icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
481001
Devendra RangireDevendra RangireFollow10 May 2025, 02:07 pm

Balaghat - पेड़ लगाना आवश्यक नहीं पेड़ बनाना आज की है जरूरत: मंत्री श्री पटेल

Balaghat, Madhya Pradesh:

प्रदेश के पंचायत व ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार 10 मई को छिंदीटोला में सोन नदी स्थित उद्गम स्थल पर कहा कि पौधा लगाना आवश्यक नहीं है। बल्कि उसको पेड़ बनाना आज की जरूरत है। उन्होंने आव्हान किया कि कोई भी पौधा हो उसको 3 वर्ष बाद लगाते है तो उसकी पेड़ बनने की संभावना प्रबल हो जाती हैं। हममें से कोई भी ऐसा व्यक्ति नही है जो अपने लिए पौधा लगाते है। आने वाली पीढ़ी की भलाई के लिए पौधा अवश्य लगाए। उन्होंने ग्रामीणों से जल गंगा संवर्धन अभियान में अपने बच्चों के लिए पौधे जरूर लगाएं। एक पेड़ ही ऐसा है जो सिर्फ देता ही है हमसे कुछ लेता नहीं है। पेड़ से छाया तो मिलती ही है साथ ही सबसे महत्वपूर्ण तत्व ऑक्सीजन और जल के साथ लकड़ियां मिलती है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

DST ने खंडार में अवैध बजरी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-खंडार स्थानीय संवाददाता-रामावतार मेरोठा जिला संवाददाता-अभिनव अग्रवाल。 हैडलाइन: अवैध बजरी परिवहन पर DST की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त; खंडार में पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल जिला. सवाई माधोपुर जिले के खंडार थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ जिला स्पेशल टीम यानी DST ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी के निर्देशन में टीम ने पावंडी मोड़ क्षेत्र में दबिश देकर अवैध बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-मय-ट्रॉली जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद अवैध बजरी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से खंडार क्षेत्र के बनास नदी इलाकों से अवैध खनन और बजरी परिवहन के आरोप सामने आते रहे हैं। आरोप है कि खटकड़, पीलेण्डी और पादड़ा सहित नदी क्षेत्र से बजरी निकालकर खंडार, छाण, लहसोड़ा और फलौदी की ओर परिवहन किया जाता है। वहीं खंडेवला, सोनकच्छ और पाली के रास्ते मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले तक बजरी पहुंचाए जाने की भी चर्चा है। DST की कार्रवाई के बाद अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे कथित अवैध बजरी परिवहन पर स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो पाई थी। हालांकि पुलिस की भूमिका या मिलीभगत संबंधी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन आगे इस मामले में क्या कार्रवाई करता है。
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर जिले में पुलिस विभाग के साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान के तहत कोष कार्यालय डूंगरपुर एवं पेंशनर समाज के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स के लिए एक दिवसीय साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट्स ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और बुजुर्गों को आए दिन हो रहे साइबर फ्रॉड और डिजिटल ठगी के खतरों के प्रति सतर्क करते हुए बचाव के बारे में जागरूक किया बॉडी- कृषि आत्मा विभाग डूंगरपुर के राजपुर स्थित सभा कक्ष में आयोजित कार्यशाला में पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग उदयपुर से अतिरिक्त निदेशक रुचि प्रियदर्शी, संयुक्त निदेशक मयंक व्यास, कोषाधिकारी एन आर बिश्नोई, साइबर थाने के सीआई मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लिया। कार्यशाला में साइबर थाने के सीआई मुकेश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट स्कैम सहित अन्य साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी। वही साइबर अपराधियों की पहचान, डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान अज्ञात लिंक्स व कॉल्स से बचने, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने और धोखाधडी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के सम्बन्ध में टिप्स दिए गए।
0
0
Report

नूंह रैली से इनेलो की धाक वापस, अभय चौटाला फिर से सीएम?

