icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जहानाबाद में अतिक्रमण पर बुलडोजर, शहर में हड़कंप मचा

Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शहर के हॉस्पिटल मोड़ से अरवल मोड़ तक सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। बुलडोजर की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल मोड़ से अरवल मोड़ के बीच का है। मौके पर खुद एसडीओ, एसडीपीओ और नगर परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से तान दिए गए पक्के चबूतरे, करकट शेड को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। जिन्होंने प्रशासनिक चेतावनी को नजरअंदाज किया, उनका सामान भी जब्त कर लिया गया और मौके पर ही जुर्माना ठोक दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस संबंध में एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने सख्त लहजे में कहा कि अभी अरवल मोड़ से हॉस्पिटल मोड़ के बीच के इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है। अस्थायी अतिक्रमण को एनाउंसमेंट कराकर हटाया जा रहा है। गुमटी वालों को दुकान हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया है, जबकि ठेला संचालकों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट होने का निर्देश दिया गया है। वही बार-बार कब्जे के सवाल पर उन्होंने कहा, अतिक्रमण हटाना सिर्फ पुलिस और प्रशासन का काम नहीं है, इसमें आम जनता और व्यापारियों की भागीदारी जरूरी है। जब तक लोग खुद अनुशासित नहीं होंगे, समस्या बार-बार खड़ी होगी। प्रशासन का रुख साफ है। नियम तोड़े जाएंगे तो कार्रवाई लगातार और उससे भी ज्यादा सख्त होगी।
0
0
Report

वैशाली-नालंदा में विश्वरंग 8वां संस्करण: भाषा-संस्कृति का महोत्सव

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:बिहार की ऐतिहासिक धरती वैशाली, पटना और नालंदा में भाषा, साहित्य, संस्कृति और कला का अंतरराष्ट्रीय आयोजन विश्वरंग के आठवें संस्करण के तहत किया जा रहा है। 3 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस छह दिवसीय आयोजन में पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संदर्भ में भाषा, साहित्य, संस्कृति और कला पर व्यापक संवाद होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर को सी.वी. रमन विश्वविद्यालय वैशाली से होगी जहां अतिथि विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और काव्य पाठ के बाद वैशाली स्तूप का भ्रमण करेंगे। 4 अक्टूबर को पटना संग्रहालय में मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन होगा वहीं 5 अक्टूबर को कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट और प्रेमचंद रंगशाला में चित्रकला कार्यशाला, लोक कला प्रस्तुतियां, शोभायात्रा और नाट्य प्रस्तुति होगी। 6 अक्टूबर को नालंदा-राजगीर की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण और 7-8 अक्टूबर को नालंदा में साहित्यिक व बौद्धिक सत्र आयोजित होंगे। इन सत्रों में नालंदा की विरासत, भाषायी विविधता, अनुवाद, कला-संस्कृति, बौद्ध दर्शन, व्यापार और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा होगी। आयोजन में देश के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, साहित्यकार और विचारक शामिल होंगे जबकि बहुभाषी कविता पाठ भी प्रमुख आकर्षण रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

जैतो रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर में 20 वर्षीय छात्रा की मौत; चाय स्टाल चलाने वाले सहित दो घायल

KCKhem ChandJust now
Kot Kapura, Punjab:ਜੈਤੋ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਨੇੜੇ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਦੀ ਟੱਕਰ, ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਦੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਫੁਟੇਜ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ ਜੈਤੋ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਨੇੜੇ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਦੀ ਟੱਕਰ, ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਦੀ ਮੌਤ,ਚਾਹ ਦੀ ਸਟਾਲ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲਾ ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਉਸ ਦਾ ਭਰਾ ਜ਼ਖਮੀ; ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰ ਕਬਜ਼ੇ ’ਚ ਲਈ ਜੈਤੋ ਦੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਨੇੜੇ ਇੱਕ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਦੀ ਟੱਕਰ ਨਾਲ 20 ਸਾਲਾ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦਕਿ ਚਾਹ ਦੀ ਸਟਾਲ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀ ਸਮੇਤ ਦੋ ਜਣੇ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜ਼ਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਜੈਤੋ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੀ ਪਛਾਣ ਹਰਦਿਆਲ ਨਗਰ, ਜੈਤੋ ਵਾਸੀ ਅਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਪੁੱਤਰੀ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ。 ਸ਼ੋਟ ਸੀ ਸੀ ਟੀ ਵੀ ਫੁਟੇਜ
0
0
Report

जशपुर: 1000 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; प्रयुक्त कार बरामद

