icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
822101
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow31 Aug 2024, 05:56 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

टोंक कैप्टन कॉलोनी में चाकूबाजी, NH-52 पर व्यापक जाम से यातायात बाधित

Tonk, Rajasthan:टोंक कैप्टन कॉलोनी में चाकूबाजी के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने NH-52 पर लगाया जाम पुरानी टोंक थाना क्षेत्र की कैप्टन कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल बन गया। घटना में शैतान मेहरा नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए टोंक के सआदत अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी टोंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। वहीं, चाकूबाजी की खबर फैलते ही सआदत अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-52 पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चाकूबाजी की वारदात में शामिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। हाईवे पर जाम लगने से यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के सामने हालात को संभालने तथा आक्रोशित लोगों को समझाने की चुनौती खड़ी हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। चाकूबाजी के पीछे के कारणوں और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
0
0
Report

अररिया में DM आदेश पर 3 नर्सिंग होम এবং एक लैब सील, जांच जारी

Forbesganj, Bihar:अररिया जिले में डीएम के आदेश पर जिले के 3 नर्सिंग होम समेत 1 लैब सील; फारबिसगंज का प्राइम हेल्थ केयर सेंटर सील; तीन ऑपरेशन किए गए मरीजों को रेस्क्यू कर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में चिकित्सक व कर्मचारी फरार पाए गए. आयुष चिड़ीएम के आदेश पर प्राइम हेल्थ केयर सेंटर सील. कार्रवाई फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी तथा नरपतगंज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई. टीम ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को सुरक्षित अस्पताल भेजने की व्यवस्था की और प्राइम हेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया.
0
0
Report

मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जनवरी में नया बाघ आ रहा

Kota, Rajasthan:कोटा - CHATEN GURJAR मुकुंदरा में पर्यटन को लगेंगे दो पंख, रणथंभौर की तर्ज पर ऑनलाइन होगी टाइगर सफारी; जनवरी में महाराष्ट्र से आएगा नया बाघ कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में दो बड़े बदलाव की तैयारी, देश-विदेश के पर्यटक घर बैठे करा सकेंगे सफारी की बुकिंग, चंबल की खूबसूरती के साथ बाघों का दीदार करना होगा आसान कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग दो बड़े कदम उठाने जा रहा है। पहला, अब मुकुंदरा में टाइगर सफारी की बुकिंग ऑनलाइन होने जा रही है। दूसरा, रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र से एक नया बाघ लाने की तैयारी है। इन दोनों बदलावों से मुकुंदरा में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ने की उम्मीद है। अभी तक मुकुंदरा में टाइगर सफारी की बुकिंग ऑफलाइन होती थी। ऐसे में देश-विदेश से कोटा आने की योजना बनाने वाले कई पर्यटक पहले से सफारी की बुकिंग नहीं कर पाते थे। खासकर विदेशी पर्यटक अपनी यात्रा का प्लान काफी पहले बनाते हैं। ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से अब पर्यटक घर बैठे ही अपनी सफारी की सीट बुक कर सकेंगे। वन विभाग ने इसके लिए मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद डीवाईटी के साथ समन्वय कर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। इसी महीने ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने की तैयारी है। अब रणथंभौर की तर्ज पर पर्यटक मुकुंदरा टाइगर रिजर्व की सफारी भी ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। इससे कोटा आने वाले पर्यटक अपनी यात्रा में मुकुंदरा को भी शामिल कर सकेंगे। चंबल नदी की खूबसूरत वादियां, ऊंची पहाड़ियां और प्राकृतिक जंगल के बीच बाघों को देखने का अनुभव पर्यटन के लिहाज से कोटा की नई पहचान बन सकता है। जनवरी में महाराष्ट्र से आएगा नया मेहमान मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में दूसरा बड़ा अपडेट बाघों की संख्या बढ़ाने को लेकर है। वन विभाग महाराष्ट्र से एक और बाघ लाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए अनुमति मिल चुकी है। विभाग की योजना जनवरी-फरवरी में नए बाघ को मुकुंदरा लाने की है। फिलहाल रिजर्व में कुल 7 बाघ हैं, जिनमें 6 वयस्क और एक शावक शामिल है। इनमें दो मेल और चार फीमेल बाघ हैं। दरा जोन में तीन और सेलजर क्षेत्र में तीन बाघ मौजूद हैं। नया बाघ आने से मुकुंदरा में टाइगर सफारी के आकर्षण को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। ऑनलाइन बुकिंग और नए बाघ की एंट्री, दोनों ही मुकुंदरा को पर्यटन के नए नक्शे पर स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं। डीएफओ मुथु एस, मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के अनुसार, इसी महीने ऑनलाइन सफारी बुकिंग शुरू करने की तैयारी है। वहीं महाराष्ट्र से एक बाघ लाने की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसे जनवरी-फरवरी में मुकुंदरा लाने की योजना है।
0
0
Report
Advertisement

