835223
सिमडेगा के समाहरणालय में हुई दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- समाहरणालय में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई । बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त अजय कुमार सिंह, एसपी सौरभ कुमार व शांति समिति के सभी समुदाय के सदस्य और पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा हर्षोउल्लास के साथ मनाना है। पूजा पंडालों को जो भी सुविधा चाहिए वह सब प्रशासन के द्वारा मुहैया कराई जाएगी। एसपी सौरभ कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पोस्ट करके उन्माद फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदोई में पत्नी की हत्या के आरोपी पति गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल भी बरामद
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति दुर्गाप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल .315 बोर की लाइसेंसी राइफल भी बरामद की है। 3 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे दुर्गाप्रसाद ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी दुर्गेशवती (48) को गोली मार दी थी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन उन्हें शाहाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया। हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लाइसेंसी राइफल कब्जे में ले ली थी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। मृतका के बेटे देव कुमार की तहरीर पर शाहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दुर्गाप्रसाद ने बताया कि उसका पत्नी से काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसने पत्नी को कई बार समझाने की बात भी पुलिस को बताई। पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को फिर विवाद हुआ और इसी दौरान आवेश में आकर उसने पत्नी को गोली मार दी। बताया गया कि दुर्गाप्रसाद घरों में जाकर पांडित्य कर्म और कथा वाचन करता था और एक चर्चित धर्मगुरु का शिष्य भी बताया जाता है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और एक बेटी हैं। घटना से पहले ढाई बीघा खेत बेचने को लेकर भी पति-पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आई थी। दुर्गाप्रसाद के पास करीब 40 बीघा कृषि भूमि बताई गई है और वह ढाई बीघा जमीन बेचने की तैयारी में था। गांव के ही एक शिक्षक से जमीन का सौदा चल रहा था, जिस पर पत्नी ने आपत्ति जताई थी। शुरुआती जानकारी में मृतका के छोटे बेटे हर्ष ने यह भी आरोप लगाया था कि उसके पिता को मां के चरित्र पर शक था, जबकि परिवार की ओर से ऐसी किसी बात से इनकार किया गया। पुलिस अब हत्या के पीछे रहे पूरे विवाद और कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दुर्गाप्रसाद पुत्र रामचन्द्र निवासी मिश्रीपुर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक .315 बोर लाइसेंसी राइफल बरामद हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद राय, उपनिरीक्षक अरविंद यादव, कांस्टेबल हर्षित और कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
भाजपा ने कपासन में वार्ड 4 और 20 के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया
Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - भाजपा ने कपासन नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड 4 और वार्ड 20 के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। विधायक अर्जुन लाल जीनगर सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जीनगर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर उम्मीदवारों के पक्ष में जनसंपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भाजपा चुनाव मैदान में है। कार्यालय उद्घाटन के दौरान उत्साह रहा, और आगे भी विभिन्न गतिविधियाँ जारी रहेंगी।0
0
Report
भीलवाड़ा रोड शो के बाद भाजपा बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा। सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो के बाद भाजपा कार्यालय पहुँचे। भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक में कर रहे हैं चर्चा। आगामी निकाय चुनाव को लेकर बैठक में मंथन। भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में मौजूद।0
0
Report
Advertisement
कृष्णा नगर में 13 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध मौत, परिवार में मातम
