बालाघाट में अमेजॉन सेलर से उपभोक्ता को मिला 24500 का मुआवजा
Balaghat, Madhya Pradesh:बालाघाट: जिला उपभोक्ता आयोग बालाघाट के अध्यक्ष श्यामाचरण उपाध्याय, सदस्य डॉ महेश कुमार चांडक एवं सदस्य हर्षा बिजेवार की संयुक्त बैंच ने 10 मई शनिवार को नेशनल लोक अदालत में तीन प्रकरणों को रखा था, जिसमें से एक प्रकरण में समझौता हुआ. सदस्य डॉ महेश कुमार चांडक ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक पुष्पेंद्र कुमार भोरगड़े विरुद्ध अमेजॉन सेलर कंपनी जिसमें आदेश की राशि आवेदक पुष्पेंद्र कुमार को प्राप्त नहीं हुई थी. आज लोक अदालत में अमेजॉन सेलर कंपनी द्वारा आवेदक पुष्पेंद्र कुमार को 24500 की राशि देकर समझौता किया गया. इस अवसर पर जिला उपभोक्ता आयोग बालाघाट की रीडर प्रकाश कावरे राजेश मर्सकोले, धनीराम सपाटे एवं प्रज्ञा कुशराम उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