Chandigarh, Chandigarh:इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक संपत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा की प्रेस वार्ता में कहा गया कि नूंह में हुई हमारी सम्मान दिवस रैली ने अब तक की सभी रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पिछला चुनाव सभी सीटें कांग्रेस को मिली थीं, लेकिन इस रैली में इनेलो को भारी समर्थन मिला और भीड़ बड़ी थी. पुराने दिनों की याद ताजा हो गई. हमें लगा इनेलो फिर आ रहा है. हरियाणा के लोग कांग्रेस और भाजपा से दुखी हैं. किसान, युवा, महिला खिलाड़ियों, अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. भाजपा ने सुविधाएं छीनीं. गुरुग्राम और आसपास जमीनों को लूटा गया, किसानों की जमीन अधिग्रहण के डर दिखाकर कम दामों में खरीदी गई. अन्य जिलों में भी ऐसा ही. भाजपा सरकार युवाओं को शिक्षा से वंचित, इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं, स्कूल-कोलेज में टीचर नहीं. मैडिकल कॉलेज खोलेंगे कहे, पर डॉक्टर और स्टाफ नहीं. सरकार श्वेत पत्र जारी करे कितनी नौकरियां निकलीं और दीं. भाजपा के लोग जाति-धर्म बांटकर चुनाव जीतना चाहते हैं. नशा बढ़ रहा है; अपराध भी. सरेआम गोलीबारी, फिरौती. हमारे नूंह रैली ने दिखा दिया कि आने वाला समय इनेलो का होगा; अभय चौटाला सीएम बनेंगे. रामपाल माजरा ने सफल रैली के लिए बधाई दी. फसल तैयार है लेकिन खरीद शुरू नहीं; बारिश से फसल खराब, मुआवजा दे. रात में फसल काटने पर रोक प्रशासन ने लगा दी है; कंपाइन 24 घंटे चलती है. Ayushman के तहत इलाज सरकारी अस्पतालों में नहीं होते; निजी अस्पतालों में पैसे देकर इलाज कराना पड़ रहा है. दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना में अवैध कॉलोनियों वैध हो रही हैं. हरियाणा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध में नंबर वन. किसानों की समस्याओं के लिए मंडियों में जायेंगे. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन आवास योजना गरीबों के लिए थी, लेकिन रेट बढ़ा दिए गए; 100 गज का प्लॉट 1 करोड़ में मिल रहा है; सरकार ने चहेतों को लाइसेंस दिए.
0
0
Report

सीकर के श्रीमाधोपुर में आवासीय क्षेत्र से शराब गोदाम हटाने की मांग

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर देशी मदिरा के गोदाम को रिहायखी इलाके से हटाने की मांग, वार्डवासियों ने जताया विरोध, गोदाम को तत्काल हटाने की मांग, पार्षद चरणजीत कुमावत के नेतृत्व में वार्डवासियों ने जताया विरोध, सिनेमा हॉल वाली गली वार्ड न.21 में संचालित है शराब का गोदाम, तहसीलदार राकेश पूनियां ने समझाइश कर करवाया मामला शांत, एसडीएम के नाम वार्ड वासियों ने सौंपा ज्ञापन एंकर श्रीमाधोपुर के वार्ड नंबर 21 में सिनेमा हॉल वाली गली में संचालित देशी मदिरा दुकान के गोदाम को लेकर लोगों ने विरोध जताया। पार्षद चरणजीत कुमावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वार्डवासी मौके पर एकत्रित हुए और रिहायशी क्षेत्र से मदिरा गोदाम को हटाने की मांग की। सूचना पर तहसीलदार राकेश पूनियां मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर मामलें को शांत करवाया। इसके बाद वार्डवासियों ने उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए गोदाम को आबादी क्षेत्र से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। वार्डवासियों का कहना है कि वर्ष 2026-27 के लिए संबंधित मदिरा गोदाम की स्वीकृति वार्ड क्षेत्र में हुई है। उनका आरोप है कि गोदाम की ओर से आवासीय कॉलोनी की तरफ भी प्रवेश द्वार बना रखा है। इसके चलते शराब लेने वाले लोगों की आवाजाही बनी रहती है और कई बार विवाद, गाली-गलौज एवं झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय लोगों ने इसे परिवारों और महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बताया। लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर मदिरा गोदाम संचालित हो रहा है, उसके आसपास घनी आबादी है। वार्डवासियों के अनुसार गोदाम से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्कूल और अस्पताल स्थित हैं, जबकि लगभग 20 मीटर की दूरी पर हंस निर्माण आश्रम भी है। ऐसे में शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थानों के आसपास मदिरा गोदाम संचालित किए जाने को लेकर लोगों ने प्रशासन से जांच की मांग की है। ज्ञापन में वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि गोदाम को शराब के भंडारण के लिए स्वीकृत किया गया है, लेकिन मौके पर कथित रूप से शराब की बिक्री भी की जा रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यहाँ दिन-रात शराब उपलब्ध कराए जाने से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। विरोध की सूचना मिलने पर तहसीलदार राकेश पूनियां मौके पर पहुंचे। उन्होंने वार्डवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उचित स्तर पर शिकायत एवं ज्ञापन के माध्यम से कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
0
0
Report
Advertisement

