icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
822110
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow15 Jul 2024, 08:27 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोरन देई ने कठूमर में भाजपा को 4 वोटों से हराकर बनीं पहली निर्वाचित चेयरमैन

Alwar, Rajasthan:4 वोट से भाजपा की मणि देवी को हराकर सोरन देई बनीं कठूमर की पहली निर्वाचित चेयरमैन कठूमर। नवगठित कठूमर नगर पालिका के पहले अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सोरन देई ने भाजपा की मणि देवी को 4 वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही सोरन देई कठूमर नगर पालिका की पहली निर्वाचित चेयरमैन बन गईं। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने सांसद संजना जाटव के निवास पर पहुंचकर जीत का जश्न मनाया。 अध्यक्ष चुनाव को लेकर सोमवार सुबह से ही नगर पालिका कार्यालय के आसपास हलचल बनी रही। बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रत्याशी के समर्थक कार्यालय के बाहर जुटे रहे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल ने मतदान परिसर में प्रवेश को लेकर सख्ती बरती। केवल अधिकृत चुनाव कार्मिकों और निर्वाचित पार्षदों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई। जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों को मतदान स्थल से बाहर रखा गया। 11 वोट था बहुमत का आंकड़ा 20 सदस्यीय कठूमर नगर पालिका बोर्ड में अध्यक्ष पद के लिए 11 वोट बहुमत के लिए जरूरी थे। पार्षद चुनाव में कांग्रेस को 10, भाजपा को 5 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 5 वार्डों में जीत मिली थी। ऐसे में किसी भी दल के पास अपने दम पर बहुमत नहीं था और निर्दलीय पार्षद अध्यक्ष चुनाव में निर्णायक भूमिका में थे。 अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की सोरन देई और भाजपा की मणि देवी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में सोरन देई ने मणि देवी को 4 वोट से शिकस्त देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। उनकी जीत के साथ ही कठूमर की नवगठित नगर पालिका के पहले बोर्ड का नेतृत्व भी तय हो गया。 जीत के बाद सोरन देई के समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई। समर्थक सांसद संजना जाटव के निवास पर पहुंचे, जहां जीत का जश्न मनाया गया।
0
0
Report

बड़ा असर वाले बाबा रामदेव जयंती महोत्सव में दिया कुमारी ने दर्शन-पूजन किया

Jaipur, Rajasthan:बाबा रामदेव जयंती महोत्सव में शामिल हुईं दिया कुमारी, अंबाबाड़ी में किए दर्शन-पूजन जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने लोक देवता बाबा रामदेव जी की जयंती के अवसर पर विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंबाबाड़ी में आयोजित बाबा रामदेव जयंती महोत्सव में सहभागिता की। लोक देवता बाबा रामदेव मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिया कुमारी ने बाबा रामदेव जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव जी लोक आस्था के प्रतीक हैं और उनका जीवन सामाजिक समरसता, मानव सेवा तथा भाईचारे का संदेश देता है। दिया कुमारी ने कहा कि बाबा रामदेव जी की शिक्षाएं समाज को सेवा, सद्भाव और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उनके आदर्श आज भी समाज में आपसी प्रेम, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया और बाबा रामदेव जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन भी हुए। बाइट-दीया कुमारी, डिप्टी CM
0
0
Report

राजगढ़ नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बना, रेखा देवी अध्यक्ष