Palidih, Pathalgain, Chhattisgarh:जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अज्ञात शव मिलने के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी कृष्णा उर्फ कैलाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान विमड़ा निवासी राजेश दास के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि मोबाइल के महज 1,000 रुपये के लेनदेन विवाद में आरोपी ने लकड़ी के फाड़े से सिर पर वार कर राजेश की हत्या की और शव जुरगुम रपटा पुलिया के पास टेकरी के पीछे फेंक दिया। साक्ष्य छिपाने के आरोप सहित बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।
0
0
Report

बीकानेर में डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर डोटासरा व जूली ने श्रद्धांजलि दी

Bikaner, Rajasthan:PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पहुंचे बीकानेर पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सांसद स्वर्गीय रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम में हुए शामिल डोटासरा और जूली ने रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन दोनों नेताओं ने रामेश्वर डूडी के साथ बिताए राजनीतिक सफर को किया याद कार्यक्रम में विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी हुईं भावुक, परिवार और जनता के बीच जुड़ी यादें साझा की बीकानेर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सांसद स्वर्गीय रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जहा सभा में PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी पहुंचे और रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने डूडी को संभाग के बड़े नेता के रूप में याद करते हुए उनके साथ बिताए राजनीतिक समय और अनुभवों को साझा किया गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा की रामेश्वर डूडी जी के साथ विधानसभा में बीजेपी का मुकाबला किया और उनके साथ लंबा वक्त बिताया उन्होंने हमेशा एक मार्गदर्शक की तरह मेरा मार्गदर्शन किया उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी वही टीकाराम जूली ने कहा कि रामेश्वर डूडी जी हमारे लिए सिर्फ एक बड़े नेता नहीं बल्कि मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे उनके साथ बिताया समय और उनका संघर्ष हमेशा हमारे लिए यादगार रहेगा कार्यक्रम के दौरान विधायक और रामेश्वर डूडी की पत्नी सुशीला रामेश्वर डूडी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि जब रामेश्वर डूडी परिवार को समय नहीं दे पाते थे तब उन्हें अजीब लगता था लेकिन सार्वजनिक जीवन में आने के बाद उन्हें समझ आया कि डूडी ने अपना जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था उन्होंने कहा कि डूडी ने जनता की सेवा को ही अपना सब कुछ माना इस दौरान पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, गोविंदराम मेघवाल, मेयर अनिल कल्ला, मदन गोपाल मेघवाल, बिशनाराम सियाग, अतुल डूडी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे。 बाईट - गोविंद सिंह डोटासरा (पीसीसी चीफ) बाईट - टीकाराम जूली (नेता प्रतिपक्ष)
0
0
Report
Advertisement

SBK स्कूल में छात्र संसद घोषित, नेहा शर्मा अध्यक्ष और काजल पटवा उपाध्यक्ष

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर के एसबीके स्कूल में आज छात्र संसद का गठन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए छात्राओं ने वोटिंग कि, प्रक्रिया के अनुसार वोटिंग कर दोनों पदों के लिए छात्राओं को चुना गया। नेहा शर्मा 125 वोट पाकर स्कूल की अध्यक्ष बनीं। सभी छात्राओं को चुनाव प्रक्रिया के बारे में बताया गया। जिला शिक्षा अधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि आज एसबीके स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ और छात्र संसद का गठन किया। उसके लिए चुनाव प्रक्रिया करवाई गई। पूरी नियम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया करवाई गई। उसके बाद मतगणना की गई। बच्चों को वोटिंग और काउंटिंग के बारे में पूरी जानकारी दी गई। छात्र संसद गठन में स्कूल के सभी स्टूडेंट्स ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। परिणाम की घोषणा कर छात्रा नेहा को स्कूल का प्रेसिडेंट चुना गया। दूसरी छात्रा काजल पटवा को बाइस प्रेसिडेंट चुना गया। नेहा शर्मा छात्रा ने बताया कि मैं 12वीं कॉमर्स की स्टूडेंट हूं। मुझे को वोट मिले हैं उनका मैं सम्मान करती हूं। सभी छात्राओं की स्कूल से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करूंगी। मैं स्कूल में डिजिटल चीजें लाने का प्रयास करूंगी।
0
0
Report

2 करोड़ रिश्वत केस: एसओजी-एएसपी की रिमांड 15 दिन, अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा दी