बेगसर ग्राम पंचायत चुनाव में धांधली के आरोप, पुनः मतदान की मांग

Didwana, Rajasthan:ग्राम पंचायत बेगसर में सरपंच चुनाव के परिणाम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सरपंच प्रत्याशी रविन्द्र गोदारा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और पुनः मतदान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने मतदान और मतगणना के दौरान धांधली, पक्षपात और मतपत्रों से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के आरोप हैं कि मतदान के बाद रात करीब 8 बजे शुरू हुई मतगणना के दौरान बूथ संख्या 22 की मतपेटी काफी देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर से जवाब मांगा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वहीं पोलिंग एजेंटों की ओर से मतपत्र लेखा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक यह दस्तावेज उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया। इन सभी बिंदुओं को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मतगणना के दौरान पुलिस बल का अनावश्यक इस्तेमाल कर प्रत्याशी और पोलिंग एजेंटों पर दबाव बनाया गया। उनका कहना है कि पहली मतगणना में विजेता घोषित किए जाने के बाद विरोधी प्रत्याशी की मांग पर दोबारा गिनती कराई गई और इस दौरान कुछ वैध मतों को खारिज बताया गया। ग्रामीणों ने मौलासर तहसीलदार द्वारा मतपत्रों की गिनती किए जाने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा जोनल अधिकारी के पूरी रात मतगणना कक्ष में मौजूद रहने और प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप भी ज्ञापन में लगाया गया है। बेगसर ग्राम पंचायत के चुनाव परिणाम को लेकर लगाए गए इन गंभीर आरोपों के बाद अब ग्रामीण पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में यदि किसी तरह की अनियमितता हुई है तो उसकी जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और जरूरत पड़ने पर पुनः मतदान कराया जाए। वहीं प्रशासन की ओर से पूरे मामले में क्या कार्रवाई की जाती है और ग्रामीणों के आरोपों की जांच किस स्तर पर होती है, इस पर सभी की नजर है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
0
0
Report

भीलवाड़ा में 200 फीट रोड पर झाड़ियों में आग, दमकल ने काबू पाया

Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा में 200 फीट रोड पर झाड़ियों में लगी आग, लोगों में फैली दहशत भीलवाड़ा शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में 200 फीट रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भीलवाड़ा के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित 200 फीट रोड की हैं, जहां सड़क किनारे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख राहगीरों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे आग लगने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
0
0
Report

नांगल चौधरी में 34 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का शिलान्यास

