icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जिले की हुआ राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन।

AKAshok KumarFollow6m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर।"भारत के वास्तुकार" सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट और विकास भवन में राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की शपथ ली। ​कलेक्ट्रेट और विकास भवन में गरिमामयी आयोजन ​स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय पर विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान की अध्यक्षता में भव्य समारोह संपन्न हुए। दोनों कार्यालयों के प्रमुख अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ​ ​कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने उनके जीवन आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। ​ ​जिलाधिकारी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सरदार पटेल ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, राजनीतिक दूरदर्शिता और कुशल कूटनीति के माध्यम से रियासतों के एकीकरण का असंभव दिखने वाला कार्य कर दिखाया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम और उसके बाद देश की आंतरिक सुरक्षा एवं भौगोलिक अखंडता को सुनिश्चित करने में पटेल जी की भूमिका अतुलनीय रही है। 500 से अधिक देशी रियासतों को भारतीय संघ में विलीन कर एक सूत्र में पिरोने का उनका ऐतिहासिक कार्य देश हमेशा याद रखेगा। ​समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों, जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। सभी ने देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय सेवा के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई, जिससे पूरा प्रशासनिक परिसर राष्ट्रभक्ति के माहौल में सराबोर नजर आया।
0
0
Report

झांसी में पटेल जयंती पर शोभायात्रा और नाटक से उमड़ा उत्साह

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं और बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति ने विशाल शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर पगड़ी बांधकर शामिल हुईं। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से घूमते हुए इलाहाबाद बैंक चौराहे पर पहुंची। शोभायात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग भी शामिल रहे। इसके साथ ही बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति ने इलाहाबाद बैंक चौराहे पर एक सभा कर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद एक स्थानीय विवाह घर में पटेल समाज के लोगों का बड़ा सम्मेलन हुआ। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक में यह भी दिखाया गया कि सरदार पटेल का संबंध झांसी और बुंदेलखंड से भी था।
0
0
Report

खड़गे के बयान पर लखीसराय कोर्ट में परिवाद, मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर लखीसराय सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बीजेपी के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में परिवाद दायर किया है। मामला बीते 25 अक्टूबर को पटना के বापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए कथित बयान से जुड़ा है। आरोप है कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान में कथित तौर पर 'मोदी का बाप भी जाएगा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसी बयान को आधार बनाते हुए बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने इस टिप्पणी को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस मामले में न्यायालय की आगे की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में परिवाद दायर कर विधिसम्मत कारवाई की मांग किया है।
0
0
Report
Advertisement

जबलपुर में 871 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, करोड़ों रुपये के माल का खुलासा

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में गोसलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने करोड़ों का गांजा पकड़ा है. क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि उड़ीसा साइड से कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा लोड करके लाया जा रहा है. इसके बाद क्राइम ब्रांच और गोसलपुर पुलिस की टीम ने दबिश दी और मुस्कुरा मोड़ के पास एन एच 30 रोड में जबलपुर तरफ से कंटेनर क्रमांक EL 01 AC 7191 तेज गति से जाता हुआ दिखा. संदेश होने पर कंटेनर का पीछा करते हुए मुस्करा मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया. कंटेनर में सवार चालक एवं अन्य व्यक्ति ने भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. आरोपियों ने अपने नाम धर्मवीर और विक्रम बताए जो पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. आरोपी गांजा किसको सप्लाई करने जा रहे थे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है. कंटेनर में रखा 871 किलो गांजा पुलिस ने जप्त किया है जिसकी कीमत 4 करोड रुपए से भी ज्यादा बताई जा रही है साथ ही इसमें पेंट के डिब्बे भी रखे हैं जिन्हें जप्त किया गया है. जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं.
0
0
Report

कोटपूतली-बहरोड़ में सरपंच चुनाव विवाद: हिंसक संघर्ष से 14 घायल

Jaipur, Rajasthan:बानसूर (कोटपूतली-बहरोड़) में सरपंच चुनाव के दौरान उपजे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आपसी और चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 9 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। अस्पताल में दोनों पक्षों ने सभी घायलों को तुरंत जिला राजकीय बीडीएम अस्पताल (कोटपूतली) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। दो की हालत नाजुक होने पर 2 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है; बाकी 9 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। चिकित्सकों ने बताया 3 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

