icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
465441
Kaniram YadavKaniram YadavFollow15 Nov 2024, 05:37 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वैशाली के हाजीपुर में हथियार बिक्री के दो अपराधी गिरफ्तार

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के हाजीपुर से है, जहाँ सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा गांव में पुलिस ने हथियार की खरीद-बिक्री करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बिहार एसटीएफ ने वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा को गुप्त सूचना दी थी कि पानापुर लंगा गांव में सड़क किनारे दो अपराधी हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर बातचीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर सदर SDPO के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर छापेमारी कर दोनों अपराधियों को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस दोनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इनकी सप्लाई किसे की जानी थी।
0
0
Report

बिहार में चीनी मिलें फिर से चालू, जमाखोरी रोकने के लिए मंत्री का फैसला

Jehanabad, Bihar:बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने जहानाबाद दौरे के दौरान चीनी की बढ़ती कीमतों, कालाबाजारी और राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजार में चीनी के दामों में हो रही वृद्धि सरकार की किसी नीति का परिणाम नहीं है, बल्कि अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के कारण ऐसा हो रहा है। मंत्री ने कहा कि इस कृत्रिम किल्लत और कीमतों पर लगाम लगाने के लिए राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में चीनी के उपलब्ध स्टॉक का तत्काल निरीक्षण करने को कहा गया है, ताकि कोई भी व्यापारी बेवजह स्टॉक छिपाकर कृत्रिम किल्लत पैदा न कर सके। साथ ही मंत्री ने यह भी बताया कि बिहार में गन्ना किसानों के दिन बहुरने वाले हैं। सरकार सूबे में लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिलों को पुन: चालू करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। चीनी उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को बेहतर विकल्प देने के लिए बिहार के 25 अन्य जिलों में भी नई चीनी मिलें स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है। वही एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के कारण चीनी महंगी होने के विपक्ष के आरोपों पर मंत्री ने जमकर भड़ास निकाली। साथ ही छात्रों के समर्थन में उतरे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए मंत्री संजय पासवान ने कहा कि जब बिहार के विकास और जनता के हित में विधानमंडल में महत्वपूर्ण बिल पास होते हैं, तब विपक्ष के नेता विदेश दौरे पर रहते हैं। विदेश से लौटने के बाद वे केवल धरना देने और राजभवन मार्च निकालने जैसी कोरी राजनीति करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजा गणपति आर एवं पुलिस अधीक्षक सी

RKRamendr KumarFollowJust now
Bamhnawa, Uttar Pradesh:थानगांव सीतापुर शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजा गणपति आर एवं पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल थानगांव थाने पहुंचे। भारी बारिश व खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में फरियादी सुबह से ही अपनी शिकायतें लेकर थाने पर डटे रहे। अधिकारियों के पहुंचने पर फरियादियों ने क्रमवार अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। डीएम ने मौके पर मौजूद लेखपाल कानूनगो और एसडीएम को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं रेउसा विकासखंड से जुड़ी कई शिकायतें भी सामने आईं जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित बीडीओ प्रवीण जीत को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या भी डीएम के सामने रखी। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विद्युत अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर रेउसा पावर हाउस की बिजली आपूर्ति तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर जेई को फटकार लगाया। समाधान दिवस के दौरान चकदहा स्थित प्रसिद्ध दशनामी संन्यासी मठ से संबंधित शिकायत भी अधिकारियों के सामने आई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को मठ की जांच कराने और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन व पुलिस के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर तेज़ रफ्तार से चढ़ाने की कोशिश; एक गिरफ्तार, तीन फरार