Chandigarh, Chandigarh:दक्षिणी हरियाणा वीरों का इलाका : आरती सिंह राव हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवा रही है और गांव-देहात तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। स्वास्थ्य मंत्री बुधवार को नांगल चौधरी में सीएचसी व विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर उन्होंने 34 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 21 करोड़ 60 लाख 67 हजार रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सबसे बड़ी परियोजना नांगल चौधरी में 16 करोड़ 43 लाख 11 हजार रुपये की लागत से बनने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) है। स्वास्थ्य मंत्री वहीं से नारनौल नागरिक अस्पताल में एमआरआई सुविधा और छह उप स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा क्षेत्र की सात संपर्क सड़कों और एक साइड ड्रेन का निर्माण कार्य भी शामिल है। रेजांगला दिवस पर शहीदों को नमन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावत ने कहा कि प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर अब तक दक्षिणी हरियाणा की इस धरती ने देश के लिए हजारों शहादत दी है। यह इलाका वीरों का है। इस पर हमें गर्व है। शिलान्यास समारोह में उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। हरियाणा सरकार प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस हलके से उनके परिवार का विशेष लगाव रहा है। यही कारण है कि उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले के हल्के से चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि पिछले एक दशक से भी अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस क्षेत्र को अनेकों सौगात दी। पिछले 10 साल में दक्षिणी हरियाणा की तस्वीर बदली है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जिला में चिकित्सा स्टाफ की कमी को पूरा करने का काम किया है। इस मौके पर मंच संचालन रजिस्टर हरियाणा फार्मेसी काउंसिल मनीष मित्तल ने किया। सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने सभी का स्वागत किया。 -------------------------- 3.04 एकड़ में बनेगी सीएचसी नांगल चौधरी। नांगल चौधरी शहर में सीएचसी 3.04 एकड़ (करीब 12,327 वर्ग मीटर) भूमि पर बनेगी। इसमें एसएमओ कार्यालय, ओपीडी व आईपीडी ब्लॉक, मीटिंग रूम, हेल्थ वेलनेस रूम, क्लिनिकल पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे, आयुष डिस्पेंसरी, सैंपल कलेक्शन, अल्ट्रासाउंड और ऑपरेशन थियेटर की सुविधा होगी। साथ ही जनरल ओपीडी, डेंटल ओपीडी, डॉक्टर लाउंज, बच्चों के लिए पीडियाट्रिक वार्ड, पुरुष व महिला वार्ड, शौचालय, पैंट्री और कोल्ड चेन की व्यवस्था रहेगी। मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट, दिव्यांगजनों के लिए सुगम पहुंच, एंबुलेंस, कार और दोपहिया वाहनों की पार्किंग भी बनेगी। ---------------------- ये हैं सात संपर्क सड़क परियोजनाएं नांगल चौधरी। सड़क परियोजनाओं में सात संपर्क सड़कें शामिल हैं, जिन पर कुल 3 करोड़ 96 लाख 93 हजार रुपये खर्च होंगे। इनकी कुल लंबाई करीब 8.25 किलोमीटर है। इनमें एनएच-148बी से नयन वाया बनिहाड़ी (शहीद मेजर सतीश दहिया मार्ग): 90.43 लाख रुपये, 1.9 किमी। धनोता गांव के चारों ओर बाइपास: 87.24 लाख रुपये, 2.455 किमी। नारनौल-नांगल चौधरी-बुधवाल सड़क से नौलायजा: 63.45 लाख रुपये, 1.22 किमी, चौड़ीकरण व मजबूतीकरण। निजामपुर-नांगल चौधरी से धोलेरा वाया