Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
West Champaran845438

बेतिया में 10 करोड़ रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, सांसद संजय जायसवाल के बेटे को धमकी

DDDHANANJAY DWIVEDI
Oct 26, 2025 10:19:11
Bettiah, Bihar
बेतिया से बड़ी खबर है कौन सा डॉक्टर संजय जायसवाल से रंगदारी मांगने वाले मामले का बेतिया ने पुलिस खुलासा कर दिया है. बेतिया पुलिस में 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन कर दिया है. दस करोड़ रंगदारी मांगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवक का नाम अशोक कुमार है जो कालीबाग थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर का रहने वाला है. युवक एक पाए हुए मोबाइल से सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को धमकी भरा फोन किया था; दस करोड़ की रंगदारी मांगी थी. नहीं देने पर सांसद के बेटे की हत्या की धमकी दी थी. बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि पुलिस ने मामले का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया है. SDPO विवेक दीप के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी. जिस नंबर से धमकी दिया गया था उसे कल हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के दौरान पता चला उसका मोबाइल तीन महीने पहले खो गया था. फिर पुलिस ने आधुनिक अनुसंधान से उक्त युवक अशोक कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मोबाइल और सिम बरामद कर लिया है. युवक ने सिम तोड़ दिया था, टूटे हुए सिम को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि अशोक कुमार का कोई अभी अपराधी इतिहास नहीं मिला है. इसके साथ एक और युवक था उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. युवक को जेल भेजा जा रहा है
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PPPraveen Pandey
Oct 26, 2025 13:21:30
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर छात्र को पीट-पीट कर किया मरणासन्न LLB छात्र पर चापड़ से हमला हमले से छात्र की आंते बाहर आ गईं dabng मेडिकल स्टोर संचालक में छात्र के हाथ की अंगुलियां भी काटी पीड़ित अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग पुलिस की कार्य शैली पर उठे सवाल अस्पताल में भर्ती पीड़ित पर ही दर्ज किया मुकदमा एंकर-कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में दवा लेने गए LLB के छात्र पर मेडिकल संचालक पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया ।मेडिकल स्टोर संचालक और उसके साथियों ने पहले ल चापड़ से हमला कर दिया। इससे छात्र का सिर फट गया। छात्र लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। इससे जब मन नहीं भरा तो आरोपी दबंगो ने उसका पेट फाड़ दिया। जिससे उसकी आंत बाहर आ गईं। आरोपियों ने हाथ की अंगुलियां भी काट दीं। शोर मचाते हुए युवक घर की तरफ भागा। लोग उसे बचाने पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँचे परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद इधर हमलावरों ने पुलिस से साठगांठ कर घायल पीड़ित घायल युवक जो अस्पताल में भर्ती है उस पर ही रंगदारी और लूट का केस दर्ज करा दिया। V/O- रावतपुर के केशवपुरम के रहने वाले नीलम सिंह चंदेल ने बताया कि उनका 22 साल का बेटा अभिजीत सिंह चंदेल कानपुर विश्वविद्यालय से LLB प्रथम वर्ष का छात्र ।बताया कि अभिजीत ने शनिवार देर रात विनायकपुर माँ मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। मेडिकल स्टोर पर पैसे को लेकर उसका मेडिकल स्टोर संचालक अमर सिंह से बहस हो गई। इसी दौरान उसकी दुकान पर बैठे उसके भाई विजय सिंह और उसके दोस्त प्रिंस राज श्रीवास्तव और निखिल एक साथ उसके ऊपर टूट पड़े और जमकर मारपीट की फिर भी मन नहीं भरा तो चापड़ से उस पर हमला कर दिया। जिससे अभिजीत का सिर फट गया। और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया । जिसके बाद आरोपियों ने उसके पेट पर चापड़ से कई वार किए। इससे उसका पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर निकल गईं। अभिजीत वहां से बचकर भागने लगा, तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और एक हाथ की उसकी दो अंगुलियां काट दीं। अभिजीत जान की भीख मांगते हुए घर की तरफ भागने लगा। राहगीरों ने उसे बचाया। लोगों की भीड़ देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। अभिजीत को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।आरोपियों में एक आरोपी प्रिंस श्रीवास्तव काकादेव थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।वही पुलिस ने आरोपी पक्ष से मिलकर मेडिकल स्टोर संचालक अमर सिंह के भाई विजय सिंह की तहरीर पर अस्पताल में भर्ती जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे अभिजीत के खिलाफ ही रंगदारी और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया。 बाइट-पीड़िता की माँ
