Ashoknagar
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अशोक नगर में स्वच्छता अभियान और मशाल यात्रा
Ashoknagar, Madhya Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अशोक नगर में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। स्थानीय पछड़ीखेड़ा चौराहे पर मशाल यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो शहर के सभी वार्डों में जाकर स्वच्छता का संदेश फैलाएगी। इस कार्यक्रम में इंदौर महापौर भी शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखण्ड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026: 26 केंद्रों पर 10 हजार परीक्षार्थी, सुरक्षा कड़े प्रबंध
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड मे फिर शुरू हुआ परीक्षाओ का दौर, शिक्षक पात्रता परीक्षा मे दस हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, डीसी ने 26 केन्द्रो पर जारी किया धारा 163 झारखण्ड मे जेपीएससी के बदनामी के बाद पहलीबार एक साथ हो रहा है परीक्षा। गढ़वा जिले मे एक साथ 26 केन्द्रो पर दस हजार परीक्षार्थी शिक्षक पात्रता की परीक्षा देंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने जबरदस्त तैयारी की है। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर गढ़वा जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारियों के द्वारा महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। उपायुक्त के संयुक्त आदेश के आलोक में आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 दिनांक 01 नवंबर 2026 (रविवार) को प्रथम पाली पूर्वाह्न 9:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा के संचालन हेतु गढ़वा जिले के तीनों अनुमंडल क्षेत्र में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी क्रम में तीनों अनुमंडल दण्डाधिकारीयों ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा–163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए परीक्षा की निष्पक्षता, शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी 26 परीक्षा केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर की परिधि में सामान्य निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान जारी निषेधाज्ञा एवं प्रशासनिक निर्देशों का पूर्णतः पालन करें तथा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही परीक्षार्थियों से निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने तथा आयोग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।0
0
Report
पति से विवाद के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Chhatiram, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद 40 वर्षीय महिला की फंदे से लटकने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, पुरैना गांव निवासी चंदन की पत्नी लालती (40) का शनिवार सुबह किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद महिला ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और शॉल के सहारे फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
धनबाद के IIT ISM में 45वाँ सम्मेलन: क्रिटिकल मिनरल्स पर भारत की आत्मनिर्भरता चर्चा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के आईआईटी आईएसएम में इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट्स का तीन दिवसीय 45वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया है। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ एलिमेंट्स के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने, स्वदेशी तकनीक विकसित करने और रिसर्च को औद्योगिक जरूरतों से जोड़ने पर मंथन होगा। संस्थान के पेनमैन ऑडिटरियम में आयोजित यह सम्मेलन आईआईटी आईएसएम के शताब्दी वर्ष समारोह का भी हिस्सा है। इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट्स का 45वां वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ पर आधारित समानांतर सिम्पोजियम भी हो रहा है। कार्यक्रम में सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, हैदराबाद के पूर्व निदेशक प्रो. जे. एस. यादव मुख्य अतिथि और जेएनसीएएसआर, बेंगलुरु की मानद प्रोफेसर प्रो. हिरियाक्कनवर इला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आईआईटी आईएसएम के एक्टिंग डायरेक्टर प्रो. सरत कुमार दास, डीन प्रो. केका ओझा, विभागाध्यक्ष प्रो. सागर पाल और आईसीसी अध्यक्ष प्रो. रंजीत कुमार वर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मेलन का उद्देश्य युवा वैज्ञानिकों को मंच देने, उद्योग और अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुरूप तकनीकी आत्मनिर्भरता को गति देना है。0
0
Report
Advertisement
जोरावरनगर में चांद कंवर सरपंच जीत: 37 वोट से मिली विजय, समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर सीकर के जोरावर नगर में सरपंच पद पर चांद कंवर ने 37 वोट से विजयी हासिल की है। जीत के बाद समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला और मतदाताओं का आभार जताया। गली मोहल्ले तथा घर-घर जाकर हाथ जोड़कर जताया आभार, जगह-जगह समर्थकों ने नवनिर्वाचित सरपंच चांद कंवर और पति मनोहर सिंह का माला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर अभिनंदन। जीत के बाद आम चौक में लड्डुओं तथा केलों से तोला0
0
Report
गढ़वा में गोलीबारी: युवक बचा, दो आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। देर रात बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि, युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोलियों की यह तड़तड़ाहट देर रात की है। घटना गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव की है। बताया जाता है कि राघवेंद्र सिंह उर्फ राजा सिंह मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। हालांकि, स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गया। इसके बाद राजा सिंह अपनी मोटरसाइकिल उठाकर घर पहुंचे। लेकिन देर रात वह अपनी गाड़ी से स्कॉर्पियो सवार की तलाश में निकल पड़े। इसी दौरान नावाडीह गांव के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहुंचे और राजा सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग के बीच राजा सिंह ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी दोबारा उसी स्थान पर पहुंचे और अपनी गिरी हुई मोटरसाइकिल उठाकर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने गढ़वा सदर थाना पहुंचकर दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। एसडीपीओ ने बताया कि प्रतापपुर में गोलीबारी की घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।0