Alwar, Rajasthan:राजगढ़ नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड, रेखा देवी बनीं अध्यक्ष राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी ने जीत दर्ज कर पालिका की कमान संभाल ली। रेखा देवी को 29 पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार सैनी के पक्ष में 11 वोट पड़े। रेखा देवी को 23 निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिला, जिसके बाद राजगढ़ नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष रेखा देवी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच रेखा देवी को पुलिस वाहन से उनके निवास स्थान तक पहुंचाया गया। रेखा देवी के विजयी होकर घर पहुंचने पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए और ढोल-नगाड़े बजाकर तथा आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी रतनलाल बंसीवाल, डीएसपी देशराज कुलदीप सहित पुलिस का जाप्ता मौजूद रहा। जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष रेखा देवी ने कहा कि राजगढ़ नगर पालिका क्षेत्र का संपूर्ण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। कस्बे में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर करने, रोड लाइट दुरुस्त कराने और सड़कों का निर्माण एवं सुधार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्डों से आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। बाइट : सीमा मीणा, रिटर्निंग अधिकारी, राजगढ़ बाइट : रेखा देवी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष, राजगढ़ नगर पालिका
0
0
Report
Advertisement

आसींद नगर पालिका: भाजपा ने निर्दलीयों के साथ बोर्ड बना लिया, कांग्रेस आठ पार्षद गैरहाज़िर

Noida, Uttar Pradesh:आसींद नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के 8 पार्षद वोट देने ही नहीं पहुंचे भाजपा के 12 पार्षदों ने पांच निर्दलीयों के साथ बनाया बोर्ड नगर पालिका चुनाव के अध्यक्ष पद सोमवार को हुए मतदान में भीलवाड़ा जिले की आसींद नगर पालिका के 8 पार्षद वोट देने ही नहीं पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के 12 पार्षदों ने पांच निर्दलीय पार्षदों के साथ मिलकर बोर्ड बना दिया भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सत्येंद्र सिंह हैं चौहान 17-0 से विजय हुए, कांग्रेस पार्षदों के इस तरह वोट देने नहीं पहुंचाना क्षेत्र में बड़ा कौतूहल का विषय बना हुआ है तथा तरह-तरह की अटकले लगाई जा रही है कि आखिर क्या कारण रहा होगा कि चुनाव में जीते हुए 8 पार्षद आखिर अपना अध्यक्ष उम्मीदवार तय करने के बावजूद मतदान करने क्यों नहीं पहुंचे l वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के बोर्ड बनने पर कस्बे में आतिशबाजी की गई तथा विधायक जब्बरसिंह सांखला ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया
0
0
Report

हरीश रावत की दिल्ली-देहरादून वापसी से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हलचल बढ़ी

Dehradun, Uttarakhand:एंकर लंबे समय के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देश की राजधानी दिल्ली से देहरादून वापस आए हैं। जिससे 2027 विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक हलचल और गर्माहट बढ़ गई है। रविवार को उत्तराखंड पहुंचने पर नारसन बॉर्डर से लेकर देहरादून तक एक बड़ा जन समर्थन उनके साथ चलता दिखा । सोमवार को देहरादून के प्रसिद्ध चारों सिद्ध पीठ के दर्शन के लिए वह निकले।लक्ष्मण सिद्ध पहुंचकर हरीश रावत ने कहा कि चारों से रिपीट यहां के क्षेत्रपाल है । उन्होंन कहा अगर नौकरी, कोई कार्य या महत्वपूर्ण पद दिलाने में उन्होंने कोई सौदा बाजी की है तो उनको प्रताड़ित किया जाए, नहीं तो ऐसा बोलने वालों को सद्बुद्धि दी जाए। बाइट – हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक मनोज तिवारी और हरीश धामी भी नजर आए। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठतम नेता हैं राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं केंद्र में मंत्री रहे हैं। ED या सीबीआई के दर से अगर सरकार या भाजपा उन्हें डराने की कोशिश कर रही है तो वह डरने वाले नहीं है कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनके साथ है। बाइट मनोज तिवारी वरिष्ठ विधायक कांग्रेस बाइट हरीश धामी वरिष्ठ विधायक कांग्रेस
0
0
Report

गोंडा हत्या: पुरानी रंजिश पर प्रदीप दुबे की मौत, 3 नामजद समेत 2 अज्ञात आरोपी गिरफ्तार

