481001
बालाघाट कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Balaghat, Madhya Pradesh:बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई और दवाइयों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया। कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राघव चड्डा के वोट बनवाने के आरोप, चुनाव आयोग की स्पीड पर सवाल
New Delhi, Delhi:राघव चड्डा का वोट कैसे बना हम बता रहे है चुनाव आयोग से हमने बार बार पूछा की राघव चड्ढा ने कब वोट बनवाया बैक डेट में बनवाया गया क्या बीजेपी घटिया राजनीति करती है पंजाब से नफ़रत करते है पंजाब को बदनाम करते है। 26 अगस्त को राघव चड्डा ने फॉर्म 6 भरकर दिल्ली में वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी, 3 सितंबर को राघव चड्ढा रो रहे थे की मेरा वोट काट दिया पंजाब सरकार ने कटवा दिया। राघव चड्ढा बेशर्म इंसान है बीजेपी बेशर्म पार्टी है पंजाब को बदनाम करने के लिए कुछ भी बोल रहे थे, 26 अगस्त को दिल्ली में वोट बनवा रहे है और 2 सितंबर को वोट बन गया है फॉर्म 6 भरा था इन्होंने 3 सितंबर को राघव पंजाब सरकार पर आरोप लगा रहे है की मेरे साथ राजनीतिक हो गई मेरा वोट कटवा दिया, जबकि सरकार का इस से कुछ लेना देना नहीं। जबकि राघव का 2 सितंबर को वोट दिल्ली में बन गया चुनाव आयोग ने बताया 26 अगस्त को राघव चड्ढा ने फॉर्म 6 भरा जबकि तीन सितंबर को राघव रो रहे थे यह बेशर्म है। 2 सितंबर को वोट बन गया। 26 अगस्त को वोट बनाने के लिए फॉर्म भरा और 2 अगस्त को बन गया इतनी स्पीड से बुलेट ट्रेन भी चलती है जिसे स्पीड से राघव का वोट बना। राघव को क्या दिल्ली में वोट बानवे से पहले पंजाब से अपना वोट शिफ्ट नहीं कराना चाहिए था ? क्या वो दो वोट रखना चाहते थे, बिना सूचना दिए वोट दिल्ली में बना रहे है। राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग के साथ धोखा किया पंजाब में अपना वोट रखते हुए दिल्ली में अपना वोट बनवाया जो कानून गलत है। जब एप्लीकेशन दी तो पुराना वोट कहा पर है क्या इसकी जाँच हुई कोई NOC राघव से लिया गया। चुनाव आयोग किसी एक व्यक्ति के लिए रफ़्तार से क्यो चल रहा था , ट्रेकिंग मैप मैंने देखा राघव का इतनी स्पीड से बनाया गया। हम ने जानने की कोशिश की हमारी सहयोगी ने 5 अगस्त को अपना वोट बनवाने के लिए फॉर्म भरा आज तक BLO नहीं अपॉइंट हुआ। चुनाव आयोग राघव के लिया और स्पीड से आम लोगो के लिए अलग स्पीड से चलता है。0
0
Report
उन्नाव के जन औषधि केंद्र पर बाहर की दवाइयां बिकने का खुलासा Zee Media के कैमरे में
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग- Zee media के कैमरे पर खुलासा, सरकारी अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर बिक रही बाहर की दवाइयां。 एंकर: उन्नाव के जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर बाहर की दवाइयां बिक रही हैं। इसका खुलासा Zee media के कैमरे पर हुआ है। जिला अस्पताल में बनाए गए जन औषधि केंद्र पर Zee media की टीम पहुंची तो यहाँ बाहर की दवाइयां खुले आम बिकती नजर आईं। दवा लेने आए मरीजों से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह दवाइयां अंदर से ही मिली हैं, इन दवाइयों के पत्तों पर कहीं पर भी जन औषधि परियोजना लिखी नजर नहीं आई। अंदर दवा वितरण कर रहे स्टॉफ से जब पूछा गया कि दवाओं की रैपर पर जान औषधि परियोजना क्यों नहीं लिखी है, तो केंद्र के अंदर से दवा वितरण कर रहा स्टाफ दरवाजा बंद करके बाहर निकल गया। विओ: उन्नाव जिला अस्पताल के CMS डॉ एस. शुक्ला ने बताया कि दवाओं की रैपर पर जन औषधि परियोजना लिखा होना जरूरी है। केंद्र पर किसी बाहरी कंपनी की दवा बेचना नियमों के खिलाफ है, कार्रवाई की जाएगी। बाइट - डॉ एस. शुक्ला CMS जिला अस्पताल उन्नाव0
0
Report
जयपुर में शुद्ध आहार मिलावट पर बड़ा अभियान: डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान जैप्टो के डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई 1550 पैकेट डेयरी उत्पाद, 100 किलो डैमेज और 7 किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट तापमान और स्वच्छता मानकों में मिली गंभीर कमियां, पीनट बटर और हनी के सैंपल लिए जगतपुरा स्थित जैप्टो के डार्क स्टोर पर केंद्रीय दल ने औचक निरीक्षण किया रामनगरिया विस्तार, ए-ब्लॉक स्थित मैसर्स जे.डी.एस. मार्केटिंग के वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया।0
0
Report
Advertisement
मMandla के Bijadandi में नाबालिग खिड़की से लटककर स्कूल जाते, सवाल जिम्मेदारों पर