0
Report
ट्रैक्टर चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, प्रदर्शन के बाद सड़कों पर रहा जाम
Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक सुशील दास की हुई मौत,घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।घटना बासोपट्टी थाना के छतौनी गांव के पास की है।मृतक की पहचान देवधा थाना क्षेत्र के भदौर गांव निवासी सुशील दास के तौर पर हुई है।हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। डीएमसीएच दरभंगा में इलाज के दौरान युवक की मौत जो गयी।पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके घर लाया गया।युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने छतौनी-जयनगर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।सड़क जाम की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारीयों ने मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटाया गया।परिजनों की माने तो प्रेम प्रसंग में लड़की के परिजन ने हत्या कराई है।कुछ दिन पहले लड़की के परिजन द्वारा हत्या की धमकी भी दिया गया था। बहरहाल पुलिस सड़क दुर्घटना सहित अन्य बिंदुओं पर छानबीन में जुट गई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर: चार घटनाओं का आरोपी स्नैचर गिरफ्तार, 5 लाख की संपत्ति बरामद
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर-छतरपुर में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 3 स्नैचिंग सहित 4 घटनाओं में शामिल शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से छीने गए सोने के आभूषण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकायल सहित करीब 5 लाख की संपत्ति बरामद की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जुलाई में एक महिला के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना में पुलिस ने पूर्व में आरोपी आकाश शिवहरे को गिरफ्तार किया था, जबकि दूसरा आरोपी फरार था। इसके बाद अक्टूबर में थाना मातगुवां क्षेत्र में जियो पेट्रोल पंप के पास और थाना महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम डुमरा में महिलाओं से आभूषण स्नैचिंग की घटनाएं हुईं थीं। साथ ही सिविल लाइन क्षेत्र में एक व्यक्ति की मोटरसाइकॉल बेईमानीपूर्वक ले जाने का मामला भी सामने आया था। एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर पुलिस टीम ने साक्ष्यों और सूचनाओं के विश्लेषण के बाद आरोपी निक्कू सिसोदिया उर्फ निक्की उर्फ अमन निवासी ग्राम कंचनपुर, थाना चंदला को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि इन चारों घटनाओं को इसी आरोपी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन, 11 पेंडल और घटना में प्रयुक्त पल्सर 220 मोटरसाइकाइकिल बरामद की है। बरामद संपत्ति की कीमत करीब 5 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, अवैध हथियार, चोरी और एनडीपीएस सहित 17 अपराध पहले से दर्ज हैं और वह महाराष्ट्र सहित अन्य स्थानों में भी वांछित है। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसपी ने पुलिस टीम के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।0
0
Report
रोहतास के आरोपी ने कोयला हेराफेरी से लाखों का खेल किया, ट्रक समेत गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:कोयला परिवहन की आड़ में लाखों रुपए के कोयले की हेराफेरी कर फरार हुए ट्रक चालक को घरघोड़ा पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जामपाली कोयला खदान से अकलतरा प्लांट के लिए निकले 24.620 मीट्रिक टन कोयले को रास्ते में ही दूसरी जगह बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त करीब 10 लाख रुपए कीमत का ट्रक भी जब्त किया है। मामाले के अनुसार, 8 मई 2026 को बोईरदादर निवासी विवेक पाण्डेय ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि राज ट्रांसपोर्ट, ढिमरापुर रायगढ़ के माध्यम से कोयला परिवहन का काम किया जाता है। जनवरी 2026 में जामपाली कोयला खदान से आरसमेटा प्लांट अकलतरा के लिए कोयला परिवहन का सौदा ट्रक चालक लल्लन प्रसाद से 700 रुपए प्रति टन की दर से तय हुआ था। इसके बाद ट्रक क्रमांक CG-12-S-4455 में 24.620 मीट्रिक टन जी-10 ग्रेड का कोयला लोड कर अकलतरा के लिए रवाना किया गया, लेकिन वाहन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा। चालाक से संपर्क करने पर पहले उसने फोन उठाना बंद कर दिया। करीब 10 दिन बाद फोन रिसीव कर उसने कोयला दूसरी जगह बेच देने की बात कही और शिकायतकर्ता को धमकी भी दी। करीब 1.50 लाख रुपए कीमत के कोयले की धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 156/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 316(3) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बिहार के रोहतास जिले में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद एएसआई खेमराज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार रवाना हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी ललन कुमार पासवान (57 वर्ष), निवासी अमरथा, थाना काराकाट, जिला रोहतास (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने हड़पे गए कोयले को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ईंट भट्ठा संचालकों को बेचना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त करीब 10 लाख रुपए कीमत का ट्रक भी जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।0
0
Report
आबकारी विभाग ने आलीराजपुर के मकान से 120 पेटी अवैध शराब जब्त की
