Back
रांची में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम: ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन आह्वान
UMUJJWAL MISHRA
Nov 29, 2025 08:19:10
Ranchi, Jharkhand
सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक जागरूकता अभियान के तहत आज सोसाइटी और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए छात्रों ने नाटक के माध्यम से दिखाया कि सड़क सुरक्षा कैसे बरतनी चाहिए, लोग आमतौर पर कौन–सी गलतियाँ करते हैं और उन्हीं गलतियों के कारण दुर्घटनाएँ कैसे होती हैं। साथ ही, छात्रों ने नाटक के जरिये यह भी बताया कि हादसों से बचाव के लिए हमें किन सावधानियों का पालन करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में यातायात विभाग के अधिकारी और रांची के एसडीओ उत्कर्ष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे
उत्कर्ष कुमार ने कहा कि अलग-अलग ट्रैफिक उल्लंघनों के लिए निर्धारित पेनल्टी की लगातार निगरानी की जा रही है। इस मंच के माध्यम से मैं रांची ट्रैफिक पुलिस का भी अभिनंदन करना चाहता हूँ, जो पूरे शहर के ट्रैफिक को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सुचारू रूप से संभाल रही है। सभी से अनुरोध है कि अपनी और समाज की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, लेन ड्राइविंग, सुरक्षित गति से चलने और स्टंट या रैश ड्राइविंग से बचने जैसे सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें, क्योंकि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी और चालान कटेगा, जिससे अनावश्यक परेशानी हो सकती है। जिन मामलों में वास्तविक दुर्घटनाएँ होती हैं, सरकार घायलों को 50 हज़ार रुपये तक और मृत्यु की स्थिति में दो लाख रुपये तक सहायता राशि प्रदान करती है, साथ ही दुर्घटना की सूचना देने या घायलों को अस्पताल पहुँचाने वालों को सम्मानित और संरक्षित किया जाता है। इसलिए सभी लोग स्वयं भी सुरक्षित रहें, सुरक्षा नियमों का पालन करें और जहाँ किसी को वास्तविक मदद की ज़रूरत हो, वहाँ निस्संकोच सहायता करें
बाइट:उत्कर्ष कुमार (एसडीओ)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NPNavratan Prajapat
FollowDec 12, 2025 09:08:110
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 12, 2025 09:07:540
Report
IKIsateyak Khan
FollowDec 12, 2025 09:07:360
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 12, 2025 09:07:220
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowDec 12, 2025 09:06:240
Report
MTManish Thakur
FollowDec 12, 2025 09:06:110
Report
SBSantosh Bhagat
FollowDec 12, 2025 09:04:490
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowDec 12, 2025 09:04:090
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowDec 12, 2025 09:02:390
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowDec 12, 2025 09:02:200
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowDec 12, 2025 09:02:000
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 12, 2025 09:01:460
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 12, 2025 09:01:310
Report
0
Report