Back
बड़ोद-आलोट रोड पर ओवरलोडेड ट्रैक्टर पलटा, कोई जनहानि नहीं
KYKaniram yadav
Dec 09, 2025 17:00:33
Agar, Madhya Pradesh
आगर मालवा जिले के बड़ोद-आलोट रोड पर मंगलवार शाम बड़ा हादसा टल गया। लोहे की चदरों से भरा एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गया। ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त जरूर हुआ, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर में लोहे की चदरों का अत्यधिक भार होने से उसका संतुलन बिगड़ गया और मोड़ पर चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका। वाहन सीधे पेड़ से टकरा गया।
ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और क्रेन से ट्रैक्टर को हटवाने की कार्रवाई की। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग पर ओवरलोडिंग के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन विभाग की निगरानी न होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
100
Report
0
Report
0
Report
1
Report
30
Report