Alirajpur, Madhya Pradesh:आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मकान से अवैध शराब की 120 पेटी जब्त! आलीराजपुर जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रणजीतगढ़ के बामनिया पलिया डैम के किनारे स्थित एक मकान से अवैध शराब की 120 पेटियां जब्त की हैं, आरोपी मौके से फरार, आबकारी की 2 दिन में दूसरी बड़ी कार्यवाही जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 42 हजार रुपये बताई जा रही है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अब विभाग द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है。 सवाल यह है कि आखिर डैम किनारे मकान में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किसके द्वारा किया जा रहा था और इस कारोबार के पीछे कौन लोग शामिल हैं? बाइट - जिला आबकारी अधिकारी राधेश्याम राय0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा के आसींद में द्वितीय चरण चुनाव के दौरान हादसा: 7 घायल, मौत की खबर
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के चुनाव संपन्न करवाकर आ रही पुलिस की स्कॉर्पियो गाड़ी सामने से आ रही सिविलियन स्वरों की स्कॉर्पियो से मोड़ का निंबाहेड़ा के पास टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में पुलिसकर्मी सहित 7 लोग घायल हो गए जिनमें घायल खुशी राम, अनीता पत्नी कालू राम, इंद्रा पत्नी चंद, टोंक जिले में पुलिस महकमे में सेवारत 3 पुलिस कर्मियों की हालत गंभीर होने पर जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा पहुंचाया गया। जहां पर इलाज जारी हैं। सामने वाली स्कॉर्पियो सवारों में से एक की मौत होने की सूचना मिल रही है। फिलहाल उसकी आधिकारिक जानकारी आना बाकी है। उनमें घायलों को निजी चिकित्सालयों में भर्ती करवाया गया है।0
0
Report
नसीरुद्दीन शाह के बयान से देशभर में तीखी राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल
Bareilly, Uttar Pradesh:प्रसिद्ध अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के वीडियो बयान को लेकर देश में एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद छिड़ गया है, नसीरुद्दीन शाह ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने खुद को "दिमागी नक्सल" करार दिया और कहा कि उन्हें एंटी-नेशनल या टुकड़े-टुकड़े गैंग कहे जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। इस मामले में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकवाल ने नसीरुद्दीन शाह की कड़ी आलोचना की है, नदीम ने कहा कि नसीरूद्दीन की दिमागी स्थिति बिगड़ चुकी है, उन्होंने कहा कि अगर नसीरुद्दीन शाह बरेली में या उत्तर प्रदेश में होता तो उनका प्रदेश के युवाओ से नसीरूद्दीन शाह का मुंह काला करके गधे पर बैठकर चप्पल का हार पहनाना चाहिए , नदीम ने कहा कि ये देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं0
0
Report
MP-CG: आज की सबसे बड़ी खबर
Kondagaon, Chhattisgarh:MP CG0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में युवक की संदिग्ध मौत से परिजनों में मातम, पुलिस कर रही जांच
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। कोटा ग्राम पंचायत के पूर्वी बसुधा में एक कच्चे मकान के अंदर 30 वर्षीय युवक का शव बडेर में लाल साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। सुबह जब परिजनों की नजर युवक पर पड़ी तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक परिवार का बड़ा बेटा था और उसके पांच साल का एक मासूम बेटा भी है। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना कोटा ग्राम पंचायत के पूर्वी बसुधा की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शारद पठारी पुत्र राज नारायन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर के सभी लोग भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। सुबह परिजनों की नींद खुली तो युवक का शव घर के अंदर बडेर में लाल साड़ी के फंदे से लटकता मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक परिवार का बड़ा बेटा था। उसके परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं, जिनमें दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक का पांच साल का एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि युवक करीब दो महीने पहले ही घर लौटा था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलने पर चोपन थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही युवक की मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामला चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के पूर्वी बसुधा का है।0
0
Report
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी जोरों पर; सरयू घाटों की सफाई से रामनगरी जगमगाएगी
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी जोरों पर हैं। सरयू के घाटों पर दीपों की जगमगाहट से पहले स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है। जाहिर है दीपोत्सव में जब लाखों दीपों से रामनगरी जगमगाएगी तब सरयू के घाटों की स्वच्छता भी अयोध्या की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी।0
0
Report
दिनेश चंद्र सिंह की राजनीति में एंट्री: धामपुर से भाजपा संभावित दावेदार
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--रिटायर्ड आईएएस अफसर दिनेश चंद्र सिंह की राजनीति में हुई एंट्री। पूर्व IAS अफसर ने आज शहर के बैंकेट हॉल में की प्रेसवार्ता।धामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित दावेदार। 32 साल प्रशासनिक सेवा के बाद अब सियासी मैदान में उतरने का ऐलान। 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को लेकर शुरू की राजनीतिक पारी। जनसेवा और क्षेत्र के विकास को बताया अपना उद्देश्य। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कही बात। धामपुर की राजनीति में दिनेश चंद्र सिंह की एंट्री से चर्चाएं तेज।भाजपा के टिकट पर दावेदारी को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल।0
0
Report
Advertisement
