Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lohardaga835302

लोहरदगा छठ बाजार में फल सस्ते दाम, व्रतियों को राहत—खबरें तेजी से फैल रही हैं

GLGautam Lenin
Oct 26, 2025 07:46:18
Lohardaga, Jharkhand
लोहरदगा- सूर्य उपासना का पर्व छठ को लेकर फलों का बाजार पूरी तरह से सज चुका है। सूर्य के प्रति आस्था को देखते हुए कई दुकानदार खरीदारी मूल्य में फलों की बिक्री कर रहे हैं। इनका कहना है कि छठ पर्व को लेकर सस्ते मूल्य में फल देने का कार्य यह वर्षों से करते आ रहे हैं। इससे इन्हें काफी खुशी और संतुष्टि मिलती है। छठ पर्व को लेकर लोगों की आस्था काफी चरम पर होती है। छठ पर्व को देखते हुए लोहरदगा के अपर बाजार, बरवा टोली,मैना बगीचा सहित कई इलाकों में सस्ते मूल्य पर फलों की बिक्री की जाती है। यह फल छठ व्रतियों को काफी सहयोग प्रदान करता है। ऐसे कई दुकानदार भी हैं जो ₹1 का मूल्य लेकर छठ व्रतियों को सारा फल उपलब्ध कराते हैं। सूप दौरा के लिए चढ़ाए जाने वाला सारा फल सेव,नारंगी, केला, नाशपाती, सूफनी, गाजर सहित तमाम फल बाजार में कम मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। वही छठ व्रतियों का कहना है कि यह उनके लिए बेहतर बाजार है। और छठ पर्व करना इनके लिए आसान हो जाता है। डीसी ने जिलेवासियों से अपील की है कि छठ के बाद घाटों को साफ सफाई पहले की तरह कर दें ताकि नदियों और तालाबों की खूबसूरती यथावत बनी रहे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMANOJ KUMAR
Oct 26, 2025 10:23:31
Purnia, Bihar:आज दिल्ली से पूर्णिया के लिए पहली फ्लाइट पूर्णिया एयरपोर्ट पर उतरी । इंडिगो की पहली फ्लाइट में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, कटिहार के सांसद तारीख अनवर के साथ-साथ पूरे सीट पर यात्रियों की संख्या भरी थी । इस मौके पर यात्रियों ने बताया कि उन्हें खुशी हो रही है की छठ के मौके पर अपने घर आने का उन्हें सुखद एहसास हुआ है । वहीं सांसद पप्पू यादव ने भी कहा कि आज से पूर्णिया से दिल्ली के लिए उड़ान चालू हो गई है और इसके लिए हम सब लगातार प्रयासरत थे । यात्रियों ने भी काफी खुशी महसूस किया है । वही कटिहार के सांसद तारीख अनवर ने कहा कि जल्दी ही पूर्णिया एयरपोर्ट से देश के अन्य शहरों को जोड़ा जाएगा । सांसद पप्पू यादव ने कहा कि छठ के मौके पर सरकार ने 1100 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की थी लेकिन पांच भी स्पेशल गाड़ी नहीं दिखी । छठ मैया के मौके पर भी सरकार द्वारा झूठ बोलना सही नहीं है ।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 26, 2025 10:23:15
