Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Latehar829206
SSB ने 20वें स्थापना दिवस पर नक्सल विरोधी अभियान और देशभक्ति गीतों से दहाड़ मचाई
SGSANJEEV GIRI
Nov 07, 2025 08:31:05
Latehar, Jharkhand
एसएसबी वटालियन आज 20 वा स्थापना दिवस लातेहार स्थित डालडा फैक्ट्री में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। एसएसबी जब से स्थापना हुई तब से लेकर आज तक नक्सलियों से लोहा लेकर कई बड़े हार्डकोर नक्सली को धराशाही किया है। वही एसएसबी के जवानों ने न केवल नक्सलियों से लोहा लिया बल्कि एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत गाकर अच्छा प्रदर्शन किया है। वही एसएसबी के जवानों नक्सल अभियान किस तरह जंगलों में नक्सलियों से लड़ाई लड़ी जाती है उस प्रारूप आज प्रदर्शन किया गया। वही एसएसबी के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले आसाम में हौली जगह में नियुक्लियस कंपनी के तहत स्थापना किया गया था। देश के विभिन्न राज्यो में स्थापित होकर आतंकवादियों से लोहा लेकर उन्हें धूल में मिलाने काम किया है साथ ही देश में शांति और अमन कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लातेहार जिले में एसएसबी 32 वी वटलियन ने आने के बाद न केवल नक्सलियों से लोहा लिया बल्कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ किया है और कई नक्सलियों को गिरफ्तार कर जिला पुलिस को दिया है कई बड़े हार्डकोर को आत्मसमर्पण करने को विवस किया है।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ABArup Basak
Nov 07, 2025 11:01:30
Mal Bazar, West Bengal:মেটেলিতে বাংলাদেশি হিন্দু পরিবার আটক পরে মুক্তি — বিজেপির বিক্ষোভ মেটেলি থানায় গতকাল রাতে মেটেলিতে এক বাংলাদেশি হিন্দু পরিবারের Four সদস্যকে আটক করে মেটেলি থানার পুলিশ। এরপর থেকেই এলাকায় চাঞ্চল্য ছড়ায়। বৃহস্পতিবার সকালে পুলিশ তাঁদের মুক্তি দিলেও, বিজেপির পক্ষ থেকে থানা ঘেরাও ও বিক্ষোভ শুরু হয়। ঘটনাকে কেন্দ্র করে রাজনৈতিক উত্তাপ ছড়িয়েছে গোটা এলাকায়। পুলিশ সূত্রে জানা গেছে, বাংলাদেশের পঞ্চগড় জেলার বাসিন্দা জগদীশ রায় ও সুচিত্রা রানী রায়, তাঁদের ১১ বছর ও ৫ বছরের দুই সন্তানকে নিয়ে প্রায় এক বছর আগে ভারতে প্রবেশ করেন। তাঁরা বিধাননগর গ্রাম পঞ্চায়েতের গোবরাবস্তি এলাকার হর কুমার বর্মন নামে এক ব্যক্তির বাড়িতে আশ্রয় নেন। গোপন সূত্রে খবর পেয়ে বৃহস্পতিবার রাতে মেটেলি থানার পুলিশ সেখানে হানা দেয় এবং পুরো পরিবারসহ বাড়ির মালিককেও আটক করে থানায় নিয়ে আসে। জিজ্ঞাসাবাদে জগদীশ রায় পুলিশকে জানান, বাংলাদেশের পঞ্চগড়ে তাঁদের এলাকায় ধর্মীয় সংখ্যালঘু হিসেবে প্রচণ্ড অত্যাচার চলছিল। সেই ভয়েই তাঁরা গত বছর ভারতে এসে আত্মীয়ের বাড়িতে আশ্রয় নেন। এদিন সকালে পুলিশ আটক পরিবারকে ছেড়ে দিলেও ক্ষোভ থামেনি বিজেপির নেতা-কর্মীদের মধ্যে। বিজেপির বিধায়ক পুনা ভেংরা-র নেতৃত্বে থানা ঘেরাও ও বিক্ষোভ মিছিল হয়। তাঁরা মুক্তিপ্রাপ্ত পরিবারকে গলায় মালা পরিয়ে মিছিল করেন এবং পুলিশের ভূমিকার কড়া সমালোচনা করেন। বিজেপির অভিযোগ, “কেন্দ্রীয় সরকারের আইন অনুযায়ী (CAA) বাংলাদেশ, পাকিস্তান ও আফগানিস্তান থেকে ধর্মীয় নির্যাতনের শিকার হিন্দু, শিখ, বৌদ্ধ, খ্রিষ্টান, পারসি ও জৈন সম্প্রদায়ের মানুষ ভিসা ছাড়াই ভারতে আশ্রয় নিতে পারেন। অথচ রাজ্যের পুলিশ তাঁদের আটোক করেছে, যা আইনের পরিপন্থী।” বিজেপির বিধায়ক পুনা ভেংরা বলেন, “বাংলাদেশে পীড়িত এক হিন্দু পরিবার ভারতে আশ্রয় নিয়েছে। আর রাজ্যের প্রশাসন তাঁদের আটোক করছে — এটা মানবিক বা আইনসম্মত কিছুই নয়।” পুলিশ সূত্রে জানা গেছে, পরিবারটির কাগজপত্র যাচাইয়ের জন্য প্রাথমিকভাবে আটক করা হয়েছিল তবে পরে ছেরে দেওয়া হয়। বাইট ১) বিজেপির বিধায়ক পুনা ভেংরা। ২) বাংলাদেশের পরিবার। জগদীস রায়। ৩) বিজেপির জেলা সাধারণ সম্পাদক মনোজ ভুজেল。
