Back
चाईबासा में काली पूजा पंडाल का उद्घाटन; 53 साल से चल रहा भव्य आयोजन
APAnand Priyadarshi
Oct 19, 2025 17:02:51
Chaibasa, Jharkhand
शहर के विभिन्न धर्मों के वरिष्ठ नागरिकों ने किया काली पूजा पंडाल का उद्घाटन
चाईбासा: आमलाटोला सार्वजनिन काली पूजा समिति की ओर से लगातार 53 साल से काली पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। रविवार को पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के बाद अतिथियों उद्योगपति सह समाजसेवी राज कुमार शाह, अधिवक्ता निरंजन साहू, गुरमुख सिंह खोखर, सजनी सेनगुप्ता, फादर निकोलस केरकेटा, अंजुमन सदर खलीलुर रहमान, चाईबासा चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अनिल खिरवाल और पूर्व मंत्री सह मुख्यसंरक्षक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर और मां की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। चाईबासा सहित पूरे झारखंड के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। उद्योगपति सह समाजसेवी राजकुमार साह ने चाईबासा सहित पूरे झारखंडवासियों को दीपावली और काली पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन 53 सालों से हो रहा है। मुझे याद है कि समिति के लोगों ने छोटे स्तर पर इस आयोजन की शुरुआत की थी और आज इतनी श्रद्धा और भव्यता के साथ लगातार यह आयोजन हो रहा है। इसके लिए पूरी कमेटी और सहयोग करने वाले लोग बधाई के पात्र हैं।
बाईट :- राजकुमार साह
पूर्व मंत्री और काली पूजा समिति के मुख्य संरक्षक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पूरे झारखंड और पूरे देश वासियों को काली पूजा, दीपावली और छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि मां काली की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे। हमारी सामाजिक सौहार्द्र की भावना, समरसता की भावना और गंगाजमुनी तहजीब अक्षुण्ण रहे। उन्होंने कहा कि मां काली वैसे विनाशकारी तत्वों का संहारर करें, जो हमें आपस में बांटने का काम करते हैं, भाई से भाई को लड़ाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मूल उद्देश्य ही यही है कि समाज के सभी लोग आपस में मिलजुल कर पर्व मनाए और सामाजिक समरसता बनी रहे।
बाईट :- मिथिलेशठाकुर
===============
इस मौके पर संरक्षक तपन कुमार मित्रा, अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव, पवित्र कुमार भट्टाचार्य, रमेश कुमार खिरवाल, दीपेंद्र प्रसाद साव, गोपाल चटर्जी, अनुज कुमार चौधरी, महेश रुंगटा , दीपक शर्मा , नारायण पाडिया, विकास गुप्ता, विनय कुमार ठाकुर, वेदांत खिरवाल, रौशन कुमार, संदीप कुमार भवसार, विजय कुमार गर्ग, मनोज जोशी, अशोक अग्रवाल , देवजीत चटर्जी , अशोक शर्मा , मानस घोष, अनूप कुमार मुखर्जी, सपन मित्रा, तड़ित विश्वास, अभिषेक मिश्रा, पिनाकी दत्ता , रौनक सिन्हा, विवेक गुप्ता, अमित ठाकुर, लक्ष्मण राम , राजीव गुप्ता , मोनू ठाकुर ,रतन कुमार डे,संदीप कुमार भवसार , अशोक कुमार अग्रवाल , संजय गर्ग , अशोक शर्मा , संजय प्रजापति , देवजीत चटर्जी , संजय कुमार पोद्दार ,गौतम सरकार , भरत रुंगटा , दिलीप राम , प्रतीक चटर्जी , लखन महतो , आलोक मजूमदार , शुभम शर्मा , वैभव बजाज , भरत रुंगटा , रौशन अग्रवाल , विवेकानंद दिनोदिया , अभिजीत चटर्जी , गोपाल साह , मानव जोशी , गौतम रुंगटा , विश्वदीप ठक्कर , आनंद गोप , जितेन्द्र सिन्हा । चित्तरंजन दास, दीपक कुमार खिरवाल , मोना बर्मन , मो. निजाम , लक्ष्मण राम , एमके झा , राजा सिन्हा , मो.सलीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 19, 2025 19:01:055
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowOct 19, 2025 19:00:518
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 19, 2025 19:00:392
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowOct 19, 2025 19:00:230
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 19, 2025 19:00:100
Report
AAAkshay Anand
FollowOct 19, 2025 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में रचनात्मक मंच के दिवाली मेले में बीजेएस दिल्ली की मोक्षपथ टीम ने अंगदान जागरूकता अभियान चलाया — और 51 लोगों ने लिया जीवनदान का संकल्प。
4
Report
MJManoj Jain
FollowOct 19, 2025 18:45:561
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 19, 2025 18:45:444
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowOct 19, 2025 18:45:300
Report
APAbhay Pathak
FollowOct 19, 2025 18:45:200
Report
HBHemang Barua
FollowOct 19, 2025 18:45:07Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के NH 24 आंनद विहार इलाके में एक स्ट्रैच पर जाम है..जो रोड गाजीपुर और वैशाली की तरफ जाने वाले पर जाम है...बाकी ट्रैफिक स्मूथ चल रहा है
0
Report
HBHemang Barua
FollowOct 19, 2025 18:30:462
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 19, 2025 18:30:373
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowOct 19, 2025 18:30:302
Report