icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वीरांगना ऊदा देवी पासी शौर्य दिवस का निकला भव्य शोभायात्रा

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollowJust now
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।राष्ट्र रक्षक मार्शल समाज संघ ट्रस्ट के तत्वावधान में 16 नवंबर को 1857 क्रांति की महानायिका वीरांगना ऊदा देवी पासी के शौर्य दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ अंबेडकर चौराहे से प्रारंभ होकर माँ मनसा देवी प्रांगण, बड़गांव तक निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सूरज सिंह तथा विजय पासवान उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी पासी के बलिदान और शौर्य को याद करते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन भव्य भंडारे के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मुख्य संस्थापक संगीता राव,राष्ट्रीय प्रचारक मुकेश पासी जिला अध्यक्ष शिवमंगल सरोज, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पासी, जिला महासचिव दीपक कुमार राव, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार सरोज, भगवान प्रसाद, जवाहरलाल, प्रहलाद पासी, रामपाल पासी, दिनेश पासी, चंद्रिका प्रसाद पासी, करण पासी, रंजीत पासी, शिवराम सरोज, कृपाराम पासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

फर्रुखाबाद के खेत में वृद्ध महिला का शव, पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से बड़ी खबर फर्रुखाबाद में खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध महिला का शव, पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप फर्रुखाबाद के नवाबगंज क्षेत्र के गांव भंगौरा में वृद्ध महिला का शव खेत में मिला महिला के गले में गमछे का फंदा लगा मिला खेत में गोबर डालने पहुंचे बेटे नन्हे ने मां का शव देखा मृतका के पुत्र ने लूटपाट कर हत्या करने का लगाया आरोप फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाए साक्ष्य पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी थाना नवाबगंज के गांव भगोरा का मामला
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा: सिटी और मिनी बसों में सुरक्षा उपकरण अनिवार, एक दिन में सुधार का अल्टीमेटम

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में अब सिटी बसों और मिनी बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर न्यायालय एक्शन मोड में है। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अब स्लीपर और लग्जरी बसों के साथ सिटी बसों और मिनी बसों की भी जांच की जाएगी। बसों में अग्निशमन यंत्र, सेफ्टी बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि आज निरीक्षण के दौरान कई बसों में अग्निशमन यंत्र और सेफ्टी बॉक्स तक नहीं मिले। प्रशासन ने बस संचालकों को एक दिन की मोहलत दी है। इसके बाद नियमों की अनदेखी पर चालान की कार्रवाई होगी। भीलवाड़ा के निजी बस स्टैंड और मुख्य बस स्टैंड पर प्राधिकरण सचिव रश्मि आर्य के साथ ही परिवहन एवं ट्रैफिक विभाग की टीम ने बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच अभियान चलाया। दरअसल, जुलाई-अगस्त में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर स्लीपर और लग्जरी बसों की जांच की गई थी। उस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में बसों में आगजनी की घटनाओं के बाद सुरक्षा इंतजामों पर विशेष फोकस किया गया था। अब इसी अभियान का दायरा बढ़ाते हुए सिटी बसों और मिनी बसों को भी शामिल किया गया है अभियान के तहत बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक बस में अग्निशमन यंत्र, सेफ्टी बॉक्स और आपातकालीन निकास की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही बसों के जरूरी दस्तावेज, फिटनेस सर्टिफिकेट और पीयूसी सहित अन्य वैधानिक दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पांच से सात बसों को चेक किया गया, जिनमें अग्निशमन यंत्र और सेफ्टी बॉक्स की व्यवस्था नहीं मिली। इस पर अधिकारियों ने बस संचालकों को तत्काल सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बस संचालकों को सुरक्षा इंतजाम पूरे करने के लिए एक दिन का समय दिया है। चेतावनी दी गई है कि कल से जांच अभियान के दौरान यदि बसों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण और दस्तावेजों की कमी मिली तो प्रभावी चालान कार्रवाई की जाएगी। इस संयुक्त अभियान में परिवहन विभाग यानी DTO की टीम, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित विभागों के कर्मचारी शामिल रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि इस पूरी कवायद का मकसद राजस्व वसूली नहीं, बल्कि बसों में सफर करने वाले यात्रियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वहीं आमजन से भी अपील की गई है कि ऐसी बसों में सफर करने से बचें, जिन्हें अग्निशमन यंत्र, सेफ्टी बॉक्स और इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था नहीं है। क्योंकि हादसे के वक्त कुछ मिनटों की लापरवाही भी यात्रियों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। बाइट रश्मि आर्य प्राधिकरण सचिव भीलवाड़ा
0
0
Report