0
comment0
Report
Nov 07, 2025 11:01:08
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Nov 07, 2025 11:01:03
Bihar:जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के बाद मारपीट की बड़ी खबर सामने आई है. आरोप है कि आरजेडी को वोट नहीं देने पर सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में एक दलित परिवार के साथ मारपीट की गयी. पीड़ितों के अनुसार, वोट देकर घर लौटने के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और बीजेपी को वोट देने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी. घटना में तीन लोग जख्मी हो गए हैं, जिन्हें ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों में अखिलेश यादव, विशाल यादव समेत अन्य लोग शामिल थे. SDPO राजेश कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बैकुंठपुर विधानसभा में मतदान समाप्त होने के बाद तीन स्थानों पर बैकुंठपुर थाना के बंगरा, महम्मदपुर थाना के देवकुली और सिधवलिया थाना के बुचेया पर मारपीट की घटनाएं दर्ज की गई हैं. तीनों जगहों पर अलग-अलग लोगों द्वारा शिकायत दी गई है, जिसमें आरजेडी समर्थकों पर हमला करने का आरोप है. एसडीपीओ ने कहा कि घायल व्यक्तियों से लिखित शिकायत ली जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, बीजेपी प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. उन्होंने आरोप लगाया कि आरजेडी विधायक प्रेम शंकर यादव की संभावित हार से हताश होकर उनके समर्थकों ने बीजेपी समर्थकों पर हमला किया है. मिथिलेश तिवारी ने बताया कि बंगरा में संजीत मिश्रा, देवकुली में सुमन सिंह और बुचेया में दलित परिवार के सदस्य को पीटा गया. उन्होंने प्रशासन से शिकायत कर 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 07, 2025 11:00:27
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की नवनियुक्त प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने आज झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी का पदभार ग्रहण किया है। राज्य की पहली महिला डीजीपी के तौर पर तदाशा मिश्रा ने कार्यभार संभाला। इस दौरान पुलिस मुख्यालय में राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और पुलिस मुख्यालय में उनका स्वागत किया डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के बाद आईपीएस तदाशा मिश्रा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता राज्य स्थापना दिवस होगी 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा और हमारी पहली प्राथमिकता शांतिपूर्ण तरीके से राज्य स्थापना दिवस को करने की होगी। डीजीपी ने कहा कि हम लोग राज्य में नक्सलवाद और संगठित अपराध के खिलाफ भी मजबूती से काम करेंगे। झारखंड के पास एक अच्छी पुलिसिंग की टीम है और पूरी टीम साथ मिलकर अपने कार्य को अंजाम देंगे.
