Back
साहिबगंज के राजमहल में चार दिवसीय भू-वैज्ञानिक अध्ययन: कोलकाता की छात्राओं ने किया उन्नत अवलोकन
PVPankaj Verma
Mar 24, 2026 09:33:35
Sahibganj, Jharkhand
Anchor Intro :- साहिबगंज के राजमहल में सरोजिनी नायडू महिला कॉलेज कोलकाता की स्नातकोत्तर भूगोल विभाग की छात्राओं का चार दिवसीय भू-सर्वेक्षण एवं भौगोलिक अध्ययन के लिए पहुंचे. झारखंड के ऐतिहासिक एवं भू-वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राजमहल पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमण का नेतृत्व Dr. Tuhin Roy, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा किया गया। जहाँ डॉ . रंजीत कुमार सिंह , प्राचार्य सह भू-वैज्ञानिक, मॉडल कॉलेज राजमहल ने छात्राओं को राजमहल क्षेत्र के प्रसिद्ध जीवाश्म स्थलों का विस्तृत भ्रमण कराया। चार दिवसीय इस फील्ड अध्ययन के दौरान छात्राओं ने भौतिक एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, भू-आकृतिक अध्ययन, जलवायु एवं मिट्टी विश्लेषण, चट्टानों एवं खनिजों का संग्रह तथा पर्यावरणीय अध्ययन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किया। इसके साथ ही, गंगा रिवर के तट पर नदी की गहराई एवं जलधारा की गति का वैज्ञानिक मापन् एवं अध्ययन भी किया गया, जिससे उन्हें जल-भूगोल (Hydrology) के व्यावहारिक पहलुओं की समझ प्राप्त हुई। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने करोड़ों वर्ष पुराने जीवाश्मों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर उनके निर्माण, संरचना एवं वैज्ञानिक महत्व को समझा। डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र Paleontology एवं भू-विज्ञान के अध्ययन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहाँ प्राचीन वनस्पतियों और जीवों के अवशेष आज भी सुरक्षित रूप में पाए जाते हैं। बाइट :- डॉ रंजीत कुमार सिंह प्राचार्य, मॉडल कॉलेज राजमहल। बाइट :- डॉ तुहिन रॉय HOD, भूगोल, women कॉलेज कोलकाता. बाइट :- तम्मना रॉय पी जी स्टूडेंट, वीमेन कॉलेज कोलकाता.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 24, 2026 10:38:460
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 10:38:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 10:38:200
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 24, 2026 10:38:100
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 10:37:540
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 24, 2026 10:37:350
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 24, 2026 10:37:190
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 24, 2026 10:36:000
Report
MPManish Purohit
FollowMar 24, 2026 10:35:460
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 24, 2026 10:35:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 24, 2026 10:35:040
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 24, 2026 10:34:350
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 24, 2026 10:34:180
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 24, 2026 10:31:090
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 24, 2026 10:30:190
Report