473331
MP में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने टेकरी धाम में किया दर्शन
Ashoknagar, Madhya Pradesh:गुना में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टेकरी धाम पहुंचकर बालाजी सरकार के दर्शन किए और श्रावण सोमवार को भोलेनाथ का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, और विधायक प्रियंका पेंची समेत कई कार्यकर्ता साथ रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केशोपुर रोड होटल के चौथे फ्लोर पर जुआ पकड़ा गया; सात गिरफ्तार, लाखों कैश और ताश हाथ लगे
Delhi, Delhi:केशोपुर रोड होटल रुम नंबर 205 में चल रहा था जुआ पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ ने होटल की चौथी मंजिल पर मारी रेड सात आरोपी गिरफ्तार एक लाख 57 हजार 920 नगदी 104 ताश के पत्ते बरामद गुप्त सूचना के आधार पर हुआ जुए का भंडाफोड़ पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम ने केशोपुर मंडी रोड पर एक होटल के चौथी मंजिल के रूम नंबर 205 में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है और होटल के कमरे से सात जुआरियो को मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और इनके पास से एक लाख 57 हजार 920 नगदी 104 ताश के पत्ते बरामद किए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भारत भूषण निवासी तिलक नगर, दिल्ली 2 उमेश कुमार उर्फ बिल्ली निवासी तिलक नगर, 3 इलियास निवासी रघुबीर नगर, दिल्ली, 4 मुकेश कुमार निवासी निहाल विहार, दिल्ली, 5 शब्बीर निवासी तिलक नगर, दिल्ली, 6 योगेश निवासी निहाल विहार, और 7 धर्मेंद्र कुमार निवासी बुराड़ी, दिल्ली, के रूप में हुई है। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वीस्वामी के अनुसार पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ को होटल में जुए की एक्टिविटीज़ के बारे में खास जानकारी मिली थी किWest District के केशोपुर रोड मीरा एन्क्लेव तिलक नगर दिल्ली के एक होटल के कमरे में धड़ल्ले से जुआ चलाए जा रहा है। टीम ने एक्शन लेते हुए होटल के चौथे फ्लोर पर बने कमरा नंबर 205 में रेड की। रेड के दौरान सात लोग ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। सभी सात लोगों को पकड़ लिया गया। इसके बाद, सभी सात लोगों पर गैंबलिंग एक्ट के संबंधित नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया।0
0
Report
बालोद एसिड अटैक के तार दुर्ग से जुड़े; दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू
Durg, Chhattisgarh:बालोद के चर्चित एसिड अटैक मामले में अब इसके तार दुर्ग से जुड़ गए हैं 5 अक्टूबर को बालोद की सिंचाई कॉलोनी में युवती पर हुए तेजाब हमले की जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया तेजाब दुर्ग स्थित भिलाई साइंटिफिक प्रोडक्ट नाम की दुकान से खरीदा गया था बालोद पुलिस द्वारा मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब दुर्ग पुलिस ने तेजाब सप्लाई करने वाले दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है. दरअसल तेजाब की बिक्री के दौरान न तो ग्राहक की पहचान से जुड़े वैध दस्तावेज लिए गए और न ही बिक्री का अनिवार्य रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया गया इसी आधार पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने दुकान संचालक शोभराज यदु के खिलाफ गैर-कानूनी तरीके से एसिड बिक्री का अपराध दर्ज किया है पुलिस जांच में यह भी देखा जा रहा है कि दुकान संचालक के पास तेजाब बिक्री के लिए आवश्यक वैध लाइसेंस था या नहीं और निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं मामले को लेकर एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बालोद एसिड अटैक में इस्तेमाल किया गया तेजाब दुर्ग की भिलाई साइंटिफिक प्रोडक्ट दुकान से खरीदा गया था। इसके बाद दुर्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी अब पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि तेजाब किसने खरीदा किस आधार पर बेचा गया और बिक्री के दौरान नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया.0
0
Report
