icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खैरागढ़ गंडई पुलिस ने अवैध शराब के दो मामलों में दो गिरफ्तार

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ गंडई पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विकेश टंडन और पुरुषोत्तम टंडन के कब्जे से कुल 58 पौवा देशी मसाला रोमियो शराब (10.44 बल्क लीटर) बरामद की, जिसकी कीमत करीब 5,800 रुपये बताई गई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मुखबिर की सूचना पर शराब भट्ठी रोड और शवगृह के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

सिंगरौली बंधा कोल ब्लॉक प्रभावित ग्रामीण उचित मुआवजे और पुनर्वास की मांग उठाते हुए

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग सिंगरौली बंधा कोल ब्लॉक की जनसुनवाई में विस्थापितों का चालका दर्द.. 6 सालों से प्रशासन दे रहा आश्वासन आज तक नहीं मिला मुआवजा... सर्वे और मूल्यांकन के बाद भी कई मकानों को प्रशासन ने बतायाअवैध... उचित मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा.... ग्रामीणों का गंभीर आरोप प्रशासन कंपनी के दबाव में आकर भू अर्जननीति का नहीं कर रहा पालन... बारिश सिर पर, लेकिन लोग अपने घर तक नहीं सुधार पा रहे... हर जनसुनवाई में आवेदन, हर बार सिर्फ आश्वासन.... विस्थापन का दंश झेल रहे ग्रामीण, बोले- अब और नहीं "मुआवजा नहीं तो जमीन नहीं" सिंगरौली जिला प्रशासन बना मुखदर्शक.... एंकर...सिंगरौली जिले के बंधा कोल ब्लॉक परियोजना से प्रभावित गांवों की जनसुनवाई में एक बार फिर ग्रामीणों के दर्द, आक्रोश और बेबसी दिखाई दी... वर्षो से विस्थापन के दंश के बीच जीवन गुजार रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के सामने अपनी पीड़ा खुलकर रखी... लोगों का कहना है कि पिछले लगभग 6 वर्षों से वे मुआवजे और पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला..हर बार अधिकारी आते हैं, शिकायतें सुनते हैं, आवेदन लेते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन जमीन पर कोई बदलाव दिखाई नहीं देता.... अब तो दस्तावेजों के फोटो कॉपी भी उधार लेकर करना पड़ रहा है... ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें आज तक उचित मुआवजा नहीं दिया गया और भू-अर्जन नीति का भी पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा है... उनका कहना है कि तहसीलदार, पटवारी और एसडीएम, कलेक्टर स्तर पर हजारों मकानों, जमीनों और परिसम्पत्तियों का मूल्यांकन किया जा चुका है, लेकिन बाद में उन्हीं आकलनों को विभिन्न कारण बताकर नवनिर्माण अथवा मौके पर मौजूद नहीं होना बता दिया जाता है... जबकि सभी मकान 6 सालों से मौके पर हैं अब तो जर्जर होने की स्थिति में है... प्रभावित परिवारों का आरोप है कि जिन घरों का सर्वे और मूल्यांकन हो चुका है, उनके मुआवजे का भुगतान अब तक नहीं हुआ है, जिससे लोग अनिश्चितता के माहौल में जीने को मजबूर हैं.... सबसे बड़ी चिंता यह है कि बारिश का मौसम दस्तक दे चुका है, लेकिन विस्थापन की जद में आए कई परिवार अपने पुराने घरों की मरम्मत तक नहीं करा पा रहे हैं... ग्रामीणों का कहना है कि यदि वे छत की मरम्मत या घर में कोई सुधार करते हैं तो उसे नया निर्माण बताकर मुआवजा देने से इंकार कर दिया जाता है.. ऐसे में एक तरफ जर्जर होते मकान हैं और दूसरी तरफ मुआवजे का इंतजार.... लोगों का कहना है कि वे न तो अपने घर ठीक करा पा रहे हैं और न ही नई जगह बसने की स्थिति में हैं... जनसुनवाई में कई ग्रामीण भावुक हो गए। उनका कहना था कि यह सिर्फ जमीन का मामला नहीं है, बल्कि उनके पुरखों की यादों, जीवनभर की मेहनत, खेती-किसानी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का सवाल है। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक उन्हें सम्मानजनक और न्यायपूर्ण मुआवजा नहीं मिलेगा तथा पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था नहीं होगी, तब तक वे अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे। हालांकि जनसुनवाई में मौजूद अपर कलेक्टर ने निराकरण का आश्वासन दिया है लेकिन ग्रामीणों को भरोसा नहीं हो रहा क्योंकि 6 सालों में कई बार इस तरह के जनसुनवाई हुए लेकिन निराकरण आज तक नहीं हुआ... बाइट ग्रामीण विस्थापित बाइट पी एस त्रिपाठी, अपर कलेक्टर
0
0
Report

