icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
822101
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow4 Nov 2024, 01:12 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डाबरी की बड़ी चोरी: 6 घंटे में गिरफ्तार आरोपी के पास लाखों की ज्वेलरी

New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने डाबरी इलाके में हुई बड़ी चोरी का महज 6 घंटे में खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी, चांदी की ज्वेलरी, 45 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और महंगी कलाई घड़ी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार बिंदापुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले। CCTV और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसका ठिकाना 40 फुटा रोड, डाबरी में पता चला। पुलिस टीम ने वहां जाल बिछाकर आरोपी अमित कुमार को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को बरामद सामान के साथ थाना डाबरी के हवाले कर दिया है। अब पुलिस चोरी की बाकी संपत्ति बरामद करने और आरोपी की किसी अन्य वारदात में संलिप्तता की जांच कर रही है।
0
0
Report

ये कैसा गरबा! भोपाल में पैसे में मिलेगा गरबा पार्टनर, पैसे दो...माथा चूमने की मिलेगी परमिशन

SShyamFollowJust now
Bhopal, Madhya Pradesh:

- भोपाल में गरबा के लिए रेंट पर मिलेगी पार्टनर! 
- एक हजार से 6500 तक में गरबा पार्टनर
- गरबा करते कपल्स की फोटो के साथ जारी हो रहीं पोस्ट
- सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा बुकिंग का पैकेज...
- भोपाल और इंदौर से जुड़े 21 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स के पोस्ट और स्क्रीनशॉटस वायरल...
- इनमें गरबा पार्टनर, पैकेज या पार्टनर मैचिंग से जुड़े ऑफर बताए गए हैं...
- भोपाल में इंस्टा अकाउंट्स किए जा रहे संचालित
- गरबा खेलने के लिए पार्टनर उपलब्ध कराने के अलग-अलग पैकेज बताए गए 
- 2 घंटे से लेकर पूरा दिन और 3 दिन तक साथ रहने के पैकेज शामिल 
- पोस्ट में कीमत 1000 से 6500 रुपए तक
- पैकेज में यह गरबा खेलने के साथ डांस सीखने, सेल्फी और फोटो खिंचवाने का भी पैकेज...
- इंस्ट्राग्राम रील बनाने, मैचिंग आउटफिट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का पैकेज...
- कुछ पोस्ट में व्यक्तिगत नजदीकी से जुड़े ऑफर भी लिखे गए हैं...
- 6 हजार pay कर गरबा पार्टनर लेने वाले को माथे पर kiss करने की अनुमति रहेगी...

 

(भोपाल से जी न्‍यूज ब्‍यूरो प्रमोद शर्मा की र‍िपोर्ट)
 

0
0
Report

केंचुआ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी विरोध के बीच मिर्जापुर में सपा का प्रदर्शन

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow4m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर चल रहे विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में मिर्जापुर में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और बैनर लेकर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुतला कार्यकर्ताओं से छीन लिया और उसे जलाने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग उठाते हुए चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए।
0
0
Report
Advertisement

शोहदे को बलुआ पुलिस ने किया गिरफ़्तार, कानूनी कार्यवाही में जुटी

Manoj KumarManoj KumarFollow6m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:महिलाओं-बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला शोहदा गिरफ्तार चहनिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत बलुआ पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी,इशारे करने के आरोप में एक युवक को बुधवार की शाम देर शाम को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को पुलिस ने कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया । पुलिस के अनुसार खंडवारी देवी इंटर कॉलेज, चहनियां के पास महिलाओं और बालिकाओं को देखकर युवक अश्लील टिप्पणियां, इशारे कर रहा था। सूचना पर पहुंची थाना बलुआ की मिशन शक्ति टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान श्रेयश गुप्ता निवासी चहनियां, थाना बलुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में थाना बलुआ पर मुकदमा अपराध संख्या 296/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में अभियोग दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही किया जा रहा है । कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव, कांस्टेबल शिवम तिवारी, सचिन त्रिपाठी तथा महिला कांस्टेबल अनामिका और दिव्या सिंह की टीम ने की।
0
0
Report