एनडीए आठ सीट जीत के संकल्प के बीच बिहार में सियासी हलचल तेज

Patna, Bihar:विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू विधायक अनंत सिंह और पटना स्नातक सीट से जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के बीच विवाद के बाद सियासी हलचल तेज है। पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री श्रवण कुमार से पूरे मामले की जानकारी ली। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि एनडीए की सभी 8 सीटों पर जीत पार्टी की प्राथमिकता है। मामाले को लेकर बीजेपी, आरजेडी और कांग्रेस ने जेडीयू और एनडीए पर निशाना साधा है। आठों सीटों पर एनडीए चुनाव लड़ने जा रहा है। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद व्यक्तिगत है। पार्टी के लोग भी इस स्थिति को देख रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि चुनाव आते-आते यह मसला सुलझ जाएगा। निश्चित रूप से एनडीए आठों सीटों पर जीतने जा रहा है। इस विवाद का चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जनता का भरोसा और आशीर्वाद एनडीए के साथ है। जनता जानती है कि एनडीए ने बिहार को जंगलराज की खाई से निकालकर विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। एनडीए के अंदर भी असहमति है। आठों सीट जीतने का जो सपना एनडीए देख रहा है, वह सपना ही रह जाएगा। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद सिर्फ दोनों नेताओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे बढ़ेगा। इसका असर जेडीयू के साथ-साथ एनडीए में भी देखने को मिलेगा। जेडीयू नेतृत्व अब अपने नेताओं के बीच सुलह और समझौता कराने में सक्षम नहीं है। एमएलसी चुनाव के मद्देनजर जेडीयू में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आज अनंत सिंह ने पार्टी लाइन और कोड से अलग जाकर काम किया है। फिलहाल नीतीश कुमार की मुलाकातों के जरिए डैमेज कंट्रोल की कोशिश चल रही है। बिहार में ऑपरेशन लोटस शुरू हो चुका है और इसे छिपाने के लिए जेडीयू की ओर से तरह-तरह की बयानबाजी की जा रही है
0
0
Report

डूंगरपुर में 14 साल की बच्ची ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान

Dungarpur, Rajasthan:रामसागड़ा थाना क्षेत्र के गामड़ी अहाड़ा गांव में एक 14 साल की बालिका ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मां खेतों में घास लेने गई थी, जबकि दोनों भाई बाहर थे। मां लौटी तो बेटी को फंदे पर लटका देख होश उड़ गए। शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है; पुलिस मामले की जांच में जुटी है. रामसागड़ा थाना पुलिस के अनुसार नारायण कटारा की 14 साल की बेटी अर्पिता कटारा गांव के ही स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। माता खेतों में मवेशियों के लिए घास लेने गई थी; बड़ा भाई मंदिर गया था; छोटा भाई दुकान पर सामान लेने गया था। पिता नारायण कुवैत में नौकरी करते हैं। बेटी अर्पिता घर पर अकेली थी। इसी दौरान अर्पिता ने घर में ही डांडे (छत की लकड़ी) से साड़ी का फंदा लगाकर लटक गई। मां लौटी तो बेटी को फंदे पर लटका देखकर चौंक गई; वह चिल्लाई तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं; शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। जहां पुलिस ने पोस्टमार्म के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया; वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report

