icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाथियों के बार-बार प्रवेश से माल्हन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Latehar, Jharkhand:लातेहार चंदवा प्रखंड की माल्हन पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात एक जंगली हाथी सुदूरवर्ती ग्राम माल्हन के नावाटोली पहुंच गया, जहां उसने ग्रामीण गुडडू गंझू के घर को ध्वस्त कर दिया। हाथी ने घर में रखा अनाज भी खा लिया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद भुक्तभोगी गुडडू गंझू ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी चंदवा से आवास और उचित मुआवजा देने की मांग की है। सूचना मिलने पर माल्हन पंचायत के मुखिया जतरू कुमार मुंडा तथा वनपाल आलोक तिग्गा घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता एवं मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।इस दौरान मुखिया जतरू कुमार मुंडा ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाथियों का लगातार गांवों में प्रवेश वन विभाग की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि बरसात शुरू होने से पहले हाथी प्रभावित सुदूरवर्ती गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व माल्हन गांव के भंडार टोली में जंगली हाथियों के झुंड ने ग्रामीण टीभरु गंझू को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद वन विभाग की ओर से मृतक की पत्नी संचरिया देवी को आर्थिक सहायता के रूप में 54,900 रुपये का चेक प्रदान किया गया। पंचायत मुखिया जतरू कुमार मुंडा और वनपाल आलोक तिग्गा ने संयुक्त रूप से यह चेक सौंपा।
0
0
Report

जमुई बरहट शिविर के बाद महिलाओं ने सांसद से पेंशन-जल समस्या पर कार्रवाई की मांग

Jamui, Bihar:जमुई बरहट प्रखंड क्षेत्र के राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में आयोजित जनसुविधा एवं सहयोग शिविर उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब कार्यक्रम समाप्त होने के बाद स्थानीय महिलाओं ने सीधे जमुई के सांसद Arun Bharti को घेरकर अपनी समस्याएं बतानी शुरू कर दीं। महिलाओं ने स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बदले पैसे मांगने तथा उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सांसद के मंच से उतरकर वाहन की ओर बढ़ते ही कई महिलाएं उनके पास पहुंच गईं और पेंशन, पेयजल, आवास तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिकायत करने लगीं। महिलाओं का आरोप था कि बिना पैसे दिए सरकारी कार्यालयों में کوئی काम नहीं होता और बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस दौरान एक महिला ने कथित तौर पर किसी कर्मचारी द्वारा चुप रहने का इशारा किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा, "आंख मत मारिए, यहां सांसद और अधिकारी खड़े हैं, एक-एक पोल खोल दूंगी।" महिला का यह बयान मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। महिलाएं कहा कि चुनाव के समय उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भरोसा जताया था, लेकिन अब बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि कई जरूरतमंद लोगों को दिव्यांगता पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि पेयजल की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए सांसद अरुण भारती ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जानकारी दी कि जुलाई माह में विशेष शिविर आयोजित कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने तथा जरूरतमंदों को ट्राई-साइकिल, व्हीलचेयर, चश्मा और कृत्रिम अंग जैसी सहायक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों और खुलकर रखी गई शिकायतों ने स्थानीय व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई और सांसद के निर्देशों के अनुपालन पर टिकी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

MDDA ने विकासनगर में अवैध प्लॉटिंग-निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ MDDA ने बड़ी कार्यवाही की है।\nसहसपुर क्षेत्र में प्राधिकरण की टीम ने कई जगहों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर साफ संदेश दिया है कि नियमों के खिलाफ होने वाले निर्माण को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।\nएमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत शेरपुर गाँव में नए हाईवे के पास करीब 5 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया ...\nयहाँ बिना नक्शा पास कराएं अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी....जिसके चलते मौके पर पहुंची टीम ने प्लॉटिंग से जुड़े निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया...\nवही सेलाकुई में सैटेनियल स्कूल के पीछे हुए अवैध निर्माण को भी प्राधिकरण ने बुलडोजर कार्यवाही के जरिए धराशाही कर दिया...\nएमडीडीए अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग की शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान को जारी रखा जाएगा...साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी निर्माण कार्य से पहले जरूरी स्वीकृतियां जरूर ले ले...
0
0
Report

प्रतापगढ़ में रीलबाजी के खतरनाक स्टंट से सोशल मीडिया हलचल

Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ से खबर है जहां रीलबाजी का अजब गजब वीडियो वायरल हो रहा है,प्रतापगढ़ के लोगो में रीलबाजी का बुखार जमकर चढ़ रहा है, कब कहा और कैसे रील बननी है किसका भी खयाल नहीं रख रहे है, ताजा मामला नगर कोतवाली के बेल्हा देवी मंदिर घाट का है जहां बाइक लेकर पहुंचे दंपत्ति घाट पर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे है, पति पहले बाइक को अपने हाथों से उठा लेता है, जिसके बाद उसकी पत्नी बाइक पर फिल्मी स्टाइल पर बाइक पर बैठ जाती है, यह रील का सूट मंदिर परिसर के घाट पर किया जाता है, आप भी वायरल वीडियो में देखिए सोशल मीडिया पर लोग लाइक और व्यूज के लिए किस तरह रिस्क ले रहे है, ऐसे खतरनाक स्टंट कर रहे है, अपनी जान तक खतरे में डालने से नहीं चूक रहे है, वही अब वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेकर पड़ताल किया तो यह वीडियो शेखर नामक ईडी से पोस्ट किया गया था, शेखर नाम का युवक 3 दिन पहले बेल्हा देवी दर्शन के लिए अपनी पत्नी के साथ आया था, इसी दौरान उसने यह स्टंट वाला वीडियो बनाकर कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था
0
0
Report
Advertisement