SMS Hospital IPD Tower Project: Parking and Helipad Decisions Implemented

Jaipur, Rajasthan:नोट- आईपीडी टावर के विजुअल यहीं अटैच किए गए हैं। SMS अस्पताल के IPD टावर प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर प्रोजेक्ट की पार्किंग समस्या का आखिर हुआ समाधान सुश्रुत सभागार को तोड़कर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर में बनेगी भूमिगत पार्किंग SMS मेडिकल कॉलेज के फ्रंट सेटबैक में बनेगी पार्किंग प्रोजेक्ट की एम्पावर्ड कमेटी ने किया यह बड़ा फैसला गत 27 जुलाई को एम्पवर्ड कमेटी की हुई थी बैठक बैठक के हाल जारी मिनिट्स में फैसले का हुआ खुलासा आरोग्य पथ को चौड़ा करने की फिर होगी कवायद सड़क की भूमि लेने के लिए फिर रखा जाएगा प्रस्ताव विश्वविद्यालय की सिंडिकेट की बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव ट Tower पर बने हेलिपैड को फंक्शनल करने के लिए राज्य के सिविल एविएशन विभाग को नोडल एजेंसी बनाने का फैसला किया गया यह विभाग केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से समन्वय कर हैलीपेड के लिए जरूरी स्वीकृति प्राप्त करेगा एसएमएस अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि वह जेडीए को सभी टावरों की इंटरनल लेआउट आर्किटेक्चरल ड्रांइग तीन दिन में उपलब्ध कराएगा प्रोजेक्ट की लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या का आखिरकार इस बैठक में समाधान किया गया बैठक में किए गए फैसले के मुताबिक SMS मेडिकल कॉलेज के फ्रंट सेटबैक में तीन मंजिला भूमिगत पार्किंग बनेगी 1000 ECU क्षमता वाली इस पार्किंग की लागत करीब 150 करोड़ रुपए होगी इसके अलावा अस्पताल के सुश्रुत सभागार की इमारत को तोड़कर मल्टीलेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी इन दोनों पार्किंग निर्माण के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग जेडीए को बजट आवंटित करेगा आईपीडी टावर से लगते आरोग्य पथ को चौड़ा करने को लेकर बैठक में चर्चा की गई फा‍सला किया गया कि सड़क को 50 से 100 फीट चौड़ा करने के लिए गोखले हॉस्टल की 4201 वर्गमीटर भूमि ली जाएगी भूमि लेने के लिए विश्वविद्यालय की सिंडीकेट की बैठक में संशोधित प्रस्ताव रखा जाएगा यह भूमि लेने के बदले जेडीए गोखले हॉस्टल की इमारत का निर्माण अस्पताल की 800 वर्गमीटर भूमि पर करेगा प्रोजेक्ट में निर्माणाधीन हैलीपेड को फंक्शनल बनाने के लिए राज्य के सिविल एविएशन विभाग को नोडल एजेंसी बनाने का फैसला किया गया यह विभाग केंद्र सरकार के विभागों से समन्वय कर हैलीपेड के लिए जरूरी स्वीकृति प्राप्त करेगा एसएमएस अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि वह जेडीए को सभी टावरों की इंटरनल लेआउट आर्किटेक्चरल ड्रॉइंग तीन दिन में उपलब्ध कराएगा कॉर्डियोलॉजी भवन व SMS अस्पताल को जोड़ने के लिए रेज़्ड कनेक्टिंग कॉरिडोर को फिज़िबल नहीं माना गया बैठक में तय किया गया कि फिर चिकित्सा शिक्षा विभाग इन दोनों इमारतों को जोड़ना चाहता है तो उसे जेडीए को लिखित में ड्रॉइंग्स उपलब्ध करानी होगी
0
0
Report

रायगढ़ में भाजपा की विशाल रैली, कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना

Darogapara, Chhattisgarh:भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज रायगढ़ में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ विशाल रैली निकाली गई। सिंदूर पार्क से शुरू हुई यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, जांजगीर-चांपा के पूर्व विधायक नारायण चंदेल, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी से प्रार्थना है कि वे राहुल गांधी को सद्बुद्धि दें। उन्होंने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अब बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी हार गई है। जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए पार्टी मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर देश को बांग्लादेश बनाने की दिशा में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी के परिवार पर गांधी सरनेम को लेकर भी निशाना साधा और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में लोकतंत्र बचाने का कार्यक्रम करने के बजाय गांधी परिवार को बचाने में जुटी हुई है। रैली के समापन पर भाजा प नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नेताओं ने अपने विचार रखे और कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए रैली का समापन किया।
0
0
Report
Advertisement

