूर्ण होगा कि कथित फर्जी आदेश के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा कब होता है और क्या इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी होती है।0
0
Report
बारां जिला परिषद चुनाव: प्रियंका नंदवाना बनेंगी कांग्रेस उम्मीदवार, भाजपा से रमा चौपड़ा भिड़ेंगी?
Jaipur, Rajasthan:सफेद पोशाक में राहुल लेघा हैं जो भाजयुमो के प्रदेश मंत्री हैं भाजपा का दुपटटा पहने हुए बाइट रमा चौपड़ा की है जो वर्तमान में जयपुर जिला प्रमुख हैं और जिला परिषद प्रत्याशी हैं साथ ही जिला प्रमुख की दावेदार भीं तीसरी बाइट सफेट शूट में प्रियंका नंदवाना की हैं ये बारां जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी हैं वीडियो बाड़ेबंदी के लिए रवाना होते समय का है प्रियंका नंदवाना। कांग्रेस प्रत्याशी बारां जिला परिष रमा चौपड़ा। निवर्तमान जिला प्रमुख जयपुर एवं जिला परिषद प्रत्याशी भाजपा राहूल लेघा। प्रदेश मंत्री भाजयुमो0
0
Report
Advertisement
