Back
झारखंड आंदोलनकारियों को 5% आरक्षण: जयपाल सिंह मुंडा जयंती समारोह में मुख्यमंत्री आभार
UMUJJWAL MISHRA
Jan 03, 2026 10:33:43
Ranchi, Jharkhand
पूर्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान दिए जाने के उपलक्ष्य में आज जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर एक विशेष आयोजन किया गया। जयपाल सिंह मुंडा को झारखंड अलग राज्य आंदोलन का प्रथम सूत्रधार और इसके बीज बोने वाला आंदोलनकारी माना जाता है। उनकी जयंती के अवसर पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हजारों की संख्या में आंदोलनकारी एकत्रित हुए। इस दौरान सभी आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए इस कदम से वे बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों के परिवारों को 5 प्रतिशत नौकरी में आरक्षण देकर एक ऐतिहासिक और सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम में सरकार की ओर से झामुमो के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो भी उपस्थित रहे। आंदोलनकारियों ने उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा और सरकार से आगे भी सहयोग की उम्मीद जताई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VNVishal Nagesh More
FollowJan 04, 2026 01:46:370
Report
KPKAILAS PURI
FollowJan 04, 2026 01:45:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 04, 2026 01:45:080
Report
KPKAILAS PURI
FollowJan 04, 2026 01:36:580
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowJan 04, 2026 01:36:410
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 04, 2026 01:35:340
Report
DBDURGESH BISEN
FollowJan 04, 2026 01:34:430
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 04, 2026 01:33:440
Report
DSDeepesh shah
FollowJan 04, 2026 01:32:030
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 04, 2026 01:30:500
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 04, 2026 01:15:580
Report
AAafssar alaam
FollowJan 04, 2026 01:03:320
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowJan 04, 2026 01:03:110
Report
KMKIRAN MANNA
FollowJan 04, 2026 01:02:010
Report