झांसी के देवरा में बाबा अंबेडकर प्रतिमा टूटी, आक्रोश भारी, प्रशासन से कार्रवाई मांग

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा में अराजक तत्वों ने चार महीने में दूसरी बार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाबा साहब की मूर्ति को क्षतिग्रस्त देख लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं आजाद समाज पार्टी के नेता पीतांबर पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने बाबा साहब की मूर्ति तोड़े जाने का विरोध जताते हुए कहा कि पिछली बार चार माह पहले भी मूर्ति तोड़ी गई थी। अगर प्रशासन उस पर कार्रवाई करता तो शायद आज यह घटना दोबारा नहीं होती। उन्होंने प्रशासन से मूर्ति तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ मोठ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम देवरा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। और क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराकर उसे पूर्ण रूप से दुरुस्त कराया जा रहा है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही, इस प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
0
0
Report

315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ 44 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Deepak KumarDeepak KumarFollow16m ago
Khutar, Uttar Pradesh:पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुनारा बुजुर्ग में प्राइमरी स्कूल के आगे आश्रम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रजनीश गुप्ता (44) पुत्र महेश चंद्र गुप्ता निवासी मोहल्ला आनंद वाटिका, पुवायां के रूप में हुई। पुलिस ने उसे दोपहर 3:08 बजे गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 672/2026 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवकुमार सहित तीन कांस्टेबल शामिल रहे।
0
0
Report
Advertisement

गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भूखंड आवंटित कर दिए

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को घंघोला में छह फीसदी आबादी भूखंड मिल गए हैं। सोमवार को प्राधिकरण की ओर से 90 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ निकाला गया, जबकि अलग-अलग आकार के 23 भूखंडों के आवंटन पत्र किसानों को जारी कर दिए गए। लंबे समय से आबादी भूखंड मिलने का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिल गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आवंटन प्रक्रिया पूरी कराई गई। एसीईओ प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में ड्रॉ की प्रक्रिया संपन्न हुई। दरअसल गुलिस्तानपुर के किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद से छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटन का मामला लंबित चल रहा था। अब प्राधिकरण ने प्लॉट आवंटित दे दिए हैं।गुलिस्तानपुर के कुल 113 भूखंडों में से 90 समान आकार के भूखंड थे। इनका आकार 130 वर्ग मीटर से लेकर 650 वर्ग मीटर तक है। शुक्रवार को इनका ड्रॉ कराया गया, जबकि शेष 23 अलग-अलग आकार के भूखंडों के आवंटन पत्र जारी कर दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे。
0
0
Report

राजस्थान के पूर्व न्यायाधीशों का स्नेह मिलन समारोह मानसरोवर होटल में

Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- पूर्व न्यायाधीशों का स्नेह मिलन समारोह वैलफेयर सोसायटी ऑफ फॉर्मर जजेज का आयोजन मानसरोवर स्थित एक होटल में हुआ आयोजन HC और जिला न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश शामिल हुए सोसायटी अध्यक्ष डॉ पदम कुमार जैन ने की अध्यक्षता सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई समारोह में वैलफेयर सोसायटी ऑफ फॉर्मर जजेज, राजस्थान का स्नेह मिलन समारोह मानसरोवर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधिपति और जिला न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश शामिल हुए। इस मौके पर सोसायटी की आमसभा की बैठक और इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोसायटी अध्यक्ष डॉ पदम कुमार जैन ने सोसायटी द्वारा पूर्व न्यायाधीशों के हित में किए गए कार्यों की जानकारी दी। चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, दिवंगत न्यायिक अधिकारियों के परिजनों की पेंशन 10 वर्ष करवाने, पेंशन विसंगतियों को दूर करने आदि के बारे में बताया। मंच संचालन भरोसी लाल गुप्ता ने किया। समारोह में सोसायटी के पदाधिकारी एनके पुरोहित, बृजमोहन गुप्ता, महावीर प्रसाद शर्मा, रामबाबू चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में न्यायाधीशगण उपस्थित रहे.
0
0
Report

एमयू के महामंत्री मोहम्मद हमदान का आजमगढ़ आगमन, गांव में भव्य स्वागत

Azamgarh, Uttar Pradesh:एएमयू के नवनिर्वाचित महामंत्री मोहम्मद हमदान का जिले में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, पैतृक गांव मंगरावां में सम्मान समारोह आयोजित। आजमगढ़ जिले के मंगरावां गांव में मोहम्मद हमदान के पैतृक घर के पास उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। ग्रामीण, युवा और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। गांव में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उनके महामंत्री बनने पर खुशी जाहिर की। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता जीशान अहमद ने की और वसीम अहमद विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि मोहम्मद हमदान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में महामंत्री पद हासिल कर आजमगढ़ जिला और अपने गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं को शिक्षा, संघर्ष और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मोहम्मद हमदान ने स्वागत करने पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और स्नेह उनके लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में 8 साल बाद चुनाव हुए और सरकार से अपील है कि हर यूनिवर्सिटी में चुनाव हो जिससे स्टूडेंट में लीडरशिप निखर कर आएगी और जाहिर है कि स्टूडेंट ही आगे चलकर देश को लीड करेगा।
0
0
Report
Advertisement

