icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow19 Aug 2024, 12:59 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झारखंड के राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर में दर्शन किए; विकास पर बातचीत के संकेत

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने विश्व प्रसिद्ध श्रीबंशीधर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। 32 मन शुद्ध सोने से बनी भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की अद्भुत प्रतिमाओं का दर्शन कर राज्यपाल ने करीब आधे घंटे तक विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास को लेकर स्थानीय लोगों ने जो मांगें रखी हैं, उन्हें लिखित रूप में दें। वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार आज एक दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने श्रीबंशीधर नगर स्थित प्रसिद्ध श्रीबंशीधर मंदिर में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की प्रतिमाओं का दर्शन किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर पहुंचने पर प्रबंधन समिति की ओर से राज्यपाल का बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की 32 मन शुद्ध सोने की प्रतिमा और चरण पादुका का दर्शन किया। करीब आधे घंटे तक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद राज्यपाल ने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान मंदिरों से भी है। स्थानीय लोगों ने मंदिर और क्षेत्र के विकास को लेकर जो मांगें रखी हैं, उन्हें लिखित रूप में दें। वे इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे.
0
0
Report

बलरामपुर में गणपति महोत्सव का शानदार विसर्जन शोभायात्रा के साथ सम्पन्न

Balrampur, Uttar Pradesh:गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा बलरामपुर शहर, नम आंखों से दी बप्पा को विदाई भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सिसई घाट पर हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन बलरामपुर। गणपति महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति के तत्वावधान में सोमवार को 10वें वार्षिक गणपति महोत्सव का समापन भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुआ। गणपति बप्पा की विदाई के दौरान पूरा शहर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए गणपति प्रतिमाओं को अंतिम विदाई दी। युवाओं के साथ महिलाएं भी शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल रहीं。 विसर्जन कार्यक्रम का शुभारंभ वीर विनय चौराहे पर आयोजित समारोह से हुआ। मुख्य अतिथि गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद महाराज तथा विशिष्ट अतिथि सदर विधायक पल्टू राम, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति की ओर से अतिथियों का बैज लगाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया。 समिति अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुबे ने किया। सीओ सिटी अभिषेक सिंह, नगर कोतवाल संतोष मिश्रा, भाजपा महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’ और डीपी सिंह का भी समिति की ओर से स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया。 हरी झंडी दिखाकर रवाना हुई शोभायात्रा अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा वीर विनय चौराहे से मेन चौक, ठठेरी बाजार, गर्ल्स कॉलेज, देवीदयाल तिराहा और बड़े पुल होते हुए पुनः मेन चौक पहुंची। इसके बाद मेजर चौराहा और कालीथान मार्ग से होते हुए प्रतिमाओं को राप्ती नदी के सिसई घाट ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया。 शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। समिति के संरक्षक कमलेश त्रिपाठी, संजय शर्मा, पप्पू गुप्ता, महामंत्री मनोज साहू, उपाध्यक्ष अंबरीष शुक्ला, मनीष तिवारी, श्याम कसौधन, बंटी साहू, कोषाध्यक्ष आनंद गुप्ता, मंत्री भानु तिवारी, अक्षय शुक्ला, शौर्य मिश्रा, निशांत चौहान, गौरव मिश्रा, जय प्रकाश श्रीवास्तव, हेमांक मिश्रा, अजीत ओझा, राम गोपाल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया।
0
0
Report

जालौन की सड़कों पर गड्ढा मुक्ति अभियान शुरू, 63 किलोमीटर मरम्मत शुरू

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में खराब सड़कों और गड्ढों की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए सोमवार से गड्ढामुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चिन्हित मार्गों पर लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। अभियान के पहले चरण में उरई क्षेत्र के पांच प्रमुख मार्गों को शामिल करते हुए कुल 63 किलोमीटर सड़क को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत कोंच-पहाड़गांव-कमतरलरी मार्ग के 15 किलोमीटर और बंगरा रेडर-लगामपुरा मार्ग के 15 किलोमीटर हिस्से में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा हमीरपुर-कालपी मार्ग के 20 किलोमीटर, आटा-चुर्खी मार्ग से नूरपुर संपर्क मार्ग के तीन किलोमीटर तथा जालौन-चुर्की मार्ग के 10 किलोमीटर हिस्से को भी दुरुस्त किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद संबंधित खंडों के अधिशासी अभियंताओं ने चिन्हित मार्गों पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इनमें हमीरपुर-कालपी मार्ग एसएच-91 श्रेणी का है, जबकि अन्य मार्ग ओडीआर और ग्रामीण संपर्क मार्गों की श्रेणी में आते हैं। गड्ढामुक्ति अभियान का उद्देश्य सड़क की खराब सतह को सुधारने के साथ राहगीरों और वाहन चालकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को मरम्मत कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूरा हो, जिससे सड़कों की स्थिति में स्थायी सुधार दिखाई दे। प्रशासन के अनुसार अभियान के आगामी चरणों में आवश्यकता के आधार पर अन्य खराब मार्गों को भी शामिल किया जा सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों समेत विभिन्न स्थानों के बीच आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