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Nov 07, 2025 11:00:14
Patna, Bihar:पहले चरण में बंपर मतदान के बाद NDA ने कहा कि हमारे पक्ष में हुई है वोटिंग वही महागठबंधन कह रही है कि 2-4 दिन की खुशी है खुश हो जाने दीजिए NDA को बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने कहा कि बीजेपी और एनडीए कि चुनाव में पूरी तरीके से जनता के आक्रोश का शिकार हो चुकी है और बीजेपी के साथ-साथ एनडीए की विदाई बिहार से तय हो चुकी है. यह सब को मालूम है कि महागठबंधन के पक्ष में मतदाता घरों से बाहर निकले हैं और इस सरकार को बदल डालने के लिए उन्होंने अपना जनादेश EVM मे कैद कर दिया है. बाइट : डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता अरुण यादव ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में मतदाता मालिकों ने बेरोजगारी पलायन भ्रष्टाचार अपराध गरीबी भुखमरी के खिलाफ बंपर वोटिंग करने का काम किया है. बिहार में कमाई दवाई सिंचाई कार्रवाई वाली सरकार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनाने के लिए मतदान किया है. यह स्पष्ट हो गया प्रथम चरण के चुनाव में की बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है बाइट : अरुण यादव, प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि बिहार में प्रथम चरण के 121 सीटों पर मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया की 2025 फिर से नीतीश का जो संकल्प था वह पूरा होने जा रहा है. कल जिस प्रकार से महिलाओं ने बढ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया वह स्पष्ट रुझान है संदेश है कि प्रचंड बहुमत के साथ नीतीश कुमार जी फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. रुझान के बाद तेजस्वी जी हताश है कुछ बोल नहीं पा रहे हैं. बाइट : मनीष यादव, प्रवक्ता, जनता दल यूनाइटेड
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Nov 07, 2025 10:59:53
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर मे चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है, जंहा बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित विजया गार्डन में दिनदहाड़े चोरों ने दो फ्लैट को निशाना बनाया है. चोर पहले छठे फ्लोर के एक फ्लैट का गेट तोड़ने में असफल रहे, जिसके बाद उन्होंने आठवें तल्ले पर रहने वाली शिक्षिका निधि सिंह के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली. चोरों ने शिक्षिका के घर से करीब 50 से 60 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 15 हजार नकद की चोरी कर लिए है. घटना के वक्त निधि सिंह टेल्को वैली व्यू स्कूल में पढ़ाने गई थीं, जबकि उनके दोनों बच्चे स्कूल में थे. लौटने पर उन्होंने घर का ताला टूटा पाया. अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और बेडरूम से सारे जेवर व नगद गायब थे. महिला के पति ने बताया कि इस अपार्टमेंट में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. करीब एक साल पहले तीन से चार फ्लैट में चोरी हुई थी. फिलहाल पुलिस को सूचना दे दी गई है और टीम जांच में जुट गई है. बिरसानगर का सबसे पोस इलाका मे आता है, वंहा चोरी की घटना होना अपने आप मे एम बड़ा सवाल है, देखना यह है कि पुलिस कब तक इतनी बड़ी चोरी का खुलासा करती है यह आने वाला समय ही बताएगा।
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Nov 07, 2025 10:59:36
Delhi, Delhi:कीर्ति नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ने गई टीम ने बिहार समस्तीपुर में मारे छापे बदमाश का बिहार से पीछा कर दिल्ली में धर दबोचा नारायणा इलाके में भी की थी डकैती कीर्ति नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी पश्चिमी जिला के कीर्ति नगर थाने की पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। कीर्ति नगर थाने की पुलिस टीम ने बिहार के समस्तीपुर इलाके में बदमाश के घर छापेमारी की लेकिन बदमाश को सूचना मिल गई थी और वह वहां से फरार होकर दिल्ली आने लगा पुलिस टीम ने बिहार से उसका दिल्ली तक पीछा किया और दिल्ली में उसे धर दबोचा पकड़े गए बदमाश की पहचान कारण उर्फ पिल्ली चुनाभट्टी कीर्ति नगर दिल्ली के रूप में हुई है। यह कीर्ति नगर थाने का