Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khunti835210

खूँटी के किसानों ने दीपावली पर गेंदा फूल से माला बिक्री में खूब कमाई

BKBRAJESH KUMAR
Oct 20, 2025 09:35:24
Khunti, Jharkhand
खूँटी में दीपावली गेंदा फूल की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशहाली का अवसर बना है। गेंदा फूल के माला इस बार ऊंचे दामों में बिकीं। गेंदा फूल की माला की बिक्री खूँटी बाजार में ₹50 से ₹120 प्रति लड़ी तक रही। लगभग 100 से अधिक किसान गेंद फूल की माला बनाकर बिक्री कर रहे हैं, जिनमें अधिकतर महिला किसान हैं जो महिला कृषि बागवानी समिति खूंटी के माध्यम से खेती करते हैं। समिति ने गेंदा फूल के छोटे पौधे खरीदकर खेती करवाई, खासकर दीपावली के लिए। घरों में माला गूंथकर दीपावली बाजार में बेचे गए। ऊंचे दाम मिलने से किसान खुश हैं। ग्रामीण महिला किसान उषा देवी ने कहा कि इस वर्ष गेंदा फूल माला की बिक्री अच्छी रही, ऊंचे दाम से अच्छी आमदनी हुई। दीपावली बाजार हमारे घरों में खुशियां लेकर आई। समिति के दुकानदार किसान विष्णु स्वाँसी ने बताया कि सुबह ₹120 और अभी ₹70 प्रति लड़ी माला बिक्री हुई। इस प्रकार गेंदा फूल की बिक्री अच्छी रही। ग्राहक भी दीपावली पर गेंदा फूल से घर सजाने के लिए खरीददारी कर रहे हैं; महंगा होने के बावजूद त्योहार पर खुशियां हैं, इसलिए खरीदना है। इससे स्थानीय किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NTNagendra Tripathi
Oct 20, 2025 12:22:16
Gorakhpur, Uttar Pradesh:एंकर: गोरखपुर से बड़ी खबर त्योहार के मौके पर डायल 112 के वाहन संख्या 0317 के पुलिसकर्मियों की कथित वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में पुलिसकर्मी फुटपाथों पर सजी हुई पटाखा दुकानदारों से नगद रुपये और पटाखे लेते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। मामला एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार का बताया जा रहा है। त्योहार के मौसम में जब पुलिस को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभानी चाहिए तब गोरखपुर में डायल 112 की टीम खुद चर्चा में आ गई है वो भी गलत वजहों से। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में डायल 112 के दो पुलिसकर्मी एक एक करके पटाखों की दुकानों पर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी दुकानदार से कुछ नगद रुपये और पटाखे लेते हुए नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार का है जहां किसी राहगीर ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह तरह के सवाल उठने लगे हैं। त्यौहार