Udaipur, Rajasthan:2 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार हुए एसओजी एएसपी मुकेश कुमार शर्मा और दलाल सज्जन सिंह जैन की आज तीन दिन की पीसी रिमांड पूरी हुई। इस पर एसीबी ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट ने दोनों को 15 दिन न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। आप को बता दे कि नगर निगम में हुए 272 भूखण्ड घोटाले मामले में भूखण्ड खरीदने के आरोप में एसओजी ने निरंजन मोगरा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद केस में मदद करने और मामले में एफआर लगाने के लिए सोनी ने दलाल सज्जन के जरिए निरंजन से दो करोड़ के रिश्वत की मांग की। इस पर उसने एसीबी को शिकायत की। एसीबी ने पहले दलाल सज्जन को दो करोड़ रुपए रिश्वत लेते ट्रेप किया और फिर एसीबी ने दोनों आरोपियों को तीन-तीन दिन के लिए दो बार रिमांड पर लिया। जिसमे कुछ महत्वपूर्ण खुलासे भी हुए।
0
0
Report

टोंक में क्रेयान्स कला पर्व: रूस के लगभग 10 कलाकार ऑनलाइन जुड़े

Tonk, Rajasthan:टोंक में चित्रकारों का महाकुंभ, रूस के 10 कलाकार ऑनलाइन जुड़े। 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयान्स’ में देश-विदेश के कलाकार कैनवास पर उकेर रहे रंग। टोंक में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में टोंक एक बार फिर देश-विदेश के कलाकारों की मेजबानी कर रहा है। 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयान्स’ का आयोजन शिवम मैरिज गार्डन, जेल रोड टोंक में किया जा रहा है। कला पर्व का उद्घाटन 2 अक्टूबर को कलाकारों और अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। कला पर्व में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी कलाकार शामिल हुए। खास बात यह है कि रूस के करीब 10 चित्रकार ऑनलाइन जुड़कर तीन दिनों तक कैनवास पर लाइव चित्रकारी कर रहे हैं। इनमें रूस के एवगेनी लोबानोव, एसोसिएट प्रोफेसर सोफिया शमानोवा, अनास्तासिया ग्रिशन, सोफिया सिपाइलो, कज़ानकोवा डारिया, अन्ना गेटमैन, रयाबिनिना अलीना, माल्टसेवा जूलिया, जेनेट हुदायबरदियेवा और मारिया चिस्तोखिना शामिल हैं। ऑनलाइन जुड़े रूसी कलाकार अपनी कला को कैनवास पर जीवंत रूप दे रहे हैं। वहीं देश-विदेश से पहुंचे कलाकार भी अपनी मनमोहक पेंटिंग्स के जरिए कला प्रेमियों को आकर्षित कर रहे हैं। 20वें क्रेयान्स कला पर्व में अलग-अलग संस्कृतियों और कला शैलियों का संगम देखने को मिल रहा है。
0
0
Report
Advertisement

कोटा में GSS निरीक्षण: मंत्री ने बिजली व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए

Kota, Rajasthan:कोटा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कोटा शहर के इंदिरा विहार स्थित विद्युत GSS (ग्रिड सब-स्टेशन) का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने मौके पर पहुंचकर विद्युत व्यवस्था की जमीनी स्थिति देखी और अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मौके पर कई व्यवस्थाएं खराब स्थिति में नजर आईं। ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति, रखरखाव और GSS की मौजूदा स्थिति को लेकर जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर नियमित निरीक्षण और आवश्यक रखरखाव किया जाए, ताकि आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। इंदिरा विहार GSS के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ ऊर्जा मंत्री ने मौके की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सुधार को लेकर दिशा-निर्देश दिए। निजी बिजली कंपनी की व्यवस्थाओं को लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नगर से खास बातचीत की हमारे संवाददाता राजेंद्र भारद्वाज ने
0
0
Report

चित्तौड़गढ़ के बेगूं में पेयजल पाइपलाइन बिछाने से जल सुविधा बेहतर

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर में पेयजल व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ बनाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग के सहायक अभियंता आनंद टेलर ने बताया कि नगर के पुराना बस स्टैंड, लालबाई-फूलबाई चौक सहित विभिन्न गली-मोहल्लों में पेयजल पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य का उद्देश्य नगरवासियों को बेहतर और सुचारू पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराना है। विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने के कार्य को दीपावली तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। काम पूरा होने के बाद नगर के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। विभाग की टीम द्वारा कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