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 26, 2025 13:20:41
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস *পুলিশের সাফল্য* গত 16.09.2025 তারিখ পলাশীপাড়া থানার সাটিখালি এলাকার ভবেশ চন্দ্র বিশ্বাস নামে ব্যাক্তি নদীয়ার পলাশীপাড়া থানায় একটি মামলা দায়ের করেন যার Case No 457/25 US 308(2)/3(5) BNS তিনি অভিযোগ করেন গত ৪/৯/২০২৫ তারিখ তিনি গোপীনাথপুর এর SBI Bank থেকে ২ লক্ষ টাকা তুলে সাইকেলে করে তার বাড়ির দিকে যাচ্ছিলেন সেই সময় পলাশীপাড়া ব্রিজ এর আগে তার সাইকেলের ঝুড়িতে থাকা টাকার ব্যাগটি পেছন থেকে একটি বাইক এসে ছিনিয়ে নিয়ে চলে যায়। সেই বাইকে দুজন ছিল।পরবর্তীকালে তদন্ত চলাকালীন পুলিশ জানতে পারে হরিহরপাড়া থানার সাহাজাদপুরের Ashik Seikh S/o Jabbar Seikh এবং আরো একজন মিলে এই ছিনতাই এর ঘটনাটি ঘটিয়েছে এবং গত রাতে তাকে গ্রেফতার করা হয়,দশ দিনের pc চেয়ে,যাতে তার সঙ্গে থাকা সঙ্গীকে গ্রেফতার এবং ছিনতাই হওয়া টাকা উদ্ধার করার জন্য。 বাইট সুমিত ঘোষ (OC পলাশীপাড়া PS)
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Oct 26, 2025 13:19:59
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) में रविवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनी और इसके बाद आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया. सम्मेलन में डीसीएम अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि बहरोड़ के हर प्रमुख मुद्दे को उचित मंच तक पहुंचाकर समाधान करवाया गया. जागुवास चौक पर बंद पड़े फ्लाईओवर की समस्या केंद्रीय मंत्री के सहयोग से सुलझाई गई. आज वहां गाडियां सरपट दौड़ रही हैं. उन्होंने भूपेंद्र यादव से मांग की कि बहरोड़-अलवर रोड के विकास के लिए तैयार डीपीआर फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित है, जिसे निकलवाकर जल्द काम शुरू करवाया जाए. विधायक डॉ. जसवंत यादव ने कहा कि यह क्षेत्र का सौभाग्य है कि भूपेंद्र यादव जैसे नेता हमारे सांसद हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के पांच विशेष सहयोगियों में गिने जाते हैं. उन्होंने पूर्व विधायक बलजीत यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि घटना में कुछ गलत हुआ. जसवंत यादव ने कहा कि बूढ़ा हो गया, जिसके कारण अब उन्हें गुस्सा जल्दी आता है. लेकिन वे पैसे लेकर काम नहीं करते और कार्यकर्ताओं का काम नहीं होने पर नाराज हो जाते हैं. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कांग्रेस की नीतियों पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्यम वर्ग को आयकर से राहत नहीं दे सकी, जबकि मोदी सरकार ने जीएसटी सुधारों से आमजन को सीधा लाभ पहुंचाया. 2014 में जब जन-धन खाते खुलवाए गए तो विपक्ष ने हंसी उड़ाई. लेकिन आज इन्हीं खातों में पीएम किसान सहित कई योजनाओं की किस्तें आती हैं. उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में शासन की नीतियों में बड़ा बदलाव आया है, तकनीक के उपयोग से पारदर्शिता और कार्यक्षमता दोनों बढ़ी हैं. विधायक को नसीहत देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप ने मुझसे तीन ट्रांसफर की बात 15 बार कही, फिर भी मैं नाराज नहीं हुआ. आप भी कार्यकर्ताओं से नाराज न हुआ करें. विधायक डॉ जसवंत यादव ने मंच के माध्यम से लोग हमारे बारे में कहते हैं कि वे लोग क्या कर लेते हैं. यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, डीसीए अध्यक्ष मोहित यादव, नप सभापति सीताराम यादव, बस्तीराम यादव, पूर्व प्रधान लख्मीचंद यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत यादव, अश्वनी यादव, रोहिताश्व यादव, बलवान यादव, संगठन प्रभारी सज्जन मिश्रा, इंदर यादव, रमेश रावत, महेंद्र यादव, मनोज यादव, शिवचरण यादव, कपिल वैद्य, रामनरेश यादव, राजू चौहान, राजेश फौजी, संजय मीर, जयप्रकाश झाबर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
1
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Oct 26, 2025 13:19:27
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 26, 2025 13:19:11
