465441
आगर मालवा में जन्माष्टमी पर निकाली भव्य पालकी यात्रा, फौजी वेश में बालिकाएं
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। यादव और गवली समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा बड़ा गवली पुरा स्थित राधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुई। इसमें फौजी वेश में बालिकाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। सजी हुई झांकियां और अखाड़े भी लोगों को लुभाते रहे। शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से यात्रा का स्वागत किया गया। सांसद महेंद्र सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी यात्रा में शामिल हुए और नृत्य किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रींगस-श्रीमाधोपुर रोड पर भिड़ंत, छह घायल
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर रींगस सीकर हरीश गुर्जर स्थानीय संवाददाता श्रीमाधोपुर रोड़ पर सड़क हादसा, तीन वाहनों की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल सीकर जिले के रींगस-श्रीमाधोपुर रोड पर छीलावाली के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप और दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों में से ईको कार में सवार दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय उप जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं आई-20 कार में सवार पांच घायलों का उपचार निजी अस्पताल में जारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिगस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल खेमचंद यादव ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
उज्जैन के अस्पताल में शॉर्ट सर्किट: जनरेटर से हालत नियंत्रण में
Ujjain, Madhya Pradesh:DP में फॉल्ट और वायर जलने से हुआ शॉर्ट सर्किट, जनरेटर से संभाली गई स्थिति उज्जैन शहर के चरक भवन अस्पताल में अचानक बीते दिन बिजली गुल होने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान मोबाइल की टॉर्च से इलाज करते डॉक्टर नजर आए जानकारी के अनुसार बिजली करीब 20 मिनट तक बाधित रही, जिसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। सीएम एच ओ अशोक पटेल ने बताया कि घटना के समय जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में चल रही थी, तभी अस्पताल में बिजली जाने की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल आरएमओ डॉक्टर को अस्पताल भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अस्पताल के सामने स्थित डीपी में फॉल्ट और वायर जलने की वजह से यह समस्या आई थी। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बैकअप के तौर पर जनरेटर उपलब्ध था, जिसमें पर्याप्त डीजल होने के कारण अधिकांश जरूरी सेवाएं तुरंत चालू कर दी गई थीं। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस दौरान किसी भी ऑपरेशन, पोस्टमॉर्टम या ओपीडी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि, अचानक बिजली जाने से लिफ्ट और गर्मी के कारण मरीजों व परिजनों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई। फिलहाल तकनीकी टीम द्वारा फॉल्ट को ठीक कर लिया गया है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।0
0
Report
झारखंड बीजेपी के महिला आरक्षण बिल पर आक्रोश मार्च, रांची की सड़कों पर प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी महिला आरक्षण बिल को लेकर कुछ देर में आक्रोश मार्च निकालेगी। संसद में विपक्ष के विरोध की वजह से महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से ही बीजेपी इसे जनमुद्दा बनाने में जुटी है। आज बीजेपी रांची की सड़कों पर आक्रोश मार्च निकाला रही है0
0
Report
Advertisement
बाबा बागेश्वर का बयान: 'चार बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'
Noida, Uttar Pradesh:हिन्दू चार बच्चे पैदा करे,एक बच्चा आरएसएस को दे- बाबा बागेश्वर - भारतदुर्गा शक्तिस्थल और धर्म सभा के शिलान्यास समारोह में पीठाधीश धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कहते हैं, "जब भी भारत में कोई आपदा आती है, लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं, लेकिन हमारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एक भी कार्यकर्ता नहीं भागता; वे वहां जाते हैं और लोगों की जान बचाते हैं..." हम पूरे भारत से अपील करते हैं - चार बच्चे पैदा करें, लेकिन एक बच्चा आरएसएस को दें। ताकि वह दूसरों की जान बचाने में काम आ सके... जल्द ही, हम एक अखंड भारत को देखकर प्रसन्न होंगे। हमें विश्वास है कि आपके (आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत) कार्यकाल में कुछ महान होगा...0