के मौके पर कथित वसूली की इस हरकत ने विभाग की छवि पर फिर से सवालिया निशान लगा दिए हैं। हालांकि अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से इस वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन वायरल वीडियो की जांच की मांग तेज़ हो गई है। त्योहार पर सुरक्षा की जगह वसूली का वीडियो... क्या होगी कार्रवाई? अब सबकी निगाहें पुलिस विभाग के रुख पर टिकी हैं।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Oct 20, 2025 12:22:02
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 20, 2025 12:21:42
Nagaur, Rajasthan:नागौर जिले के जायल उपखण्ड के मांगलोद गाँव में कल विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतका सविता के परिजनों ने विवाहिता के पति ससुर और सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए कारवाई करने की मांग की है। विवाहिता के परिजनों का कहना है कि सविता कि हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि 18 अक्टूबर को दिन में सविता से बात हुई थी तब उसने अपनी मां को बताया था कि उससे अब और सहन नहीं हो रहा है और अपने भाई को लेने के लिए बोल रही थी दूसरे दिन मेरा बेटा जब उसे लेने ससुराल मांगलोद पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है। विवाहिता के परिजनों का कहना है कि दहेज़ के लिए पिछले छः महीने से ससुराल पक्ष की तरफ से परेशान किया जा रहा था। मृतका विवाहिता को दहेज़ में दी थी बलेनो कार पिता की तरफ से दर्ज करवाये गए मामले में जानकारी दी गई है कि शादी के समय हमने दहेज़ में बलेनो कार, 20 तोला सोना, एक प्लॉट और 5 लाख रुपये रोकड़ी दिये थे लेकिन सविता का पति नितिन द्वारा लम्बे समय से फॉर्चूनर गाड़ी 70 तोला सोना और 21 लाख दहेज़ की मांग कर मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। सविता के पिता भंवर लाल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सविता से नौकरों जैसी व्यवहार किया जाता था और उसे टाइम पर खाना भी नहीं दिया जाता था सविता की सास लक्ष्मी वर्तमान में मांगलोद की सरपंच हैं और सरपंच संघ जायल की अध्यक्ष भी है। देर रात मृतका का शव नागौर के JLN अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहाँ परिजन हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए बाद में प्रशासन की समझाइस पर सहमति बनी और धरना समाप्त किया गया। अब मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 20, 2025 12:21:24