पाली में नामांकन से पंचायत चुनाव प्रचार शुरू, भाजपा-कांग्रेस व निर्दलीयों ने आवेदन
Pali, Rajasthan:बांटा राजस्थान री पाली संदीप राठौड़0
0
Report
Advertisement
चीनी की कीमतों में वृद्धि से दिवाली पर मिठाइयों के दाम बढ़ने का डर
Panipat, Haryana:चीनी महंगी हुई तो दिवाली पर मिठाइयों का स्वाद होगा फीका, गरीब की जेब पर बढ़ेगा बोझ चाय से लेकर मिठाई तक महंगाई की मार, आम आदमी ने सरकार से दामों पर नियंत्रण की मांग पानीपत, राकेश भयाना। चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर केवल रसोई के बजट तक सीमित नहीं है, बल्कि चाय की दुकानों से लेकर मिठाई कारोबार तक दिखाई देने लगा है। दिवाली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही लोगों को आशंका है कि चीनी महंगी होने से मिठाइयों के दाम भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में कम आय वाले परिवारों के लिए त्योहार पर मिठाई खरीदना और बच्चों की खुशियों का ध्यान रखना मुश्किल हो सकता है। लोगों ने सरकार से चीनी की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। कम आय वाले परिवारों पर सबसे ज्यादा असर स्थानीय लोगों का कहना है कि महंगाई का सबसे अधिक असर मजदूरों, छोटे दुकानदारों और 10 से 15 हजार रुपये महीने कमाने वाले परिवारों पर पड़ता है। अमित कुमार ने कहा कि चीनी महंगी होने से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। चाय जैसी रोजमर्रा की चीज भी महंगी होती जा रही है। उनके अनुसार, पहले 10 से 12 रुपये में मिलने वाली चाय अब कई जगह 15 से 20 रुपये तक पहुँच गई है। यदि चीनी के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो त्योहारों के दौरान मिठाइयां भी महंगी हो सकती हैं। उन्होंने सरकार से एलपीजी के साथ-साथ चीनी की बढ़ती कीमतों पर भी ध्यान देने की अपील की। त्योहार पर मिठाई खरीदना होगा मुश्किल खुशबू ने कहा कि महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए त्योहार मनाना कठिन होता जा रहा है। दिवाली पर लोग अपने बच्चों और परिवार के लिए मिठाई खरीदना चाहते हैं, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतें उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ डालती हैं। इसका असर ग्राहकों के साथ मिठाई कारोबार से जुड़े दुकानदारों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। गरीब की थाली से त्योहार की मिठास तक असर एक अन्य स्थानीय नागरिक ने कहा कि महंगाई का बोझ अमीरों की तुलना में गरीब परिवारों को अधिक झेलना पड़ता है। चीनी के दाम बढ़ने से त्योहारों पर मिठाई खरीदने का खर्च बढ़ जाएगा। उनका कहना है कि सरकार को आम आदमी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जरूरी वस्तुओं की कीमतें कम रखने के प्रयास करने चाहिए। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि दिवाली के सीजन में मिठाइयों की मांग बढ़ती है। ऐसे में यदि चीनी महंगी रहती है तो मिठाइयों के दाम भी बढ़ सकते हैं। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि त्योहार से पहले चीनी के दाम कम किए जाएं, ताकि लोगों को उचित कीमत पर मिठाई मिल सके। लोगों की मांग है कि दिवाली खुशियों का त्योहार है, लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण इसकी मिठास कम नहीं होनी चाहिए। सरकार को आम आदमी की जेब का ध्यान रखते हुए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने चाहिए。 बाइट स्थानीय लोग पीटीसी राकेश भयाना0
0
Report
चीन के Jiuzhaigou नेशनल पार्क में पर्यटन उछाल
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
गुलदार ने कुत्ते को बनाया शिकार, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Bahara Boj, Uttarakhand:स्थान- उधम सिंह नगर, काशीपुर क्षेत्र के महुआखेड़ागंज पैगा फार्म में रात के अंधेरे में गुलदार मौत बनकर घूम रहा है; बीती रात एक घर के बाहर गुलदार और कुत्ते के बीच भिड़ंत में गुलदार ने कुत्ते को अपना शिकार बना लिया. पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है0
0
Report
Advertisement
रोबोट पुलिस अब सड़कों पर गश्त कर रही है; क्या सुरक्षा बदलेगी?