डोंबिवली में डिलीवरी ऑर्डर के विवाद में बॉय भिड़े: चाकू-हथौड़ा से हमला; वीडियो वायरल

Kalyan, Maharashtra:डोंबिवलीत डिलिव्हरी ऑर्डरच्या वादातून ; डिलिव्हरी बॉय एकमेकांवर चाकू आणि हातोडीने प्रहार एकाने केला गळ्यावर चाकूने वार, तर दुसऱ्याने केला डोक्यात हातोडीचा प्रहार,मारहाणीचा थरारक व्हिडिओ सोशल मीडियावर व्हायरल,डोंबिवली रामनगर पोलिसांत परस्परविरोधी गुन्हे दाखल केल्याची पोलिसांची माहिती मॅकडोनाल्ड हॉटेलमध्ये काम करणारे डिलिव्हरी बॉय भर रस्त्यात आपसात भिडले..मारहाणीचा थरारक व्हिडिओ सोशल मीडिया‌वर व्हायरल 19 वर्षीय ऋषी जयस्वालच्या गळ्यावर वार; झाल्याने गंभीर जखमी रुग्णालयात उपचार सुरू.. तर डिलिव्हरी रायडर प्रकाश शिवलकर डोक्यात हातोडी लागल्याने डोंबिवली रामनगर पोलिसांत परस्परविरोधी गुन्हे दाखल केल्याची पोलिसांची माहिती ... पोलीस तपास सुरू
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

हापुड़ देहात में 1.44 करोड़ पुराने नोट बरामद, नोट बदलीकरण नेटवर्क का खुलासा

Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मेरठ बाईपास गोल चक्कर के पास एक अपाचे बाइक सवार को दबोचकर उसके पास से प्रतिबंधित 1000 और 500 रुपये के पुराने नोटों की करेंसी बरामद की है. बरामद की गई इस पुरानी करेंसी की कुल रकम 1 करोड़ 44 लाख रुपये है. पकड़ा गया आरोपी भोले-भाले लोगों को नए नोट देने का झांसा देकर कमीशन पर पुरानी करेंसी बदलने के गोरखधंधे में लिप्त था. थाना हापुड़ देहात के उपनिरीक्षक रामू कुमार पुलिस टीम के साथ एनएच-9 सर्विस रोड पर श्रीजी पेट्रोल पंप के सामने मेरठ बाईपास गोल चक्कर पर रात्रि गश्त व चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गाजियाबाद की तरफ से एक व्यक्ति काले रंग की अपाचे बाइक पर काले बैग में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पुरानी करेंसी लेकर मेरठ की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी देकर संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, तो उसने भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया. पकड़ाए गए अभियुक्त का नाम देवेन्द्र रूहेला उम्र 44 वर्ष पुत्र सतपाल सिंह, निवासी नंदग्राम, गाजियाबाद, हाल निवासी ग्राम पंचलोक, लोनी है. पुलिस के तलाशी के दौरान अपाचे मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी पर रखे काले बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से प्रतिबंधित 1000 और 500 रुपये के नोटों के बंडल बरामद हुए. पेट्रोल पंप से नोट गिनने की मशीन मंगवाकर कराई गई गिनती में 1000 रुपये के नोटों की 127 गड्डियां कुल 1 करोड़ 27 लाख रुपये, 500 रुपये के नोटों की 34 गड्डियां कुल 17 लाख रुपये 1 करोड़ 44 लाख रुपये की प्रतिबंधित करेंसी बरामद की है. पूछताछ में देवेन्द्र ने खुलासा किया कि वह अपने साथी रवि उर्फ विक्रान्त श्रीवास्तव निवासी लखनऊ और अविनाश पाण्डेय निवासी गाजियाबाद के साथ मिलकर यह नेटवर्क चला रहा था. ये लोग आम जनता को पुरानी करेंसी के बदले नई करेंसी देने का लालच देकर नोट इकट्ठा करते थे और फिर अपने संपर्कों के जरिए कमीशन पर इन्हें बदलवाने का काम करते थे. थाना हापुड़ देहात पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4), 317(2) और स्पेसीफाइड बैंक नोट्स एक्ट 2017 की धारा 5/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. बाइक के वैध कागजात न मिलने पर उसे ई-चालान ऐप के जरिए सीज कर दिया गया है. पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और इस भारी-भरकम नकदी की सूचना आयकर विभाग व संबंधित एजेंसियों को भेजी जा रही है.
0
0
Report