आभावास ग्राम पंचायत चुनाव: रिछपाल बेनीवाल की जीत के बाद हंगामा

Sikar, Rajasthan:आभावास में भारी हंगामे के बीच परिणाम घोषित, रिछपाल सिंह बेनीवाल 512 मतों से जीते मतगणना में देरी को लेकर प्रत्याशीओं और समर्थकों ने जताया विरोध, परिणाम जारी होते ही हंगामा; पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग सीकर जिले की खंडेला पंचायत समिति की आभावास ग्राम पंचायत में भारी विरोध और लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सरपंच पद का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया। रिछपाल सिंह बेनीवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहनलाल कुलड़िया को 512 मतों से हराकर जीत दर्ज की। हालांकि, मतगणना में देरी और प्रक्रिया को लेकर शुरू हुआ विवाद परिणाम घोषित होने के बाद भी जारी रहा। परिणाम सामने आते ही मतगणना स्थल पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे से ही मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के बीच मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। मतगणना प्रक्रिया और परिणाम जारी होने में देरी को लेकर प्रत्याशी एवं उनके समर्थकों में नाराजगी बढ़ती गई। लंबे इंतजार और कई दौर की मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। परिणाम जारी होते ही मतगणना स्थल पर विरोध तेज हो गया। मतगणना प्रक्रिया से नाराज प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंटों ने खंडेला एसडीएम ज्योत्सना खेड़ा पर धमकाकर बाहर निकालने के आरोप लगाए। इसके साथ ही बिना मत दिखाए ही मतगणना करने के आरोप भी लगाए गए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मतगणना की प्रक्रिया को लेकर प्रत्याशी और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। परिणाम घोषित होने के बाद प्रत्याशी और उनके काउंटिंग एजेंट मतगणना कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मौके पर मौजूद एएसपी दीपक गर्ग और डीवाईएसपी श्रेष्ठ दीक्षित के साथ भी प्रदर्शनकारियों की बहसबाजी हुई। हंगामे और विरोध के चलते मतगणना स्थल पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मतगणना स्थल पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। भीड़ को मतगणना स्थल से हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
0
0
Report

सरदार पटेल जयंती पर श्री रघुनाथ जी एकेडमी में लगी कंप्यूटर प्रदर्शनी, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा सीताप

RKRamendr KumarFollow12m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:सरदार पटेल जयंती पर श्री रघुनाथ जी एकेडमी में लगी कंप्यूटर प्रदर्शनी, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा सीतापुर। रेउसा क्षेत्र के श्री रघुनाथ जी एकेडमी में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं महान समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कंप्यूटर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने कंप्यूटर के विभिन्न भागों, इनपुट-आउटपुट डिवाइस, इंटरनेट, साइबर सुरक्षा, एमएस पेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भविष्य की तकनीक से संबंधित आकर्षक चार्ट, मॉडल एवं वर्किंग प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। छोटे बच्चों द्वारा बनाए गए रंग-बिरंगे मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी देखने पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ नई तकनीक सीखने का अवसर मिलता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस ने दो चोर गिरफ्तार किया, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

Kasganj, Uttar Pradesh:पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, चोरों के पास से सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं. ज्वेलरी की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है. मामले की एफआईआर सुंदरपाल पुत्र रामस्वरूप निवासी रामसिंहपुरा थाना सोरों ने दर्ज कराई थी. रात 28/29 को घर के ताले तोड़कर आभूषण और 20 हजार रुपए नगद चोरी हुए थे. सोरों थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मेला ग्राउंड कस्बा सोरों से अभियुक्त सनी जाटव व शिवम उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से 4 लाख रुपए की ज्वेलरी और 5200 रुपए नगद बरामद हुए हैं. अभियुक्तों के नाम: सनी जाटव, शिवम उर्फ भूरा. सनी पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.
0
0
Report

अमरोहा में गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप, VHP ने पुलिस पर आरोप लगाए

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के दाऊद सराय रोड पर गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अवशेष मिलने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने गोवंश हत्या के मामले में पुलिस की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही दो सर्किल अफसरों समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले में क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार और विश्व हिंदू परिषद के विपिन शर्मा ने भी अपना पक्ष रखा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top