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - जान जोखिम में डाल स्कूल जा रहे छात्र एंकर - मण्डला में स्कूली छात्रों की जान से खिलवाड़ का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में छात्र ठसाठस भरी गाड़ी में बैठने की जगह न मिलने पर खिड़की और दरवाजे से लटककर सफर करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो बीजाडांडी क्षेत्र के एनएच-30 का है और इसमें नजर आ रहे छात्र हाई स्कूल बीजाडांडी के बताए जा रहे हैं। सवाल है कि आखिर जिम्मेदारों की नजर इन खतरनाक सफर कर रहे नाबालिगों पर क्यों नहीं पड़ रही? वीओ - तस्वीरें मंडला के बीजाडांडी क्षेत्र की बताई जा रही हैं...जहां स्कूल जाने वाले छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करते नजर आ रहे हैं। गाड़ी के अंदर क्षमता से अधिक छात्र बैठे हैं और जगह नहीं मिलने पर कुछ छात्र वाहन के बाहर लटककर यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं। जरा सी चूक या अचानक ब्रेक लगने पर बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है? कि वायरल वीडियो एनएच-30 क्षेत्र का है? और इसमें दिखाई दे रहे छात्र बीजाडांडी हाई स्कूल के हैं। सवाल यह है? कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस और परिवहन विभाग आखिर कहां है? क्षमता से अधिक सवारी और इस तरह खतरनाक तरीके से बच्चों को ले जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई कब होगी? फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन अगर वीडियो सही है, तो यह व्यवस्था और जिम्मेदार विभागों के लिए गंभीर चेतावनी जरूर है।0
0
Report
ओबरा में 5 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न: नाबालिग किशोर पर मामला दर्ज, जांच जारी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा से पांच साल की मासूम बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पड़ोस के नाबालिग किशोर पर बच्ची को बहला-फुसलाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। घटना के बाद रोते हुए घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर ओबरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया है। वहीं पीड़िता को चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में आरोपी भी नाबालिग है, इसलिए पुलिस की ओर से किशोर न्याय से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
PMAY सूची में अनियमितता: ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के महेवा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चुर्खी निवासी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पात्रता सूची में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि, ग्राम पंचायत में योजना के तहत पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने में सचिव और पंचायत मित्र की भूमिका रही है। शिवदास समेत ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ अपात्र लोगों से कथित रूप से पाँच-पाँच हजार रुपये लेकर उनके नाम पात्रता सूची में शामिल किए गए, जबकि गांव के गरीब, दिव्यांग, कुष्ठ रोग से प्रभावित तथा कच्चे मकानों में रहने वाले वास्तविक पात्र परिवारों के नाम सूची से हटा दिए गए। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह गरीब परिवारों के हक के साथ गंभीर अन्याय है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरी सूची की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गांव में मौके पर जाकर लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। साथ ही कथित रूप से रिश्वत लेकर अपात्र लोगों के नाम जोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा वास्तविक पात्र परिवारों के नाम सूची में शामिल करने की मांग की गई है। शिकायत के साथ आधार कार्ड और पात्र लोगों की सूची भी संलग्न किए जाने की बात कही गई है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में बारिश के बीच श्मशान घाटों की बदहाली पर ग्रामीण आक्रोश
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में बारिश के बीच श्मशान घाटों की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश है. बुंदेलखंड के जालौन जिले में श्मशान घाटों की बदहाली के कारण ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन देकर स्थायी समाधान की मांग की. हरकौली सहित भदरेखी, भरिजपुर, सुरावली, गोराकरनपुर, गढ़गुवा, तीतराखलीलपुर और खैरवार व्योना आदि गांवों में श्मशान घाटों की स्थिति चिंताजनक है. बारिश के दौरान देवेंद्र दोहरे के निधन के बाद परिजनों को तिरपाल और प्लास्टिक से चिता सजानी पड़ी. हाईकोर्ट अधिवक्ता कुलदीप कुमार चौधरी ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 21 गरिमापूर्ण जीवन के साथ सम्मानजनक अंतिम संस्कार के अधिकार से भी जुड़ा है. ज्ञापन में पक्के टीन शेड, ऊंचे चबूतरे, पेयजल, सीसी मार्ग, भूमि आवंटन और अंतरिम रूप से वाटरप्रूफ तिरपाल उपलब्ध कराने सहित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई.0
0
Report