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोकपुर ग्राम पंचायत के दुबेपुरवा के रहने वाले 20 वर्षीय प्रदीप दुबे की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर आज गोंडा के कटरा बाजार थाने में परिजनों ने तहरीर देकर 3 नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। कटरा बाजार थाने की पुलिस और इस पूरे घटना को एक्सीडेंट मानकर जांच कर रही थी और हत्याकांड से इनकार कर रहे थे। लेकिन परिजनों के मांगों के आगे पुलिस झुकी और पीड़ित पिता भवानी प्रसाद दुबे के तहरीर पर आरोपी राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, राम बहोरे सिंह और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच थाना अध्यक्ष कटरा बाजार को दी गई है। पीड़ित पिता भवानी प्रसाद दुबे ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, राम बहरे सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी देते रहते थे। 19 सितंबर को रात्रि 8:00 बजे के करीब में लड़का प्रदीप दुबे सब्जी खरीदने गया था, जिसकी जानकारी इन लोगों को हुई तो सब्जी खरीद कर वापस आ रहा था। जान से मारने की नीयत से इन लोगों ने गाड़ाबंदी किए हुए थे जैसे ही हमारा बेटा पांडे पुरवा के आगे नहर पुलिया के पास पहुंचा, उसी समय ये लोग हमलावर हो गए और धारदार हथियार से हमला करके मेरे बेटे की हत्या कर दी। जाते समय मोटरसाइकिल तोड़ डाला और मां बहन की भद्दी-भद्दी गाली देते हुए चले गए। मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजनों को जब पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया इसके बाद परिजनों ने आज सोमवार देर शाम लाकर प्रदीप दुबे का अंतिम संस्कार किया है।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा हत्याकांड: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को मदद का भरोसा दिया

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेक्सडिया गांव में बित्ते हुए 9 सितंबर को हुए बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड को बीते 12 सितंबर से ही परिजनों से किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेताओं की मुलाकात गोंडा पुलिस द्वारा नहीं कराई जा रही है। गोंडा-बाराबंकी बॉर्डर से लेकर के मृतक के घर तक जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पुलिस कर्मियों के तैनाती की गई है लेकिन इसके बावजूद भी आज कांग्रेस पार्टी का दिल्ली से आया एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस घेरे के बावजूद चकमा देकर जंगल के रास्ते मृतक विनोद साहनी के दूसरे अस्थाई घर पहुंचा। जहां मृतक विनोद साहनी की पत्नी उषा और बेटे राजा साहनी से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। राष्ट्रीय सहसंयोजक ओबीसी मोर्चा महिला प्रकोष्ठ चित्रा बाथम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा व प्रभारी उत्तर प्रदेश ओमप्रकाश महतो, नेशनल कोऑर्डिनेटर ओबीसी मोर्चा व मध्य प्रदेश प्रभारी रमेश मौर्य, ऑब्जर्वर पूर्वी कांग्रेस उत्तर प्रदेश राधेश्याम जयसवाल ने कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी के साथ परिजनों से मुलाकात की है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मृतक विनोद साहनी की पत्नी और उनके बच्चों को हर संभव मदद का भरोसा और उनकी आवाज उठाने का आश्वासन दिया है। 1 घण्टे मुलाकात के बाद आज शाम 7.30 बजे प्रतिनिधि मंडल दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। राष्ट्रीय सहसंयोजक ओबीसी मोर्चा महिला प्रकोष्ठ चित्रा बाथम ने कहा कि जातिवाद के चलते उनकी हत्या कर दी गई थी अभी तक उनके परिवार को ना तो मुआवजा मिला है ना ही न्याय मिला है। बहुत ही दयनीय स्थिति में इनका परिवार है और इतनी डर के माहौल में ही उनका परिवार सामंतवादी लोगों के भाई के कारण प्रशासन के कारण भय के कारण पलायन भी कर सकता है। हम लोग किसी तरीके से जंगल के रास्ते विनोद साहनी के टेंपरेरी आवास पर पहुंचे जहां पर हम लोगों की मुलाकात हुई लेकिन वहां पर भी पुलिस के लोग आ गए थे जातिवाद आज चरम सीमा पर योगी आदित्यनाथ के सरकार में आ चुका है इसीलिए पुलिस डर रही है और राजनीतिक पार्टियों के लोगों को मुलाकात नहीं करने दे रही है।
0
0
Report

