icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
822101
Shrawan Kumar Soni Zee Media PalamuShrawan Kumar Soni Zee Media PalamuFollow21 Aug 2024, 09:49 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामपुर में बिना अनुमति आम पेड़ कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में बिना अनुमति आम के पेड़ काटने पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में धड़ल्ले से काटे जा रहे थे आम के पेड़, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, कुलवंत और जरीम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पेड़ों की कटाई को लेकर जांच शुरू, रामपुर के तहसील स्वार क्षेत्र में बिना अनुमति आम का बाग काटने का मामला सामने आया है, रायपुर गांव में सन फ्रांसिस स्कूल के पास आम के पेड़ों को काटे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जाँच के बाद वन विभाग ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, मामले में वन विभाग ने पेड़ों की कटाई को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, मामला तहसील स्वार क्षेत्र के रायपुर गांव का है, जहां सन फ्रांसिस स्कूल के पास आम के बाग को बिना अनुमति काटे जाने की सूचना वन विभाग को मिली, सूचना मिलते ही वन क्षेत्रीय अधिकारी विजय गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे, वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और पेड़ों की कटाई से संबंधित जानकारी जुटाई, जाँच के बाद वन विभाग की ओर से कुलवंत और जरीन खान के खिलाफ कार्रवाई की गई, दोनों के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है, बताया जा रहा है कि आम के पेड़ों को काटने के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी, वन विभाग की कार्रवाई के बाद अब मामले की जांच की जा रही है, पेड़ों की संख्या और कटाई से संबंधित अन्य तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है, फिलहाल वन विभाग ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, अधिकारियों का कहना है कि पेड़ों की अवैध कटाई के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, स्वार कोतवाली
0
0
Report

कानपुर में ताला तोड़ कर चोरी: 4 गिरफ्तार, 90 फीसदी माल बरामद

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनकुट्टी में 2 अक्टूबर की देर रात मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद व 4 लाख रुपये के जेवरात की चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरोह के तीन बालिग आरोपियों, फैसल, मुर्सलीन नौशाद उर्फ बादशाह तथा अबू बकर उर्फ सुहेल को गिरफ्तार किया है और साजिश रचने वाले 16 वर्षीय पड़ोसी बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। एडीसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता मनीषा गुप्ता की शिकायत पर दर्ज मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर 5 अक्टूबर को कोपरगंज रोड स्थित पुरानी रेलवे कॉलोनी के पास से चारों को घेराबंदी कर पकड़ा, जिनके कब्जे से 14900 रुपये नकद और जेवरात समेत करीब 90 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है; पीड़िता के घर के पास रहने वाले बाल अपचारी को परिवार के दुकान जाने और घर के आने-जाने की टाइमिंग की पूरी जानकारी थी, जिसके आधार पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। वारदात में शामिल कुल छह लोगों में से चार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और आपराधिक इतिहास वाले आरोपी मुर्सलीन समेत अन्य पर संबंधित धाराएं बढ़ाकर बाकी दो फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

जदयू के अभिषेक झा ने तिरहुत स्नातक से एमएलसी नामांकन दाखिल, हजारों समर्थक मौजूद

Muzaffarpur, Bihar:जदयू के प्रदेश प्रवक्ता और NDA समर्थित प्रत्याशी अभिषेक ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र आयुक्त कार्यालय में दाखिल किया. इस मौके पर हजारों समर्थक मौजूद थे. पूर्व एमएलसी और सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे. मुजफ्फरपुर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जीत की शुभकामना दी और कहा कि पिछली बार हुई गलतियों को सुधार कर इस बार पूर्ण जीत के प्रति आश्वस्त हैं. नामांकन पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा जनता मालिकों को प्रणाम और पार्टी नेतृत्व को आभार, हम नेitiश कुमार जी के विचारधारा के अनुसार लोगों की सेवा करेंगे.
0
0
Report

हनुमानगढ़ पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई में तीन गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 12 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल तथा 4 हजार टैपेंटाडोल टैबलेट और 1 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए। दोनों मामलों में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार एएसआई राजाराम पुलिस टीम सहित गश्त पर थे। इस दौरान चक 14 डीएसपी के पास एक आरोपी को रोककर तलाशी ली गई। आरोपी मनीष के कब्जे से 12 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। दूसरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रावतसर-हनुमानगढ़ रोड पर शेरेगढ़ पुलिस चौकी के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 हजार प्रतिबंधित टैबलेट और 1 हजार कैप्सूल, कुल 5 हजार नशीले टैबलेट-कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस दोनों मामलों में नशीली दवाइयों से संबंध में पूछताछ में जुटी हुई है।
0
0
Report