मलिहाबाद में पति ने प्रेमी-पत्नी की शादी कराई, बना अनोखा मामला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मलिहाबाद में रिश्तों का अनोखा मामला, पत्नी प्रेमी के साथ गई तो पति ने कराई दोनों की शादी! PRD जवान की पत्नी घर से प्रेमी के साथ हुई फरार परिवार ने शुरू की महिला और उसके प्रेमी की तलाश काफी खोजबीन के बाद पति ने दोनों को ढूंढ निकाला पत्नी ने पति के सामने प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए पति ने दोनों को साथ रहने की दी इजाजत इसके बाद पति ने मंदिर पहुंचकर पत्नी और उसके प्रेमी की करा दी शादी मलिहाबाद की यह अनोखी घटना इलाके में बनी चर्चा का विषय पति के इस फैसले की क्षेत्र में खूब हो रही चर्चा0
0
Report
श्रीनगर के बटामालू में सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शुरू
Srinagar, Uttarakhand:A security operation is underway in Batamaloo area of Srinagar after security agencies received specific inputs regarding possible suspicious activity. Following the inputs, Jammu and Kashmir Police, CRPF and other security personnel moved into the area and launched a coordinated cordon-and-search operation. Security personnel established a security cordon around the suspected area and began searches of residential and other identified locations. Movement in and around the operation area is being closely monitored, while security forces are maintaining heightened vigilance to prevent any untoward incident. Officials said the operation is being conducted as a precautionary security measure based on specific inputs. The searches are continuing, and security agencies are verifying the inputs and checking the area thoroughly.0
0
Report
Advertisement
पप्पू यादव: बिहार पुल हादसे पर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, घोटालों के आरोप
Hajipur, Bihar:पुल हादसा पर पप्पू यादव ने कहा बिहार मे पुल नहीं गिरेगा तो क्या गिरेगा जो सिंगल कंपनी है जो बिहार को बहुत लूटा है इसके खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. एसपी सिंगला के खिलाफ हम जंग लड़ेंगे बिहार को बहुत लूटा है और बिहार के नेताओं ने इससे घूस लिया है. हादसे के बाद सभी वहां से भाग गए हैं. सरकार को तुरंत इंक्वारी कर एफआईआर दर्ज करनी चाहिए.0
0
Report
ग्रामीणों ने अवैध शराब बेचने के दो युवकों को पकड़ा, वीडियो वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में ग्रामीणों ने जागरूकता दिखाते हुए अवैध शराब बेचने आए 2 युवकों को पकड़ा है, जिले के नन्ही टेहरी गांव में बाइक से शराब लेकर पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया, इन युवकों से शराब की 4 पेटियां भी बरामद की गई, पूरे मामले की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अब जागरुक होते दिखाई दे रहे हैं और शराब बेचने बालों की धड़पकड़ खुद करने लगे, वहीं बुड़ेरा थाना पुलिस ने चार पेटी देशी शराब जप्त कर अज्ञात लोगों मामला दर्ज कर लिया, अब सवाल यह उठता है की जब ग्रामीणों ने लोगों को पकड़ा और शिकायत की तो फिर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला क्यों दर्ज किया, यह मामला बुड़ेरा थाना क्षेत्र के नन्ही टेहरी गांव का बताया जा रहा है।0
0
Report
उज्जैन के खड़े हनुमान के समर्थक मंदिर-मस्जिद नहीं हटाने की मांग कर रहे
Ujjain, Madhya Pradesh:मस्जिद को हटाने पर बात आई तो भाईजान बोले न मंदिर हटे न मस्जिद, साध्वी हर्षा की संतो और लोगों से अपील खड़े हनुमान को रोकने के लिए अधिक से अधिक तादाद में उज्जैन आना चाहिए। साथ ही कहा कि हनुमान नहीं हटेंगे, बड़ी तादाद में खड़े हनुमान मंदिर लोगों की भीड़ पहुँच रही है। देश-विदेश से लोग हनुमान के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। मंदिर से 200 मीटर दूर शाही मस्जिद है जिसे हटाने का फरमान हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने जारी किया है। कुल मिलाकर प्रशासन के मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने पर रोक लगाने वाली मस्जिद कमेटी की याचिका को इंदौर की हाईकोर्ट सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया है। इसके बाद भाईजान ने कहा कि किसी भी कीमत पर अल्लाह की मिल्कियत पर आंच नहीं आने देंगे। कुछ भाईजान ऐसे मिले जिन्होंने कहा कि न मंदिर हटे, न मस्जिद0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के हनुमान भक्तों की भीड़, मस्जिद हटाने के आदेश पर चुप्पी
Bhopal, Madhya Pradesh:हनुमान भक्तों की भीड़ 200 मीटर दूर शाही में सन्नाटा भय वाला। उज्जैन के खड़े हनुमान अड़े हुए हैं पर 200 मीटर भय है। हनुमान अड़े हुए हैं, मस्जिद को हटाने का आदेश। शाही मस्जिद में सन्नाटा है। मुस्लिम मस्जिद को हटाने से दो टूक मना कर रहे हैं। मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ हनुमान चालीसा का पाठ चला रहा है।0
0
Report