मथुरा जंक्शन पर चलती ट्रेन से बुजुर्ग लटक गया, जवानों ने बचाई जान—सीसीटीवी कैद साहस

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक बुजुर्ग यात्री की जान पर बन आई। यात्री का संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के गेट से लटक गया और उसके दोनों पैर प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच फंस गए। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ और आरपीएसएफ के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे सुरक्षित बाहर खींच लिया। जवानों की इस बहादुरी का पूरा घटनाक्रम स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। चलती उत्कल एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। गाड़ी संख्या 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रही थी। त्योहार के चलते स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। कुछ आरक्षित यात्री निर्धारित समय पर ट्रेन में सवार नहीं हो पाए थे। इसी दौरान एस-1 कोच में चढ़ने के प्रयास में एक बुजुर्ग यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के दरवाजे से लटक गया। दोनों पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री के दोनों पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आ जाने से स्थिति बेहद गंभीर हो गई। आशंका थी कि यात्री ट्रेन के नीचे आ सकता है। प्लेटफॉर्म पर टॉपबी रोकथाम ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक सुजीत सिंह चंदेल और आरपीएसएफ के उप निरीक्षक टीआई सिंह की नजर जैसे ही बुजुर्ग पर पड़ी, दोनों तत्काल उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े। जवानों ने दिखाई बहादुरी, सुरक्षित खींचकर बचाई जान दोनों उप निरीक्षकों ने बिना समय गंवाए चलती ट्रेन से लटक रहे बुजुर्ग को मजबूती से पकड़कर प्लेटफॉर्म की ओर खींच लिया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। बुजुर्ग को कोई शारीरिक चोट नहीं आई। घटना के बाद जवानों ने उससे प्राथमिक उपचार की जरूरत के बारे में पूछा, लेकिन उसने उपचार लेने से इनकार कर दिया। उड़ीसा का निवासी बताया गया यात्री पूछताछ में बुजुर्ग ने स्वयं को उड़ीसा का निवासी बताया। हिंदी भाषा का सीमित ज्ञान होने और घटना से घबराए होने के कारण उससे अन्य विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद जवानों ने उसे सुरक्षित तरीके से ट्रेन में सवार कराया और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया。 यात्रियों ने जवानों के साहस को सराहा आरपीएफ और आरपीएसएफ के जवानों की इस बहादुरी की मौके पर मौजूद यात्रियों ने जमकर सराहना की। ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत जवानों की सतर्कता, साहस और त्वरित निर्णय क्षमता ने एक अनमोल जिंदगी बचा ली। सीसीटीवी में कैद यह घटना रेलवे सुरक्षा बल के मानवीय चेहरे और कर्तव्य के प्रति समर्पण की मिसाल बन गई है।
0
0
Report

नूंह की दरगाह पर 715वां उर्स पाक: श्रद्धा और सुरक्षा के बीच चमकी रौनक

Nuh, Haryana:नूंह में हजरत शेख मूसा की दरगाह पर श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया 715वां सालाना उर्स पाक अरावली की तलहटी में स्थित ऐतिहासिक दरगाह पर उमड़े जायरीन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद। नूंह के अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित ऐतिहासिक हजरत शेख मूसा की दरगाह पर सोमवार को 715वां सालाना उर्स पाक श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरगाह पर जायरीनों की आवाजाही रही। उर्स के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन के दौरान पुलिसकर्मी मुस्तैद नजर आए। मोहम्मद आरिफ सूफी मेवात दरगाह कमेटी सदस्य ने बताया कि ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, हजरत शेख मूसा निजामुद्दीन औलिया के खलीफा थे। कहा जाता है कि एक बार जब वे अरावली पर्वतमाला से होकर गुजर रहे थे, तो उनका पल्लू झाड़ियों में अटक गया। इसके बाद वे इसी स्थान पर ठहर गए। मान्यता है कि इसी घटना के चलते इस क्षेत्र का नाम पल्ला पड़ा और यहां उनकी दरगाह स्थापित हुई। मोहम्मद रफीक कादरी ने कहा कि हजरत शेख मूसा की दरगाह अपनी ऐतिहासिक विरासत और अनूठी विशेषताओं के लिए भी प्रसिद्ध है। दरगाह परिसर में एक पानी का कुंड बना हुआ है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, इस कुंड के पानी को शरीर के मस्सों पर लगाने से उनसे छुटकारा मिल जाता है। हालांकि, यह एक पारंपरिक मान्यता है। इसके अलावा दरगाह पर बनी दो मीनारें भी लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक मीनार को हिलाने पर दूसरी मीनार में भी कंपन महसूस होता है। इस अनूठी विशेषता को देखने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। अली मोहम्मद सूफी मेवात दरगाह कमेटी सदस्य ने कहा कि 715 वर्षों से चली आ रही उर्स की परंपरा के माध्यम से हजरत शेख मूसा की दरगाह आज भी क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र बनी हुई है। सालाना उर्स पाक के अवसर पर दरगाह की रौनक देखते ही बनती है।
0
0
Report