गिरिराज सिंह विपक्ष पर मुस्लिम- बांग्लादेशी वोटर बनाने के आरोप

Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय गिरिराज सिंह ने पटना में विपक्ष के प्रदर्शन पर कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, सिर्फ मुसलमान और बांग्लादेशियों को वोटर बनाने के लिए यह चिंतित हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव घूमे, लेकिन एक भी वोटर का नाम काटने की लिस्ट नहीं दी; यह भी कहा गया कि यह सिर्फ बांग्लादेशियों को वोटर बनाने के लिए चिंतित हैं। बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने पटना में विपक्ष के प्रदर्शन के खिलाफ चुनाव आयोग के मामले में कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, सिर्फ मुसलमान और बांग्लादेशियों को वोटर बनाने के लिए चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार का पहला कार्यकाल है, 12 साल हो गए, राहुल गांधी की सरकार भ्रष्टाचार से घिरी है; बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव घूमते रहे, लेकिन नाम काटने की लिस्ट नहीं मिली। इतना नाम कट गया है कि बांग्लादेशियों को वोट का अधिकार दिया जाए। मुसलमान प्रेमी है, बांग्लादेशी प्रेम है... स्मित मच्छार को पायलट के कारण इंदी गठबंधन को बधाई नहीं मिला। बाइट- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री
0
0
Report

नालंदा में NDA की 13 अक्टूबर तैयारी तेज, महागठबंधन पर सांसद का हमला

Pariaunna, Bihar:स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नालंदा में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 13 अक्टूबर को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और नालंदा के लाल निशांत कुमार के नालंदा आगमन को लेकर एनडीए ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में एनडीए घटक दलों के सभी मंत्री शामिल होंगे। वहीं, एसआईआर के मुद्दे पर महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन को लेकर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नाम भले ही इंडिया गठबंधन का है, लेकिन जमीन पर यह ‘लठबंधन’ बन चुका है। सांसद ने दावा किया कि इस बार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन के ही उम्मीदवार एक-दूसरे के आमने-सामने हैं, जैसा विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिला था। चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवाल उठाने पर कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि जब महागठबंधन जीतता है तो चुनाव आयोग ठीक लगता है, लेकिन बिहार और बंगाल में हार के बाद आयोग पर सवाल खड़े किए जाते हैं। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता के मुख्यमंत्री रहने की खासियत उन्हें विरासत में मिली है, अब तेजस्वी सड़क पर उतरे हैं और आने वाले समय में उन्हें और भी सड़क पर उतरना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि बिहार में अगली सरकार भी एनडीए की ही बनेगी।
0
0
Report
Advertisement

केदारनाथ धाम में दूसरे चरण में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी; पुलिस-प्रशासन सजग

Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम में दूसरे चरण की यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। मानसून के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना 15 से 20 हजार यात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है。 वीओ : केदारनाथ धाम में इस बार अब तक साढ़े 16 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। दूसरे चरण की यात्रा में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन का फोकस सुगम दर्शन, मौसम की निगरानी और यात्रियों की सुरक्षा पर है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि कंट्रोल रूम से पूरे ट्रैक रूट और यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। मौसम संबंधी अलर्ट भी यात्रियों तक समय पर पहुंचाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने पर जोर है। बाइट : विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग बाइट : नीहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग वीओ : वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेशों से केदारनाथ धाम पहुंचे तीर्थ यात्रियों ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया। श्रद्धालुओं ने कहा कि धाम में प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं अच्छी हैं और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। हालांकि, गर्भगृह में दर्शन के दौरान भीड़ अधिक होने से सांस लेने में दिक्कत की बात सामने आई। यात्रियों ने सुझाव दिया कि गर्भगृह में श्रद्धालुओं को थोड़ी-थोड़ी संख्या में भेजा जाए, ताकि वहां भीड़ कम रहे और श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। यात्रियों ने पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाओं के लिए उनका आभार भी जताया। बाइट : तीर्थ यात्री बाइट : तीर्थ यात्री बाइट : तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच प्रशासन और पुलिस लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। वहीं यात्रियों के सुझावों पर अमल कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत भी सामने आई है।
0
0
Report