Noida, Uttar Pradesh:Robot police patrolling streets, films and reports activities How do you feel about this0
0
Report
सरदारशहर में धरती ने उगला रहस्यमयी गड्ढा, 20 फीट गहरा
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर में धरती ने उगला रहस्यमयी गड्ढा! 10 फीट चौड़ा और 20 फीट गहरा गड्ढा देख ग्रामीण हैरान, फोंगा गांव में अचानक धंसने लगी जमीन, लगातार बढ़ रहा गड्ढा, सरदारशहर क्षेत्र के फोंगा गांव में जमीन अचानक धंसने से करीब 10 फीट चौड़ा और 20 फीट गहरा विशाल गड्ढा बन गया। जमीन के लगातार धंसने से ग्रामीणों में हैरानी और चिंता का माहौल है। आखिर जमीन के नीचे ऐसा क्या हुआ कि देखते ही देखते इतना बड़ा गड्ढा बन गया? यह सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वैज्ञानिक दृष्टि से जमीन में ऐसे गड्ढे बनने के कई कारण हो सकते हैं। जमीन के नीचे पानी के बहाव से मिट्टी का कटाव, भूमिगत खाली जगह बनना या चट्टानों का धीरे-धीरे घुलना इसकी संभावित वजहें हैं। जब जमीन की ऊपरी परत नीचे से कमजोर हो जाती है, तो वह अचानक धंस सकती है। कुछ परिस्थितियों में इसे सिंकहोल कहा जाता है। हालांकि, फोंगा गांव में गड्ढा बनने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। सरदारशहर के सोनपालसर गांव में भी पहले विशाल गड्ढा बनने की घटना सामने आ चुकी है। अब फोंगा में ऐसी घटना से लोगों की चिंता बढ़ गई है। यदि जमीन लगातार धंस रही है, तो गड्ढे के आसपास जाने से बचना चाहिए और प्रशासन को सूचना देकर विशेषज्ञों से जांच करवानी चाहिए।0
0
Report
जंतर-मंतर धरना से दिल्ली में परेशानी, मौलाना बोले- भारत बंग्लादेश नहीं बनेगा
Bareilly, Uttar Pradesh:जंतर-मंतर दिल्ली में विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा धरना प्रदर्शन 15 दिन से चल रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली आने जाने वाले लोगों और कारोबार को नुक्सान पहुंच रहा है। और अब कुछ आवाजें भारत विरोधी भी लगने लगी है। इस पर चिंता जताते हुए आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि हम भारत को बंगलादेश नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का संविधानीक अधिकार है, मगर इसकी आड़ में हिंसा करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। मौलाना ने कहा कि धरना प्रदर्शन करने वाले लोग भारत को बंगलादेश बनाने की बात कर रहे हैं, वो लोग बंगलादेश में जिस तरह कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों ने शेख हसीना का तख्ता पलट दिया था, वैसा ही भारत में तख्ता पलटना चाहते हैं। मगर भारत की 140 करोड़ जनता हरगिज ऐसा नहीं होने देगी। बंगलादेश, नेपाल, श्रीलंका, और पाकिस्तान में जब भी तख्ता पलट हुआ, वहां की परिस्थितियां दूसरी थी। भारत में एक मजबूत लोकतंत्र है, यहां पर स्थापित ढांचे भी मजबूत है, और जनता भी अपने देश से प्रेम करती है।0
0
Report
Advertisement
कैमूर में दशहरा सुरक्षा के लिए 400 जवान, रूट डायवर्जन और क्यूआरटी तैनात
Khajuria Khurd, Bihar:दशहरा पर कैमूर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 400 जवान तैनात डीएम और एसपी ने पूजा पंडालों का लिया जायजा, भीड़ और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए रूट डायवर्जन व क्यूआरटी टीम मुस्तैद वियो - दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए कैमूर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम कुमार अनुराग और एसपी शिखर चौधरी ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ मोहनिया तथा भभुआ के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम कुमार अनुराग ने बताया कि मोहनिया व भभुआ में एसडीएम, एसडीपीओ और थानाध्यक्षों के साथ सभी पूजा पंडालों की सुरक्षा व संरक्षा मानकों की गहन जांच की जा रही है। शांति समिति की बैठकों में पूजा कमेटियों को आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं, जिनका धरातल