राज ठाकरे के बयान से छठ पर बिहार में उबाल, गया में पुतला दहन

Gaya, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर बिहार में सियासत गरमा गई है। उनके बयान के विरोध में अब बिहार के गया में भी लोगों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। दरअसल, गया शहर में स्थानीय लोगों ने राज ठाकरे के बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से पैदल marcher निकालते हुए टावर चौक तक पहुंचे। इस दौरान मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उनके बयान को छठ महापर्व तथा बिहार की आस्था का अपमान बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज ठाकरे का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। साथ ही सरकार और प्रशासन से राज ठाकरे को गिरफ्तार करने की मांग भी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि छठ पूजा केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास का महापर्व है। ऐसे में इस पर्व को लेकर किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल, राज ठाकरे के बयान को लेकर बिहार में विरोध के स्वर तेज होते नजर आ रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement

कुकरीचोली पंचायत ने NOC न देने का प्रस्ताव पारित कर विरोध जताया

Korba, Chhattisgarh:कुकरीचोली में कार्बन फैक्ट्री का विरोध, ग्रामसभा में NOC से इनकार, ग्रामीणों ने एकजुट होकर पारित किया विरोध प्रस्ताव, हस्ताक्षर कर जताई नाराजगी कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कुकरीचोली में प्रस्तावित इलेक्ट्रो कार्बन फैक्ट्री को लेकर ग्रामीणों का विरोध खुलकर सामने आ गया है। सोमवार को गांव के पंचायत भवन में आयोजित ग्रामसभा में फैक्ट्री स्थापना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC का प्रस्ताव रखा गया। लेकिन, ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया और NOC देने से साफ इनकार कर दिया। ग्रामसभा में बाकायदा NOC नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिस पर ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अपनी असहमति दर्ज कराई। दरअसल कोरबा निवासी एक व्यवसायी द्वारा ग्राम कुकरीचोली में इलेक्ट्रो कार्बन पेस्ट प्रोजेक्ट लगाने की योजना है जिसके लिए गांव के समीप तालाब के किनारे की जमीन का चयन किया गया है इसके आसपास खेती भी की जाती है। कार्बन फैक्ट्री लगने से गांव का तालाब और आसपास खेती की जमीन प्रदूषित हो जाएगी जिसकी वजह से गांव वाले कार्बन फैक्ट्री का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 2 साल से यह प्रक्रिया चल रही है जिसका पहले भी ग्राम पंचायत द्वारा आपत्ति जताई गई है बावजूद शासन-प्रशासन ग्रामीणों पर दबाव बनाकर अनापत्ति प्रमाण पत्र दिलवाने की कोशिश में लगे हुए हैं। अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों के इस कड़े रुख और ग्रामसभा के फैसले के बाद प्रशासन और संबंधित अधिकारी आगे क्या कदम उठाते हैं।
0
0
Report

25 लाख के सामुदायिक भवन निर्माण विवाद में जातिगत गाली-गलौज के आरोप, धरना जारी

Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले के ग्राम ठिकरिया में 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक मांगलिक भवन को लेकर विवाद गहरा गया है। निर्माण का विरोध अब जातिगत गाली-गलौज और मारपीट के आरोपों तक पहुंच गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को दलित समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर धरना देकर ज्ञापन सौंपा है। दरअसल, ग्राम ठिकरिया में शासन की ओर से 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन स्वीकृत किया गया है। निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जनपद पंचायत के अधिकारियों के सामने ही विवाद होने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, कुछ लोग लाठी-डंडे, तलवार और बंदूक लेकर पहुंचे और निर्माण रोकने की धमकी दी। साथ ही दलित समाज के लोगों और महिलाओं के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत आवेदन में 27 लोगों के नाम दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नलखेड़ा पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से उन्हें कलेक्टरेट में धरना देना पड़ा। अब वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top