Kapurthala, Punjab:नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, पीछा कर एक काबू तीन साथी मौके से फरार; पुलिस की तलाश तेज, भागते समय कई वाहनों को मारी टक्कर सुल्तानपुर लोधी पुलिस द्वारा कासो ऑपरेशन और नाकाबंदी के दौरान उस समय बड़ी कार्रवाई की गई, जब एक स्विफ्ट कार सवारों ने पुलिस कर्मचारियों के रुकने के इशारे को नजरअंदाज करते हुए कथित तौर पर उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर दी। पुलिस पार्टी ने पीछा करते हुए थाना सदर कपूरथला के नजदीक गांव सिद्धपुर से कार सहित एक युवक को काबू कर लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए。 इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ दविंदर पाल ने बताया कि पुलिस पार्टी बस अड्डा गांव तोती में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। करीब शाम 7 बजे डडविंडी की ओर से सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर पीबी-10-डीएच-3022 आई, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। पुलिस कर्मचारियों ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी पुलिस कर्मचारियों की ओर भगा दी。 एसएचओ के अनुसार उन्होंने एक तरफ छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, जबकि उनके साथ मौजूद सीनियर कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल मनप्रीत सिंह और कांस्टेबल मनीष ने भी कार को रोकने की कोशिश की। कार सवारों ने उन पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और इसके बाद कार को पीछे करके डडविंडी की ओर भगा ले गए。 पुलिस ने तुरंत सरकारी वाहन से कार का पीछा शुरू किया तथा कंट्रोल रूम सहित जिले की सभी नाकाबंदी और पेट्रोलिंग पार्टियों को अलर्ट कर दिया गया। एसएचओ दविंदर पाल के अलावा चौकी डल्ला के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह, एएसआई बख्शीश सिंह और महिला कांस्टेबल मीनू रानी भी कार्रवाई में शामिल हुए。 करीब 7:40 बजे कांस्टेबल मनप्रीत सिंह ने फोन पर सूचना दी कि पीछा कर रही पुलिस पार्टी ने कार को गांव सिद्धपुर, थाना सदर कपूरथला के नजदीक काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार कार सवारों ने भागते समय कई लोगों और वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश की, जिसके कारण कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा और कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस ने कार सहित विशाल पुत्र बलविंदर, निवासी सुंदर नगर, कपूरथला को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने फरार साथियों के नाम काकड़ा पुत्र मोहन, कबीर पुत्र साया और मनीष पुत्र तोकी, सभी निवासी सुंदर नगर, कपूरथला बताए हैं। पुलिस के अनुसार कार कबीर चला रहा था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 178, धारा 109, 281, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा फरार तीनों आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। बाइट : एसएचओ दविंदर पाल
0
0
Report
Advertisement

हमीरपुर में कांग्रेस की जनरल हाउस बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप निर्धारित

Chanwal, Himachal Pradesh:अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस का आयोजन टाउन हॉल हमीरपुर में किया गया। जनरल हाउस की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर मुख्यमंत्री के राजनीति सुनील शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। जनरल हाउस के दौरान पूर्व विधायक अनीता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व विधायक मनजीत डोगरा के अलावा सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की जनकल्याण की नीतियों का ग्रामीण स्तर तक प्रचार करने का आह्वान किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव पवन ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांच बार के सांसद रहे अनुराग ठाकुर तीन केंद्रीय मंत्रालयों के मंत्री रहे लेकिन वह हमीरपुर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को कोई भी बड़ा तोहफा नहीं दे पाए। विकास की उम्मीद इस क्षेत्र की जनता करती थी, वह उन्हें दो बार यहां से भाजपा से मुख्यमंत्री होने के बावजूद नहीं मिल पाया। जिला कांग्रेस कमेटी के जनरल हाउस के बाद मीडिया से बात करते हुए पवन ठाकुर ने कहा कि आज हमीरपुर में विकास तेजी से हो रहा है। वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कई बड़ी योजनाएं इस क्षेत्र की जनता के लिए शुरू की हैं; प्रदेश के हर कोने का विकास करवाने में लगे हुए हैं। अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचे इस पर प्रदेश सरकार काम कर रही है। हर हित के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में एक नई योजना शुरू की है जिसका फायदा निचले वर्ग के लोगों को मिलेगा। पवन ठाकुर ने बताया कि जनरल हाउस में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी रोडमैप पर चर्चा की गई। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एकजुट के साथ काम कर रहा है और हिमाचल में कांग्रेस लगातार दूसरी बार सरकार बनाकर जनता की सेवा करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने बताया कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी; हमीरपुर से इस लिस्ट को बनाकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया गया है और कभी भी नए कार्यकारी की घोषणा हो सकती है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड कांग्रेस-झामुमो का सीबीआई विवाद में भाजपा के दावों पर तीखा पलटवार

Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सोनल शांति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यहां हम सरकार के साथ हैं लेकिन राहुल गांधी ने जिस बुलंदी के साथ सरकार के सामने छात्रों की आवाज रखा उसका नतीजा लोगों ने देखा है। छात्रों की आवाज दबी नहीं छात्रों को उनका अधिकार मिला पर अंतिम परिणाम न्यायालय के पास चला गया है। न्यायालय ने रोक लगाया और सरकार से जवाब मांगा है, पर संजय सेठ बताएं यूपी में क्या हुआ , दिल्ली में क्या हुआ । राजस्थान में क्या हो रहा है। यहां सरकार संवेदनशील है। संजय सेठ और बीजेपी का एजेंडा झारखंड में फेल हो चुका है वो एक संघर्षशील स्थिति सरकार और छात्रों के बीच उत्पन्न कराना चाहते थे । अब दूसरा स्टेप लिया है इसमें भी वो फेल हो चुके हैं। अंतिम निर्णय छात्रों के मामले में न्यायालय का होगा । छात्रों के मामले में उनके लोकतंत्रिक अधिकारों के मामले में कांग्रेस पूरी तरह सजग है। लोकतंत्र में किसी के ऊपर भी लोकतंत्र के उनके जायज मांगों को लेकर दमन नहीं होना चाहिए, जब तक कि किसी और की तरफ से उग्रतर करवाई नहीं की जाती है।
0
0
Report

चमशील–देवीखेत मोटर मार्ग का भूमि पूजन, 1.6 किमी सड़क निर्माण शुरू

Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली के विकासखंड पोखरी के चमशील क्षेत्र में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग को धरातल पर उतारते हुए बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने चमशील–देवीखेत मोटर मार्ग का भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य भी शुरू करवा दिया है । जिसकी कुल लंबाई करीब 1,600 मीटर है। यह क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़ जाने के बाद गांवो में विकास कार्य भी शुरू हो जायँगे। बीओ 1 / पोखरी ब्लाक के चमशील क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से चमशील सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। वही शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, कनिष्ठ प्रमुख तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार और तस्दीक अहमद मौजूद रहे। ग्राम प्रधान चमशील सुखदेव सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर विधायक का आभार जताया।
0
0
Report

अमरौहा में बाढ़ की आशंका: प्रशासन ने गंगा धामों में बोट से निरीक्षण

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में बाढ़ की आशंका की सूचना के अनुसार अमरोहा प्रशासन अलर्ट है। तिगरी गंगा घाट और ब्रजघाट गंगा धाम का बोट से निरीक्षण किया गया। पुलिस-प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर रेस्क्यू बोट के रिस्पांस टाइम, गंगा के वाटर फ्लो लेवल और बचाव तैयारी का जायजा लिया। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, रेस्क्यू संसाधनों और राहत-बचाव इंतजामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पुलिस बल और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रेस्क्यू के लिए सभी संसाधन तैयार रखने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। बाढ़ स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस पुणे राडा: फडणवीस ने आरोपों पर सख्त हमला

Navi Mumbai, Maharashtra:देवेंद्र फडणवीस *On काँग्रेस पुणे राडा* काल रात्रीचा गोंधळ काँग्रेस ने ठरवून केला. राहुल गांधी यांच्या कार्यक्रमाच्या पाश्वभूमीवर वातावरण तयार करण्यासाठी केला. कॉलेज कॅम्पस वर हल्लाबोल मारामारी केली. काही लोकांना हाताशी धरून. काँग्रेस च इव्हेंट मॅनेजमेंट आहे. राहुल गांधींचा देखिल इव्हेंट मॅनेजमेंट आहे. 90 ते 95 टक्के मुली काँग्रेस नेत्यांच्या कॉलेज मधल्या येणार आहेत. पैसे देऊन मुलींना इनफ्लून्सर आणले जातायत. हा राहुल गांधींचा इव्हेंट गरम करण्या करता कंट्रोव्हर्सि उभी करण्याचा प्रयत्न केलाय. फॉरेन फंडिंग नवनाथ बन ने जे आरोप केलेत ते पुराव्यानेच केलेत. पोलिसांना 24 तास 356 दिवस छुट आहे. पुरावे नसले आणि पुरावे नसले तरी पोलिस कारवाई करतात. ठाणे पोषण आहार without टेंडर कुठलंही काम बिना टेंडर केलं जाणार नाही त्यांच्यावर कारवाई केली जाईल बाईट - देवेंद्र फडणवीस - मुख्यमंत्री नशामुक्त भारत अभियान पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांनी सुरु केलाय महाराष्ट्र मध्ये देखिल सुरुवात केली. मोठ्या प्रमाणात जनजागृती करतोय. सरकार देखिल पोलिस आरोग्य सगल्याना 20 विभागन्ना एकत्रित जबाबदारी दिली आहे. जी मुलं ड्रग्स च्या अधीन जातायत त्यासाठी देखिल लढाई सुरु.. सातत्य या लढाईत ठेवलं तर लढाई जिंकू. सर्वत्र हे अभियान सुरु. सर्वत्र कारवाई सुरु.. सर्व इंटींग्रेशन एकत्रित नवी मुंबई पोलिस आयुक्तालयात कनेक्ट करुन कमांड सेंटर सुरु.
0
0
Report