0
Report
गंगरार में रघुनाथ मंदिर का भव्य शिलान्यास, क्षेत्र में उत्सवी माहौल
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र में श्री रघुनाथद्वारा में भगवान श्री रघुनाथजी मंदिर का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम धार्मिक विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के क्षत्रिय समाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह में स्थानीय विधायक सुरेश कुमार धाकड़ और चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और यज्ञ में आहुति देकर शिला पूजन किया। कार्यक्रम में संस्थान पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश दिया।0
0
Report
युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 5 घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित उतराई
Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां खजूरी रामकिशन बीघा गांव में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और करीब पांच घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। युवती की पहचान 25 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया और टावर पर चढ़कर न्याय की गुहार लगाने लगी। मौके पर पुलिस पहुँचकर युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और मोबाइल के जरिए युवती से लंबी बातचीत की। करीब डेढ़ घंटे तक चली बातचीत के बाद प्रशासन के आश्वासन पर युवती टावर से नीचे उतर आई। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी और मौके पर अग्निशमन, बिजली विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है।0
0
Report
Advertisement
एनएच 122बी के पास गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं
Samastipur, Bihar:अनियंत्रित गैस सिलेंडर लदा ट्रक एनएच 122बी के पास पलटा । भरा सिलेंडर होने से लोगों में दहशत। एंकर के अनुसार समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में आज अहले सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। राजा चौक- मोहिउद्दीन नगर एनएच 122बी मुख्य मार्ग पर खनुआ गांव के पास इंडियन गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पांच बजे गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक राजाचौक की ओर से मोहिउद्दीन नगर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान जब ट्रक खनुआ गांव के समीप पहुंचा, तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण ट्रक पर से उसका नियंत्रण हट गया। देखते ही देखते ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक के पलटते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल ट्रक में बड़ी संख्या में इंडियन गैस सिलेंडर लडे हुए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दुर्घटना के दौरान किसी भी सिलेंडर में रिसाव या विस्फोट हो जाता, तो यह हादसा बेहद भयावह रूप ले सकता था। इस वजह से कुछ देर के लिए आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पहले स्थिति का जायजा लिया और फिर तुरंत इसकी सूचना विद्यापतिनगर थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल को अपने नियंत्रण में लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी, ताकि कोई भी व्यक्ति ट्रक के पास जाकर सिलेंडरों को निकालने की कोशिश न करे।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसमें लडे सभी गैस सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की प्राथमिकता यह थी कि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाव किया जाए। इस कारण पुलिस ने मौके पर लोगों को दूर रहने की सलाह दी और सुरक्षा घेरा बनाकर स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ट्रक पलटने के दौरान गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो जाता, तो यह हादसा बेहद गंभीर हो सकता था और कई लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी। लेकिन सौभाग्य से ऐसा कुछ नहीं हुआ और चालक के सुरक्षित निकल जाने के साथ ही सभी सिलेंडर भी सुरक्षित रहे। इससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।0