New Delhi, Delhi:कृष्णा नगर में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की मौत, फंदे से लटकी मिली शाहदरा जिला दिल्ली: कृष्णा नगर इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस को लड़की के फंदे से लटकने की सूचना PCR कॉल के जरिए मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां नाबालिग लड़की बेहोशी की हालत में फर्श पर मिली। पुलिस के मुताबिक, लड़की मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली थी और अपनी बहनों के साथ रह रही थी। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि लड़की देर से घर लौटी थी, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे डांटा था। बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बाद उसकी बहन ने उसे रोशनदान से चुन्नी के सहारे लटका हुआ देखा। बहन ने तत्काल उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। लड़की को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है。0
0
Report
दिल्ली के VIP रूट NH-48 में बारिश के बाद जलभराव, लोग परेशान
New Delhi, Delhi:दिल्ली के सबसे वीआईपी रूट नेशनल हाईवे 48 पर जलभराव हो रहा है, जिससे जनता परेशान है। मानसून की बारिश आने से पहले प्रशासन को तेजी से काम करना था, लेकिन कार्य धीमी गति से चल रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सड़क पर वाहन लंबा जमाव हो रहा है। लोकेशन: APS कॉलोनी। विधानसभा, सांसद और मंत्री IGI एयरपोर्ट से धौलाकुआ नई दिल्ली की तरफ जाते हैं, हर जलभराव अंदर से लोग जाने को मजबूर रहे हैं। शुक्रवार की मूसलाधार बारिश से फिर से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। प्रशासन की लापरवाही के कारण हालात बिगड़ रहे हैं।0
0
Report
NIA ने गाजियाबाद जासूसी केस में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
Noida, Uttar Pradesh:नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गाजियाबाद जासूसी केस में 13 आरोपियों के खिलाफ लखनऊ में NIA की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट फाइल की है। NIA ने NIA केस नंबर RC-01/2026/NIA/LKW (गाजियाबाद जासूसी केस) में 13 आरोपियों प्रवीण, राज वाल्मीकि, शिवा वाल्मीकि, रितिक गंगवार, समीर शूटर, दुर्गेश निषाद, नौशाद, गगन कुमार, विवेक, शिवराज, मीरा ठाकुर और शाने इरम महाक के खिलाफ स्पेशल कोर्ट NIA, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में भारतीय न्याय संहिता, 2023 के सेक्शन 61(2) और 152, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के सेक्शन 3 और 5, और UA (P) एक्ट के सेक्शन 13, 17 और 18 के तहत चार्जशीट फाइल की है। कानून का उल्लंघन करने वाले 5 नाबालिगों के खिलाफ एक डिटेल्ड इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट (DIR) 18 मई 2026 को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB), गाजियाबाद के सामने जमा कर दी गई है。 यह मामला शुरू में FIR नंबर 76/2026, तारीख 14 मार्च 2026 को कौशांबी पुलिस स्टेशन, कमिश्नरेट गाजियाबाद में BNS के सेक्शन 61(2) और 152 और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के सेक्शन 3 और 5 के तहत दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, पुलिस ने UA (P) एक्ट का सेक्शन 18 जोड़ा। अब तक इस मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया चुका है। जांच से पता चला है कि आरोपियों ने भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाले गैर-कानूनी काम और गंभीर अपराध करने के लिए एक क्रिमिनल साज़िश रची थी। यह साबित हो गया है कि आरोपियों ने गैर-कानूनी तरीके से बहुत ज़रूरी मनाही वाले/सेंसिटिव इलाकों में घुसपैठ की, वहां पहुंचे और वहां पहुंचे, जासूसी कैमरे लगाए, और जियो-टैगिंग वाले फोटो और वीडियो समेत सेंसिटिव जानकारी दुश्मन देश में मौजूद एंटिटीज़ को भेजी। उन्होंने दुश्मन देश से जुड़ी ऐसी एंटिटीज़ को गैर-कानूनी कामों के लिए भारतीय SIM कार्ड खरीदने और इस्तेमाल करने में भी मदद की, और सेंसिटिव जगहों की फोटो और वीडियो के साथ-साथ उनके सटीक GPS कोऑर्डिनेट्स पाने में भी उनकी मदद की, जिससे देश की सॉवरेन्टी, एकता, अखंडता और सुरक्षा को खतरा हो सकता है। बाकी आरोपियों और दूसरे संदिग्धों के खिलाफ मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
गंगा के बढ़ते जलस्तर से तेघड़ा में बाढ़ पीड़ितों ने पलायन शुरू किया