हिस्ट्री शीटर बदमाश है और नारायणा इलाके में डकैती के मामले में भी वंचित है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस इससे से पूछताछ करने में जुटी हुई है इसके साथ गिरोह में कौन कौन और लोग शामिल हैं। पश्चिमी जिला के डीसीपी शरद भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस को सूचना मिली थी कि वह है बिहार के समस्तीपुर जिले में उसके पैतृक गांव में रह रहा है। पुलिस ने उसके गांव और अन्य संभावित ठिकानों पर उसे ढूंढने के कई प्रयास किए और खुफिया जानकारी और निगरानी की मदद से पुलिस टीम ने बिहार में उसका पता लगाया और उसके निवास स्थान पर छापा मारा लेकिन वह भागने में सफल रहा इसके बाद पुलिस ने उसका बिहार से दिल्ली तक पीछा किया और आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और दिल्ली में उसे गिरफ्तार कर लिया गया。
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Nov 07, 2025 10:59:22
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर जिले के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए डीएम घनश्याम मीना के निर्देश पर सदर एसडीएम ने फिल्मी स्टाइल में एक ओवरलोड ट्रक को काफी दूरी तक पीछा करने के बाद पकड़ा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिले के यमुना पुल के पास एक संयुक्त जांच टीम बनी है जो ड्यूटी पर निगरानी रखती है और ओवरलोड पाए जाने पर कार्रवाई करती है। रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास एक नंबर प्लेट छिपाकर गुजर रहे ओवरलोड डंफर को एसडीएम ने रोकने का प्रयास किया, ड्राइवर ने भागना शुरू किया, पीछा कर डंपर को पुल पार कर रोक लिया गया। एसडीएम की गाड़ी डंपर की चपेट में आने से बची। चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Nov 07, 2025 10:58:06
Dehradun, Uttarakhand:एंकर - 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं,राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने जा रहे हैं, ایسا पहली बार हो रहा है जब कोई प्रधानमंत्री राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी उत्तराखंड पहुंचते हैं उत्तराखंड के लिए वह दिन खास रहता है, लेकिन इस बार राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री पहुंच रहे हैं, तो यह अपने आप में विशेष मौका रहने वाला है, प्रधानमंत्री उत्तराखंड का विशेष ध्यान रखते हैं, चाहे वह विकास कामों को लेकर हो या फिर उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पटल पर लाने को लेकर हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं तब से 2 लाख करोड़ से अधिक योजनाओं की सौगात उत्तराखंड को मिली है। बाइट - पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री। देहरादून वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई आस रखना बेमानी है, क्योंकि आस वहां होती है जहां कुछ मिलना हो, विकास के मामले में आज उत्तराखंड पीछे जा चुका है और केंद्र सरकार उत्तराखंड की अनदेखी कर रही है, इसलिए कोई उम्मीद प्रधानमंत्री के इस दौर से उन्हें नजर नहीं आ रही है, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोई सौगात उत्तराखंड को देंगे। बाईट - यशपाल आर्या,नेता प्रतिपक्ष।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Nov 07, 2025 10:57:19
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही अलग अलग क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माणों पर प्रवर्तन टीम ने की सीलिंग की कार्यवाही आगरा के लोहामंडी वार्ड में दो,शाहगंज में एक,ताजगंज में एक निर्माण पर हुई सीलिंग की कार्यवाही कहीं बिना नक्शा तो कही नक्शे के विपरीत निर्माण होने पर प्रवर्तन दल टीम की दिखी सख्त कार्यवाही आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अरुण मौली लगातार मीटिंग कर प्रवर्तन से जुड़े अधिकारियों को अवैध निर्माणों पर कार्यवाही के लिए कर रही निर्देशित प्राधिकरण की उपाध्यक्ष की सख्ती के चलते प्राधिकरण टीम लगातार कर रही है शहर भर में अवैध और नक्शे के विपरीत निर्माणों पर कार्यवाही
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Nov 07, 2025 10:57:07
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top