आगर मालवा में कलेक्टर-एसपी ने अधिकारियों की प्रशंसा, त्योहारों पर शांति व्यवस्था की सराहना
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने शाही सवारी, अनंत चतुर्दशी, तेजा दशमी, डोलग्यारस और ईद-मिलाद-उन-नबी जैसे पर्वों पर बेहतर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों की कर्तव्य निष्ठा और आपसी समन्वय के कारण सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