नारायणपुर में डीजल संकट से किसान-ट्रैक्टर चालक परेशान, प्रशासन ने आपूर्ति के निर्देश दिए

Narayanpur, Jharkhand:एंकर - नारायणपुर जिले में पिछले लगभग दो माह से पेट्रोल और डीजल की किल्लत के कारण किसान, ट्रैक्टर संचालक और ट्रक मालिक भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। जून माह में खेती-किसानी के कार्य शुरू होने के साथ ही डीजल संकट ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। डीजल नहीं मिलने से खेतों में जुताई सहित अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कई ट्रैक्टर काम बंद कर खड़े हैं। इसी समस्या को लेकर जिले के विभिन्न गांवों से किसान खाली डीजल के डिब्बे लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने बताया कि वर्तमान समय में खेती के अधिकांश कार्य ट्रैक्टरों पर निर्भर हैं। मानसून से पहले खेतों की तैयारी का महत्वपूर्ण समय चल रहा है, लेकिन डीजल की अनुपलब्धता के कारण जुताई का कार्य लगभग ठप पड़ गया है। वी. ओ. 01 - किसानों का कहना है कि वे 30 से 70 किलोमीटर दूर-दराज के क्षेत्रों से आते हैं। इतनी लंबी दूरी तय कर ट्रैक्टर लेकर पेट्रोल पंप पहुंचना उनके लिए संभव नहीं है। इसलिए वे डिब्बों में डीजल लेने पहुंचते हैं, लेकिन पेट्रोल पंपों पर डिब्बों में डीजल नहीं दिया जा रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने किसानों की समस्या सुनी और जिला खाद्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने डीजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा किसानों को खेती कार्य के लिए आवश्यक डीजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। किसानों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जल्द ही डीजल संकट का समाधान होगा और कृषि कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। फिलहाल किसान प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं ताकि समय पर खेती-किसानी का काम पूरा किया जा सके। बाइट 01 किसान बाइट 02 किसान बाइट 03 किसान
0
0
Report
Advertisement

