Back
देवघर में शिव महापुराण कथा: 200 दिन की तैयारी और लाखों श्रद्धालु
UMUJJWAL MISHRA
Nov 08, 2025 13:36:28
Ranchi, Jharkhand
आगामी 14 से 20 नवंबर तक देवघर में पंडित प्रदीप मिश्रा महाराज के मुख से शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में राजधानी रांची स्थित प्रेस क्लब सभागार में आयोजकों द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें वीडियो कॉलिंग के माध्यम से प्रदीप मिश्रा जी उपस्थित थे, जिसमें आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और आयोजन से जुड़ी जानकारी साझा की गई। विवेक उपाध्याय ने बताया कि पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज आज के युग के सर्वाधिक लोकप्रिय शिव कथावाचक हैं, जिनकी कथाएं न केवल धार्मिक दृष्टि से गूढ़ हैं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना से भी ओतप्रोत हैं। देवघर में वे पहली बार कथा करने जा रहे हैं, जो भगवान शिव के द्वादश ज्योत्रिल्लिंगों में से एक पवित्र स्थल है। यह आयोजन विशेष इसलिए भी है क्योंकि इसका कोई व्यक्तिगत यजमान नहीं होगा—स्वयं भगवान वैद्यनाथ ही यजमान होंगे, और समस्त व्यवस्था गुरुदेव के संसाधनों से होगी। देवघर वह स्थान है जहाँ माता पार्वती का हृदय और भगवान शिव का ज्योतिर्लिंग एक साथ स्थित हैं, जो पूरे विश्व में अद्वितीय संयोग है। इस कथा का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति और भगवान शिव के बीच के प्राचीन संबंध को पुनर्जीवित करना है। कथा की तिथि भी विशेष संयोग लेकर आई है—इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य की स्थापना के रजत जयंती वर्ष का उत्सव भी मनाया जाएगा। पूज्य गुरुदेव का मानना है कि आर्थिक विकास के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक विकास भी समान रूप से आवश्यक है, क्योंकि धर्म से जुड़ा व्यक्ति अधिक नैतिक, अनुशासित और संवेदनशील होता है। इसी भावना से वे भगवान शिव की भक्ति को सरल रूप में जन-जन तक पहुंचा रहे हैं और उनका संदेश है—“एक लोटा जल, सभी समस्या का हल।” उनकी कथाओं की लोकप्रियता का आलम यह है कि लाखों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए आते हैं और कई बार उन्हें अपील करनी पड़ती है कि लोग घर से ही कथा सुनें। देवघर में कथा की तैयारियाँ 200 दिनों से चल रही हैं, जहां प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भंडारे की व्यवस्था, CCTV कैमरे, एलईडी स्क्रीन, एंबुलेंस और चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि संस्कृति, समाज और श्रद्धा के नवजागरण का एक ऐतिहासिक पर्व है, जो देवघर की पवित्र भूमि से भारत के आध्यात्मिक एकत्व का संदेश देगा।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NPNishit Pancholi
FollowNov 08, 2025 15:12:460
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 08, 2025 15:12:330
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 08, 2025 15:12:130
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 08, 2025 15:11:570
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 08, 2025 15:11:400
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 08, 2025 15:11:28Noida, Uttar Pradesh:MODINAGAR, GHAZIABAD (UP): FIRE BREAKS OUT IN OIL EXTRACTION FACTORY IN MODINAGAR INDUSTRIAL AREA, TWO INJURED/ VISUALS/ RAHUL KUMAR (CFO) S/B (SOURCE: FIRE DEPARTMENT)
0
Report
ASAmit Singh
FollowNov 08, 2025 15:11:190
Report
MKMukesh Kumar
FollowNov 08, 2025 15:11:020
Report
0
Report
RKRaj Kishore
FollowNov 08, 2025 15:10:420
Report
YSYeswent Sinha
FollowNov 08, 2025 15:10:260
Report
PKPrashant Kumar
FollowNov 08, 2025 15:09:400
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowNov 08, 2025 15:09:240
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 08, 2025 15:08:32Noida, Uttar Pradesh:NUAPADA (ODISHA): ODISHA CM MOHAN CHARAN MAJHI HOLDS CAMPAIGNING IN NUAPADA ASSEMBLY CONSTITUENCY
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 08, 2025 15:08:21Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): GC CHANDRASHEKHAR (CONGRESS) ON CONGRESS TO LAUNCH ‘KAMARAJ MODEL’ IN KARNATAKA
0
Report