Khordha, Odisha:ଭାରତର ଲୌହ ମାନବ କିମ୍ବଦନ୍ତୀ ପୁରୁଷ ସର୍ଦ୍ଧାର ବଲ୍ଲଭ ଭାଇ ପଟେଲଙ୍କ ସାଂସଦ ସ୍ତରୀୟ ସେବା ଜୟନ୍ତୀ ପଦଯାତ୍ରା ନିମନ୍ତେ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ଖୋର୍ଦ୍ଧା :- ବିଧାୟକ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ପ୍ରଶାନ୍ତ କୁମାର ଜାଗଦେବଙ୍କ ଅଧ୍ୟକ୍ଷତାରେ ଲୌହ ମାନବ ସର୍ଦ୍ଧାର ବଲ୍ଲଭ ଭାଇ ପଟେଲଙ୍କ ୧୫୦ ତମ ଜୟନ୍ତୀ ପାଳନ ଉପଲକ୍ଷେ ଏକତା ଅଖଣ୍ଡତା, ସମାନତା ପଦଯାତ୍ରା ଓ ଏକ ଭାରତ ଆତ୍ମନିର୍ଭର ଭାରତ ପାଇଁ ସର୍ଦ୍ଧାର ବଲ୍ଲଭ ଭାଇ ପଟେଲଙ୍କ ଆଦର୍ଶ ଓ ତ୍ୟାଗ କୁ ଉଜ୍ଜୀବିତ କରି ଏକ ସୁଦୃଡଢ ଅଖଣ୍ଡ ଭାରତ ନିର୍ମାଣ ପାଇଁ ବିଧାୟକ ଶ୍ରୀଯୁକ୍ତ ଜଗଦେବ ସାମ୍ବାଦିକ ମାନଙ୍କୁ ସୂଚନା ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ l ଏହି ପବିତ୍ର ଜୟନ୍ତୀ ରେ ଆଗାମୀ ଅକ୍ଟୋବର ୩୧ ତାରିଖରୁ ନଭେମ୍ବର ୨୫ ତାରିଖ ପର୍ଯ୍ୟନ୍ତ ଭୁବନେଶ୍ୱର ସଂସଦୀୟ କ୍ଷେତ୍ର ରେ ଜାତି , ଧର୍ମ, ବର୍ଣ୍ଣ, ସମ୍ପ୍ରଦାୟ, ଲିଙ୍ଗ ଭେଦ ଭାବକୁ ଉର୍ଦ୍ଧରେ ରଖି ଭାଇଚାରା ସହ ସବୁବର୍ଗ, ଗୋଷ୍ଠୀ, ଜନପ୍ରତିନିଧି ମାନଙ୍କୁ ସାମିଲ କରାଇ ଭ୍ବନେଶ୍ୱର୍ ଏକାମ୍ର ବିଧାନ ସଭା ନିର୍ବାଚନ ମଣ୍ଡଳୀ, ଜୟଦେବ ନିର୍ବାଚନ ମଣ୍ଡଳୀ, ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଓ ଚିଲିକା ବିଧାନ ସଭା ନିର୍ବାଚନ ମଣ୍ଡଳୀରେ ସଂହତି ପଦଯାତ୍ରା ରାଲୀ, ସ୍ଵଚ୍ଛତା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ, ମା ପାଇଁ ବୃକ୍ଷ ଟିଏ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଓ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଚାଲିବ l ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ରେ ଅତିରିକ୍ତ ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ପ୍ରଶାସନ ଶ୍ରୀ ପ୍ରତାପ ଚନ୍ଦ୍ର ବେଉରା, ମୁଖ୍ୟ ଉନ୍ନୟନ ଅଧିକାରୀ ତଥା ନିର୍ବାହୀ ଅଧିକାରୀ ଶ୍ରୀ ଜ୍ୟୋତି ଶଙ୍କର ସାହୁ, ପୂର୍ବତନ ମନ୍ତ୍ରୀ ଶ୍ରୀଯୁକ୍ତ ଅରବିନ୍ଦ ଢ଼ାଲ୍ଲି, ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଜିଲ୍ଲା ଭାଜପା ସଭାପତି ବିଶ୍ୱ ରଞ୍ଜନ ବଡ଼ଜେନା, ସ୍ୱୟଂ ସେବକ ସଂଘ କର୍ମକର୍ତ୍ତା ଶ୍ରୀ ନିକୁଞ୍ଜ ପଟ୍ଟନାୟକ, ସାଂସଦ ଙ୍କ ପ୍ରତିନିଧି ଶ୍ରୀ ଦିଲ୍ଲୀଳୀ କୁମାର ହୋତା, ଜିଲ୍ଲା କ୍ରୀଡ଼ା ଅଧିକାରୀ ଗୀତାଞ୍ଜଳି ପଣ୍ଡା, ଜିଲ୍ଲା ସୂଚନା ଓ ଲୋକସମ୍ପର୍କ ଅଧିକାରୀ ଲକ୍ଷ୍ମଣ କୁମାର ବେହେରା, ଜିଲ୍ଲା ସଂସ୍କୃତି ଅଧିକାରୀ ଚୌଧୁରୀ ଅରବିନ୍ଦ ଦାସ, ଛାତ୍ର ନେତା, ସମସ୍ତ ପ୍ରିଣ୍ଟ ଓ ବୈଦ୍ୟୁତିକ ଗଣ ମାଧ୍ୟମ ପ୍ରତିନିଧି ବୃନ୍ଦ ଯୋଗଦେଇଥିଲେ l
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Oct 26, 2025 10:21:24
Jaipur, Rajasthan:जल जीवन मिशन घोटाला: एसीबी-ईडी ने 700 करोड़ टेंडर मामले की जांच तेज की। राजस्थान में जल जीवन मिशन घोटाले की जांच एसीबी ने शुरू कर दी है. PHED ने 700 करोड के 101 टैंडरों की रिपोर्ट ACB को तलब की है. सूत्रों की मानें तो इस रिपोर्ट में 50 इंजीनियर्स के नाम हैं. गणपति और श्री Shyam ट्यूबवेल फर्म ने फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए टैंडर हासिल किए थे. अब एसीबी को दोनों