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम मंदिर के 19 घंटे बाद कपाट खुलते ही श्याम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। दीपावली पर्व के अवसर पर विशेष तिलक श्रृंगार दर्शन के लिए जैसे ही सोमवार शाम 5 बजे बाबा श्याम मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालु दौड़ते हुए श्याम चौखट पर पहुंचे। वही श्याम के जयकारों से पूरा श्याम परिसर गूंज उठा। भक्तों ने बाबा श्याम के रंग-बिरंगे फूलों से सजे मनमोहक आकर्षक श्रृंगार के दर्शन कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि व खुशियों की कामना की। श्री श्याम मंदिर कमेटी के गार्ड और पुलिस का जाब्ता सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा। मंदिर के कपाट बंद रहने के दौरान भी भक्तों का मंदिर के बाहर आनेका सिलसिला जारी रहा और मन्नत के दीप जलाकर दुआएं मांगी। गौरतलब है कि दीपावली पर विशेष तिलक श्रृंगार की तैयारियों के चलते रविवार रात्रि 10 बजे से मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए थे जो सोमवार शाम 5 बजे भक्तों के लिए पुनः खुलते ही 14 लाइनों से बाबा के दर पहुंच शीश नवा रहे थे।
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 20, 2025 12:20:42
Keonjhar, Odisha:ଦୀପାବଳୀରେ 15 ଟନ ବାଲିରେ ପାଞ୍ଚଫୁଟର ବିଶାଳ ବାଲୁକା କାଳୀ ନିର୍ମାଣ କରି ନାରୀ ସୁରକ୍ଷା ର ବାର୍ତ୍ତା ଦେଲେ ଶିଳ୍ପୀ ଆଙ୍କର -ପବିତ୍ର ଦୀପାବଳୀ ଉପଲକ୍ଷେ ଶିଳ୍ପୀଙ୍କ ପାଞ୍ଚ ଫୁଟର ବାଲୁକା କାଳୀ ମୂର୍ତ୍ତି ନିର୍ମାଣ ଅତ୍ୟନ୍ତ ଆକର୍ଷଣୀୟ ଓ ଚେତନା ଧର୍ମି ହୋଇଛି , ବାଲେଶ୍ୱର ଜିଲ୍ଲା ଜଳେଶ୍ୱର ବ୍ଲକ ଖୁଦିଆମାଝୀ ସାହିର ଜାତୀୟ ସ୍ତରରେ ସୁନାମ ଅର୍ଜନ କରିଥିବା ବାଲୁକା ଶିଳ୍ପୀ ଅଜୟ କୁମାର ଘୋଷ 15ଟନ ବାଲିରେ ଏହି ବାଲୁକା କାଳୀ ମୃତ୍ତି ନିର୍ମାଣ କରି ଦେଶବାସୀଙ୍କ ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟରେ ମହିଳା ସୁରକ୍ଷାର ବାର୍ତ୍ତା ପ୍ରେରଣ କରିଛନ୍ତି , ପେଷାରେ ଜଣେ ଶିକ୍ଷକ ଥାଇ ବିଭିନ୍ନ ମାଧ୍ୟମରେ କଳାକୃତି କରିବା ତାଙ୍କର ନିଶା ହୋଇଥିବା ବେଳେ କଳାର ଏହି ନିଶା ତାଙ୍କୁ ଜାତୀୟ ଓ ଅନ୍ତର୍ଜାତୀୟ କ୍ଷେତ୍ରରେ ବେଶ ପରିଚିତ କରାଇଛି, ରଙ୍ଗଲୀରେ ଆକର୍ଷଣୀୟ ଆର୍ଟ କରି ଇଣ୍ଡିଆ ବୁକ ଅଫ ରେକର୍ଡରେ s୍ଥାନ ପାଇବା ସହିତ ବାଲୁକା ଶିଳ୍ପୀ ଭାବରେ owoବା ଓ ବୃକ୍ଷର ସୁରକ୍ଷା ପାଇଁ ଗଛ ଗଣ୍ଡିରେ ମହାପୁରୁଷଙ୍କ ଚିତ୍ର କରି ବହୁ ଲୋକପ୍ରିୟତା ହାସଲ କରିଛନ୍ତି ! ଆଜି ଦୀପାବଳୀ ଓ ପବିତ୍ର କାଳୀ ପୂଜା ଅବସରରେ ନିଜ ଗାଁରେ ବାଲିରେ ପାଞ୍ଚ ଫୁଟର କାଳୀ ମୃର୍ତ୍ତି ନିର୍ମାଣ କରି ଅସତ୍ୟ ଉପରେ ସତ୍ୟ ଓ ଅନ୍ଧାର ଉପରେ ଆଲୋକର ବିଜୟ ସହିତ ଆଜିର ନାରୀ ମାନେ ଅବଳା ଓ ଦୁର୍ବଳା ନ ହୋଇ ନ୍ୟାୟ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ପାଇଁ ସମୟ ସମୟରେ କାଳୀ ରୂପ ଧାରଣ କରି ନ୍ୟାୟ ପ୍ରତିଷ୍ଠା କରିବା ଆବଶ୍ୟତା ଆସିଛି ବୋଲି ବାର୍ତ୍ତା ଦେଇଛନ୍ତି ! ତାଙ୍କର ଏହି ନାରୀ ସୁରକ୍ଷା ବାର୍ତ୍ତା ଅନ୍ୟମାନଙ୍କ ପାଇଁ ପ୍ରେରଣା ପାଲଟିଛି ! ବାଇଟ -ଅଜୟ କୁମାର ଘୋଷ, ବାଲୁକାShିଳ୍ପୀ