भरतपुर में खेत मेड़ को लेकर दो पक्षों में हिंसक संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर - खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल भरतपुर में सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया जा रहा है। यह घटना हलैना थाना क्षेत्र के गांव भूतौली की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव के दो पक्ष धर्मेन्द्र और नारायण सिंह के बीच खेत की मेड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस को दिए परिवाद में बताया कि नारायण सिंह पक्ष ने धर्मेन्द्र सिंह के खेत की मेड़ को जोत लिया। जब धर्मेन्द्र सिंह ने इसका विरोध किया तो खेत पर पहले से ही तैयार बैठे नारायण सिंह पक्ष के करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया。 इस हमले में धर्मेन्द्र पक्ष के 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक पक्ष दूसरे पर बेरहमी से लाठियां बरसा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने हलैना थाने में शिकायत दी है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। वहीं घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है。
0
0
Report
Advertisement

हलैना में बस ने अंडों से भरे मिनी ट्रक को मारी; ड्राइवर की मौत, दो यात्री घायल

Bharatpur, Rajasthan:एंकर-भरतपुर के हलैना थाना इलाके में एक स्लीपर बस अंडे से भरे मिनी ट्रक में जा घुसी। बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया और, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में दो यात्रियों के भी चोटें आई हैं। ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना ट्रक ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुई। हलैना थाने के ASI जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना रात करीब 3 बजे बेरी गांव के पास की है। अंडो से भरा एक मिनी ट्रक अजमेर से लखनऊ जा रहा था। ट्रक के पीछे एक स्लीपर बस आ रही थी। जो अजमेर से कानपुर जा रही थी। बेरी गांव के पास अचानक ट्रक के ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। तभी पीछे आ रही स 슬िपर बस अंडों से भरे मिनी ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का केबिन बुरी क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही ट्रक से अंडे की क्रेट हाईवे पर बिखर गई। बस के केबिन में ड्राइवर फंस गया। घटना में दो यात्रियों के गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर तुरंत थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बड़ी मुश्किल से बस के ड्राइवर को केबिन से निकाला गया। जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक ड्राइवर की पहचान जफरुद्दीन निवासी चंदौली जिला अलवर के रूप में हुई। ड्राइवर की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। ड्राइवर की पहचान की जा रही है।
0
0
Report

जुनियर एशिया कप जीतने वाली टोर्पा की तीन हॉकी खिलाड़ियों को विधायक ने सम्मानित किया

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । क्षेत्र के अंतर्गत जुनियर महिला एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में चीन को हराकर विजेता बनी भारतीय हॉकी टीम में शामिल खिलाड़ी जरिया गढ़ बाम्हनटोली गाँव निवासी विनिमा धान, तोरपा प्रखंड क्षेत्र के डोड़मा उयुर गुड़िया गाँव निवासी रोशनी आईन्द और सुन्दारी सोसोटोली गाँव निवासी नीलम तोपनो को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया सम्मानित किया है। विधायक के तपकरा स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर तीनों खिलाड़ियों और कोच करुणा पूर्ति को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, हॉकी स्टिक और अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर भारतीय हॉकी टीम नीलम, विनिमा और रोशनी रोशनी ने विधायक सुदीप को अपने जीवन में हॉकी खेल की शुरुआत से फाइनल मैच में विजेता बनने तक का सफर की यादगार लम्हों को साझा की और बताया कि बचपन में हॉकी खेल का मार्गदर्शन उन्हें परिवारजनों के सदस्य स्कूल में शिक्षक व शिक्षिकाओं से और विद्यालय स्तर से चयन होने के बाद प्रशिक्षण केंद्र कोच नियमित मार्गदर्शन से इस मुकाम तक वह पहुंची है। विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा के तोरपा विधानसभा क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपने बेहतर प्रदर्शन से विजेता बनकर तीनों खिलाड़ियों ने झारखंड का मान सम्मान देश विदेश में बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचकर हॉकी के खेल में अपना परचम लहराने वाले तीनों खिलाड़ियों को हर संभव मदद पहुंचाया जाएगा। क्षेत्र के खिलाड़ियों को हॉकी खेल के क्षेत्र में उचित और बेहतर मार्गदर्शन देने की दिशा में पहल की जाएगी। तोरपा विधानसभा क्षेत्र में हॉकी के खेल को बढ़ावा देने के लिए एस्ट्रोटर्फ ट्रक मैदान का निर्माण कराने की जल्द झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करेंगे जिससे क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा।सम्मानित करने के मौके पर तोरपा प्रखंड प्रमुख रोहित सुरीन झामुमो तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रूबेन तोपनो दीपक भुइया.राहुल केसरी चिन्नू खान अमित बडिंग इमानुएल टोपनो उम्बलन तोपनो सहित बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top