Back
रामलीला मैदान में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली: वोट चोर पर तीखा हमला
KJKamran Jalili
Nov 24, 2025 04:18:37
Ranchi, Jharkhand
SIR पर झारखंड में भी सियासी तकरार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस झारखंड में हमलावर है तो वहीं बीजेपी भी एसआईआर के विरोध को लेकर कांग्रेस पार्टी पर आक्रामक है। एसआईआर को लेकर कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को टास्क दे रही है, चौकस और मुस्तैद रहने की सलाह दे रहा तो वहीं 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस पार्टी की रैली में झारखंड कांग्रेस भी अपना दम दिखाएगा
कांग्रेस के द्वारा 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ जैसे मुद्दों को लेकर एक विशाल और ऐतिहासिक रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में झारखंड के सभी प्रमंडलों—पलामू, कोल्हान, छोटानागपुर और संथाल परगना से लगभग 5000 कांग्रेसजन शामिल होंगे। मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश ने बताया कि हम सभी कांग्रेसजन विभिन्न स्थानों से एक साथ रवाना होंगे, एक निर्धारित स्थान पर रुकेंगे और सामूहिक रूप से इस रैली में भाग लेंगे। इसकी तैयारी तेजी से चल रही हैं और सभी जिलों को पत्र भी भेजा जा चुका है। एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर भी पूरी तरह सतर्क हैं। जैसे बिहार में भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर वोट डिलीट और एडिशन जोड़ने का कार्य किया था, उसी तरह की किसी भी गतिविधि पर कांग्रेस सतर्क रहेगी और अपने स्तर से पूरी कार्रवाई करेगी।
बाइट.....केशव महतो कमलेश ( प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस)
आजादी के बाद कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करते-करते इस जगह पर आकर खड़ी हो गई है कि विदेशियों को बना दिया जा रहा है। विदेशियों के पक्ष में खड़े होकर उनके संरक्षण के लिए कांग्रेस की बयान दे रहे है। भारत कोई धर्मशाला नहीं है यहां पर कोई भी आकर बस जाए।कांग्रेस को यह बताना चाहिए की आपत्ति क्या है। चुनाव आयोग शुरू से ही मतदाता पुनरीक्षण का काम करते आई लेकिन वोट बैंक की वजह से अवैध तरीके से बांग्लादेशी लाकर वोटर बनाया जा रहा है। कांग्रेस झूठा प्रोपेगेंडा बनाकर देश में नकारात्मक राजनीति कर रही है।
बाइट....अनंत ओझा,बीजेपी
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के जरिए चुनाव आयोग केंद्र सरकार के इशारे पर वोटर को स्लैश करने की कार्रवाई कर रही है। जिसका अलग-अलग जगह पर विरोध हो रहा है और विरोध करना भी चाहिए।चुनाव आयोग की मंशा स्पष्ट है कि कैसे गैर भाजपा वोट को वोट के अधिकार से रोका जाए।
बाइट....मनोज पांडेय ,jmm
धीरज ठाकुर, जो मीडिया रांची
111
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 24, 2025 04:48:500
Report
MSMrinal Sinha
FollowNov 24, 2025 04:48:350
Report
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowNov 24, 2025 04:45:590
Report
RSRAhul Sisodia
FollowNov 24, 2025 04:45:290
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 24, 2025 04:45:100
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 24, 2025 04:35:37119
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 24, 2025 04:34:13Jaipur, Rajasthan:जयपुर
ज़ी मीडिया की खबर असर
जयपुर आगर रोड स्थित टनल में दोपहिया वाहनों को पुलिस ने रोकना शुरू किया
ज़ी मीडिया पर खबर चलने के बाद पुलिस की नींद खुली
20
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 24, 2025 04:33:5880
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 24, 2025 04:33:40103
Report
RSRanajoy Singha
FollowNov 24, 2025 04:33:0428
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 24, 2025 04:32:12105
Report
GMGANESH MOHALE
FollowNov 24, 2025 04:31:42104
Report