बिहार में 17–19 जून को भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में मानसून की एंट्री और चक्रवाती सिस्टम के असर से 17 से 19 जून तक मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासकर उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है, जबकि पटना और दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में गर्मी और उमस बनी रह सकती है। गया, पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मुज़फ्फरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 60 से 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं, पटना में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। 17 जून को यहां अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है。
0
0
Report

भोजपुर में विक्षिप्त युवक के पिस्तौल वीडियो से हड़कंप, पुलिस पर उठे सवाल

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक सरेआम पुलिसकर्मियों के सामने पिस्तौल ताने हुए और उन्हें धमकी देते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में युवक न केवल पुलिस को चुनौती दे रहा है, बल्कि फिल्मी अंदाज में डायलॉग बोलते हुए खुद को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है। वह पुलिस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कह रहा है कि पुलिस रिश्वत लेकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है।हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।यह पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव का है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान भरत तिवारी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन और लोगों के बीच हड़कंप मच गया। खुलेआम कानून को चुनौती देने और पुलिस को धमकाने की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालाँकि, इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। इधर शाहपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। प्रारम्भिक छानबीन और पूछताछ में यह सामने आया है कि भरत तिवारी की दिमागी हालत पिछले दो-तीन वर्षों से ठीक नहीं है। पुलिस के अनुसार, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण ही उसने इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया। कानून व्यवस्था के लिहाज से यह घटना काफी संवेदनशील है, क्योंकि एक विक्षिप्त व्यक्ति के पास घातक हथियार का होना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल, पुलिस मामला की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक के पास पिस्तौल कहाँ से आई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने समाज के हर वर्ग का ध्यान खींचा है। जहाँ एक तरफ लोग पुलिस की सूझबुझ की प्रशंसा कर रहे है, वही कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं। मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के हाथ में पिस्तौल को लेकर भी बहस छिड़ गई है। उचित कदम उठाने की बात कही जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।हालांकि भोजपुर पुलिस ने आम जन से अपील किया है कि इस तरह की वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल नहीं किया जाय इससे शांति भंग होने की उम्मीद जताई गई है।पुलिस ने यह भी अपील में बताया है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस अभिरक्षा में उसको मानसिक आरोग्यशाला में भेजने हेतु संपर्क कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि युवक की पास घातक हथियार कहां से आया।फिलहाल यह जांच का विषय है।हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है。
0
0
Report
Advertisement

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण: आरोपी गिरफ्तार

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार. जैसीनगर थाना क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है। युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार, करीब दो साल पहले युवती की पहचान जैसीनगर क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होती रही, जिसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया और भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि वह युवक के शादी के आश्वासन पर विश्वास करती रही। पीड़िता के अनुसार, कुछ दिनों पहले उसे जानकारी मिली कि आरोपी युवक किसी अन्य युवती से विवाह करने की तैयारी कर रहा है। इस बात की पुष्टि होने पर उसने युवक से शादी करने की बात कही, लेकिन आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद खुद को ठगा महसूस करते हुए युवती ने कोतवाली थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

जगदलपुर के आमागुड़ा पारा में चाकू मारकर फरार आरोपी प्रकाश कश्यप गिरफ्तार

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के आमागुड़ा पारा में चाकू मारकर दहशत फैलाने वाले फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी प्रकाश कश्यप जनवरी 2026 में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर फरार हो गया था, आरोप है कि उसने प्रार्थी की बच्ची को गोद में लेने के दौरान हुए विवाद में गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए गले पर चाकू से वार कर घायल कर दिया था, घटना के बाद आरोपी उड़ीसा भाग गया था और लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था, पुलिस की लगातार निगरानी और अथक प्रयासों के बाद उसे हिरासत में लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल धारदार चाकू भी बरामद किया गया, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, बस्तर पुलिस ने इसे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता बताया है.
0
0
Report

दिघवा दुबौली में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ी

Gopalganj, Bihar:छपरा थावे रेलखंड पर स्थित दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन को बड़ी रेल सौगात मिली है आज से ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का ठहराव दिघवा दुबौली स्टेशन पर शुरू हो गया जिसका शुभारंभ शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया आज मंगलवार देर शाम दिघवा दुबौली स्टेशन रेलवे पर गाड़ी सँ 19026 थावे सूरत एक्सप्रेस पहुँची जहाँ 2 मिंट का स्टॉपेज मिला है शिक्षा मंत्री ने लोको पायलट को माला पहनाया वही कमल का फूल देकर सम्मानित किया इस अवसर पर सांसद आलोक सुमन सहित वाराणसी मंडल के कई रेल अधिकारी मौजूद रहे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि आज से दिघवा दुबौली में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस रुकेगी आज इसकी शुरुआत हो गई , दिघवा बाजार का बड़े शहरों से रेल कनेक्टिविटी से सम्पर्क बढ़ने से विकास होगा यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी वही एक रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनेगा वही 2 क्रॉसिंग पर अंडरपास बनेगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top