Begusarai, Bihar: Begusarai में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण तेघरा प्रखंड के भगवानपुर चक्की, रात गांव, निपानिया, बरौनी आदि क्षेत्रों में निचले इलाकों में रहने वालों को बाढ़ का दंश झेलना पड़ रहा है, जिससे पलायन की स्थिति बन चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन ने राहत के ठोस इंतजाम नहीं किए हैं, जिससे परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। मौके पर रहने वालों की सहायता के लिए प्रशासन की कोई बड़ी व्यवस्था अभी तक नहीं दिखी है; कुछ जगहों पर कम्युनिटी किचन, लाइट और पॉलिथीन वितरण जैसी सुविधाओं में कमी बनी है।.teghra प्रखंड के प्रभावित क्षेत्रों में जीवन कठिन होता जा रहा है और पशुओं समेत लोग सुरक्षित स्थान की खोज में अधिकतम प्रयास कर रहे हैं।_teghra के अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि तटबंधों की निगरानी जारी है और प्रभावित लोगों के लिए सुविधाओं के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं; जल्द ही कम्युनिटी किचन और पशु चारे की व्यवस्था कर दी जाएगी।_teghra विधायक राजनीश कुमार ने कहा कि लगभग दस हजार लोगों को बाढ़ के प्रभाव में आना पड़ा है और प्रशासन के साथ मिलकर लोगों की परेशानियाँ कम करने के लिए प्रयास चल रहे हैं।0
0
Report
रानीगंज में विवाद के बाद बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच जारी
Forbesganj, Bihar:एंकर - रानीगंज थानां के परिहरि पंचायत के वार्ड संख्या छह में बच्चों के विवाद में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक परिहारी पंचायत के वार्ड छह निवासी गजेंद्र यादव था। घटना को लेकर मृतक की बेटी कंचन ने बताया कि हमारे घर पर पड़ोस के कुछ बच्चे गिट्टी, पत्थर फेक रहे थे। तभी हमारे पिताजी गजेंद्र यादव व भाई राजा यादव आ रहे थे। इस दौरान पड़ोस के कुलानंद यादव व अन्य लोगों ने मेरे पिताजी को गोली मारकर हत्या कर दिया। इधर घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, रानीगंज सर्कल इंस्पेक्टर सतीश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है। एसडीपीओ ने बताया की घटना की छानबीन की जा रही है।0
0
Report
राजनांदगांव में स्वाइन फ्लू मामला: युवक वेंटिलेटर पर, आइसोलेशन वार्ड शुरू किया
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में स्वाइन फ्लू का एक मामला सामने आया है। करीब 30 साल के युवक की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। संक्रमण को देखते हुए अस्पताल में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। राजनांदगांव में स्वाइन फ्लू के मामले ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। करीब 30 साल के एक युवक को दूसरे निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। यहाँ जांच के दौरान उसका स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद मरीज को तत्काल अलग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीआरओ डॉ. पवन जेठानी के मुताबिक मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन ने स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज और संक्रमण से बचाव के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण होने पर लापरवाही न बरतते हुए नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने की अपील की गई है। वहीं सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीज का इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है.0
0
Report
Advertisement
मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, छह प्रखंड बाढ़ग्रस्त, 35 हजार लोग प्रभावित
Munger, Bihar:ड्रोन का वीडियो गंगा का रौद्र रूप, छह प्रखंडों की 28 पंचायतें बाढ़ की चपेट में ,खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, 35 हजार आबादी प्रभावित; घर छोड़ ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे लोग, पशुचारे का संकट. मुंगेर: गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से मुंगेर जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 33 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ का पानी लगातार नए इलाकों में फैल रहा है। जिले के छह प्रखंडों की 28 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि करीब 35 हजार की आबादी इसकी चपेट में आ गई है। कई गांवों में घरों के अंदर पानी प्रवेश कर गया है। स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग परिवार और मवेशियों के साथ घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में प्रतिदिन भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने और अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सभी अंचलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने तथा जहां स्थिति अधिक गंभीर है, वहां सामुदायिक रसोई शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीम, स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश बाढ़ के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम भेजने का निर्देश दिया गया है। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से नहीं जाने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल मेडिकल टीम से संपर्क करने की अपील की है। गंगा पार के इलाकों में कटाव ने बढ़ाई चिंता: जलस्तर बढ़ने के साथ गंगा पार की पंचायतों में कटाव की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। कई स्थानों पर नदी तेजी से किनारों को काट रही है। जाफरनगर पंचायत में हो रहे कटाव को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं को मौके पर कैंप कर कटावरोधी कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की ओर से अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से रहने के लिए पॉलीथिन शीट उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि जिन परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। 118 नावों की व्यवस्था, 25 नावें प्रभावित क्षेत्रों में संचालित बाढ़ के कारण कई गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। लोगों के आवागमन के लिए जिला प्रशासन ने कुल 118 नावों की व्यवस्था की है। इनमें 25 नावों का वर्तमान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालन किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार आवश्यकता बढ़ने पर नावों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। नावों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ जरूरी सामान की आपूर्ति भी की जा रही है। धरहरा से बरियारपुर तक कई पंचायतें प्रभावित गंगा के बढ़ते जलस्तर से धरहरा प्रखंड के गंगा किनारे स्थित शिवकुंड, हेमजापुर और बाहा चौकी पंचायत के कई गांव प्रभावित हैं। यहाँ कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जमालपुर प्रखंड के सिंघिया, परहम और इंदरुख पश्चिमी पंचायत के भी कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सिंघिया पंचायत के सात वार्ड, परहम पंचायत के छह वार्ड तथा इंदरुख पश्चिमی पंचायत के चार वार्ड बाढ़ से प्रभावित बताए जा रहे हैं। सदर प्रखंड के कुतलुपुर, जाफरनगर, मोहली, नौवागढ़ी उत्तरी और तौफीर दियारा पंचायतों में भी बाढ़ का पानी फैल चुका है। वहीं बरियारपुर प्रखंड के रतनपुर, नीरपुर पूर्वी, नीरपुर पश्चिमी, नीरपुर दक्षीणी, बिंदा दियारा, कल्याण टोला, बरियारपुर उत्तरी, बरियारपुर दक्षिणी, हरनिमार और झौवाबहियार इलाके भी प्रभावित हैं। पशुपालकों के सामने चारे का संकट; बाढ़ का सबसे अधिक असर पशुपालकों पर पड़ रहा है। खेतों और दियारा क्षेत्रों में पानी फैल जाने से हरा चारा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मवेशियों के लिए चारा जुटाना पशुपालकों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। कई परिवार अपने सामान के साथ मवेशियों के लिए ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने की मांग की है। कई दिनों से घरों में पानी, राहत का इंतजार: बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से उनके घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण स्थिति और खराब होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें भोजन, पेयजल, पशुचारा और आवागमन के लिए नाव जैसी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से राहत सामग्री का पर्याप्त वितरण कराने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त नाव उपलब्ध कराने की मांग की है。 प्रशासन का कहना है कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और आवश्यकता के अनुसार तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है।0
0
Report
कोना भूत बागान में जलजमाव से नाव-भेला पर गुजर-बसर, लोग परेशान
Howrah, West Bengal:হাওড়া পুরসভার পঞ্চাশ নম্বর ওয়ার্ডের কোনা ভুত বাগান এলাকায় চলছে নৌকা ও ভেলা।বৃষ্টির জমা জলে দুর্ভোগ বাসিন্দাদের।কদিনের একটানা প্রবল বৃষ্টিতে জলমগ্ন হয়ে পড়ে হাওড়া পুরসভার অধিকাংশ ওয়ার্ড।বৃষ্টি থামলেও নিচু এলাকায় এখনো জমে রয়েছে জল।তবে সবথেকে খারাপ অবস্থা হাওড়া পুরসভার পঞ্চাশ নম্বর ওয়ার্ডের কোনা ভুত বাগান এলাকায়।এখানে অল্প বৃষ্টিতে জল জমে যায়।ভারী বৃস্টি হলে দুর্ভোগ বাড়ে।আর সেই জল নামতে অনেক সময় লেগে যায়।দীর্ঘদিন জমা জলে কচুরিপোনা গজিয়ে ওঠে।জমা জলে যাতায়াত করতে নৌকো কিংবা ভেলা ভরসা বাসিন্দাদের।স্থানীয়রা জানান সমস্যা দীর্ঘদিনের।কোনো সমাধান হয়নি।ছাত্রছাত্রীরা স্কুলে যায় নৌকায় চেপে।সবাই চাইছেন সমস্যার সমাধান হোক।0
0
Report
