Back
रातू रोड फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह से खेल-जनसुविधाओं का विकास योजना लागू
UMUJJWAL MISHRA
Dec 31, 2025 04:47:45
Ranchi, Jharkhand
रांची के रातू रोड फ्लाईओवर को लेकर एक अहम पहल सामने आई है।रातू रोड फ्लाईओवर और आसपास के इलाकों का औचित्य निरीक्षण करने के लिए सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एलिवेटेड रोड के नीचे खाली पड़ी जमीन के बेहतर उपयोग, ट्रैफिक जाम के स्थायी समाधान और खेल व जनसुविधाओं के विकास को लेकर अहम प्रस्ताव रखे।संजय सेठ ने कहा कि रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने से इलाके की सबसे बड़ी समस्या—जाम—अब काफी हद तक खत्म हो चुकी है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया और कहा कि इस मार्ग से रोज़ाना करीब 5 लाख लोग आवाजाही करते हैं।उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे करीब 10,000 स्क्वायर फीट खाली जगह को जनहित में विकसित करने का प्रस्ताव एनएचएआई को दिया गया है। यहां पार्क, वॉकिंग ट्रैक, हरियाली और ओपन जिम विकसित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।संजय सेठ ने कहा कि फ्लाईओवर के पास बने दो अंडरपास फिलहाल अनुपयोगी हैं, जहां अवैध PARKING और नशेबाजों की शिकायतें मिल रही हैं। इनमें से एक अंडरपास में इंडोर खेल परिसर विकसित करने का प्रस्ताव है। इस योजना में झारखंड ओलंपिक संघ सहयोग करेगा और खेल सुविधाओं का खर्च वहन करेगा, जिससे बच्चों और युवाओं को सुरक्षित खेल का स्थान मिलेगा।उन्होंने नागा बाबा खटाल और राजभवन के पास लगने वाले जाम का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि इसके स्थायी समाधान के लिए पटना की तर्ज पर अंडरपास और सबवे सिस्टम विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस पर इंजीनियरों के साथ तकनीकी जांच की जाएगी।संजय सेठ ने बताया कि रांची में केंद्र सरकार की ओर से कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जिनमें रिंग रोड और रामपुर चौक पर फ्लाईओवर व टनल निर्माण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से रांची का ट्रैफिक और अधिक सुगम और सुरक्षित होगा।बाइट : संजय सेठ(सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 31, 2025 06:24:020
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 31, 2025 06:23:370
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 31, 2025 06:23:290
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 31, 2025 06:22:540
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 31, 2025 06:22:340
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 31, 2025 06:22:080
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 31, 2025 06:21:200
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 31, 2025 06:21:080
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 31, 2025 06:20:570
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 31, 2025 06:20:450
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 31, 2025 06:20:300
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowDec 31, 2025 06:19:500
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 31, 2025 06:18:260
Report
0
Report