छापरी की महिलाएं अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा, पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जिले में पुलिस का अभियान नशे से दूरी है जरूरी खत्म होते ही जिले के ठीकरी जनपद की ग्राम पंचायत छापरी में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा कहा गांव में बड़ी संख्या में लोग शराब की लत से परेशान हैं और इसका असर सीधे परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर पड़ रहा है साथ ही आरोप लगाया के शिकायतों के बावजूद अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई महिलाओं ने मीडिया को उन दुकानों तक पहुंचाया,जहां कथित तौर पर अवैध शराब बेची जा रही थी हालांकि कैमरे के सामने महिलाओं ने बोलने से इंकार किया लेकिन जंहा लेकर गई दुकान दार भी बोले दूसरे बेच रहे थे हमने भी दुकान खोल दी थी अब बन्द कर देंगे वंही एडिशनल एसपी बोले महिलाओं की अच्छी पहल अवैध शराब के खिलाफ करेंगे कार्यवाही मामला है बड़वानी जिले के ठीकरी जनपद की ग्राम पंचायत छापरी का करीब दो हजार से ज्यादा मतदाताओं वाले इस गांव में शराब अब कई परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है और यंहा की महिलाओं का दावा है कि गांव में कई जगह अवैध रूप से शराब बेची जा रही है और बड़ी संख्या में लोग शराब के आदि हो चुके है इसी के चलते गांव की महिलाओं ने अब खुद आवाज उठाने का फैसला किया है महिलाओं ने मीडिया को गांव में उन दुकानों तक पहुंचाया,जहां उनके मुताबिक अवैध शराब की बिक्री होती है दुकानदारों से मीडिया ने बात भी की तो दुकानदारों ने शराब बेचने की बात स्वीकार करते हुए आगे ऐसा नहीं करने की बात कही,हालांकि महिलाओं का कहना है कि गांव में अभी भी कई जगह शराब की बिक्री जारी है छापरी की महिला ने बताया कि हमने गांव में अवैध शराब की बिक्री को लेकर पहले भी शिकायत की बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी धीरज बब्बर से बात की तो उन्होंने भी नशे से दूरी है जरूरी का हवाला देते हुवे इसे बताया के अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आम जनता की भागीदारी जरूरी है पुलिस ने महिलाओं की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अगर गांव में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की वंही छापरी की महिलाओं ने अब साफ कर दिया है कि गांव में अवैध शराब के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी
0
0
Report

सीएम के टीकमगढ़ दौरे के बीच सड़क की हालत पर सवाल, पुनर्निर्माण का आश्वासन

Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के टीकमगढ़ प्रवास दौरान जब सीएम का काफिला मंडी मार्ग से गुजर रहा था तभी मार्ग में बड़े बड़े गड्ढों के चलते उनकी गाड़ी की रफ्तार धीमी पड़ गई तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने चीख चीख कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ध्यान इन गड्ढो की ओर आकर्षित करते हुए बुंदेलखंडी भाषा मे कहा की सीएम साहब जे रोड़ के गड्डा तो देख लो, जिस पर सीएम गाड़ी में हाथ हिलाते हुए निकल गए, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वहीं इस खस्ताहाल सड़क को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए सड़क का पुनर्निर्माण करने की मांग की गई है, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा की इस रोड का पुनर्निर्माण जल्दी ही कराया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top