सरेली-बेगोपुर: 60.96 लाख रुपये, 0.4 किमी। निजामपुर-नांगल चौधरी सड़क से इस्लामपुर: 35.91 लाख रुपये, 0.73 किमी। नारनौल-सिरमाना सड़क से मोहम्मदपुर: 33.54 लाख रुपये, 0.4 किमी। बडोपुर से दूदवा (राजस्थान सीमा तक): 25.4 लाख रुपये, 1.14 किमी शामिल हैं। इसके अलावा निजामपुर-नांगल चौधरी सड़क से छापरा, बीबीपुर और पीपा का नांगल को जोड़ने वाले मार्ग पर 120.63 लाख रुपये की लागत से 2.7 किलोमीटर लंबी ईंट की चिनाई की साइड ड्रेन बनाई जाएगी। इसमें 1850 मीटर नाली का निर्माण और 850 मीटर लंबी 600 मिमी व्यास की हयूम पाइप पुलिया को हटाकर दोबारा बिछाया जाएगा। ----------------------- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एमआरआई सुविधा व 3.33 करोड़ से तैयार छह उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया उद्घाटन नांगल चौधरी। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नांगल चौधरी में आयोजित कार्यक्रम से शिलान्यास के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इनमें सबसे अहम जिला नागरिक अस्पताल, नारनौल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत शुरू की गई एमआरआई स्कैन की सुविधा है। इसके अलावा मंत्री ने छह उप स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन किया। इनमें हुडीना, कमानियां, बड़गांव, सीगड़ा, बुचावास और पल्ह के उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र 55.50 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ है, यानी छह केंद्रों पर कुल 3.33 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इन केंद्रों के शुरू होने से ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार और बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो सकेंगी。 *"छोरी, तन्नै दिल खुश कर दिया..." बुजुर्गों के इन शब्दों ने आरती सिंह राव का जीता दिल* नांगल चौधरी में स्वास्थ्य मंत्री, बोलीं— आपके आशीर्वाद से आज मेरी पहचान मेरे काम से है, क्षेत्र की सेवा ही मेरा संकल्प। नांगल चौधरी। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव नांगल चौधरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आज उन्हें खुशी है कि उनकी पहचान किसी राजनीतिक विरासत से नहीं, बल्कि उनके काम से बन रही है। उन्होंने कहा, "जब हमारे बुजुर्ग सिर पर हाथ रखकर प्यार से कहते हैं कि 'छोरी, तन्नै दिल खुश कर दिया', तो ये शब्द मेरे लिए किसी भी सम्मान से बढ़कर हैं। आपका आशीर्वाद और प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र की सेवा करना और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प है।" उनकी बातों पर मौजूद लोगों ने भी उत्साह से कहा— "आरती, जुग-जुग जिया, तुम आगे बढ़ो!" --------------------- ये रहे मौजूद इस अवसर पर नांगल चौधरी के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष वासुदेव, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनीष मित्तल ,नांगल चौधरी के एसडीएम उदय सिंह , डीएसपी भारत भूषण, मेडिकल कॉलेज निदेशक डॉ बिजेन्द्र सिंह, नारनौल मार्केट कमेटी अध्यक्ष बाबूलाल, सुरेश चौधरी, श्री राम स्कूल नांगल चौधरी चेयरमेन अनिल यादव, महेश घाटाशेर, मास्टर अशोक कुमार, वीरेंद्र गोठड़ी, भुगारका सरपंच राजेंद्र, सतबीर गहली, बीजेपी मंडल अध्यक्ष मुकेश गनियार, राजेश यादव बंटी , विकास यादव बड़कोदा, दिनेश जेलदार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें。
0
0
Report
Advertisement

