Back
पाकुड़ पहुंचे बाबूलाल मरांडी: विधानसभा सीटें बढ़ेंगी, 2029 तक 33% महिला आरक्षण
SPSohan Pramanik
Mar 24, 2026 12:46:26
Pakur, Jharkhand
पाकुड़ पहुंचे झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड में लिट्टीपाड़ा विधान स्तरीय कार्यशाला में भाग लिया...इस दौरान उन्होंने दावा किया कि असम में भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा सत्ता में आएगी...
बाइट-1- बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड
हिरणपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया...इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024 में खरीदी गई 17 गाड़ियों का मुद्दा उठाया...मरांडी ने बताया कि इनमें से तीन गाड़ियां मुख्यमंत्री के पास हैं और दो राजभवन में हैं...शेष गाड़ियां इधर-उधर पड़ी हुई हैं, जिससे वे खराब हो रही हैं...उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी इसकी जानकारी सरकार को नहीं दे रहे हैं, जिससे लगता है कि वे सरकार को अंधेरे में रख रहे हैं...
बाइट-2- बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड
एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है... उन्होंने बताया कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा अक्सर इसका विरोध करते हैं, उन्हें लगता है कि इससे मतदाताओं के नाम काटे जाते हैं...हालांकि, एसआईआर के माध्यम से उन मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके नाम दो स्थानों पर दर्ज हैं...
बाइट-3- बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड
बाबूलाल मरांडी ने यह भी बताया कि वर्तमान में झारखंड विधानसभा में 91 सीटें हैं, जो भविष्य में बढ़कर 108 हो जाएंगी...उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ने से झारखंड के लोगों को अधिक प्रतिनिधित्व का अवसर मिलेगा, जो राज्य के लिए बेहतर होगा...उन्होंने 2029 तक महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने की बात भी कही...कहा यदि झारखंड विधानसभा की सीटें बढ़ती हैं, तो संथाल परगना में महिलाओं के लिए 6 सीटें आरक्षित हो सकती हैं...उन्होंने इसे महिलाओं को प्रतिनिधित्व का अवसर देने के लिए एक सकारात्मक कदम बताया...
बाइट-4- बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 24, 2026 14:08:410
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowMar 24, 2026 14:08:300
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 24, 2026 14:08:170
Report
KBKulbir Beera
FollowMar 24, 2026 14:05:430
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 24, 2026 14:03:330
Report
ATANKUR TYAGI
FollowMar 24, 2026 14:03:180
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 24, 2026 14:03:060
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 24, 2026 14:02:440
Report
MIMohammad Imran
FollowMar 24, 2026 14:02:240
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 24, 2026 14:02:110
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 24, 2026 14:01:550
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 24, 2026 14:01:41Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर में स्पाइसजेट कर्मचारी की संदिग्ध मौत, व्हाट्सएप स्टेटस बना आखिरी इशारा。
0
Report
MKMANISH KUMAR
FollowMar 24, 2026 14:01:220
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 24, 2026 14:00:500
Report