Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ashoknagar473331

अशोक नगर में डॉक्टर को दिखाने पहुंचे युवक की घबराहट के चलते गई जान

Sept 05, 2024 04:30:24
Ashoknagar, Madhya Pradesh

अशोक नगर के चंदेरी थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक की डॉक्टर के पास जाते समय अचानक जान चली  गई। युवक ने ब्रेक-डाउन की घबराहट के चलते डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां बैठते ही वह अटैक के शिकार हो गया और मौके पर ही जान चली गई। युवक का लाइव वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसमें वह जमीन पर गिरते हुए दिखाई दे रहा है। मृतक बाइक रिपेयरिंग का कार्य करता था।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
IKIsateyak Khan
Mar 09, 2026 14:02:55
Danapur, Bihar: बिहार में सम्राट चौधरी को CM के कुर्सी पर देखना चाहते हैं लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव मनेर में सम्राट चौधरी की तारीफ करते हुए कहा धर्म को आगे बढ़ाने वाले व्यक्ति हैं सम्राट चौधरी अगर वह सीएम बने तो सबसे ज्यादा खुशी हमें होगी ANCHOR पटना की मनेर में नगर परिषद उपाध्यक्ष शंकर यादव के द्वारा रखे गए इफ्तार पार्टी में शिरकत करने पहुंचे लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव अल्पसंख्यक समुदाय के साथ बैठकर किया इफ्तार वही मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा केंद्र सरकार से मैं मांग करूंगा कि बिहार को तरक्की पर ले जाने वाला CM ही बिहार में दे सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी क्योंकि सम्राट चौधरी धर्म को आगे बढ़ाने वाले व्यक्ति हैं जो शख्स धर्म को आगे बढ़ाएगी अगर वह सीएम बनता है तो हमें खुशी होगी सम्राट चौधरी अगर सीएम बनेंगे तो हमें खुशी होगी BYTE तेज प्रताप यादव
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 09, 2026 14:02:39
Panna, Madhya Pradesh:अंधे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। 'शौच' के विवाद में कुल्हाड़ी से की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है, जहाँ शाहनगर थाना पुलिस ने ग्राम पुरैना में 21 जनवरी 2026 को हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में 53 वर्षीय आरोपी उदय सिंह उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया है। मृतक प्रताप सिंह राठौर का शव पानी से भरे एक गड्ढे में मिला था, जिसके सिर पर गहरे जख्म थे। एडिशनल एसपी वंदना चौहान के निर्देश पर विशेष टीम ने जब मामले की परतें खोली, तो चौंकाने वाली वजह सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि मृतक अक्सर उसकी गौशाला के पास 'नित्य क्रिया' (शौच) करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कहा सुनी हो चुकी थी। घटना के दिन विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर प्रताप सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 09, 2026 14:02:10
Jind, Haryana:जींद में बिजली कर्मचारियों का धरना आठवें दिन भी जारी, कार्यकारी अभियंता के खिलाफ जोरदार घेराव कर्मचारियों का आरोप – प्रताड़ना और वेतन रोकने से भड़का गुस्सा माफी और रुकी सैलरी जारी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान यूनियन की चेतावनी – जहां भी जाएंगे कार्यकारी अभियंता, वहीं होगा घेराव जींद यूनिट के कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि उपमंडल अधिकारियों पर दबाव बनाकर कर्मचारियों को अनुपस्थित दिखाया जा रहा है। जबकि जेई इंचार्ज द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति का प्रमाण पत्र भी दिया जाता है, इसके बावजूद उनकी सैलरी रोकी जा रही है。 धरने की अध्यक्षता यूनिट प्रधान हरिओम ने की जबकि मंच संचालन वरिष्ठ उपप्रधान सुनील शर्मा ने किया। यूनियन नेताओं का कहना है कि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और उपमंडल अधिकारियों को भी दरकिनार किया जा रहा है。 यूनियन नेताओं राजेश शर्मा, राजा शामदो और राजेश आसन ने संयुक्त बयान में कहा कि जब तक कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कर उनकी रोकी गई सैलरी जारी नहीं की जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। कर्मचारियों ने हाथ उठाकर इस फैसले का समर्थन किया。 कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक कार्यकारी अभियंता धरना स्थल पर आकर कर्मचारियों और संगठन से माफी नहीं मांगते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही यह भी फैसला लिया गया है कि कार्यकारी अभियंता जिस भी सब डिवीजन में जाएंगे, वहां यूनियन द्वारा उनका घेराव किया जाएगा।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 09, 2026 14:01:43
Obra, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सोनभद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। ओबरा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मौलाना सलीम का पुतला फूंका और कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए तहरीर भी दी। दरअसल मामला सोनभद्र जिले के ओबरा का है, जहां भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डل अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुभाष तिराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिहार के एक मौलाना सलीम ने रमजान के दौरान आयोजित एक धार्मिक सभा में उत्तर प्रदेश में गौ-कशी पर लागू सख्त कानून का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों ने इसे मां का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के नारे लगाते हुए मौलाना सलीम का पुतला फूंका और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुला दहन के बाद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंचे और मौलाना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Mar 09, 2026 14:01:28
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माधोपुर, टिकरी और पिपरी में सोमवार को बच्चा चोर की अफवाह फैलने से गांव में हड़कंप मच गया। संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अधेड़ को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। ग्रामीणों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ा गया अधेड़ मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और वह कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां गांव का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Mar 09, 2026 14:00:57
Satna, Madhya Pradesh:सतना के रैगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भटिगवां गांव में होली की रात जमीन विवाद में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। जानकारी के अनुसार भटिगवां गांव निवासी प्रदीप सिंह का अपने चाचा और चचेरे भाई के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 4 मार्च की रात होली के दौरान गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उस समय कई लोग नशे में भी बताए जा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा सुखेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू और चचेरे भाई शिवांश सिंह ने प्रदीप सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसकी पीठ और छाती पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मारपीट के बाद घायल प्रदीप किसी तरह घर पहुंच गया, लेकिन देर रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल सतना लेकर पहुँचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में फरियादी अतुल सिंह की शिकायत पर रैगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही एक आरोपी शिनाज सिंह बघेल को 5 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं मामले में फरार चल रहे आरोपी सुखेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे उप जेल भेज दिया गया।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Mar 09, 2026 14:00:27