यमुनानगर मंदिर से तीन लाख की चोरी, CCTV फुटेज में आरोपी

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं। शहर के बीचों-बीच हाईवे के किनारे और गांधीनगर थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित श्री दयाल जी हनुमान मंदिर, सरोजनी कॉलोनी में चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर करीब तीन लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि तड़के करीब चार बजे एक युवक मंदिर में दाखिल हुआ। उसने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। मंदिर में पहुंचकर आरोपी ने दानपात्र को तोड़ा और उसमें रखी करीब तीन लाख रुपये की नकदी निकाल ली। वारदात का पता चलते ही मंदिर के पुजारी ने चोर का पीछा किया, लेकिन आरोपी आसपास की गलियों से होकर फरार हो गया। पुजारी ने बताया कि चोरी हुई रकम लोगों के सहयोग से इकट्ठी की गई थी और इसे एक गरीब लड़की की शादी में खर्च किया जाना था। सीसीटीवी कैमरों में आरोपी भागता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यमुनानगर हाईवे पर स्थित इस मंदिर के आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। मंदिर खुलने से कुछ मिनट पहले ही चोर ने वारदात को अंजाम दिया। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में जुटी है।
0
0
Report

1 अक्टूबर से बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा

Ghaziabad, Uttar Pradesh:वाहन चालकों को 1 अक्टूबर 2026 से बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र वाले वाहनों को पेट्रोल डीजल नहीं दिया जाएगा. जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वह 30 सितंबर से पहले अपने वाहनों की प्रदूषण सर्टिफिकेट की वैधता जांच करा लें. यदि प्रमाण पत्र समाप्त हो चुका है याSoon समाप्त होने वाला है तो समय रहते उसका नवीनीकरण करा लें. जिला पूर्ति अधिकारी अमित कुमार तिवारी ने बताया कि एक अक्टूबर से जिन वाहनों की प्रदूषण सर्टिफिकेट वैध नहीं होगी उन्हें पेट्रोल पंप से ईंधन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा इस व्यवस्था को लागू करने के लिए जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर एक विशेष ऐप डाउनलोड कराया गया है पेट्रोल पंप पर वाहन का नंबर स्कैन करने के बाद ऐप के माध्यम से तत्काल यह जानकारी मिल जाएगी कि संबंधित वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र वैध है या नहीं. उन्होंने कहा कि वाहन स्वामी 30 सितंबर तक अपने दस्तावेजों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर लें ताकि एक अक्टूबर से पेट्रोल या डीजल लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना वैध प्रदूषण सर्टिफिकेट के वाहन चलाने पर केवल पेट्रोल डीजल नहीं मिलने की समस्या ही नहीं होगी, बल्कि वाहनों के चालान की कार्रवाई भी की जाएगी इसके लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की जा रही है. जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देश दिए हैं कि एक अक्टूबर से बिना वैध प्रदषण सर्टिफिकेट वाले वाहनों को ईंधन उपलब्ध न कराया जाए. गाजियाबाद जिला पूर्ति विभाग की इस व्यवस्था का उद्देश्य वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण रखना और वाहन स्वामियों को अपने वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र समय से बनवाने के लिए जागरूक करना है।
0
0
Report

द्वारका में विदेशी नागरिकों के दस्तावेज़ जाँच के लिए 25 टीमों का बड़ा अभियान

New Delhi, Delhi:द्वारका जिले में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे और वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पुलिस की 25 टीमों ने जिले में 43 अलग-अलग जगहों पर जांच की। इस दौरान पुलिस ने 40 विदेशी नागरिकों का सत्यापन किया। इनमें 31 नाइजीरियाई, 4 युगांडा, 3 तंजानिया और 2 आइवरी कोस्ट के नागरिक शामिल हैं। इनमें 30 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान 10 विदेशी नागरिक ऐसे मिले, जिनके खिलाफ डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू की गई है। इनमें 5 नाइजीरियाई, 4 युगांडा और 1 तंजानिया का नागरिक शामिल है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद विदेशी नागरिकों के दस्तावेज और भारत में रहने की स्थिति की जांच करना है। साथ ही आपराधिक मामलों में शामिल विदेशी नागरिकों की भी पहचान की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में करीब 150 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