फुगाळे में राशन दुकान से धान्य नहीं मिलने से २५–३० आदिवासी परिवार भूखे

Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यातील फुगाळे येथील २५ ते ३० कुटुंबे रेशन धान्यापासून वंचित... आदिवासी बांधवांना उपासमारीची भीती... शहापूर हादरले: फुगाळे पाड्यातील २५-३० आदिवासी कुटुंबे २ महिन्यांपासून रेशनविना.. मुलांवर उपासमारीची वेळ.. शहापूर तालुक्यातील फुगाळे येथील रास्त भाव दुकानाच्या कारभाराबाबत गंभीर तक्रारी समोर आल्या असून दर महिन्याला सुमारे २५ ते ३० शिधापत्रिकाधारक कुटुंबांना नियमित धान्य मिळत नसल्याचा आरोप ग्रामस्थांनी केला आहे. विशेषतः मे आणि जून २०२६ या दोन महिन्यांचे धान्य अनेक लाभार्थ्यांना अद्याप मिळाले नसल्याची तक्रार संबंधित नागरिकांनी शहापूर तालुका पुरवठा अधिकारी यांच्याकडे लेखी व तोंडी स्वरूपात केली आहे. गावातील शिधापत्रिका धारकांनी सांगितले की, शासनाकडून गरीब व गरजू कुटुंबांसाठी वितरित करण्यात येणारे धान्य हे त्यांच्या उदरनिर्वाहाचे महत्त्वाचे साधन आहे. मात्र फुगाळे येथील रास्त भाव दुकानातून अनेक कुटुंबांना नियमित धान्य मिळत नसल्याने त्यांना मोठ्या आर्थिक व सामाजिक अडचणींना सामोरे जावे लागत आहे. कुटुंबांसमोर आता ‘पोटाची खळगी कशी भरायची’ हा यक्षप्रश्न उभा राहिला आहे. अनेक वेळा दुकानावर जाऊनही धान्य उपलब्ध नसल्याचे सांगितले जाते किंवा विविध कारणे देऊन लाभार्थ्यांना परत पाठविले जाते, असा आरोप ग्रामस्थांनी केला आहे. या संदर्भात गावातील काही रेशनधारकांनी प्रत्यक्ष धान्य मिळत नसल्याचा व्हिडिओ तयार करून संबंधित प्रशासनाकडे पाठविला आहे. या व्हिडिओमध्ये लाभार्थी आपली व्यथा मांडताना दिसत असून अनेक कुटुंबांना धान्यापासून वंचित ठेवले जात असल्याचा दावा करण्यात आला आहे. त्यामुळे या प्रकरणाची सखोल चौकशी करून दोषींवर कारवाई करण्याची मागणी ग्रामस्थांकडून होत आहे. सध्या पावसाळ्याची सुरुवात झाली असून ग्रामीण भागातील अनेक मजूर कुटुंबांना नियमित रोजगार उपलब्ध झालेला नाही. शेतीची कामे अद्याप पूर्णपणे सुरू नसल्याने अनेक कुटुंबे आर्थिक अडचणीत आहेत. अशा परिस्थितीत शासनाच्या सार्वजनिक वितरण व्यवस्थेतील धान्य हेच अनेक कुटुंबांसाठी जगण्याचा आधार ठरत असते. मात्र हे धान्य वेळेवर मिळत नसल्याने संबंधित कुटुंबांवर उपासमारीची वेळ येण्याची शक्यता निर्माण झाली आहे. गावकऱ्यांनी प्रशासनाकडे मागणी केली आहे की, फुगाळे येथील रास्त भाव दुकानाच्या कामकाजाची तातडीने चौकशी करण्यात यावी, मे व जून २०२६ चे थकीत धान्य त्वरित लाभार्थ्यांना वितरित करण्यात यावे आणि भविष्यात कोणतेही कुटुंब धान्यापासून वंचित राहणार नाही याची खात्री करण्यात यावी. शासनाच्या योजनांचा लाभ खऱ्या अर्थाने गरजूंपर्यंत पोहोचावा आणि सार्वजनिक वितरण व्यवस्थेवरील नागरिकांचा विश्वास कायम राहावा, अशी अपेक्षा ग्रामस्थांनी व्यक्त केली आहे。
0
0
Report

हरियाणा-पाकिस्तान से बंगाल तक मौसमी ट्रफ और चक्रवाती परिसंचरण, दिल्ली में आंधी‑बारिश संभव

Noida, Uttar Pradesh:• उत्तरी हरियाणा और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है। इसके साथ ही, मध्य ट्रोपोस्फेरिक वेस्टर्लीज़ में एक 'ट्रफ' (कम दबाव का क्षेत्र) भी है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और यह लगभग 78°E देशांतर के साथ 28°N अक्षांश के उत्तर की ओर फैली हुई है।• उत्तर-पश्चिम राजस्थान से सटे मध्य पाकिस्तान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। • उत्तर-पश्चिम राजस्थान से सटे मध्य पाकिस्तान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन से लेकर दक्षिणी गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल तक एक मौसमी 'ट्रफ' बना हुआ है। यह ट्रफ उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर गुजरता है। • उत्तर-पश्चिम राजस्थान से सटे मध्य पाकिस्तान से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई पर एक 'ट्रफ' बना हुआ है। यह ट्रफ उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होकर गुजरता है। • दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई पर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। Weather Report • अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 4-5°C की गिरावट आएगी और उसके बाद 17 जून 2026 तक इसमें धीरे-धीरे 6-7°C की बढ़ोतरी होगी। • 17 जून 2026 तक न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 5-6°C की बढ़ोतरी होगी। बीता हुआ मौसम • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की घटनाएं देखी गईं। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान में 4-5°C की उल्लेखनीय गिरावट और न्यूनतम तापमान में काफी ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21-23°C और अधिकतम तापमान 33-35°C के दायरे में रहा। • कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-5.1°C या उससे कम) और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य से काफी कम (-3.1°C से -5.0°C) दर्ज किया गया। • दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम (-5.1°C या उससे कम) है। • पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाओं की गति 35-45 किमी/घंटा रही, और हवा के झोंके 65 किमी/घंटा तक पहुंचे।
0
0
Report