फर्मों के साथ टैंडर में भाग लेने वाली दूसरी फर्मों, शिकायतों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भेजी है. इसके साथ ही निविदा आमंत्रित करने वाले दफ्तर, निविदा की विशेष शर्तें, BID इवेल्यूएशन में अधिकारियों के नाम, कमेटी, तकनीकी-वित्तीय बिड किसकी उपस्थिति में खोली, टेंडर किस सक्षम स्तर से अनुमोदित हुआ, कितना पैमेंट फर्मों को किया गया, इसकी जानकारी एसीबी मुख्यालय पहुंच गई है. जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है. इन रीजन में टैंडरों की जांच शुरू की एसीबी ने- रीजन ........ टैंडरों की संख्या.........टैंडरों की राशि जयपुर 1 ....... 15 ............ 163 करोड जयपुर 2........ 29 ............. 370 करोड अलवर ....... 8 ............... 155 करोड जयपुर वृत्त...... 49 ................ 36 करोड ED ने शिकंजा कस चुकी है- जलदाय मुख्यालय ने 2021 से 2023 के बीच दोनों फर्मों को मिले टैंडरों की रिपोर्ट एसीबी को दी है. दोनों फर्मों ने जयपुर रीजन 1, जयपुर रीजन 2, अलवर रीजन और अजमेर रीजन में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए टैंडर हासिल किए. एसीबी से पहले ED ने फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में शिकंजा कसा. तीन दर्जन ठिकानों पर छापे मारकर करोडों की नकदी, सोना और जमीन के कागज बरामद किए. पूरे मामले में अब तक 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 26, 2025 10:21:14
Bihar:समस्तीपुर के देवखाल चौर में द्रौपदी ने किया था छठ। ऐतिहासिक महत्व के कारण लोगों में स्थल के प्रति आस्था। समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव स्थित कमला घाट का ऐतिहासिक महत्व जुड़ा है. इस देवखाल चौर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है. ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इस स्थल से लोगों की आस्था जुड़ी है. ग्रामीणों का बताना है कि इस चौर में एक सुरंग है. महाभारत काल में पांडव लक्षागृह से इसी सुरंग से बाहर निकले थे. बाद में कटाव के कारण सुरंग बंद हो गया, लेकिन लोग इस घाट पर पूरी आस्था के साथ छठ पूजा करते हैं. स्थानीय समाजसेवी राजू सहनी का बताना है कि साल 2001 में उनकी कुछ मन्नत थी, जिसके पूरा होने के बाद से उन्होंने अपने निजी कोष से पिछले कई वर्षो से छठ घाट का जीर्णोद्धार किया. घाट तक पहुँचने के लिए लाइटिंग की व्यवस्था की जाती है. घाट पर रात्री में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होता है. लगभग पांच हजार एकड़ में फैले देवखाल चौर में कभी पानी नहीं सूखा. जिसके कारण कमला के साथ ही आसपास के लोग यहां छठ पर्व करने के लिए आते हैं. पौराणिक मान्यता