आगर मालवा के सुसनेर में निकाली विशाल कावड़ और कलश यात्रा
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के सुसनेर में आज रविवार को शिव भक्तों ने विशाल कावड़ और कलश यात्रा निकाली। शिवशक्ति कावड़ और कलश यात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में पांडवकालीन पँचदेहरिया महादेव का जलाभिषेक किया गया। श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों और बच्चों ने भी कावड़ उठाए। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया और सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वीडी सतीशन बने केरल के नए सीएम
Ayyampuzha, Kerala:केरल के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. इसके बाद से लगातार केरल के नए सीएम को लेकर चर्चा हो रही थी. इस चर्चा पर विराम लग गया है. कांग्रेस ने सीएम का ऐलान कर दिया है, वीडी सतीशन केरल के नए सीएम होंगे.साल 2021 में वीडी सतीशन केरल में विपक्ष के नेता बनाए गए थे. विपक्ष में रहकर भी वो लगातार जनता की आवाज उठाते रहे, जिसका नतीजा ये हुआ कि अब कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए सीएम बनाया है. कांग्रेस के कई विधायक केसी वेणुगोपाल के पक्ष में थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने अंततः जनता और संगठन के मूड को प्राथमिकता दी. सतीसन की जनप्रिय छवि, चुनावी जीत में उनका नेतृत्व और ग्राउंड स्तर पर कार्यकर्ताओं का समर्थन. इन सब कारणों से वेणुगोपाल को दरकिनार कर सतीसन को मुख्यमंत्री चुना गया.
