icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी में 2027 से पहले BJP-SP का AI वार तेज, टॉयलेट क्लीनर पर फोटो बवाल

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में 2027 चुनाव से पहले बीजेपी और सपा के बीच छिड़ा जोरदार AI वार। बीजेपी नेता सुधीर सिंह ने टॉयलेट क्लीनर (हार्पिक) की बोतल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फोटो लगाकर जताया कड़ा विरोध। अखिलेश यादव द्वारा CM योगी आदित्यनाथ पर की गई विवादित छोटा फैंटा टिप्पणी से बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी रोष। बीजेपी नेता सुधीर सिंह ने कहा कि CM योगी आदित्यनाथ एक पूज्य संत हैं और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विरोध जताने के लिए सुधीर सिंह ने टॉयलेट क्लीनर पर अखिलेश यादव की फोटो लगाने के साथ ही AI से तैयार एक गाना भी रिलीज किया। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले काशी में राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंच गया है। CM योगी पर विवादित AI वीडियो और बयानों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं का सपा अध्यक्ष पर बड़ा हमला। बैनर-पोस्टर के साथ-साथ अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया बना नेताओं का हथियार। तीखे विरोध प्रदर्शन और AI वीडियो क्लिप्स के जरिए वाराणसी में दोनों राजनीतिक दल आमने-सामने आए।
0
0
Report

चोरी के शक में हिरासत: सपा विधायक ने पुलिस पर बर्बरतापूर्ण पिटाई का आरोप

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस सहायता केंद पर पुलिस प्रताड़ना का लगाया पोस्टर चोरी के शक में युवक को पट्टे से पीटने का आरोप, सपा विधायक का हंगामा –बिना सबूत रात भर हिरासत में रखने का आरोप –विधायक ने की पट्टे की फॉरेंसिक जांच की मांग –पुलिस ने मारपीट के आरोपों को बताया बेबुनियाद फीलखाना थाना क्षेत्र की सिरकी महाल चौकी में चोरी के शक में हिरासत में लिए गए एक युवक को पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई स्थानीय लोगों के साथ चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस युवक को रात भर चौकी में बंद रखकर पट्टे से पीटती रही।मौके पर पहुंचे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने हाथ में पट्टा लेकर पुलिस की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया और इसे मानवाधिकारों का हनन बताया। विधायक ने कहा कि पीड़ित अमन अग्रवाल बेकसूर है और रात में जानवरों की सेवा करता है। पुलिस ने बिना किसी सबूत के, केवल पास की एक गली के सीसीटीवी में दिखने के आधार पर उसे उठा लिया। उन्होंने पीड़ित का तुरंत मेडिकल कराने और पट्टे की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है। पीड़ित युवक की पत्नी आकांक्षा के मुताबिक देर रात करीब 12 बजे सादे कपड़ों में आए 7-8 पुलिसकर्मी पूछताछ के नाम पर उनके पति को ले गए थे। परिजनों को रात में ही चौकी से भगा दिया गया और उसके बाद युवक की पिटाई की गई। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल किसी रास्ते से गुजरने या सीसीटीवी में आ जाने से कोई चोर साबित नहीं हो जाता। दूसरी तरफ पुलिस ने मारपीट के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कि घूमनी बाजार में एक घर से 3 किलो चांदी और करीब 3 लाख रुपये नकद चोरी हुए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए चौकी लाया गया था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान मारपीट की बात बेबुनियाद है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है。
0
0
Report

बलिया के जर्जर प्राथमिक विद्यालय को बुलडोजर से गिराने पर राजनीति गरम

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में जर्जर प्राथमिक विद्यालय को बुलडोजर से गिराए जाने पर राजनीति गर्म बलिया जनपद के पंदह शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत डंकिनगंज प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन गिराए जाने का मामला अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्राथमिक विद्यालय को बुलडोजर से तोड़े जाने का वीडियो पोस्ट करने पर डालकर सरकार पर अच्छी स्थिति वाले विद्यालयों को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। वहीं बलिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह का कहना है कि विद्यालय का ध्वस्तीकरण नियमानुसार किया गया है क्योंकि भवन जर्जर हो चुका था और बच्चों के लिए असुरक्षित था।
0
0
Report
Advertisement

संभल। चन्दौसी में मुस्लिम गणेश भक्तों ने भगवान गणेश को 3 कुंटल के विशाल लड्डू का भोग अर्पित किया