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र में सामने आये अंधे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। युवक की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। दोनों के बीच चल रहे अवैध प्रेम संबंध में पति सबसे बड़ी बाधा बन गया था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच दी गई। गौरतलब है कि 5 मार्च को जैतवारा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई थी जब नदी के पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मृतक की पहचान कौशलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डबलू के रूप में हुई। उसके सिर पर किसी कठोर वस्तु से वार के निशान थे, जिससे साफ था कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जैतवारा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पाण्डेय और उनकी टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय पूछताछ के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि इस हत्या के पीछे पारिवारिक रिश्तों का विवाद हो सकता है। जांच की दिशा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे एक चौंकाने वाली प्रेम कहानी सामने आने लगी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी कुसुम सिंह उर्फ रीना सिंह और संदीप पटेल के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकातें हो रही थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे और वे अक्सर एक-दूसरे से संपर्क में रहते थे। कुछ समय बाद इस संबंध की भनक पति कौशलेन्द्र सिंह को लग गई। इसके बाद पति और पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि जब पति को पत्नी और संदीप के रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इससे दोनों प्रेमियों को लगने लगा कि कौशलेन्द्र उनके रिश्ते के बीच सबसे बड़ी बाधा बन गया है। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक साजिश के तहत आरोपी संदीप पटेल ने कौशलेन्द्र सिंह को सुनसान जगह पर पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सिर पर लगातार वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटते हुए नदी के पुल के नीचे फेंक दिया ताकि मामला दुर्घटना या अज्ञात हत्या जैसा लगे और पुलिस को गुमराह किया जा सके। हत्या करने के बाद संदीप पटेल ने मृतक की पत्नी कुसुम सिंह को बताया कि उसने कौशलेन्द्र को मारकर शव पुल के नीचे फेंक दिया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पत्नी इस साजिश से पहले से ही वाकिफ थी और दोनों ने मिलकर योजना बनाई थी। तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। आखिरकार दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238(ए) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की शानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यूपी 90 एई 2297 भी बरामद कर ली है।
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 13:58:31
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर मोहनकुटी स्थित महाराजा अग्रसेन मंडल के अध्यक्ष बिल्लू पंडित द्वारा आयोजित "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026" के निमित्त 8 व 9 मार्च को प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ जिसमे पार्टी के विभिन पदाधिकारियों एवं वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और इस प्रशिक्षण वर्ग को संपन्न बनाया इसमें जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि कॉरप्रेटिव बैंक के चेयरमैन डी के शर्मा ज़िला अध्यक्ष युवा मोर्चा दिवाकर सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता जय प्रकाश शर्मा ज़िला महामंत्री संतोष वाल्मीकि महाराजा अग्रसेन मंडल के अध्यक्ष बिल्लू पंडित मंडल महामंत्री हिमांशु तोमर मंडल मीडिया प्रभारी पंकज उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष आकाश पंडित संस्कार वर्मा प्रतीक शर्मा तरुण पालीवाल शैंकी शर्मा गीता सिंह मंडल मंत्री मोहित मकवाना सुभाष गहरा मृदुल शर्मा सनी भटनागर मंडल कोषाध्यक्ष दीपांशु गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी मोहित राजपूत आई टी संयोजक श्रवण कुमा
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Mar 09, 2026 13:54:36
Rewari, Haryana:रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया मुख्य बाजार में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण, सुनी व्यापारियों की समस्याएं... अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश... रेवाड़ी के ऐतिहासिक मोती चौक बाजार में निर्माणाधीन सड़क व सीवर लाइन को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद विधानसभा का दौरा रद्द। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बाजार का दौरा किया और व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग के मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए और जल्द काम पूरा करने को कहा। इस संदर्भ में बाजार में निर्माणाधीन सड़क का जायजा लेने पहुंचे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि व्यापारियों की शिकायत थी कि कुछ जगह घटिया निर्माण सामग्री के कारण सड़क ठीक नहीं बनी जिसे उन्होंने उस खराब हिस्से को तोड़कर दुबारा बनाने के निर्देश दिए और अधिकारियों को इसके लिए फटकार भी लगाई। उन्होंने माना कि बाजार में सीवर लाइन तो डाली गई लेकिन कनेक्टिविटी न होने से परेशानी आ रही थी जिसे जल्द कनेक्ट करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि जब कोई निर्माण विकास के लिए होता है तो कुछ परेशानियां सभी को उठानी पड़ती है इसलिए वह भी प्रशासन का सहयोग करें और अगर कोई शिकायत हो तो प्रॉपर चैनल के माध्यम से उसका समाधान करवाएं।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Mar 09, 2026 13:54:08
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा प्राधिकरण द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नोएडा प्राधिकरण के किया भव्य कार्यक्रम का आयोजन। एसीईओ वंदना त्रिपाठी के साथ नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर रहे मौजूद। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नोएडा प्राधिकरण की महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन। स्वास्थ्य शिविर डॉक्टरों द्वारा महिला सफाईकर्मियों की निःशुल्क की जांच। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने मंच से नोएडा वासियों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ। नोएडा के सेक्टर -33 में स्थित शिल्प हाट में किया गया कार्यक्रम का आयोजन।
0
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Mar 09, 2026 13:53:51
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top