Jaipur, Rajasthan:लोक आस्था का महापर्व डाला छठ अब केवल पूर्वांचल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका दायरा जन-जन तक फैलता जा रहा है। छोटी काशी जयपुर में भी छठ मैया के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आराध्य देव श्री राधा गोविंद देवजी मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक एकता के भाव से छठ महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में हुआ। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ, ब्रह्मपुरी की टोली ने सूर्य गायत्री पंचकुंडीय महायज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा जल सहित विभिन्न पवित्र नदियों के जल से सामूहिक सूर्य अर्घ्यदान किया। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने ठाकुर श्री राधा गोविंद देवजी, वेदमाता गायत्री और गुरुसत्ता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महायज्ञ का शुभारम्भ किया। पूरे परिसर में “ॐ सूर्याय नमः” और “जय छठी मैया” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर छठ महोत्सव के आयोजन में सहयोग देने वाली समितियों के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। छठ महोत्सव अब किसी एक क्षेत्र या समाज का पर्व नहीं, बल्कि यह जन-जन के हृदय की आस्था का पर्व बन चुका है।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Oct 26, 2025 13:19:02
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में छठ को देखते हुए सदर अस्पताल अलर्ट मोड में। बोकारो सिविल सर्जन डॉक्टर अभय भूषण प्रसाद के द्वारा छठ पर्व को देखते हुए सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण किया गया जिसमें इमरजेंसी वार्ड, ब्लड बैंक से संबंधित सारी तैयारियां की जांच की गई। सिविल सर्जन बोकारो के द्वारा बताया गया कि छठ पर्व को देखते हुए इमरजेंसी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है; संबंधित डॉक्टर स्टाफ नर्स को अलर्ट मोड में रखा गया है साथ ही ब्लड बैंक के स्टॉक की भी जांच की गई। इमरजेंसी हेतु ब्लड बैंक में प्रचुर मात्रा में ब्लड की उपलब्धता है। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर एमपी सिंह उपाधीक्षक सदर अस्पताल बोकारो डॉक्टर मैथिली ठाकुर एवं अस्पताल के अन्य स्टाफ उपस्थित थे
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Oct 26, 2025 13:18:48
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज रावेंद्र हत्याकांड से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज आया सामने, 5 दिन बाद पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी फुटेज, रावेंद्र की हत्या से एक घंटे पहले पेट्रोल पंप पर मारपीट हुई थी, माफिया अतीक के करीबी रहे पशु तस्करों ने की थी मारपीट, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पेट्रोल पंप पर पशु तस्कर अली और रावेंद्र में बहस हुई, बहस के बाद रावेंद्र के साथ आरोपियों ने की जमकर मारपीट, मारपीट के बाद आरोपी मौके से भागते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहें हैं, कुछ देर बाद वापस आकर साथियों के साथ आरोपियों ने पत्थर से रावेंद्र पर हमला किया, पत्थर से किए गए हमले में रावेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई, फिलहाल हत्याकांड में सात नामजद व 4 अज्ञात के खिलाफ दर्ज है एफआईआर, नामजद अभियुक्तों पर पुलिस ने 25- 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है, प्रयागराज के साथ कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में आरोपियों की हो रही तलाश, पुलिस की 5 टीमें आरोपियों की तलाश में कर रहीं छापेमारी, 21 अक्टूबर को धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास हुई थी घटना।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Oct 26, 2025 13:18:30
Kishanganj, Bihar:बिहार के किशनगंज जिले के कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के अलता हाट खेल मैदान में आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव। उनके साथ विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी भी मौजूद थे। तेजस्वी ने इस जनसभा में बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा और कोचाधामन से राजद प्रत्याशी मुजाहिद आलम के लिए वोट मांगा। तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार चुनाव में आने पर वे केवल लालू प्रसाद यादव और उन्हें गाली देते हैं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की कथित धमकी का जिक्र किया, जिन्होंने पटना में कहा था कि तेजस्वी को सबक सिखाएंगे ताकि वे अगला चुनाव लड़ने से पहले सौ बार सोचें। तेजस्वी ने जवाब में बिहारी अस्मिता का जिक्र करते हुए कहा, "हम बिहारी हैं, डरेंगे क्या? एक बिहारी सब पर भारी।" तेजस्वी ने बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने भाजपा के आका को गिरफ्तार किया था, तो बीजेपी का कोई नेता उन्हें डरा नहीं सकता। उन्होंने अपनी सरकार बनने पर चार प्रमुख योजनाओं का वादा किया। पहला, सीमांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन। दूसरा, सीमांचल में विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूलों की स्थापना। तीसरा, बेहतर इलाज के लिए सुपर फैसिलिटी हॉस्पिटल।इसके अलावा पुल-पुलिया निर्माण और सीमांचल इलाके में बाढ़ की समस्या का समाधान। तेजस्वी यादव ने कोचाधामन विधानसभा से राजद प्रत्याशी मुजाहिद आलम के पक्ष में वोट मांगते हुए जनता से अपील की कि वे महागठबंधन को समर्थन दें ताकि बिहार में विकास और बदलाव की बयार बहे।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Oct 26, 2025 13:17:15