इटावा में MBBS छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में डिप्रेशन का उल्लेख

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में MBBS की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जांच में जुटी है। वही छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर डिप्रेशन और किसी को भी दोषी नहीं ठहराया है; पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कालोनी इलाके के अंतर्गत अर्जुननगर पक्का बाग के रहने वाले रविकांत की बेटी सौम्या दीक्षित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि सौम्या नीट पीजी की तैयारी के रही थी। मामले की जानकारी पुलिस और फोरेंसिक टीम को लगी, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया; वहीं फोरेंसिक टीम ने भी अपनी जांच पड़ताल की। पास से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें किसी को भी दोषी नहीं ठहराया गया है; सिर्फ डिप्रेशन को बताया गया है। इससे पहले करीब 15 दिन पूर्व भी छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सकी थीं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी हुई।
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार का कहर, गाय से टकराई बाइक; पिता-पुत्र घायल

Mohammad AsimMohammad AsimFollow7m ago
Nagawajairam, Uttar Pradesh:क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर कस्बा संदना में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नैमिष थाना क्षेत्र के ग्राम पनरभू निवासी सोनू (25) पुत्र रामचंद्र अपने पिता रामचंद्र (55) पुत्र मुल्ला के साथ बाइक से नैमिष की ओर से सिधौली जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने आई गाय से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार रामचंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि सोनू का उपचार जारी है। हादसे में गाय को भी गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद गाय सड़क किनारे स्थित एक बड़े नाले में जा गिरी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मंगवाई और उसकी सहायता से गाय को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद पशु का उपचार कराया गया। घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
0
0
Report

"CJP का एजेंडा कम, ड्रामा ज्यादा दिख रहा है" — भाजपा नेता विजय सिंह 'बजरंगी'

SALMAN KHANSALMAN KHANFollow12m ago
ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ भाजपा नेता विजय सिंह 'बजरंगी' ने CJP पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि CJP का एजेंडा जनहित नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक ड्रामेबाजी और सुर्खियां बटोरना है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के असली मुद्दों पर काम करने के बजाय CJP लगातार भ्रम फैलाने और माहौल बिगाड़ने की राजनीति कर रही है। बजरंगी ने कहा कि प्रदेश की जनता अब जागरूक है और केवल बयानबाजी से प्रभावित होने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि CJP के नेताओं की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है, जिसे लोग भली-भांति समझ चुके हैं। भाजपा नेता ने कहा कि विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर CJP पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता आगामी चुनावों में ऐसे राजनीतिक नाटक का करारा जवाब देगी और सच्चाई को ही समर्थन मिलेगा।
0
0
Report

लखनऊ साइबर क्राइम सेल ने फर्जी कॉल सेंटर गैंग का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Cyber Crime Cell and Cyber Police bust fake call center racket; 5 arrested for job fraud. 12 जून 2026 को, लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच की SWAT और सर्विलांस टीमों ने सुमित उर्फ़ मोनू यादव को गिरफ़्तार किया। वह 2023 से वांछित था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। वह कानपुर देहात, कानपुर नगर और लखनऊ में एक दर्जन से ज़्यादा मामलों में शामिल था, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी, नकली मुद्रा और ATM/बैंक सिस्टम से छेड़छाड़ जैसे अपराध शामिल हैं। इसके अलावा, साइबर सेल ने विभूति खंड में एक फ़र्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और पाँच लोगों को गिरफ़्तार किया। ये लोग फ़र्ज़ी कंपनी प्रतिनिधि बनकर नौकरी दिलाने का वादा करते थे और आवेदकों से फ़ीस वसूलते थे। इस ऑपरेशन में Freshers.com से संपर्क विवरण निकालकर नौकरी के आवेदकों से संपर्क किया जाता था और Naukri.com से होने का झूठा दावा किया गया। पुलिस आगे की संलिप्तता की जाँच कर रही है और नोएडा के मयंक दीक्षित की एक संभावित अतिरिक्त संदिग्ध के रूप में पहचान की है।
0
0
Report
Advertisement