करनाल के नए एसपी कर्ण गोयल का पहला बयान: शांतिप्रिय लोगों के लिए बेहतर पुलिसिंग
Karnal, Haryana:करनाल,सोशल मीडिया को बताया दोधारी तलवार : नव नियुक्त एसपी करनाल, करनाल में नए एसपी कर्ण गोयल ने संभाला चार्ज, बोले- शांतिप्रिय लोगों को उसी अनुरूप पुलिसिंग देना प्राथमिकता; अपराध, नशे और ट्रैफिक पर रहेगी पैनी नजर. करनाल में हत्याकांड और पुलिस एनकाउंटर को लेकर उपजे विवाद के बीच पुलिस प्रशासन में हुए बड़े फेरबदल के बाद अब करनाल को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। नवनियुक्त एसपी कर्ण गोयल ने आज करनाल पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के तमाम डीएसपी और पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति को लेकर चर्चा शुरू की। हत्याकांड और एनकाउंटर के बाद हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करनाल में 5 अगस्त को हुए बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और इसके बाद पुलिस द्वारा किए गए डबल एनकाउंटर को लेकर लगातार विवाद बना हुआ था। इस पूरे घटनाक्रम के बीच हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्कालीन करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणिया और आईजी अशोक कुमार का तबादला कर दिया। इसी फेरबदल के बाद कर्ण गोयल को करनाल का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम से करनाल पहुंचे कर्ण गोयल चार्ज संभालने के बाद करनाल की मीडिया से बातचीत में एसपी कर्ण गोयल ने कहा कि इससे पहले उनकी पोस्टिंग गुरुग्राम में थी और अब उन्हें करनाल में जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि आज जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध और पुलिसिंग से जुड़े तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। शांतिप्रिय लोगों को उसी अनुरूप पुलिस सेवा देना प्राथमिकता नवनियुक्त एसपी ने कहा कि करनाल के लोग शांतिप्रिय हैं और उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता यही रहेगी कि लोगों को उसी अनुरूप बेहतर और संवेदनशील पुलिसिंग उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि करनाल पुलिस की सेवा और कार्यप्रणाली के स्तर को और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आम आदमी को पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो। ट्रैफिक और महिला सुरक्षा पर भी रहेगा विशेष फोकस एसपी कर्ण गोयल ने करनाल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक की समस्या को लेकर बेहतर तरीके से काम किया जाएगा। इसके साथ ही महिला सुरक्षा पर भी पुलिस का विशेष ध्यान रहेगा और महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत करनाल में नशे की बिक्री को लेकर पूछे गए सवाल पर एसपी गोयल ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ पुलिस का रुख बेहद सख्त रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्तियों को अटैच करने जैसी कार्रवाई भी की जाएगी और ऐसे लोगों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। सोशल मीडिया को बताया दोधारी तलवार आज के दौर में युवाओं के अपराध की ओर बढ़ने में सोशल मीडिया की भूमिका को लेकर एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया एक दोधारी तलवार है। इसके माध्यम से अच्छी चीजें भी सामने आती हैं, लेकिन गलत कंटेंट के प्रभाव में आकर कुछ लोग अपराध की दुनिया की तरफ भी आकर्षित हो जाते हैं। उन्होंने साफ कहा कि करनाल पुलिस की सोशल मीडिया पर लगातार नजर रहेगी। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने या अपराध से जुड़ी गतिविधियों के लिए करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 24 घंटे आम लोगों की सेवा में पुलिस एसपी कर्ण गोयल ने आम लोगों की समस्याओं को लेकर भी अपनी प्राथमिकता स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि पुलिस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी। लोगों से मिलने के लिए समय निर्धारित रहेगा और उनका व्यक्तिगत प्रयास रहेगा कि वे अधिक से अधिक लोगों से मिलें और उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाएं। नई जिम्मेदारी, नई उम्मीदें करनाल में नए एसपी की तैनाती ऐसे समय हुई है, जब जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल चर्चा में हैं। ऐसे में कर्ण गोयल के सामने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता का विश्वास मजबूत करने, नशे पर लगाम लगाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की चुनौती भी रहेगी。 बाइट — कर्ण गोयल, नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक, करनाल0
