Back
सीरियल किलर हाथी ने एक रात में तीन लोगों की मौत, इलाके में दहशत
APAnand Priyadarshi
Jan 06, 2026 05:09:39
Chaibasa, Jharkhand
झुंड से बिछड़े लंबे दांतों वाले सीरियल किलर हाथी ने गोईलकेरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली है। यह घटना सोमवार–मंगलवार की मध्यरात्रि की बताई जा रही है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा में आराहासा पंचायत के सोवां गांव में कोल्हान फॉरेस्ट रेंज के अंतर्गत घटना हुई। मृतक परिवार में 32 वर्षीय कुंदन बहान्दा और उसके दो बच्चों की मौत हुई; बच्चों में एक साल का बेटा और तीन साल की बेटी शामिल है। मृतक की पत्नी ने एक दुधमुंही बच्ची के साथ भागकर अपनी जान बचाई है। हाथी के हमले से अब तक सारंडा, पोड़ाहाट और कोल्हान वन प्रमंडल के अलग-अलग गांवों में लगभग 12 लोगों की मौत हो चुकी है। गोइलकेरा प्रखंड के सायतबा, कितापी और बिला गांवों में भी एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है। वन विभाग की टीम रातभर हाथी को ट्रैक कर जंगल की ओर भगाने में लगी रही; सूचना मिलने पर हाथी को बाईहातु के पास देखा गया। सोवां में हाथी ने एक परिवार पर हमला कर दिया; एक व्यक्ति और उसके बच्चे की मौत की पुष्टि मिली, एक बेटी घायल अवस्था में है जिसे Manoharpur सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। परिवार में पांच लोग थे जो टुंगरी पर झोंपड़ी बनाकर रहते थे; आसपास कोई बस्ती नहीं थी, जिससे मदद नहीं मिल सकी। घटना से इलाके में दहशत है। वन विभाग के अनुसार हाथी को सुरक्षित घने जंगल में भगाने के लिए अभियान चल रहा है और इसमें एक विशेषज्ञ टीम भी बुलायी गई है। पातुंग में हाथी को ट्रैक करने के लिए 25 सदस्यीय टीम जुटी थी, लेकिन फिर भी घायल बच्ची को बचाने में सफल नहीं हो सकी। सुदूर क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति और अंधेरा भी बाधा बन रहा है। हाथी के हमले के बाद इलाके में लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं और वन विभाग से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।'
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report