सेवा सेतु अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल

Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं जनसेवा मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल के निर्देशन में हुआ। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया, जबकि कार्यक्रम का संयोजन विकास निषाद ने किया। शिविर में पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ जरूरत के अनुसार दवाएं भी उपलब्ध कराईं। नोडल अधिकारी डॉ. पीके बादल और डॉ. अनिल त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के साथ आपूर्ति, पंचायत, पशुपालन और आंगनबाड़ी समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकारी सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। सेवा के माध्यम से लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना ही अभियान की मूल भावना है। शिविर में डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. मोनिका मिश्रा, डॉ. प्रगति, डॉ. अनुरोध, डॉ. भास्कर, चंद्रकला समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान किसान मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, बेचन पांडे, कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, सोनू गौड़, सोनू गुप्ता, शिवम आर्या और बब्लू त्रिपाठी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

पटना शिक्षक क्षेत्र से संजीव सिंह का नामांकन, शिक्षा विरोधी सरकार के खिलाफ दावा

Patna, Bihar:पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार संजीव कुमार सिंह ने नामांकन किया उनके साथ नामांकन में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक और लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव भी मौजूद थे। राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार डॉ संजीव सिंह ने कहा कि हमें पूरा समर्थन मिल रहा है हम लोग चुनाव जीत रहे हैं उन्होंने कहा कि हम शिक्षक भी जीतेंगे और पटना स्नातक भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से शिक्षक विरोधी है। हम शिक्षक के बीच जा रहे हैं और वे बता रहे हैं कि किस तरीके से यह सरकार शिक्षा विरोधी काम कर रही है और हम लोग पूरी तरह से चुनाव जीतेंगे और जनता का बहुमत हमारे साथ है। जो वोटर हैं वह सीधे कर रहे हैं कि हम लोग वहां गठबंधन को सपोर्ट करेंगे。
0
0
Report

हांगकांग से लौटे 3 भारतीय यात्रियों के साथ 10 प्रोफेशनल ड्रोन जब्त

Noida, Uttar Pradesh:25.09.2026 को, कस्टम अधिकारियों को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर, वियतनाम के रास्ते (फ्लाइट VN-593 और VN-981) हांगकांग से टर्मिनल-3 पहुंचे 3 भारतीय यात्रियों को ग्रीन चैनल पार करते समय रोका गया। सामान की बारीकी से तलाशी लेने पर 10 प्रोफेशनल-ग्रेड Autel Robotics MDX-1 ड्रोन और उनके सभी एक्सेसरीज़ (कंट्रोलर, कैमरे वाले गिम्बल, केबल, प्रोपेलर, जॉयस्टिक आदि) और एक iPhone 18 Pro Max बरामद किए गए। चार्टर्ड इंजीनियर की जांच से पुष्टि हुई कि ये प्रोफेशनल-ग्रेड ड्रोन हैं जिनमें थर्मल इमेजिंग और लेज़र रेंज फाइंडर लगे हैं; ये मिलिट्री/डिफेंस ग्रेड के UAV हैं, जिनके लिए हर ड्रोन का DGCA के पास रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। चार्टर्ड इंजीनियर द्वारा इनकी कुल बाजार कीमत ₹1,03,55,900 आंकी गई है। यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया और कस्टम एक्ट, 1962 की धारा 110(1) के तहत सामान ज़ब्त कर लिया गया। आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top