है कि यहाँ से करीब 5 किमी दूर पांडव स्थान में लक्षागृह कांड हुआ था, जहां से सुरंग के रास्ते पांडव देवखाल चौर में बाहर निकले थे. उस समय कार्तिक मास चल रहा था. पांडवों की जान बचने के बाद इसी घाट पर द्रौपदी ने छठ पूजा की थी. पूर्वजों से सुनते आ रहे हैं कि दलसिंहसराय प्रखंड के पांड गांव स्थित पांडव स्थान में लक्षागृह कांड हुआ था, जहां से पांडव जान बचाकर बाहर निकले थे. इसके बाद द्रौपदी ने यहीं पर छठ किया था. तब से इसकी मान्यता काफी बढ़ गई.
0
comment0
Report
JPJai Pal
Oct 26, 2025 10:20:55
Haldwani, Uttar Pradesh:आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत के साथ ही काशी के गंगा घाटों पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत नज़ारा देखने को मिल रहा है। 'नहाय-खाय' के अगले दिन 'खरना' के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं आज गंगा स्नान करने पहुंचीं। व्रती महिलाओं ने पवित्र गंगाजल में डुबकी लगाकर सूर्य देव की उपासना की और इसी पवित्र जल को अपने घर ले गईं, जिसका उपयोग खरना के प्रसाद को बनाने में किया जाएगा। खरना का प्रसाद पूरी शुद्धता और सात्विकता के साथ तैयार किया जाता है, जिसे शाम को ग्रहण करने के बाद व्रती महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगी। छठी मईया के गीतों से गूंजे घाट। गंगा घाट पर जुटी व्रती महिलाएं समूह में छठ मईया के पारंपरिक लोकगीत गाती नज़र आईं। इन गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इंतजामों पर व्रतियों ने जताई संतुष्टि। घाट पर पूजा के लिए पहुंची व्रती महिलाओं ने घाटों पर किए गए इंतजामों पर संतुष्टि जाहिर की। एक व्रती महिला ने बताया, इस बार घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं, जिससे हमें पूजा करने में काफी सुविधा हो रही है। छठी मईया सबका कल्याण करें। अगले दो दिनों तक काशी के घाटों पर आस्था का यह सैलाब देखने को मिलेगा, जब व्रती महिलाएं डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस महापर्व को संपन्न करेंगी।
0
comment0
Report
TBTarsem Bhardwaj
Oct 26, 2025 10:20:42
Ludhiana, Punjab:लुधियाना में सब्जी मंडी के बाहर फायरिंग का सी सी टीवी वीडियो आया सामने एक युवक के पैर में लगी गोली,एक रेहडि़यों की पीछे छुपकर और भाग कर बचाई जान लुधियाना में सब्जी मंडी के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने 3 दिन की जांच के बाद पीड़ितों के बयान पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस घटना में एक युवक की टांग पर भी गोली लगी है। घटना स्थल के नजदीक की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है जिसमें कुछ लोगों से अपना बचाव करते हुए 3 युवक भागते नजर आ रहे है。 