प्रधानमंत्री के वैशाली दौरे के लिए प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था तैयारियाँ तेज कर दीं

Hajipur, Bihar:वैशाली में प्रधानमंत्री के 21 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं... मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज राजापाकर प्रखंड के जाफराबाद पहुंचे... जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया...मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बन रहे मंच... पंडाल... सुरक्षा व्यवस्था... पार्किंग... लोगों के बैठने की व्यवस्था और आवागमन के रास्तों का बारीकी से निरीक्षण किया...इस दौरान मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए... सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए... हर व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए...मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश सेतु का भी निरीक्षण किया... पुल पर यातायात व्यवस्था... सुरक्षा इंतजाम और कार्यक्रम को लेकर आवागमन की तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली...प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है... कार्यक्रम स्थल पर बिजली... पानी... साफ-सफाई... मेडिकल सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है...21 नवंबर को प्रधानमंत्री का वैशाली दौरा... उससे पहले मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेना... प्रशासनिक महकमे की सक्रियता को दिखा रहा है... अब जिला प्रशासन की चुनौती... कार्यक्रम को सुरक्षित... व्यवस्थित और सफल तरीके से संपन्न कराने की है...
0
0
Report

जयपुर में ई-रिक्शा पर महिला यात्रियों से चोरी: गुजरात गैंग की तीन महिलाएं गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर लालकोठी थाना पुलिस ने गुजराती गैंग की तीन महिलाओं को दबोचा ई-रिक्शा में महिला यात्री के साथ बैठकर करती थीं चोरी, लूट बैग से नकदी निकालते पकड़े जाने पर दिखाती थीं धारदार हथियार पेचकसनुमा हथियार से चेहरा बिगाड़ने और जान से मारने की देती थीं धमकी एक महिला से एक लाख रुपए चोरी करने का मामला आया सामने पुलिस ने आरोपियों से चोरी की रकम में से 20 हजार रुपए किए बरामद पुष्पा, मनीषा और भूरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार तीनों आरोपी मूल रूप से अहमदाबाद, गुजरात की रहने वाली जयपुर में अजमेर रोड पर 200 फीट बाईपास पुलिया के नीचे रह रही थीं गुजराती भाषा बोलकर महिला यात्रियों को बनाती थीं निशाना CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना से पुलिस ने दबोचा पूर्व में भी चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुकी हैं तीनों महिलाएं अन्य वारदातों में शामिल होने की आशंका, पुलिस कर रही पूछताछ
0
0
Report
Advertisement

बेरमो की हीरक रोड पर तेज हाइवा ने बाइक चपेट ली, सागर मंडल मौत

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो के हीरक रोड पर तेज रफ्तार हाइवा का कहर, बाइक सवार को लिया चपेट में। बाइक सवार युवक सागर मंडल की मौके पर मौत, बहन पूजा मंडल गंभीर रूप से घायल। बताते चले कि बोकारो के बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बारीग्राम अंबेडकर चौक के समीप मुख्य हीरक रोड पर हाइवा ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार सागर मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय बहन पूजा मंडल गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पूजा को केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बोकारो के चास के रहने वाले हैं। गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हादसे के बाद एक बार फिर हीरक रोड पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
0
0
Report

समस्तीपुर में अधेड़ की हत्या: पुलिस जांच में नए पहलू सामने

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी, हत्या की वजह तलाश में जुटी पुलिस । समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़ व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान केवटा वार्ड संख्या-2 निवासी स्व. भंगेरन राय के पुत्र दूनीलाल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष इरशाद आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि हत्या की इस घटना में गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आने की बात कही जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर में छठ पूजा के दौरान पिता-पुत्री हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में छठ पूजा के अवसर पर पिता और पुत्री की कथित हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक सेवानिवृत्त सैनिक अपनी पुत्री के साथ बंदूक से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बिहपुर प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत का है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती अपने पिता के साथ बंदूक चलाती दिखाई दे रही है। वहीं, पिता-पुत्री के पीछे कुछ अन्य लोग भी खड़े नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति सेना से सेवानिवृत्त हैं और छठ पूजा के अवसर पर कथित तौर पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो कोमल कुमारी नामक आईडी से साझा किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और घटना की वास्तविक परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ मनोज कुमार सुमन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाएगा। इसके बाद मामले में विधि सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है。
0
0
Report

जींद के स्पा सेंटर से देह व्यापार का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

Jhanj Kalan, Haryana:जींद के सफीदों रोड स्थित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने 6 महिलाओं सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर पर्दाफाश किया। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और हरियाणा की महिलाएं शामिल थीं। गिरफ्तार लोगों में स्पा सेंटर का मैनेजर समेत 5 पुरुष भी शामिल हैं। मौके से रिकॉर्ड और आईडी भी कब्जे में लिए गए। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। एसपी उपासना ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त निर्देश दिए हैं और जनता से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी कम से कम नाम और पहचान गुप्त रखते हुए देने को कहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top