पर अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों, विशेषकर चांदनी चौक के आसपास शाम के समय ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। ड्रॉप गेट लगाकर वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि आमजन और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। वहीं, एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पर्व के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय से जिले को करीब 400 अतिरिक्त पुलिस बल प्राप्त हुआ है। इनमें से 200-200 अतिरिक्त जवान विशेष रूप से मोहनिया और भभुआ थाना क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, संवेदनशील स्थानों पर स्टैटिक और मूविंग क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) का गठन किया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में तैनात ये टीमें लगातार गश्त करती रहेंगी और किसी भी आपात सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी。 बाइट - कुमार अनुराग जिलाधिकारी कैमूर बाइट - शिखर चौधरी एसपी कैमूर0
0
Report
शिवा हत्याकांड: ऋषभ राय पर जिला बदर और गिरफ्तारी की कार्रवाई
Lucknow, Uttar Pradesh:शिवा हत्याकांड मृतक शिवा शर्मा को धमकी देने वाला अलीगंज थाने से 25 हज़ार हज़ार का इनामिया बदमाश ऋषभ राय किया गया जिला बदर। क़त्ल की आरोपी श्रद्धा दुबे का क़रीबी बताए जा रहे ऋषभ राय की पुलिस को लंबे समय से है तलाश। फरार ऋषभ राय के घर हाल ही में अलीगंज पुलिस ने 82 की कार्रवाई करते हुए घर पर पीटी थी डुगडुगी। शिवा शर्मा को धमकी देने की आडियो सोशल मीडिया पर जमकर हुई थी वायरल। इनामिया बदमाश ऋषभ राय का आज कमिश्नरेट लखनऊ ने जिले में प्रवेश पर लगाया बैन।0
0
Report
दिल्ली में CJP समर्थकों का ‘लीहरा दो तिरंगा’ अभियान, वायरल visuals और प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CJP SUPPORTERS HOLD “LEHRA DO TIRANGA” CAMPAIGN / VISUALS / REAX0
0
Report
Advertisement
समराला-खन्ना रोड पर स्क्रेप भरी गाड़ी का हादसा, 17 वर्षीय हरसेवक सिंह की मौत
Samrala, Punjab:ਸਮਰਾਲਾ-ਖੰਨਾ ਰੋਡ ’ਤੇ ਸਕਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰੀ ਗੱਡੀ ਦੀ ਟੱਕਰ ਨਾਲ 17 ਸਾਲਾਂ ਹਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੂਜਾ ਭਰਾ ਜ਼ਖ਼ਮੀ; ਪੁਲਿਸ ਕਾਰਵਾਈ ਤੋਂ ਅਸੰਤੁਸ਼ਟ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਬਰਧਾਲਾ ਚੌਕੀ ਅੱਗੇ ਸਮਰਾਲਾ ਖੰਨਾ ਰੋਡ ਜਾਮ ਕਰ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ. ਸਮਰਾਲਾ-ਖੰਨਾ ਰੋਡ ’ਤੇ ਨੌਲੜੀ ਨੇੜੇ ਸਕਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰੀ ਗੱਡੀ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦਕਿ ਦੂਜਾ ਨੌਜਵਾਨ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਦੋਵੇਂ ਨੌਜਵਾਨ ਸਕੇ ਭਰਾ ਦੱਸੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ. ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ, ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਹਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ, ਜਿਸ ਦੀ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 17 ਸਾਲ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਦੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦਕਿ ਉਸ ਦਾ ਭਰਾ ਗੁਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਖੰਨਾ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ. ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਕਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰੀ ਗੱਡੀ ਦਾ ਚਾਲਕ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਭੱਜਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਨ ਲੱਗਾ, ਪਰ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਉਸ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਉਧਰ, ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਕਾਰਵਾਈ ਤੋਂ ਅਸੰਤੁਸ਼ਟ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਬਰਧਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਦੇ ਨੇੜੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਢਿੱਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਵੀ ਖ਼ਦਸ਼ਾ ਸੀ ਕਿ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ ਬਦਲ ਕੇ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਨਾਮ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਅਤੇ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਧਰਨੇ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਡੀਐੱਸਪੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਮੌਕੇ ’ਤੇ پਹੁੰਚੀ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਹਾਦਸੇ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਤੋਂ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਜੇਲ੍ਹ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਮਿਲ ਸਕੇ.0
0
Report
आसमान से गिरी बिजली: घटियावाली के घर की छत टूट, पानी की टंकी गायब
Fazilka, Punjab:फाजिल्का जिले के गांव घटियावाली में देर रात मौसम बदलने के दौरान एक घर पर आसमानी बिजली गिरने से भारी नुकसान हो गया। बिजली गिरने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जब उन्होंने उक्त घर जाकर देखा तो छत पर रखी पानी की टंकी गायब थी और लेंटर भी टूट चुका था। घटना के बाद घर की बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव में रहने वाले मदन स्टूडियो संचालक के घर पर बीती रात अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने के कारण जोरदार धमाका हुआ, जिसे सुनकर गांव के लोग सहम गए और घटनास्थल पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने जब उक्त हादसाग्रस्त घर की छत पर जाकर देखा तो वहां बनी ममटी पर रखी पानी की टंकी गायब थी। टंकी धमाके के कारण कहां जाकर गिरी, इसका पता नहीं चल पाया। वहीं, आसमानी बिजली गिरने से छत का लेंटर भी टूट गया और घर की बिजली सप्लाई बंद हो गई। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से घर को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। घटना के बाद मौके के हालात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर viral कर दिया गया, जिसमें बिजली गिरने से हुए नुकसान को देखा जा सकता है।0
0
Report
रंगोली गेस्ट हाउस
Kanpur, Uttar Pradesh:राज करन होटल द्वारा संचालित रंगोली बैंकवेट हॉल ने अपने शानदार 28 वर्ष पूर्ण कर लिये है। इस अवसर पर करन स्याल, सी०ई०ओ०, राज करन होटल ने प्रेसवार्ता में बताया कि वह अपने सभी ग्राहकों को 2026 में 28000/- रू० किराये में छूट का ऑफर दिया जा रहा है। इस प्रेसवार्ता में करन स्याल ने बताया कि वर्ष 1999 में रंगोली बैंकवेट हॉल का उदघाटन किया गया थां तब से अब तक ग्राहकों की यह पहली पसन्द है। अब इसको और अपग्रेड करके ए०आई० और डिजिटली तरीके से ग्राहकों के लिए सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं वाला बैंकवेट हॉल बनाया जा रहा है। भविष्य में राजकरन होटल 3 से 4 स्टार सुविधा वाले होटल्स की चेन ला रहा है। जो कि उ०प्र० सरकार की टूरिज्म नीति के अनुसार सभी पर्यटक स्थलों में बनाये जायेगें। शहर में वेडिंग टूरिज्म का प्रसार करने के लिए निकटवर्ती शहरों के सभी ग्राहकों को बेहतर ऑफर व सुविधायें दी जायेगी। शहर में यह बैंकवेट हॉल लाजपत नगर की पॉश लोकेशन पर स्थित है। यह लाजपत नगर अब दिन प्रतिदिन कानपुर शहर में शॉपिंग व पर्यटन का नया हब बनता जा रहा है। जे०के० मन्दिर से सिर्फ पांच मिनट की दूरी पर स्थित होने की वजह से यह सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है शॉपिंग प्रदर्शनी की वजह से भी यह लगातार चर्चा में बना रहता है। इस अवसर 3 एम इंटरटेनमेंट के अमित गुप्ता व करन स्याल, सी०ई०ओ०, रंगोली बैंकवेट हॉल द्वारा आये हुए सभी पत्रकार बन्धुओं को धन्यवाद दिया गया बाईट:- करन स्याल, सीईओ0
0
Report
Advertisement