रोहिणी SP टीम ने लखनऊ जानकीपुरम में अवैध हेरोइन फैक्ट्री पकड़ी, 7.076 किलोग्राम बरामद

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ टीम ने लखनऊ के जानकीपुरम में चल रही अवैध हेरोइन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फैक्ट्री से 6.275 किलो तैयार हेरोइन, केमिकल और हेरोइन बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद 7.076 किलो हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए है। पुलिस ने दो आरोपियों को दिल्ली और दो को लखनऊ से गिरफ्तार किया है
0
0
Report
Advertisement

भीलवाड़ा में अरुण चतुर्वेदी के दौरे के दौरान भाजपा ने जीत का मंत्र दिया

Jaipur, Rajasthan:संभाग प्रभारी अरुण चतुर्वेदी का भीलवाड़ा दौरा; अजमेर संभाग पंचायत चुनाव प्रभारी एवं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भाजपा कार्यालय में पहुंचे और उनका भव्य स्वागत सत्कार किया गया। उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने जीत का मंत्र दिया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक गोपीचंद मीणा, जब्बर सिंह सांखला, उदय लाल भडाणा, लालाराम बैरवा और पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्गर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव घोषित हो चुका है और इसी को लेकर आज जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक है। भाजपा ने पंचायत चुनावों में पहले भी अच्छे परिणाम दिए हैं और इस बार भी जनता के सहयोग से अधिकांश पंचायत समितियों और जिला परिषद के अधिकांश वार्डों में जीत दर्ज करेगी। पहले चरण में ही यह स्पष्ट नहीं है कि निर्दलीय नामांकन के सवाल पर क्या परिणाम होंगे; हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह मन बनाकर बैठे हैं कि भाजपा को जिताना है। कई बार उत्साह में नामांकन कर देते हैं مگر बाद में पार्टी के निर्णय अनुसार नामांकन वापस ले लिए जाते हैं। इस बार भी हम एकजुट होकर भाजपा के लिए काम करेंगे और जनता को साथ लेकर चलेंगे। जैसा निकाय चुनाव में सफलता मिली है, उसी प्रकार पंचायतों में भी हमें सफलता की उम्मीद है और केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा किए गए संकल्प पूरे होंगे। पंचायतों को लेकर जल्द ही प्रदेश की तरफ से संकल्प पत्र जारी किया जाएगा।
0
0
Report

दौसा में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने आचार संहिता कड़ाई से पालन अपील

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन एक्टिव राजनीतिक दलों के साथ कलेक्टर ने की बैठक आचार संहिता की पालना को लेकर दी जानकारी वहीं नॉमिनेशन,वाहन व चुनावी खर्च को लेकर भी हुई चर्चा कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने की सभी से अपील सभी नियमों का करे पालन नियमों के बाहर जाने पर होगी कार्रवाई दौसा जिले में दो चरणों में पंचायत चुनाव संपन्न होंगे पहले चरण में 6 पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव होंगे तो वही दूसरे चरण में आठ पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव होंगे जिसके चलते पुलिस प्रशासन अब एक्टिव हो गया है कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ बैठक कर आचार संहिता की पालना को लेकर जानकारी दी साथ ही सभी से अपील की नियमों के दायरे में ही चुनावी गतिविधियां संचालित करें अन्यथा कार्रवाई होगी वही सरकारी कर्मचारियों को भी आगाह करते कहा अगर चुनावी गतिविधियों में शामिल मिले तो उन पर भी एक्शन होगा एसपी कुंदन कंवरिया ने कहा जिले में पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो इसको लेकर पुलिस मजबूती के साथ काम कर रही है एक और जहां जिले भर में फ्लैग मार्च किया जाएगा तो वही दूसरी और असामाजिक तत्वों को नोटिस देकर पाबंद किया जाएगा साथ ही किसी ने भी चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी ।
0
0
Report