ग्रामीणों ने गांव के मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां एक प्रेमी युगल को अकेले में मिलना महंगा पड़ गया है. ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को गांव के मंदिर में ले जा शादी करा दी. मामला नरकटियागंज के केहुनिया गांव की है. गांव की बेबी कुमारी और बगल गांव के आदित्य कुमार का प्रेम प्रसंग पिछले एक साल से चल रहा था. देर रात प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने आया था, जहां ग्रामीणों ने पकड़ लिया और गांव के मंदिर में शादी करा दी. सूचना पर पहुंची शिकारपुर थाना पुलिस दोनों प्रेमी युगल को थाने ले गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं.
0
0
Report

अमरौहा में जिलाधिकारी के योगाभ्यास से योग दिवस कार्यक्रमों की तैयारी तेज

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच अमरोहा डीएम नितिन गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग किया योगाभ्यास , अमरोहा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने अधिकारियों के साथ योगाभ्यास भी किया। सामूहिक योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन और नियमित दिनचर्या में योग को अपनाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने योग के महत्व पर चर्चा करते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा: गजरौला पुलिस ने महज 2 घंटे में चोरी खुली, दो आरोपी गिरफ्तार

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद की गजरौला थाना पुलिस ने महज 2 घंटे में किया चोरी का खुलासा, सी ओ अंजली कटारिया ने दी जानकारी अमरोहा जनपद की गजरौला थाना पुलिस ने चोरी की घटना का महज दो घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत सामान भी बरामद कर लिया। सुल्तान नगर निवासी मोहम्मद शादाब ने अपने किराये के मकान से चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और जांच शुरू कर दी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बसंत विहार बिजलीघर के पास से मोहम्मद बिलाल और जहीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी जहीर के घर से बैटरा इन्वर्टर, तूफानी पंखा, तराजू, मिक्सर मशीन और एक जोड़ी पाजेब बरामद की गई। सीओ धनौरा अंजलि कटारिया ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोग भी सराहना कर रहे हैं।
0
0
Report

जयपुर के मुहाना मंडी से 3640 किलो सरसों तेल सीज, मिलावट के खिलाफ कार्रवाई

Jaipur, Rajasthan:Jaipur मुहाना मंडी में 3 हजार 640 किलो सरसों तेल सीज शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई CMHO जयपुर सेकंड की फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई मैसर्स गोयल ऑयल उद्योग द्वारा सप्लाई टैगोर ब्रांड और विधि ब्रांड सरसों ऑयल का लगभग 3 हजार 640 किलो सरसों तेल सीज सैंपल लेकर, बिक्री पर लगाई रोक टैगोर ब्रांड सरसों तेल के 90 टीन, 5 लीटर के प्लास्टिक 80 जार, 2 लीटर के 240 प्लास्टिक जार, 1 लीटर के 600 प्लास्टिक जार, आधे लीटर के 480 प्लास्टिक जार विधि ब्रांड के 22 टीन, 1 लीटर के 120 प्लास्टिक जार और आधे लीटर के 240 प्लास्टिक जार को सीज किया गया दोनों ब्रांड का सरसों तेल जयपुर के आकेड़ा डूंगर, लक्ष्मीनारायणपुरा, वी के आई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैसर्स गोयल ऑयल उद्योग द्वारा किया गया था तैयार कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान और राजेश नागर रहे शामिल
0
0
Report

हापुड -यूपीएसआईडीसी में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों के साथ फटे दर्जनो ड्रम।

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow21m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में स्थित केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग का तांडव देखने को मिला है, जहां पर अज्ञात कारणों के चलते केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। भयंकर आग मे केमिकल से भरे करीब एक दर्जन ड्रम एक के बाद एक कर फटने लगे। आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं कई किलोमीटर दूर तक भयंकर आग की लपटे और काला धुआं देखा गया। भयंकर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और भयंकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन काफी घंटे तक आग पर काबू नहीं पाया गया। दमकल विभाग की गाड़ियों से जब दमकल विभाग क़े अधिकारी और कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी तो उनकी मौजूदगी में भी जो केमिकल से भरे ड्रम थे वह एक के बाद एक-एक कर फट रहे थे। सूचना के बाद जिले के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करने लगे। दमकल विभाग के करीब एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक भयंकर आग पर कोई काबू नहीं पाया गया है। आसपास के जिलों से भी दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गई व आग पर पूरी तरह काबू पाना का प्रयास अभी भी जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top