BJP पर आरोप: एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन बेचने का दावा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पूर्व नेताप्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का बयान दिग्विजय सिंह की पैदल यात्रा पर बोले बीजेपी सबको लुटवाने वाली पार्टी है बीजेपी ने एयरपोर्ट बेच दिए रेलवे स्टेशन बेच दिए कांग्रेस ने जो भी कार्यालय बनाए थे उनको बीजेपी ने बेच दिया बीजेपी सबको बेचने वाली पार्टी है0
0
Report
सिंहाड़ गांव में समस्याओं से लोग त्रस्त: पानी- बिजली- सड़क के बुनियादी ढांचे की दयनीय स्थिति
Pratapgarh, Rajasthan:सिंहाड़ गांव में समस्याओं का अंबार, ग्रामीण बोले- जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों ने पंचायत की सुध तक नहीं ली गांवों में विकास और मूलभूत सुविधाओं के दावों के बीच धरियावद उपखंड की ग्राम पंचायत सिंहाड़ के ग्रामीण आज भी पानी, बिजली, सड़क और सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्याएं नई नहीं हैं, बल्कि लंबे समय से बनी हुई हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों में सबसे ज्यादा नाराजगी पंचायत के प्रधान और उपप्रधान को लेकर है। उनका आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने पंचायत के गांवों की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए मौके पर आना तक जरूरी नहीं समझा। प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड के सिंहाड़ गांव में पानी की समस्या सबसे बड़ी परेशानी बनकर सामने आई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से हैंडपंप बंद पड़ा है। ऐसे में लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। गांव में पर्याप्त पानी की टंकी की व्यवस्था भी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत आसपास के क्षेत्रों में पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने की बात कही जा रही है, लेकिन सिंहाड़ में कई जगह अभी तक पाइपलाइन ही नहीं खोदी गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नल कनेक्शन भी सभी घरों तक नहीं पहुंचे हैं। बाइट- ग्रामीण (29 सेकेंडसफेद शर्ट में ) बाइट- महिला ग्रामीण (12 सेकेंड) गांव में बिजली व्यवस्था भी ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तार कई स्थानों पर काफी नीचे झूल रहे हैं। एक समय बिजली की लाइन गिरने की घटना भी हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार उस दौरान रात करीब एक बजे बिजली की लाइन बंद करवानी पड़ी थी। लोगों का कहना है कि गांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन से जुड़ा खतरा बना हुआ है और यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बिजली कटौती को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बिजली समय पर नहीं आती और कई बार रातभर कटौती की स्थिति रहती है। इससे घरेलू कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित होते हैं। बाइट- ग्रामीण (28 सेकेंड) गांव में बनी सीसी सड़कें भी अब जर्जर हो चुकी हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़कें काफी पुरानी हैं और जगह-जगह टूटने लगी हैं। सड़क की स्थिति खराब होने से आवागमन में परेशानी होती है। इसके अलावा गांव में पानी निकासी की समस्या भी बनी हुई है। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर होने की आशंका ग्रामीणों ने जताई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, नाली, सफाई, पानी और बिजली जैसी समस्याएं किसी बड़ी योजना की मांग नहीं हैं, बल्कि ये गांव की बुनियादी जरूरतें हैं। इसके बावजूद लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान नहीं होना पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को लेकर सवाल खड़े करता है। बाइट- ग्रामीण (32 सेकेंड) ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की प्रधान हकरी देवी मीणा और उपप्रधान रागिनी चौधरी को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि गांव और ग्रामीणों के बीच दिखाई देते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनकी समस्याओं की सुध लेने कोई नियमित रूप से नहीं आता। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। जनसुनवाई या बैठक जैसे कार्यक्रमों में समस्या बताने पर आश्वासन तो मिलता है, लेकिन उसके बाद मौके पर आकर समस्या देखने और समाधान करवाने की गंभीर पहल नजर नहीं आती। बाइट- ग्रामीण (29 सेकेंड ) ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बड़े-बड़े दावों की नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाले काम की जरूरत है। अब देखना یہ है कि ग्रामीणों की शिकायतों और आरोपों के बाद पंचायत प्रशासन तथा संबंधित जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेते हैं या सिंहाड़ के ग्रामीण इसी तरह मौलिक सुविधाओं के लिए इंतजार करते रहते हैं।0
0
Report
Advertisement