अचानक हुई इस फायरिंग से हड़कंप मच गया। इन युवकों ने रेहड़ियों के पीछे छिप कर अपनी जान बचाई है। युवकों के बयान पर थाना बस्ती जोधेवाल ने मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है। शिकायत में जिन लोगों का नाम दिया गया है उनकी तलाश शरू कर दी है।पीड़ित जसकिरत सिंह ने बताया कि 3 दिन पहले वह अपने दोस्त रिहान, गौतम, विनय व राजा सिन्हा के साथ अपने-अपने बाइक और एक्टिवा पर घर जा रहे थे। जैसे ही वह सब्जी मंडी गेट नंबर 2 बहादुर के रोड के सामने पहुंचे तो वहां कुछ युवक पहले से शराब के ठेके नजदीक बाइकों पर खड़े थे। उन लोगों ने हमें देखा और जोर से आवाज लगाकर कहा कि यही वो लड़के हैं। इतने में उन लोगों ने हुल्लड़बाजी करते हुए हम पर अटैक कर दिया।अपना बचाव करने के लिए हम इधर-उधर भागे। तभी नरेश सेठी नाम के आरोप ने अपनी पिस्तोल के साथ जान से मारने की नीयत के चलते हमारी तरफ फायर किया। गोली मेरे दोस्त राजा सिन्हा की बाईं लात पर लगी जिस कारण वह एक्टिवा सहित मौके पर गिर गया। जैसे ही हम राजा को उठाने के लिए रुके तो बदमाशों ने हमारी मारपीट की。 बदमाशों से छिपने के लिए हम रेहड़ियों के पीछे छिप गए। बदमाशों के जाने के बाद राजा को अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे दाखिल कर लिया। फिलहाल राजा की हालत अब खतरे से बाहर है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने नरेश सेठी, कन्नू, जतिन, विक्रम, संदीप सहित 3 अज्ञат लोगों के खिलाफ धारा BNS 109,35(3), आरम्स एक्ट 25-54-59 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है。
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 26, 2025 10:20:19
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल हिंसा के मास्टर माइंड भगोड़े शारिक साटा के खिलाफ SIT का एक और बड़ा एक्शन. शारिक साटा की 2 करोड़ 31 लाख की प्रॉपर्टी जब्त करने के बाद दीपासराय स्थित मकान को जब्त करने की बड़ी कार्यवाही. SIT ने शारिक साटा के मकान पर नोटिस चस्पा किया. मोहल्ले में डुगडुगी पिटवा कर 30 दिन के अंदर पुलिस अथवा कोर्ट के समक्ष पेश होने की मोहलत दी. 30 दिन में पेश न होने पर मकान कुर्की का अल्टीमेटम. संभल हिंसा के मामले में आरोपी शारिक साटा की 2 करोड़ 31 लाख की प्रॉपर्टी पहले ही कर चुकी है जब्त, हिंदूपुरा खेड़ा में जब्त जमीन पर असमोली सीओ का कार्यालय बनाए जाने की तैयारी है. शारिक साटा के खिलाफ संभल हिंसा के मामले समेत वाहन चोरी अन्य संगीन मामलों के 60 से अधिक केस दर्ज है, पुलिस शारिक साटा के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी कर चुकी है.