नीरज कुमार ने NDA उम्मीदवार के लिए एकता और कदम उठाने का संकेत दिया

Pariaunna, Bihar:एंकर: रहुई में जेडीयू एमएलसी एवं एनडीए पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार ने चुनावी बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान जेडीयू जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद, महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार और प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के दौरान नीरज कुमार ने राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, बंटोगे तो कटोगे वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भटकिए नहीं तो खटकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लव-कुश की एकता का उदाहरण बिहार में देखने को मिलता है। वहीजमुई की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर सरकार की नजर है। घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का नतीजा जल्द देखने को मिलेगा। बिहार में इस तरह की लंपटई की इजाजत किसी को नहीं है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां की मिमिक्री करना राजनीति में शुचिता का संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मनभेद और मतभेद हो सकता है, लेकिन अपने पुरखों पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का सम्मान करने वालों को भी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है, इसका मतलब यह नहीं कि उनकी दिवंगत मां को लेकर टिप्पणी की जाए।वहीं आनंद सिंह प्रकरण और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवारी को लेकर नीरज कुमार ने कहा कि अभी तक एनडीए गठबंधन की ओर से उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म भी अनंत चतुर्दशी के दिन हुआ है, इसलिए चिंता मुक्त रहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी पूंजी कार्यकर्ता हैं। उनके पास न धनबल है और न बाहुबल, बल्कि कार्यकर्ता बल है और इसी के आधार पर वे चुनाव लड़ते हैं। बाइट:नीरज कुमार एमएलसी जेडीयू ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
0
Report

झांसी में ड्रग तस्कर परवेज अली हत्या: चार आरोपी गिरफ्तार, कुल 12 जेल भेजे

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला ड्रग्स तस्कर परवेज अली की पीट-पीटकर 13 सितंबर को हत्या कर दी गई थी, इस हत्याकांड में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी शुभम गुप्ता, फरहान, अफाक और अभिषेक को कोर्ट के सामने पेश किया है, यहां से चारों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस हत्याकांड से जुड़े आठ आरोपियों को पहले ही अरेस्ट करके जेल भेज चुके है। इस घटना से जुड़े अबतक 12 आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेजा जा चुका है।
0
0
Report
Advertisement

महिलाओं ने शराब दुकान हटाने की मांग पर मार्ग जाम किया, हिंसा की घटना

Jagdalpur, Chhattisgarh:शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित सरकारी शराब दुकान को हटाने की मांग करते हुए सोमवार को स्थानीय वार्ड की महिलाओं ने मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया, दरअसल रविवार शाम को शराब दुकान के पास ही दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी इस दौरान चाकू बाजी में एक युवक की जान चली गई, घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जाहिर किया है, स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान के चलते यहां पर आए दिन विवाद होता रहता है जिससे पहले भी हत्या का एक मामला सामने आ चुका है और शराब दुकान के चलते मुख्य मार्ग में सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं, शांति नगर वार्ड के लोगों ने शराब दुकान को यहां से हटाने की मांग की साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजे के रूप में10 लाख रुपए देने की मांग करते हुए मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा । बाइट जोस्टिन भवानी स्थानीय पार्षद बाइट डोमन लाल नायब तहसीलदार जगदलपुर
0
0
Report
Advertisement

खजान दास के दरवाजे पर बीजेपी में घमासान: 60 बागी ज्वाइनिंग रोककर लौटे

Dehradun, Uttarakhand: BJP के अंदर घमासान! पटके सज गए, मिठाई आ गई, 60 नए चेहरे जौनसार से कमल थामने पहुंच गए... लेकिन तभी सीन में कैबिनेट मंत्री खजान दास की आ और पूरी ज्वाइनिंग पर ब्रेक लग गया। 60 लोग बिना पटका पहने ही बीजेपी दफ्तर से बैरंग लौट गए। बीजेपी प्रदेश कार्यालय का नजारा देखिए। टेबल पर भगवा पटके, सामने मिठाई के डिब्बे और कुर्सियों पर बैठे 26 परिवारों के 60 लोग जो कांग्रेस छोड़ कमल पकड़ने का मन बना चुके थे। जौनसार की सियासत में इसे मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा था, लेकिन तभी दरवाजा खुला और कैबिनेट मंत्री खजान दास अंदर आए और आते ही माहौल में सन्नाटा छा गया। मंत्री की एक इशारे पर ज्वाइनिंग रोक दी गई और दफ्तर के अंदर ही हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। आगे की लाइनें संवादात्मक रूप से जारी रहीं और मुख्य वार्ता के बिंदु इसी घटनाक्रम के चारों ओर घूमते रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top