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 20, 2025 12:20:17
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ର ଷଣ୍ଢକୁଦ ଅଞ୍ଚଳ ବସ୍ତିରେ ଉତେଜନା । ରନ୍ଧା ଗୋ-ମାଂସ ଖାଉଥିବା ସନ୍ଦେହ କରି ୩ଜଣଙ୍କୁ ଅଟକ ରଖିଲେ ସ୍ଥାନୀୟ ଯୁବକ। ସୂଚନା ମୁତାବକ ୫ଜଣ ମୁସଲମାନ ଯୁବକ ଷṇ୍ଢକୁଦ ବସ୍ତିରେ ଭଡ଼ାଘରେ ରହୁଥିବା ବେଳେ ପିଆଇସିଟି କମ୍ପାନୀ ରେ ସେମାନେ କାର୍ଯ୍ୟ କରନ୍ତି। ତେବେ ଗତକାଲି ରାତିରେ ୫ଜଣ ମୁସଲମାନ ଯୁବକ ଗୋମାଂସ ରୋଷେଇ କରି ଖାଉଥିବା ଖବର ପାଇ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ଅଟକାଇ ଥିଲେ। ତେବେ ସେଥି ମଧ୍ୟରୁ ୨ ଜଣ ଯୁବକ ଖାଇସାରି ଡିୟୁଟିକି ଯାଇଥିବା ବେଳେ ଅନ୍ୟ ତିନଜଣ ଖାଉଥିବା ଦେଖିବା କୁ ମିଳିଥିଲା। କୌଣସି ସୂତ୍ର ରୁ ଖବର ପାଇ ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପହଞ୍ଚି ଉକ୍ତ ଯୁବକ କୁ ଅଟକ ରଖିବା ସହିତ ଜଟାଧାର ମୁହାଣ ପୋଲିସ କୁ ହସ୍ତାନ୍ତର କରିଥିଲେ । ତେବେ ଖସିଯାଇଥିଲା ଯୁବକ କୁ ଧରିବା ପାଇଁ ଜଟାଧାର ପୋଲିସ ଅଧିକ ତଦନ୍ତ ଆରମ୍ଭ କରିଛି ।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 20, 2025 12:20:05
Paradeep, Odisha:Anchor - ଆମରଣ ଅନଶନରେ ବସିଥିବା ଟ୍ରକ ମାଲିକ କୁ ଫଳରସ ପିଆଇଲେ ସାଂସଦ ଡ. ବିଭୂ ପ୍ରସାଦ ତରାଇ। ପାରାଦୀପ ରେ ଥିବା ଜଗନ୍ନାଥ ଟ୍ରକ ମାଲିକ ସଂଘରେ ବ୍ୟାପକ ଦୁର୍ନୀତି ଓ ହରିଲୁଟ୍ ହୋଇଥିବା agus ଅଭିଯୋଗ କରି ୧୦ଦିନ ହେବ ସଂଘର ଅସନ୍ତୁଷ୍ଟ ଟ୍ରକ ମାଲିକ ମାନେ ସଂଘ କାର୍ୟାଳୟ ପରିସରରେ ଧାରଣା ଦେବା ସହ ୩ଦିନ ଧରି ଆମରଣ ଅନଶନରେ ବସିଥିବା ଟ୍ରକ ମାଲିକ ଉପେନ୍ଦ୍ର ନାଥ ସାହୁ ଙ୍କୁ ସାଂସଦ ବିଭୂ ପ୍ରସାଦ ତରାଇ ଫଳରସ ପିଆଇ ଆମରଣ ଅନଶନକୁ ଭଙ୍ଗ କରାଇଛନ୍ତି। ଜଗନ୍ନାଥ ଟ୍ରକ ମାଲିକ ସଂଘ ରେ ହେଉଥିବା ଦୁର୍ନୀତି হଟିବା ସହିତ ସମସ୍ତେ କିପରି ଭଲଭାବେ ବ୍ୟବସାୟ କରିବେ ଏନେଇ ଜିଲ୍ପାପାଳ ଙ୍କ ତତ୍ବାବଧାନରେ ଏକ ବୈଠକ କରାଯିବ ବୋଲି ସାଂସଦ ବିଭୂ ପ୍ରସାଦ ତରାଇ କହିଛନ୍ତି। ତେବେ ଦେବେନ୍ଦ୍ର ଙ୍କ ଆମରଣ ଅନଶନ ହଟିଥିବା ବେଳେ ଧାରଣାକାରୀ ମାନଙ୍କ ଶାନ୍ତପୂର୍ଣ୍ଣ ଧାରଣା ଜାରୀ ରହିବ ବୋଲି ଜାଗନ୍ନାଥ ଟ୍ରକ ମାଲିକ ସଂଘର ପୂବତନ ଉପ ସଭାପତି ପ୍ରକାଶ କରିଛନ୍ତି। ତେବେ ସଂଘକୁ ବଦନାମ ନ କରାଯାଇ ସଂଘର ସାଧାରଣ ସଭାରେ ଆଲୋଚନା କରିବା ପାଇଁ ପ୍ରସ୍ତୁତ ଅଛନ୍ତି ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ସଂଘର ସାଧାରଣ ସଂପାଦକ ବିଶ୍ବ ରଞ୍ଜନ ପଲାଇ।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 20, 2025 12:19:50
Paradeep, Odisha:Anchor - ପାରାଦୀପ ନଗର ବିଜୁ ଜନତାଦଳ ତରଫରୁ ଜନସଂପର୍କ ପଦଯାତ୍ରା। ମାତ୍ର ୧୬ ମାସର ସରକାର ରେ ଅତିଷ୍ଠ ହୋଇ ପଡିଲେଣି ରାଜ୍ୟବାସୀ। ରାଜ୍ୟରେ ଉନ୍ନୟନମୂଳକ କାର୍ୟ ଗୁଡ଼ିକ ବନ୍ଦ ହୋଇପଡିଥିବା ବେଳେ ନାରୀ ଅସୁରକ୍ଷିତତା ନେଇ ବିଶ୍ବରେ ଓଡ଼ିଶା ଏକ ନମ୍ବର ସ୍ଥାନ ହାସଲ କରିଛି। ନିଯୁକ୍ତି ଠାରୁ ଆରମ୍ଭ କରି ବିଭିନ୍ନ ଯୋଜନା ବର୍ତ୍ତମାନର ସରକାର ସାଧାରଣ ଲୋକଙ୍କ ପାଖରେ ପହଞ୍ଚେଇବା ରେ ବିଫଳ ହୋଇଛନ୍ତି। ନିର୍ବାଚନୀ ପ୍ରତିଶ୍ରୁତି