0
Report
Advertisement
Budgam के Ashdar Gali में LeT आतंकी Yasir की पहचान, JK पुलिस ने पुष्टि
Srinagar, Uttarakhand:LeT terrorist killed in Budgam identified as Yasir: J&K Police The terrorist killed in a joint operation in the Ashdar Gali area of Budgam district has been identified as Yasir, a Pakistani national affiliated with Lashkar-e-Taiba (LeT), the Jammu and Kashmir Police said on Saturday. In a post on X, J&K Police, confirmed the identity of the slain terrorist, stating, “You Can Run But You Can’t Hide!” Yasir was killed during Operation Ashdar, a joint search operation launched by the Indian Army, J&K Police and CRPF in the Ashdar Gali area based on specific intelligence inputs. Earlier, according to the Army, security forces observed suspicious movement during the operation and challenged the suspected terrorists, who opened fire on the troops. A fierce exchange of fire followed, resulting in the neutralisation of one terrorist. An AK-series rifle and other war-like stores were recovered from the site, the Army said. The operation had been underway since Thursday, with security forces conducting extensive searches in the area following the encounter. Inspector General of Police, Kashmir Zone, Sujit Kumar, also visited the operation site on Friday and took stock of the security situation and the ongoing search operation0
0
Report
हरियाणा में अपराध बढ़ रहे, युवाओं पर क्राइम पर बहस जारी
Rohtak, Haryana:धर्मेन्द्र हुड्डा का अपराध पर बयान हमारा हरियाणा किस तरफ चला गया है यह सबसे बड़ा मुद्दा हो गया है हर रोज 20 से 22 साल के लड़के क्राइम कर रहे हैं गोली की बदले बदले गोली ही समाधान है0
0
Report
गंगा बाढ़-कटाव पर मुख्यमंत्री चौधरी का राघोपुर दौरा और एरियल सर्वे
Naya Chak, Bihar:एंकर भागलपुर और नवगछिया में गंगा की बाढ़ और राघोपुर में भीषण कटाव से मची तबाही का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले हेलीकॉप्टर से भागलपुर और नवगछिया के बाढ़ग्रस्त इलाकों का एरियल सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से घिरे गांवों, प्रभावित आबादी और गंगा के बढ़ते जलस्तर से बने हालात का आकलन किया। एरियल सर्वे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीधे नवगछिया अनुमंडल के राघोपुर पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा के भीषण कटाव से प्रभावित इलाके का स्थल निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कटाव स्थल पर पहुंचकर जमीनी हालात का जायजा लिया और मौके पर युद्धस्तर पर चल रहे कटावरोधी कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों से अब तक किए गए बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से पुरानी रेल लाइन तटबंध को बचाने के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। गंगा की तेज धारा के बीच इस तटबंध को सुरक्षित रखना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कटावरोधी कार्यों में तेजी बनाए रखने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हम लोग लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं किस किलोमीटर के दायरे में बंद को मजबूत करने का काम किया जाएगा अभी सोन नदी और उसी से भी लाखों क्यूसेक पानी छोड़े गए हैं। गंगा में इतना पानी है गंगा का पानी फिक्स करेंगे। कटाव को दुरुस्त करेंगे 12 किलोमीटर तटबंध को दुरुस्त करेंगे और गंगा में ड्रेजिंग कार्य होगा। बता दें कि 23 अगस्त की रात बांध टूटने के बाद राघोपुर इलाके में हालात लगातार बिगड़ते चले गए थे। गंगा की तेज धारा ने कई इलाकों में भयावह कटाव किया, जिससे हजारों लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई। करीब 6 हजार से अधिक की आबादी बाढ़ और कटाव की चपेट में है, जबकि दर्जनों परिवार अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर चुके हैं। हालाँकि राहत की बात यह है कि पिछले दो दिनों से कटाव की रफ्तार पर कुछ हद तक लगाम लगी है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एरियल सर्वे और राघोपुर का स्थल निरीक्षण बेहद अहम माना जा रहा है। अब बाढ़ और कटाव से प्रभावित लोगों की नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी है कि राहत, पुनर्वास और स्थायी कटावरोधी व्यवस्था को लेकर क्या बड़े फैसले किए जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
