बालाघाट के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Balaghat, Madhya Pradesh:बालाघाट जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मिशन संचालक एमडी द्वारा जारी आदेश की प्रतीकात्मक होली जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी माँगे पूरी नहीं होतीं, तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो सामूहिक इस्तीफे देने के लिए भी वे तैयार हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बालाघाट के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले सहित प्रदेश भर में लगभग 22,000 से 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। बालाघाट जिले से 751 कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