କୁ ପାଳନ କରିବାରେ ମଧ୍ୟ ରାଜ୍ୟ ବିଜେପି ସରକାର ସମ्ପୂର୍ଣ୍ଣ ବିଫଳ ହୋଇଛନ୍ତି। ଯାହାକୁ ମୁଦ୍ଦା କରି ପାରାଦ୍ଵୀପ ବିଜେଡି ଆରମ୍ଭ କରିଛି ପଦଯାତ୍ରା। ପୂର୍ବତନ ବିଧାୟକ ସମ୍ୱିତ ରାଉତରାୟ, ବିଜେଡି ନେତା ବାପି ସର୍ଖେଲ ଓ ବିଜେଡି ରାଜ୍ୟ ସମ୍ପାଦକ ସନ୍ତୋଷ କୁମାର ପଟ୍ଟନାୟକଙ୍କ ନେତୃତ୍ବରେ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିବା ପଦଯାତ୍ରାରେ ହଜାର ହଜାର ଲୋକ ସାମିଲ ହୋଇଥିଲେ। ଘରକୁ ଘର ବୁଲି ଲୋକଙ୍କୁ ବିଜେପି ସରକାର ର ପ୍ରତିଶୃତି ନାମରେ ପ୍ରତାରଣା ଓ ବିପର୍ଯ୍ୟସ୍ତ ଆଇନଶୃଙ୍ଖଳା ବିଷୟରେ ଅବଗତ କରାଇବା ପାଇଁ ଯୋରଦାର ପ୍ରୟାସ ଆରମ୍ଭ କରିଛି ପାରାଦୀପ ବିଜେଡି।
3
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 20, 2025 12:19:37
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। दीपावली पर पूजा के थाल में माता लक्ष्मी को चढ़ने वाले बताशे, जिन्हें हम श्रद्धा से ग्रहण करते हैं, वही बताशे कैसे बन रहे हैं, ये तस्वीरें देखकर आपका मुंह मीठा होने से पहले कड़वा हो जाए। कैसे हजारों क्विंटल बताशे लाखों के सेहत पर अनगिनत सवाल खड़े कर रहे है। दीपावली के उपलक्ष्य में बताशे बनाने का काम पूरे जोश में चल रहा है। लेकिन इन तस्वीरों में जो दिखाई दे रहा है, वो श्रद्धा नहीं, लापरवाही की हद है। जिस शीट पर उबालती चाशनी गिराई जाती है, उसी पर लोग चप्पल पहनकर चढ़ रहे हैं। यही बताशे इन दिनों देवी लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाए जाएंगे, और फिर लोगों के घरों में प्रसाद बनकर पहुंचेंगे। यहां सफाई का नामोनिशान नहीं। चाशनी में डाला जाने वाला सोडा नंगे हाथों से घोला जा रहा है। चाशनी उबालने के लिए इस्तेमाल हो रहे ड्रम गंदगी से भरे हुए हैं। ना कोई साफ कपड़ा, ना ढकने की व्यवस्था, सब कुछ खुला और लापरवाह ढंग से किया जा रहा है। बताशे घरों के बाहर ही तैयार हो रहे हैं। घर से लगी सड़क पर जगह-जगह गोबर बिखरा है, और उसी के पास बैठकर प्रसाद बन रहा है। मक्खियाँ पहले गोबर पर, फिर सीधे चाशनी पर उतर रही हैं। और यही मिठास दीपावली की पूजा में पहुंचने वाली है। प्रश्न श्रद्धा के साथ सेहत का भी है। ऐसे अस्वच्छ माहौल में बने बताशे लोगों के स्वास्थ्य पर क्या असर डालेंगे, इस पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल हैं। दीपावली से पहले इन दुकानों की ना जांच की जाती है, ना बताशों का सैंपल लिया गया है। हर साल की तरह इस बार भी त्योहारी मांग बढ़ने के साथ बताशे की क्वालिटी गिरती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक खामोश है। श्रद्धा और परंपरा का ये प्रतीक जब लापरवाही की भेंट चढ़ जाए, तो सवाल उठना जरूरी है। क्या हम वाकई प्रसाद खा रहे हैं, या फिर लापरवाही का स्वाद?
