Back
झारखंड युवा कांग्रेस मांगता है इंडिया-यूएस ट्रेड डील रद्द, संसद घेराव की चेतावनी
UMUJJWAL MISHRA
Mar 13, 2026 09:22:54
Ranchi, Jharkhand
राजधानी रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारतीय युवा कांग्रेस ने इंडिया-यूएस ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन किया था, जिसमें उनके 10 से 12 साथियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया था। हालांकि अब वे साथी रिहा होकर वापस आ चुके हैं। कुमार गौरव ने कहा कि इंडिया-यूएस ट्रेड डील देश के लिए एक गंभीर मुद्दा है। उनका आरोप है कि इस डील की आधिकारिक घोषणा भारत की ओर से नहीं बल्कि अमेरिका की ओर से की जा रही है, जो भारत की विदेश नीति पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने मांग की कि 500 बिलियन डॉलर की इस ट्रेड डील को सार्वजनिक किया जाए और संसद के पटल पर रखा जाए, ताकि देश की जनता को इसकी पूरी जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि इस डील से किसानों, डेयरी सेक्टर और छोटे उद्योगों को नुकसान हो सकता है। अगर अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पाद भारत में खुले तौर पर बिकेंगे, तो भारतीय किसानों और पशुपालकों की आजीविका पर संकट आ सकता है। साथ ही उन्होंने सरकार की विदेश नीति और आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि इस ट्रेड डील को रद्द किया जाए। ऐसा नहीं होने पर पूरे राज्य में भाजपा सांसदों के आवास के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही 16 मार्च को संसद घेराव की चेतावनी दी गई है। बाइट: कुमार गौरव (युवा कांग्रेस झारखंड प्रदेश अध्यक्ष)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVaibhav Sharma
FollowMar 13, 2026 10:24:180
Report
ASArvind Singh
FollowMar 13, 2026 10:23:310
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 13, 2026 10:22:550
Report
MSManish Sharma
FollowMar 13, 2026 10:22:440
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 13, 2026 10:21:200
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 13, 2026 10:20:570
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 13, 2026 10:20:500
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 13, 2026 10:20:410
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 13, 2026 10:19:4766
Report
32
Report
KSKashish Singh
FollowMar 13, 2026 10:17:5356
Report
PKPravesh Kumar
FollowMar 13, 2026 10:17:4175
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 13, 2026 10:17:1971
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 13, 2026 10:16:5448
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 13, 2026 10:16:3481
Report