0
comment0
Report
PPPraveen Pandey
Oct 26, 2025 10:20:00
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर छठ पूजा में नहर सफाई को लेकर सांसद रमेश अवस्थी ने जताई नाराजगी - सांसद का सख्त तेवर, नहर में गंदगी देख नाराज हुए सांसद - सांसद ने कहा कि अगर नहीं हुई सफाई तो नहर के इसी कीचड़ में खड़ा कर दूँगा सांसद ने जिम्मेदार अधिकारियों को लगाई फटकार, आवास पर बुलाकर की नहर सफाई को लेकर बैठक एंकर-कानपुर छठ पूजा के पावन पर्व से पहले बर्रा सचान नहर की बदहाल स्थिति को देखकर सांसद रमेश अवस्थी का गुस्सा फूट पड़ा। गंदगी का अंबार देखकर नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर जमकर लताड़ लगाई। जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी अपने कामों से बच रहे थे नगर निगम सिंचाई विभाग सिंचाई विभाग नगर निगम कम बात कर पल्ला झाड़ रहा था इसके बाद सांसद रमेश अवस्थी ने घर पर जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक बुलाई और नहर की साफ सफाई करवाई
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Oct 26, 2025 10:19:38
Jamui, Bihar:जमुई:छठ महापर्व की preparations पूरे क्षेत्र में शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में जमुई जिले के खैरा प्रखंड के हरनी गाँव में रविवार को बालकृष्ण युवा क्लब के तत्वावधान में भव्य कलश शोभायात्रा और छठ मूर्ति स्थापना का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। कलश यात्रा हरनी के मंदिर प्रांगण से विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई, जो पूरे गाँव का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर घाट पहुँची। वहाँ श्रद्धालुओं ने नदी से कलश के लिए पवित्र जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर प्रांगण में लौटकर छठी मैया की प्रतिमा स्थापना के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान ओंकार तांती और बौद्धनारायण तांती थे। सुबह से ही गाँव का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और उत्सवमय दिखाई दे रहा था। महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लिए छठ गीत गाती हुई यात्रा में शामिल थीं, जबकि युवा बैंड-बाजे और DJ की धुनों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ नाचते-गाते नजर आए। पूरे रास्ते "छठी मैया की जय" के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर गाँव के मुखिया श्री प्रकाश तांती, शिक्षाविद मंटू सर और पवन सर, बालकृष्ण युवा क्लब के सदस्य प्रेमचंद्र कुमार, गोरेलाल कुमार, विवेक कुमार, अशोक कुमार, सकींदर कुमार, पंकज कुमार, रूपेश कुमार, सुजीत कुमार सहित ग्रामीणों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। गणमान्य नागरिक कैलाश तांती और बादो तांती ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों द्वारा पानी, स्वच्छता और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। मौके पर संबोधित करते हुए मुखिया श्री प्रकाश तांती ने कहा— “छठ पूजा बिहार की अस्मिता और लोक आस्था का पर्व है। यह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, स्वच्छता और अनुशासन का संदेश भी देता है।”मूर्ति स्थापना के बाद छठ घाट पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आगामी छठ पर्व की तैयारियों का जायजा भी लिया गया। पूरे क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत संदेश देखने को मिला।
1
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Oct 26, 2025 10:19:27
Shahdol, Madhya Pradesh:फरिश्ता बनकर पहुंचे थाना प्रभारी: जलते घर से चार लोगों की जान बचाई, खुद के भी झुलसे हाथ जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कच्चे मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान फरिश्ता बनकर पहुंचे थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलते घर में घुसकर अंदर फंसे चार लोगों की जान बचाई। इस साहसिक कार्य के दौरान थाना प्रभारी के दोनों हाथ झुलस गए। घटना हीरापुर निवासी रूप धारी जायसवाल के घर की है। पुलिस के अनुसार, खाना बनाते समय अचानक आग भड़क उठी और देखते-देखते पूरे मकान में फैल गई। मौके पर मौजूद लोग भय के कारण अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। उसी वक्त क्षेत्र भ्रमण पर निकले थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा की नजर जलते मकान पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए घर के अंदर दौड़ लगाई और एक-एक कर चार लोगों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शी रमेश ने बताया कि जब सब लोग बाहर से केवल देख रहे थे, तब थाना प्रभारी मिश्रा अंदर गए और अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाया। इस दौरान उनके हाथ झुलस गए, जबकि घर के मालिक रूप धारी जायसवाल का पैर गंभीर रूप से जल गया। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना तुरंत थाने को दी, जिसके बाद आरक्षक नबी खान ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क पर पानी की सिंचाई कर रहे एक टैंकर को मौके पर बुलवाया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की बहादुरी की जमकर सराहना की और कहा कि उनकी सूझबूझ और हिम्मत ने आज चार लोगों की जान बचा ली। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा
3
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Oct 26, 2025 10:19:11
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है कौन सा डॉक्टर संजय जायसवाल से रंगदारी मांगने वाले मामले का बेतिया ने पुलिस खुलासा कर दिया है. बेतिया पुलिस में 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन कर दिया है. दस करोड़ रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवक का नाम अशोक कुमार है जो कालीबाग थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर का रहने वाला है. युवक एक पाए हुए मोबाइल से सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को धमकी भरा फोन किया था; दस करोड़ की रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर सांसद के बेटे की हत्या की धमकी दी थी. बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि पुलिस ने मामले का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया है. SDPO विवेक दीप के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी. जिस नंबर से धमकी दिया गया था उसे कल हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के दौरान पता चला उसका मोबाइल तीन महीने पहले खो गया था. फिर पुलिस ने आधुनिक अनुसंधान से उक्त युवक अशोक कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मोबाइल और सिम बरामद कर लिया है. युवक ने सिम तोड़ दिया था, टूटे हुए सिम को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि अशोक कुमार का कोई अभी अपराधी इतिहास नहीं मिला है. इसके साथ एक और युवक था उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. युवक को जेल भेजा जा रहा है
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Oct 26, 2025 10:18:33
Danti, Uttar Pradesh:मीरजापुर के विंध्याचल में शनिवार की रात भव्य भरत मिलाप का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनभर से अधिक आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। विभिन्न झांझर समूहों और सांस्कृतिक समितियों द्वारा सजाई गई झांकियों ने विंध्यधाम की सड़कों पर धार्मिक वातावरण बना दिया। रात होते ही शहर की गलियां और सड़कें श्रद्धालुओं से भर गईं। झांकों में सजे पात्रों द्वारा किए गए आकर्षक भावनृत्य और धार्मिक प्रस्तुतियां देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर झांकियों का स्वागत किया। विंध्याचल के मुख्य मार्गों पर भगवान राम, सीता, हनुमान, महिषासुर मर्दिनी, माता विंध्यवासिनी और भगवान शिव की झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस बार की झांकियां पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक रहीं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि झांकी उत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है। विंध्याचल में देर रात तक भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़ों की गूंज और श्रद्धालुओं की जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा。
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Oct 26, 2025 10:18:15
Delhi, Delhi:दिल्ली में छठ पर्व का माहौल भक्ति और उल्लास से भरा है, लेकिन एक बड़ा सवाल उठा है—क्या छठ की आस्था राजनीति की भेंट चढ़ रही है? दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना को स्वच्छ और निर्मल बताने के दावे कर रही है, जबकि छठ व्रतधारी और स्थानीय लोग इन दावों पर सवाल उठाते हैं। नजफगढ़ ड्रेन ड्रेन में गंदा पानी यमुना में मिल रहा है, जो कई जगह झाग, कचरा और दुर्गंध से भरा था। प्रशासन के अधिकारी कागज़ों में यमुना को पूजा योग्य घोषित कर रहे हैं। छठ व्रतधारी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने यमुना के किनारे जाते हैं, लेकिन कैमरे हटते ही गंदगी की वास्तविक स्थिति दिख जाती है। लोगो ने सरकार पर आरोप लगाया कि यह सिर्फ सफाई का शो-का है और पैसे भी कम खर्च नहीं होते, फिर नालियों का गंदा पानी क्यों नहीं रोका गया? स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी है कि दूषित पानी से त्वचा संक्रमण, बुखार और पेट संबंधी बीमारियां फैल सकती हैं। आस्था और राजनीति के बीच फंसी यमुना आज कराह रही है और लोग चाहते हैं कि छठ जैसे पवित्र पर्व पर इसे सियासी मंच न बनाया जाए। रिपोर्टर ने दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र के हालात को कवरेज के माध्यम से दिखाया है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top