बिहार में अभियान बसेरा: सभी पात्र परिवारों को आवास का अवसर

Noida, Uttar Pradesh:बिहार के प्रत्येक भूमिहीन परिवार को अपना आशियाना मिले, इसी संकल्प के साथ हमने "अभियान बसेरा" के तहत 22/09/2026 से सभी पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। अब गृहस्थल (वासभूमि) के पर्चे के लिए आपको किसी प्रकार की परेशानी उठाने की आवश्यकता नहीं है। अपने नजदीकी ग्राम पंचायत अथवा अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करें। सभी संबंधित अधिकारियों को आवेदन स्वीकार करने और उसकी रसीद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की है। https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ के माध्यम से आप घर बैठे भी गृहस्थल (वासभूमि) के लिए आवेदन कर सकते हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार का कोई भी पात्र परिवार आवासीय भूमि के अधिकार से वंचित न रहे।
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह में लीज खत्म होने के बाद अवैध पत्थर खनन, विस्फोटक और ट्रैक्टर जब्त

Giridih, Jharkhand:लीज खत्म होने के बाद भी विस्फोटक का इस्तेमाल कर पत्थरों का अवैध खनन किया जा रहा। इसी सूचना के आधार पर सोमवार को गिरिडीह के जमुआ थाना इलाके गोविंदपुरा के पत्थर खदान में छापामारी हुआ। इस दौरान छापेमारी में एसडीएम के साथ खनन निरीक्षक विश्वनाथ सोरेन और ओपी की पुलिस टीम शामिल हुई। हालांकि अधिकारियों के पहुंचने की भनक पत्थर माफिया अनिल साहू को लगते ही खदान से निकलने में सफल रहा। लेकिन खदान में उसके कुछ कर्मी जरूर थें और हैवी गाड़िया भी मौजूद थी। एसडीएम रानियाल खलको के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू हुआ। और बड़े पैमाने पर एक्सप्लोसिव विस्फोटक जब्त करने के साथ अवैध पत्थरों के ट्रांसपोर्टसन में इस्तेमाल होने वाले सात ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान एक पोकलेन मशीन को भी जब्त किया गया। इधर एसडीएम के निर्देश पर अब माइनिंग निरीक्षक विश्वनाथ सोरेन जानकारी जुटा रहे है कि बगैर लीज के खदान कितने दिनों से संचालित किया जा रहा था। और खदान संचालक अनिल साहू को विस्फोटक कहा से आपूर्ति किया जा रहा था।
0
0
Report

Muzaffarpur के SSP Civil Dress में पार्क पहुंचे, वरिष्ठ नागरिकों से जनसंवाद

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने अचानक सिविल ड्रेस में मुज़फ्फरपुर शहर के चर्चित जुब्बा सहनी पार्क पहुँचे और वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी सुरक्षा के बारे में चर्चा की। बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या के बाद शुरू की गई इस पहल के तहत शहर में रहने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों के मोबाइल नंबर संबंधित थाना के पास रखे जाएंगे और हर हफ्ते पुलिस उनसे संपर्क कर उनका हालचाल पूछेगी ताकि उनके आसपास किसी प्रकार की अपराध गतिविधि पर निगरानी बढ़ाई जा सके। पुलिस अभियान चलाकर हर थाना क्षेत्र में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों का नंबर रजिस्टर में दर्ज करेगी। वरिष्ठ नागरिकों ने इस प्रयास की सराहना की।
0
0
Report
Advertisement