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 26, 2025 13:17:04
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के सुखनई नदी किनारे सरस्वती विद्या मंदिर के गेट के पास से एक मारपीट का वीडियो सामने आया है। यहाँ कुछ दबंगों ने खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए एक युवक की लोहे की छड़ों और लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। हमलावर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर चले गए। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही हैं। पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की लेकिन उसके बाद भी जब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित युवक ने सीसीटीवी का वीडियो निकाल कर वायरल कर दिया ताकि दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी。
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Oct 26, 2025 13:16:51
Jasa, Bihar:कैमूर जिले के मोहनिया शहर में मोहनिया विधानसभा ( 204) महागठबंधन के कार्यालय का आज रविवार को उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन सासाराम संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद छेदी पासवान और वर्तमान सांसद मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मोहनीया विधानसभा के निर्दलीय (राजद समर्थित) प्रत्याशी रवि पासवान ने कहा सभी वर्ग का मुझे समर्थन मिल रहा है। मुझे नहीं लग रहा है कि कोई भी प्रत्याशी मेरे साथ लड़ाई में नहीं है। कार्यालय उद्घाटन में इतना बड़ा हुजूम दिख रहा है ऐसा मैंने अपने जीवन में कहीं नहीं देखा। अपार समर्थन मिल रहा है। मैं आप सभी को यकीन दिला रहा हूं कि जीतने के बाद आपका भाई आपका बेटा हर सुख दुख में हर विकास के कार्य में आपके साथ रहेगा । पूर्व सांसद छेदी पास पासवान ने कहा आम लोगों से अपील है की रवि पासवान को ज्यादा से ज्यादा वोट से जिताइए। रवि पासवान अगर मोहनिया से जीतते हैं तो तेजस्वी यादव जी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। मैं इन दोनों नेताओं के उज्ज्वल भविष्य का कामना करता हूं। रवि पासवान पहले क्षेत्र के बेटा है उसके बाद ही मेरे बेटा है। इंडिया गठबंधन की सरकार बिहार में बनने जा रही है सासाराम सांसद मनोज कुमार ने बताया बिहार में 15 दिन में महा परिवर्तन होगा जिस तरह से देश को आजाद करने में बिहार के लोगों का हमें योगदान था उसी प्रकार भारत देश में जिस तरह संविधान खतरा में है उसको बाहर निकलने में बिहार आगे आएगा बिहार में इंडिया गठबंधन का सरकार बनेगा और वही परिवर्तन की लहर केंद्र में जाएगा और वहां इनका नया डूबेगा लोकसभा में भी लोग 400 के पार जा रहे थे खटिया खड़ा हो गया हमने अपना मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नाम का भी घोषणा कर दिया आप क्यों नहीं करते हैं एनडीए के लोग नहीं किए
0
comment0
Report
ASAmit Singh01
Oct 26, 2025 13:16:15
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, शव के पोस्टमॉर्टम के बाद शव को सड़क पर लेकर बैठे प्रदर्शनकारी_बोले हत्या की वजह है शराब की दुकान से जुड़े मामलों के कारण स्थानीय लोगों में गुस्सा बना हुआ है। ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती के खारास्रोत अंग्रेजी शराब की दुकान के पास एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में शराब की दुकान के खिलाफ आक्रोश फैल गया है और उन्होंने बार-बार दुकान बंद कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शराब ठेका खुलते समय उन्होंने विरोध किया था, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण इसे खोला गया जिससे क्षेत्र की सुरक्षा और भावनाएं आहत हैं। लोगों ने ठेका बंद करने की मांग को लेकर ठेका के बाहर धरना दिया और पुलिस की मौजूदगी में चक्का जाम किया। शराब के कारण क्षेत्र का माहौल दिन प्रतिदिन खराब हो रहा है और अगर ठेका बंद नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी जा रही है। हत्या के कारण शराब के ठेके को बंद किया गया है, और मृतक के परिवार को नौकरी तथा संभव सहायता दिए जाने की मांग भी उठी है।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top