INDIA गठबंधन के विरोध के दौरान भभुआ में पुतला दहन; इस्तीफे की मांग

Khajuria Khurd, Bihar:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के आह्वान पर किया गया उग्र प्रदर्शन। वियो - मतदाता सूची में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े के आरोपों को लेकर INDIA गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भभुआ में उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय परिसर और भभुआ के एकता चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, और सरकार का पुतला दहन किया। भभुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर देशभर में भारी धांधली की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि निष्पक्ष और फर्जी तरीके से लगभग 30 से 35 करोड़ असली व वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जो लोकतांत्रिक अधिकारों की हत्या के समान है। वीरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में INDIA गठबंधन के संयोजक तेजस्वी प्रसाद यादव और राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी के नेतृत्व में यह आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने मांग कीया कि इस गड़बड़ी के जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक निष्पक्ष चुनाव प्रणाली बहाल नहीं होती और आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित नहीं किए जाते, तब तक सड़कों पर यह अनवरत विरोध प्रदर्शन और आक्रोश मार्च जारी रहेगा। इस मौके पर गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाइट - वीरेंद्र कुशवाहा पूर्व भभुआ विधानसभा प्रत्याशी राजद
0
0
Report
Advertisement

दानिश आज़ाद अंसारी ने कांग्रेस पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कांग्रेस के चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन पर कहा, "कांग्रेस जिस तरीके से देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की साजिश रच रही है, इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस को देश के हित से कहीं कोई मतलब नहीं है। देश को क्षति पहुंचाने के लिए लगातार कांग्रेस साजिश रच रही है। देश के हमारे जो नागरिक हैं, उनके मन में सरकार और सरकार की जो संस्थाएं हैं, जो लोकतांत्रिक संस्थाएं हैं, उनके प्रति विश्वास कम हो, इसके लिए कांग्रेस साजिश रच रही है। लेकिन देश कांग्रेस की साजिश को पूर्ण नहीं होने देगा।" लखनऊ, यूपी: राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "समाजवादी पार्टी नकारात्मक एनर्जी से पूरी तरीके से ग्रसित हो चुकी है। उसे उत्तर प्रदेश का विकास नहीं दिखता है। उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे नहीं दिखते हैं। उत्तर प्रदेश के एयरपोर्ट नहीं दिखते हैं, उत्तर प्रदेश की समृद्धि और रोजगार नहीं दिखता है। तो समाजवादी पार्टी ये पूरी तरीके से इस एजेंडे पर है कि किस तरीके से उत्तर प्रदेश की छवि धूमिल करके उत्तर प्रदेश को विकास से पीछे धकेला जाए।"
0
0
Report

अयोध्या दौरे पर अखिलेश यादव के स्वागत से हनुमानगढ़ी पुजारी बोले: रामलला दर्शन जरूरी

Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: हनुमान गढ़ी के पुजारी महंत देवेशाचार्य महाराज ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर कहा, "बहुत प्रसन्नता का विषय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अयोध्या की पावन धरती पर आ रहे हैं... लेकिन दुर्भाग्य का विषय ये है कि अयोध्या आकर अयोध्या धाम नहीं आ रहे हैं, भगवान रामललाका दर्शन नहीं कर रहे हैं, हनुमान जी महाराज का दर्शन नहीं कर रहे हैं, माँ भगवती सरयू जी का आचमन-दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्यशाली इस संसार में और कोई नहीं हो सकता है। हमें रामचरितमानस की एक लाइन याद आ रही है... जिसके मन में कपट छल रहता है, वो भगवान के दरबार तक नहीं पहुंच पाता है, ये सर्वथा सिद्ध होते दिख रहा है।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top