SUNIL Kumar SinghSUNIL Kumar SinghFollow6m ago
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । श्री गणेश चतुर्थी पर चन्दौसी में मुस्लिम इश्तियाक वेग की गणेश भक्ति की अनोखी तस्वीर सामने आई है ।समाज सेवी मुस्लिम इश्तियाक वेग ने आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने के लिए गणेश मंदिर में भगवान गणेश को 2 क्विंटल बूंदी के विशाल लड्डू का भोग अर्पित किया है । मुस्लिम इश्तियाक वेग । आज ढोल ताशे के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगाते विशाल लड्डू को लेकर गणेश मंदिर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भगवान् गणेश को विशाल लड्डू का भोग अर्पित किया । मुस्लिम इश्तियाक वेग पिछले 25 वर्षों से गणेश चतुर्थी पर गणेश मंदिर में विशाल लड्डू का भोग अर्पित करने की परम्परा निभाते आ रहे है
0
0
Report

नगर पंचायत कार्यालय के निर्माण में देरी पर डीएम सख्त, सितंबर तक हर हाल में काम पूरा कराने के निर्देश

ASAmit SinghFollow9m ago
Deoria, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय बरियारपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में हो रही देरी पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों, ठेकेदार तथा कार्यदायी संस्था को सितंबर माह के अंत तक हर हाल में निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। करीब 2 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण जून 2025 में शुरू हुआ था। परियोजना को जून 2026 तक पूरा किया जाना निर्धारित था, लेकिन समयसीमा बीतने के बावजूद कार्य अधूरा मिलने पर जिलाधिकारी ने जिम्मेदारों के प्रति सख्त रुख अपनाया। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार और कार्यदायी संस्था के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता के मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था सीएमडीएस, डीएसटीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

निकाय चुनाव: कांग्रेस का दबदबा, कई नगरों में भाजपा को भारी हार

Dholpur, Rajasthan:निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा को करारी हार राजाखेड़ा, मनिया और सरमथुरा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, धौलपुर, बाड़ी, सैंपऊ और बसेड़ी में निर्दलीय निर्णायक धौलपुर। जिले में नगर निकाय चुनाव-2026 की मतगणना सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। मतगणना शुरू होते ही रुझान आने लगे और दोपहर तक तस्वीर साफ हो गई। परिणामों में कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन कर भाजपा को बड़ा झटका दिया। राजाखेड़ा, मनिया और सरमथुरा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला, जबकि धौलपुर, बाड़ी, सैंपऊ और बसेड़ी में त्रिशंकु स्थिति बनी है। धौलपुर नगर परिषद में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी: 60 वार्डों में कांग्रेस ने 27, भाजपा ने 11, बसपा ने 3 और निर्दलीय ने 19 वार्ड जीते। विधायक शोभारानी कुशवाहा और डॉ. शिवचरण कुशवाहा की प्रतिष्ठा दांव पर थी। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी तो बनी, लेकिन 31 के बहुमत से 4 सीट दूर रह गई। अब सभापति का फैसला निर्दलीय और बसपा पार्षदों के समर्थन से होगा। बाड़ी में जोड़तोड़ तेज: बाड़ी के 45 वार्डों में कांग्रेस 21, भाजपा 9, बसपा 2 और निर्दलीय 13 वार्डों में जीते। किसी को 23 का बहुमत नहीं मिला। ऐसे में निर्दलीय किंगमेकर बन गए हैं। पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा भाजपा के लिए बोर्ड गठन को लेकर सक्रिय बताए जा रहे हैं। अंतिम फैसला निर्दलीय पार्षदों के रुख पर टिका है सैंपऊ और बसेड़ी में चाबी निर्दलीयों के पास: सैंपऊ के 20 वार्डों में कांग्रेस 7, भाजपा 6, बसपा 3 और निर्दलीय 4 जीते बसेड़ी में भी किसी दल को बहुमत नहीं मिला। दोनों जगह कांग्रेस-भाजपा को बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीय और बसपा का सहारा लेना पड़ेगा। होटल पॉलिटिक्स की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सरमथुरा में भाजपा का सूपड़ा साफ: सरमथुरा के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 15 जीतकर लहर साबित की। भाजपा महज 1 वार्ड पर सिमट गई, 9 पर निर्दलीय जीते। कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। स्थानीय मुद्दों और प्रत्याशी चयन में चूक भाजपा को भारी पड़ी है। मतदान से नहीं, भाग्य से हुआ फैसला: मनिया वार्ड 8 कांग्रेस-भाजपा में 130-130 वोटों से टाई, लॉटरी से जीते अजय पाल मनिया नगरपालिका चुनाव में वार्ड 8 का परिणाम मतदान से नहीं, किस्मत से तय हुआ। कांग्रेस के अजय पाल और भाजपा प्रत्याशी को बराबर 130-130 वोट मिले। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने पर्ची डालकर लॉटरी कराई, जिसमें कांग्रेस के अजय पाल विजयी घोषित हुए। राजाखेड़ा और मनिया में कांग्रेस का बोर्ड तय: राजाखेड़ा के 35 वार्डों में कांग्रेस 23, भाजपा 9, बसपा 1 और निर्दलीय 2 जीते। यहां बोर्ड बनना तय है। मनिया के 20 वार्डों में कांग्रेस 13, भाजपा 4 और निर्दलीय 3 जीते। वार्ड 8 में 130-130 वोटों से टाई होने पर लॉटरी से कांग्रेस के अजय पाल विजयी घोषित हुए, जिसकी पूरे जिले में चर्चा है जिले में बदला सियासी समीकरण: कुल मिलाकर इन परिणामों ने जिले में कांग्रेस को मजबूती दी है। तीन निकायों में स्पष्ट बहुमत और तीन में सबसे बड़ी पार्टी बनकर कांग्रेस ने साबित किया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में उसकी पकड़ बनी हुई है। भाजपा को कई जगह बागियों और स्थानीय नाराजगी का नुकसान उठाना पड़ा。 अब नजर बोर्ड गठन पर: धौलपुर, बाड़ी, सैंपऊ और बसेड़ी में अब सबकी नजर बोर्ड गठन की कवायद पर है। निर्दलीय और बसपा पार्षदों को मनाने के लिए दोनों दलों ने जोर लगाना शुरू द दिया है अगले दो-तीन दिन में तस्वीर साफ होगी कि किस निकाय में किसका सभापति और अध्यक्ष बनेगा
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर के मकान में टंकी खोलने के दौरान दो मजदूर जहरीली गैस से मौत