शत्रुघ्न यादव के शहीदी पर न्याय की मांग को लेकर कांडल मार्च

Khajuria Khurd, Bihar:शहीद जवान शत्रुघ्न यादव को न्याय दिलाने को उमड़ा जनसैलाब 3 वर्षीय मासूम बेटी रिवांशी हाथों में मोमबत्ती थामे रोते हुए पिता के लिए न्याय मांगती नजर आई। वियो - सेना के जवान शत्रुघ्न यादव को जिंदा जलाकर हत्या के विरोध में रामगढ़ बाजार में एक विशाल और भावुक कैंडल march निकाला गया। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों स्थानीय निवासियों, ग्रामीणों और युवाओं ने हिस्सा लिया। सहुका से शुरू होकर यह मार्च दुर्गा चौक, कॉलेज मार्ग से होते हुए सीधे स्थानीय थाने तक पहुँचा, जहाँ आक्रोशित लोगों ने हत्यारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के लिए फांसी की मांग की। इस कैंडल मार्च का सबसे संवेदनशील और दिल दहला देने वाला पल तब आया जब शहीद जवान की 3 वर्षीय मासूम बेटी रिवांशी हाथों में जलती हुई मोमबत्ती थामे अपने पिता के लिए न्याय की गुहार लगाती दिखी। आँखों में आँसू और मासूमियत से भरा उसका चेहरा देखकर वहाँ मौजूद हर व्यक्ति की आँखें नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि शत्रुघ्न यादव अपने पीछे दो छोटी बच्चियों को छोड़ गए हैं, जिनमें से एक मासूम की उम्र केवल 15 दिन (या 20 दिन) है और उसका अभी नामकरण भी नहीं हो सका है। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने पुलिस व प्रशासन की अब तक की कार्रवाई पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि नामजद चार आरोपियों में से केवल तीन की ही गिरफ्तारी हो सकी है, जबकि एक आरोपी अभी भी बाहर घूम रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस मामले में ढिलाई बरत रहा है। ग्रामीणों और प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द से जल्द बाकी बचे अपराधी को गिरफ्तार कर मामले की निष्पक्ष जांच (जैसे सीबीआई या ईडी) नहीं कराता, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) जाम करना और रेलवे परिचालन रोकना शामिल होगा。
0
0
Report

चमगुरी में कांग्रेस-भाजपा के समर्थकों के बीच हिंसा, पत्रकारों पर हमला

Guwahati, Assam:असम के चमगुरी में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, वाहनों पर पथराव और पत्रकारों पर हमला असम के चमगुरी विधानसभा क्षेत्र के बोरमाट इलाके में राजनीतिक सरगर्मी उस वक्त अचानक तनाव में बदल गई, जब कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस झड़प के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखा टकराव हुआ और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व सुरक्षा बलों को कड़े कदम उठाने पड़े। रैली के दौरान नारेबाजी और हंगामा घटना के अनुसार, कांग्रेस नेताओं और सांसदों—रकीबुल हुसैन, गौरव गोगोई और शिवमणि बोरा—का काफिला एक रैली में शामिल होने के लिए बोरमाट से गुजर रहा था। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में भाजपा समर्थकों द्वारा तीखा विरोध किया गया और हूटिंग की गई। पथराव और तनाव का माहौल विरोध प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब काले कपड़े पहने कुछ असामाजिक तत्वों ने कांग्रेस नेताओं के काफिले और रैली में जा रहे वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। इस अचानक हुए हमले और वाहन पर फेंके गए पत्थरों के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी तनाव फैल गया। सुरक्षा बलों का लाठीचार्ज और पत्रकारों पर हमला बढ़ते तनाव और हिंसा को रोकने के लिए मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों और अर्धसैनिक बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के वास्ते लाठीचार्ज किया। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान कुछ मीडियाकर्मियों को भी सुरक्षा बलों और उपद्रवियों की खींचातानी का शिकार होना पड़ा, जिससे स्थानीय पत्रकारों में रोष व्याप्त है। प्रशासन द्वारा इलाके में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को दोबारा होने से रोका जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top