DLF मॉल के वीडियो विवाद: महिला ने बिल चुकाने के बाद मामला शांत

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल महिला को सिक्योरिटी टीम द्वारा पकड़कर ले जाने का वीडियो सामने आया महिला पर स्टोर से बिना भुगतान सामान ले जाने का आरोप ली मार्च स्टोर से घी और एक अन्य सामान ले जाने का दावा पहले भी चोरी की घटनाएं होने का वीडियो में दावा CCTV चेक करने के बाद महिला की पहचान किए जाने का दावा मामले को लेकर मॉल में महिला और सिक्योरिटी टीम के बीच विवाद हुआ DLF चौकी इंचार्ज के मुताबिक बिना पैसे दिए सामान ले जाने को लेकर विवाद हुआ था महिला ने बाद में सामान के बिल का भुगतान कर दिया पेमेंट के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी, मामला शांत हो गया था बिल पेमेंट के बाद महिला मौके से चली गई किसी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया का मामला।
0
0
Report
Advertisement

बस्ती में धूमधाम से मनाई गई महारानी दुर्गावती जी की जयंती

Sachin Kumar GondSachin Kumar GondFollow15m ago
Nachana, Uttar Pradesh:गोंड समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा; जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ​बस्ती। जनपद बस्ती में महारानी दुर्गावती जी की जयंती अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गोंड आदिवासी समाज के लोगों द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सदर अस्पताल से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची। ​शोभायात्रा के उपरांत गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ​जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोंड के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि जनपद में गोंड-धुरिया जनजाति के लोग भारी संख्या में निवास करते हैं। शासन और समाज कल्याण अनुभाग द्वारा प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में कई बार शासनादेश जारी किए जा चुके हैं, परंतु तहसील स्तर पर कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बिना उचित जांच के आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं या उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का बता दिया जाता है। ​ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि समस्त तहसीलदारों एवं लेखपालों को शासन के नियमों का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया जाए, ताकि इस जनजाति समाज के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकार मिल सकें। ​महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की रही भारी उपस्थिति इस कार्यक्रम व शोभायात्रा में गोंड आदिवासी समाज का उत्साह देखते ही बन रहा था। ज्ञापन सौंपने के दौरान गोंड समाज के तमाम कार्यकर्ता, महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में अस्पताल में इलाज के बाद महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर हमला

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिवकुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर के अखिलेश अस्पताल में महिला के इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान नाराज परिजनों ने एक डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की। मृतक महिला परिजनों ने अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान मेडिकल स्टाफ पुलिस के सामने पीटा गया। पूरा मामला चौक कोतवाली क्षेत्र के शेखर अस्पताल का है बताया जा रहा है कि यहां एक महिला के इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के बाद भी मेडिकल स्टाफ ने मौत की जानकारी नहीं दी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया है। जिसके बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आलम यह हो गया कि मृतक महिला के परिवार वालों ने मेडिकल स्टाफ को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान पुलिस मेडिकल स्टाफ को बचाती नजर आई। लेकिन परिजन लगातार स्टाफ को पीटते रहे। अस्पताल के मेडिकल स्टाफ की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में अस्पताल प्रशासन की तरफ से मृतक महिला के परिजनों के खिलाफ कानून कारवाई की तैयारी की जा रही है।
0
0
Report

रायबरेली में आरा मशीन मजदूर नरेंद्र कुमार की संदिग्ध मौत, परिजन हत्या की मांग

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली में आरा मशीन पर काम करने के लिए रविवार शाम घर से निकले दिहाड़ी मजदूर नरेंद्र कुमार की आज सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सलोन कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के समीप औना सदरा गांव के पास 52 बीघा तालाब में मिला है। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने आरा मशीन मालिक समेत संदिग्धों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। वही पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाते समय ग्रामीणों ने शव वाहन रोक लिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच करीब एक घंटे तक तीखी नोकझोंक भी हुई। पत्नी अनीता के मुताबिक नरेंद्र रविवार सुबह करीब 5:30 बजे आरा मशीन पर काम करने निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की। कुछ स्थानों पर उनकी चप्पल मिलने की जानकारी भी सामने आई। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सोमवार सुबह 52 बीघा तालाब में नरेंद्र का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। उधर रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर रामा पेट्रोल पंप के पास ग्रामीणों ने शव वाहन रोककर हत्या की आशंका जताई और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। करीब घंटे भर चली नोकझोंक के बाद ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया गया । पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत पानी में डूबने से होना प्रतीत हो रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top