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में नवनिर्मित शौचालय की बंद टंकी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई. मौके पर सिकंदरपुर थाना की पुलिस ने टंकी के अंदर फंसे दोनों मजदूरों के शव को बाहर निकाला. घटना सोमवार की है. सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एसएसपी आवास के पास एक मकान में टंकी की सेंट्रिंग खोलने के दौरान मजदूर की जहरीली गैस चपेट में आकर मौत हो गई. उसे बचाने के लिए टंकी में उतरे ठेकेदार की भी जान चली गई. इस हादसे में एक अन्य मजदूर गैस की चपेट में आकर घायल हो गया. मृतक दोनों मजदूर आपस में साला बहनोई बताए जा रहे हैं. घटना मुन्ना गुप्ता के मकान में हुई, लगभग 15 दिन पहले टंकी की ढलाई का काम पूरा हुआ था और आज उसका सेंट्रिंग खोलना था. इसके लिए सुबह टंकी के अंदर लगी लकड़ी और प्लाई की सेंट्रिंग खोलने के लिए मीनापुर के अली नेउरा गांव निवासी मजदूर सोनू नीचे उतरा था. टंकी काफी दिनों से बंद थी और इसी वजह से उसके भीतर जहरीली गैस जमा हो गई थी. टंकी में उतरते ही सोनू की तबीयत बिगड़ने लगी; वह बेहोश होकर अंदर गिर पड़ा. उसे बचाने के लिए ठेकेदार मोहम्मद जहांगीर भी टंकी में उतर गया और अंदर पहुंचते ही वह भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया. घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मृतक सोनू और मोहम्मद जहांगीर रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. दोनों के बीच साला-बहनोई का रिश्ता बताया गया है. एक साथ हुई इन मौतों से इलाके में मातम छा गया. सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई और जांच शुरू की. दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेमसीएच भेज दिए गए. पुलिस घटना के कारणों और टंकी में गैस जमा होने की स्थिति की जांच कर रही है. बाइट - दिनेश कुमार, घायल मजदूर; बाइट - मुन्ना कुमार, मकान मालिक; बाइट - सुरेश कुमार, ASP, नगर-1. इनपुट - मणितोष कुमार
0
0
Report

धनबाद के IIT-ISM में उड़िया रीति से गणेश उत्सव की धूम

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के IIT-ISM परिसर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है. संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान गणेश की पूजा-अर्चना धूमधाम से की जा रही है. खास बात यह है कि यहां गणेश उत्सव उड़िया रीति-रिवाजों और उड़ीसा की संस्कृति के अनुसार मनाया जा रहा है. पीएचडी के छात्र और पूजा समिति के सदस्य तुषारकांति राउत ने बताया कि गणेश भगवान को मोदक के साथ-साथ उड़ीसा की संस्कृति के अनुसार खीर का प्रसाद भी चढ़ाया जाता है. वहीं, गणेश प्रतिमा में सूंड का दाहिनी ओर होना और मुकुट का विशेष स्वरूप उड़ीसा की संस्कृति की पहचान है. कलिंग समाज के छात्रों ने गणेश उत्सव में सहयोग के लिए IIT-ISM प्रबंधन और सभी विद्यार्थियों का आभार जताया. यह सात दिवसीय गणेश उत्सव है, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उड़ीसा की संस्कृति और परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा.
0
0
Report
Advertisement

गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन, शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

Gumla, Jharkhand:गुमला के घाघरा में गणेश पूजा के भव्य पंडाल का उद्घाटन, शांति-सौहार्द से पर्व मनाने की अपील गुमला। घाघरा थाना चौक स्थित गणेश पूजा समिति की ओर से गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य पूजा समारोह का आयोजन किया गया। सोमवार को पूजा पंडाल का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी, घाघरा मुखिया योगेंद्र भगत एवं थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा के पट खोल दिए गए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी ने कहा कि गणेश चतुर्थी आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण एवं मिल-जुलकर पर्व मनाने तथा पूजा आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की। मुखिया योगेंद्र भगत ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं। श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गणेश की आराधना करें तथा क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखें। वहीं, थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई है। शाम को भव्य संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। मौके पर प्रशांत गुप्ता, टिंकू गुप्ता, सत्यम गुप्ता, नीले काश्यकार, राजा गुप्ता, अमित साहू, दीपक गुप्ता, शानू सिंह, डिंकल, आकाश सिंह, अंकित गुप्ता, अजीत सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे。
0
0
Report

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर मौलाना सुफियान निजामी का विरोध, बंगाल मदरसों पर चिंता

Lucknow, Uttar Pradesh:गृह मंत्री अमित शाह के बयान यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोले दारुल उलूम के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी की हर हिंदुस्तानी को उन्हें हक है कि वह अपने धर्म के आधार पर खा सकते हैं पी सकते हैं शादी कर सकते हैं जबरन यूनिफॉर्म सिविल कोड लाना एक साजिश के तहत है और जब यह लागू होने वाला होगा उन्होंने कहा कि चुनाव आने की वजह से भी इस तरह की चीज आती हैं अभी 2029 में काफी समय है जब इस तरंग की चीजे लागू होगी तब उससे बात की जाएगी इसका विरोध भी किया जाएगा पश्चिम बंगाल में 252 मदरसे बंद होने पर बोले सुफियान निजामी की तालीमात वपर इस तरह की चीज नहीं होनी चाहिए बच्चों की शिक्षा का सवाल है मदरसो को बंद नहीं करना चाहिए सरकार को सोचना चाहिए, बंगाल की जो हालात है वह सबको पता है कि सरकार बदलने के बाद किस तरह मुसलमान को वहां परेशान किया जा रहा है
0
0
Report

VIP ने निषाद आरक्षण लड़ाइ को लेकर संजय निषाद पर हमला तेज किया

Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन— पटना 'बीजेपी ने दीमक की तरह खा लिया':- देव ज्योति संजय निषाद पर भड़के मुकेश सहनी के मुख्य प्रवक्ता, कहा- 'क्या वो निषाद समाज को सर्टिफिकेट बांटेंगे?' निषाद आरक्षण और समाज के नेतृत्व को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के पक्ष में निषाद समाज के समर्थकों ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद पर तीखा हमला बोला है। देव ज्योति ने संजय निषाद की राजनीतिक हैसियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि निषाद समाज को अब उनसे किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ सत्ता की मलाई खाने के बाद आज उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि उनकी अपनी ही सहयोगी पार्टी उन्हें तवज्जो नहीं दे रही है। 'आरक्षण की असली लड़ाई मुकेश सहनी लड़ रहे हैं' संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा "क्या अब निषाद समाज संजय निषाद से सर्टिफिकेट लेगा? क्या वह समाज के सर्टिफिकेट होल्डर हैं? भाजपा की राजनीति कर के मंत्री बनने वाले नेता को आज खुद भाजपा पूछ नहीं रही है। दूसरी तरफ, 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी पूरे देश में निषाद समाज के आरक्षण की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। 'बीजेपी ने दीमक की तरह खत्म कर दिया' भाजपा और संजय निषाद के गठबंधन पर कड़ा प्रहार करते हुए समर्थकों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सहयोगी दलों को दीमक की तरह कमजोर कर खत्म कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो नेता आज जिला परिषद का चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं हैं, वे पूरे समाज के सर्वमान्य नेता बनने का दावा कर रहे हैं, जबकि निषाद समाज भली-भांति जानता है कि उनका असली नेता कौन है।
0
0
Report
Advertisement