0
Report
झारखंड के दिव्यांग छात्र फैजानुल्लाह ने 93.8% अंक देकर आलोचकों की बोलती बंद की
Godda, Jharkhand:फैजानुल्लाह को authorities है उनके हाथ पांव बचपन से काम नहीं करते हैं। लेकिन पढ़ाई की लगन ऐसी कि क्या कहने। हाथ काम नहीं करता तो क्या हुआ,पैर से चल नहीं पाते तो क्या गम है। दांतों से कलम पकड़ी और मोतियों से अक्षर कागजों में बनने लगे। पेटिंग भी गजब की। मानों ऊपर वाले ने हाथ पांव की ताकत मुंह में दे दी हो। होनहार बालक को पूरे समाज ने दुत्कारा। लेकिन मां बाप ने भरोसा जताया। शिक्षक जितेंद्र कुमार भगत ने फैजान के अंदर की प्रतिभा देखी और पढ़ाने में हर संभव गाइड किया । अब फैजान ने दिव्यांग कोटे से ही सही ,पूरे झारखंड में 93.8 फीसदी अंक लाकर आलोचकों की बोलती बंद कर दी है। वे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलना चाहते हैं। सालों आलोचना झेलते हुए उनके पिता के चेहरे पर एक विजयी मुस्कान है। वे समाज से ऐसे बच्चों की मदद के ख्वाहिशमंद हैं।0
0
Report
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने 938 किलो डोडा चूरा के साथ तीन तस्करों को पकड़ा
Kota, Rajasthan:नारकोटिक्स विभाग की टीम को मादक पदार्थ के खिलाफ मिली बड़ी सफलता 2 पिकअप लोडिंग से 938 किलो डोडा चूरा किया बरामद अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे 3 तस्करों को किया गिरफ्तार लहसुन के कट्टों के नीचे दबाकर ले जाया जा रहा था डोडा चूरा कोटा-झालावाड़ एनएच-52 पर मंडाना टोल पर नाकाबंदी के बीच दो लोडिंग वाहन रुकवाकर तलाशी ली गई और डोडा चूरा बरामद किया गया। तस्कर मंदसौर क्षेत्र से नागौर क्षेत्र की तरफ डोडा चूरा ले जा रहे थे। बाजार कीमत 47 लाख रूपए बताई गई है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Orai, Uttar Pradesh:स्लग -जालौन में चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार एंकर - जालौन जनपद के शाहगंज क्षेत्र निवासी एक पति पत्नी ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित सलमान पुत्र शौकीन का आरोप है कि जालौन चौकी इंचार्ज मनीष तिवारी द्वारा लगातार उसके एवं उसके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। शिकायत पत्र में सलमान ने बताया कि कुछ दिन पहले 6 पुला के पास जुआ खेलते हुए कुछ लोगों को पकड़ा गया था, जिन्होंने कथित रूप से उसका नाम ले लिया, जबकि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद चौकी इंचार्ज द्वारा उसे बार-बार चौकी बुलाने का दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि जब वह चौकी नहीं गया तो चौकी इंचार्ज उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए ₹5000 की मांग की। इतना ही नहीं, आज फिर वह घर आए और अभद्रता करते हुए जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया, जिससे उसकी शर्ट तक फट गई। इस दौरान उसकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। सलमान ने यह भी बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र की एक महिला द्वारा उक्त चौकी इंचार्ज पर दरवाजे में लात मारने और गाली-गलौज करने जैसे आरोप लगाए जा चुके हैं, जिससे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके। बाईट - सलमान पीड़ित बाईट = पत्नी शाजिया0
0
Report
जालौन में एलपीजी संकट से शादियां प्रभावित, शादी समारोहों पर भारी पड़ रही एलपीजी गैस की किल्लत,
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में एलपीजी संकट से शादियां प्रभावित, शादी समारोहों पर भारी पड़ रही एलपीजी गैस की किल्लत, परिवारों ने प्रशासन से लगाई गुहार रिपोर्ट - अखिलेश सिंह प्लेस-जालौन यूपी डेट-24-04-2026 एंकर यूपी के जालौन जिले में इन दिनों एलपीजी गैस की किल्लत ने आम जनजीवन के साथ-साथ शादी-ब्याह जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों को भी प्रभावित कर दिया है। गैस सिलेंडर की भारी कमी के चलते कई परिवारों की शादियां अधर में लटक गई हैं, जिससे लोगों में चिंता और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जिन परिवारों में शादी समारोह होने वाले हैं, वे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता न होने से आयोजन की तैयारियां बाधित हो रही हैं। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने समय से पहले बुकिंग कराई थी, लेकिन इसके बावजूद सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो सकी। इस गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को पीड़ित परिवारों ने उरई पहुंचकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को एक शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि उनके शादी समारोह बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकें। पीड़ितों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो उन्हें वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ेंगे, जो न केवल महंगे हैं बल्कि समय पर संभव भी नहीं हो पा रहे हैं। कुछ परिवारों ने बताया कि उन्हें लकड़ी या अन्य ईंधन का सहारा लेना पड़ सकता है, जिससे अतिरिक्त खर्च और असुविधा बढ़ेगी। प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित विभाग से समन्वय कर जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। बाइट:- राजा कुशवाहा--पीड़ित बाइट:- राघवेंद्र कुशवाहा--पीड़ित0
0
Report
जालौन में पुलिस की गाड़ी में धक्का लगाने का वीडियो वायरल,थाने की गाड़ी सड़क पर खराब होने पर लगाया गय
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस की गाड़ी में धक्का लगाने का वीडियो वायरल, थाने की गाड़ी सड़क पर खराब होने पर लगाया गया धक्का, थाने की गाड़ी में धक्का लगाने का स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस वाहन व्यवस्था के सिस्टम पर सवाल, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के कदौरा कस्बे का मामला।0
0
Report
Advertisement
जालौन में आईपीएल में सट्टा लगाने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में आईपीएल में सट्टा लगाने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पुलिस ने संगठित नेटवर्क गिरोह के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टे में इस्तेमाल 5 मोबाइल फोन 37470 रुपए कैश हुआ बरामद, आईपीएल मैच के दौरान बड़े स्तर पर ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खिलवाता था गिरोह, आरोपियों के मोबाइल से 4 मास्टर आईडी और 6 दर्जन से अधिक क्लाइंट आईडी का पाया गया इस्तेमाल, ऑनलाइन सट्टा आईडी में लाखों की ऑनलाइन क्वाइन व फोन पे के माध्यम से मोबाइल में धनराशि का किया गया स्थानांतरण, vanky12.in और vanky12.Com के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट में लगाई जाती थी ऑनलाइन सट्टेबाजी, पुलिस ने पांचो आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर भेजा जेल, जालौन की कोटरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई।0
0
Report
जालौन में प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाया विवाह,सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंधे प्रेमी युगल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाया विवाह, सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंधे प्रेमी युगल, युवती ने शादी के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, वीडियो वायरल कर परिजनों को बताई प्रेमी संग खुश रहने की बात, शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल।0
0
Report
ISF कर्मी पर हमला: तृणमूल बनाम ISF के बीच ताजा हिंसक विवाद ने अस्पताल पहुंचाया
Krishnanagar, West Bengal:ISF কর্মीকে মারধর, অভিযোগের তীর তৃনমূলের দিকে, একজনের চিকিৎসা চলছে কৃষ্ণনগর জিলা হসপিটালে,আহত ISF কর্মীর নাম তেতুল শেখ, বাড়ি নদীয়ার চাপাড়া থানার এলাকা হাটরা ছোট আন্দুলিয়া গ্রামে, আহত by জানায় গত মঙ্গলবার নওশাদ সিদ্দিকীর হাত ধরে 10 হাজার তৃণমূল কর্মী ISF এ যোগ দেয়, হাটরা গ্রামের সব মানুষ তৃণমূল ছেড়ে ISF করছে, এই গ্রামে তৃণমূল কর্মীরা এসে রোজ হুমকি দেয়, গতরাতে এক জায়গায় বসে ছিল ISF কর্মীরা তাদের কে বাঁশ লাটি ধারালো অস্ত্র নিয়ে হামলা করে বলে অভিযোগ,পাল্টা ISF এর কর্মীরা রোখার জন্য প্রতিবাদ করে তারাও তৃণমূল কর্মীদের মারধর করে বলে অভিযোগ হয় থানায়, আহত ISF কর্মী বলে তৃনমূলের দুষ্কৃতীরা আগ্নেয়অস্ত্র নিয়ে এসেছিল, ব্ল্যাং ফ্যায়ার করে, আরো অনেকে মারধর করেছে গ্রামের মানুষজনকে, তবে这个 বিষয়ে তৃণমূল এর পক্ষ থেকে অস্বীকার করা হয়, তাদের কর্মীদেরই মারধর করেছে ISF কর্মীরা, উভয় পক্ষ থেকে থানায় অভিযোগ হয়।0
0
Report
Advertisement