हाथरस के चामड़ गेट में 500 रुपये के विवाद पर ट्रैफिक चेकिंग वीडियो की जांच शुरू

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस शहर के चामड़ गेट इलाके में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और बाइक चालक के बीच 500 रुपये को लेकर बातचीत का वीडियो सामने आया है. वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर जांच की बात कही गई है. बताया गया है कि चामड़ गेट क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान हेलमेट नहीं पहने एक बाइक चालक को रोका गया. वायरल वीडियो में बाइक चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोहन सिंह के बीच बातचीत सुनी जा रही है, जिसमें 500 रुपये का जिक्र हो रहा है. मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बातचीत को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. हालांकि, सामने आए वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट नहीं है कि 500 रुपये चालान की रकम के तौर पर मांगे जा रहे थे या बातचीत का कोई दूसरा संदर्भ था. इसलिए वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना संभव नहीं है. मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही साफ हो सकेगी. इस मामले में सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

कानपुर देहात में पेप्सी चौराहे पर खंभा लगाते वक्त हादसा, एक की मौत

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात पेप्सी चौराहे पर बिजली का नया खंभा लगाने के दौरान हादसा एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल हाइड्रा से खंभा लगाया जा रहा था,तीन लोग खंभे को पकड़े हुए थे खंभे का ऊपरी सिरा बिजली के हाई टेंशन तार से छूने पर तीनों करंट की चपेट में आए एक की मौत दो घायलों को निजी वाहन और एंबुलेंस से जिला अस्पताल अकबरपुर भेजा गया चिकित्सकों ने बबलू पुत्र होती लाल, निवासी कुदरकोट, औरैया को मृत घोषित किया सोनू पुत्र सत्यप्रकाश, निवासी कुदरकोट, औरैया और गौरव पुत्र रमेश चंद्र, निवासी तिर्वा, कन्नौज घायल दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी हादसे के बाद पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच में जुटे अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर इलाके की घटना
0
0
Report

ADG नवीन अरोड़ा का जौनपुर दौरा: शिकायत निस्तारण पर कड़ा निर्देश

Jaunpur, Uttar Pradesh:अचानक जौनपुर पहुंचे एडीजी, एसएसपी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; जनशिकायतों के निस्तारण पर जताई नाराजगी जौनपुर। जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की हकीकत परखने के लिए वाराणसी जोन के एडीजी नवीन अरोड़ा सोमवार को अचानक जौनपुर पहुंच गए। एडीजी के औचक दौरे की जानकारी अधिकारियों को पहले से नहीं थी। उन्होंने एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। मीडिया से बातचीत में एडीजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि उनका जौनपुर दौरा पूरी तरह आकस्मिक था। उनके पहुंचने से पहले किसी अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। निरीक्षण के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कुछ अधिकारी होमगार्ड भर्ती की तैयारियों में व्यस्त हैं, जबकि कुछ अधिकारी शासकीय कार्य से जिले से बाहर गए हुए थे। एडीजी के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद बाहर गए अधिकारी भी वापस लौट आए। जनशिकायतों के निस्तारण पर उठाए सवाल एडीजी ने फरियादियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। इस दौरान उन्होंने पाया कि कुछ मामलों में पुलिस अधिकारी शिकायतों को केवल राजस्व टीम के साथ जांच कर कार्रवाई करने के लिए संबंधित थानों को भेज रहे हैं। एडीजी ने इस व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए कहा कि इस तरह की शिकायतों के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी स्तर से अलग टीम गठित की जानी चाहिए और उसकी रिपोर्ट सीधे तलब कर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधिकारियों को और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। कार्यालयों में जरूरत से ज्यादा कर्मचारी मिले एसएसपी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कुछ कार्यालयों में आवश्यकता से अधिक पुलिसकर्मी तैनात मिले। एडीजी ने इस पर भी संज्ञान लेते हुए एसएसपी को निर्देश दिया कि अतिरिक्त कर्मचारियों को आवश्यकता वाले अन्य स्थानों पर अटैच किया जाए, ताकि पुलिस बल का बेहतर इस्तेमाल हो सके। संगठित अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में एडीजी ने संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को गंभीरता से काम करने को कहा। एडीजी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ जिले के सभी थानों की पुलिस को भी यातायात व्यवस्था सुधारने में सहयोग करना होगा。 औचक निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान एडीजी नवीन अरोड़ा कई व्यवस्थाओं को लेकर असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने बातचीत के दौरान अपने असंतोष को बार-बार जाहिर किया और पुलिस अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। बाइट—नवीन अरोड़ा, एडीजी वाराणसी जोन
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top