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Oct 20, 2025 12:03:53
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:दीपावली का पर्व केवल रौशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि यह लोक परम्पराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी प्रतीक है। इसी कड़ी में शहर की महिलाओं ने इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर पारम्परिक सुआ नृत्य कर प्रदेश की लोक परम्परा का निर्वहन किया। दीपों की जगमगाहट और उत्सव के माहौल के बीच, जब महिलाएं समूह में पारम्परिक वेशभूषा धारण कर गीतों की ताल पर झूमती नजर आईं, तो दृश्य अत्यंत मनमोहक था। लोकगीतों की गूंज और ढोलक की थाप पर सुआ नृत्य ने दीपावली की रात को एक नया रंग दे दिया। छत्तीसगढ़ में सुआ नृत्य का विशेष महत्व माना जाता है। यह नृत्य फसल कटाई के बाद दिवाली के आसपास किया जाता है, जिसमें महिलाएं मिट्टी के तोते (सुआ) के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करती हैं। इस लोक नृत्य में स्त्रियों के भावनात्मक, सामाजिक और धार्मिक पहलुओं की सुंदर झलक मिलती है। सुआ नृत्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एकता, समृद्धि और सामूहिकता का प्रतीक भी है। यह ग्रामीण संस्कृति का ऐसा हिस्सा है जो पीढ़ियों से लोक जीवन में गहराई से रचा-बसा है। राजनांदगांव में हर वर्ष दीपावली के अवसर पर यह परम्परा निभाई जाती है, जिससे न केवल लोक संस्कृति जीवंत रहती है बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा भी मिलती है।
1
comment0
Report
MKMANOJ KUMAR
Oct 20, 2025 12:03:38
Purnia, Bihar:पूर्णिया के कस्बा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व मंत्री व निवर्तमान विधायक आफाक आलम ने आज कस्बा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है । इस मौके पर  उन्होंने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व पर काफी कड़ा प्रहार किया है। आफाक आलम ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने रुपया लेकर इरफान आलम को कस्बा से टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने बीच में डील किया है। पप्पू यादव द्वारा यह कहे जाने पर की उसने आफाक आलम को जिला परिषद अध्यक्ष बनने के लिए 80 लाख रुपए दिया था। इस पर आफाक आलम ने कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं। मैंने ही पप्पू यादव की मां को 10 लाख रुपया दिया है। उन्होंने कहा कि वह आज कह रहे हैं की आपाक आलम को उसने ही मंत्री बनाया था। वह क्या प्रधानमंत्री थे की मुख्यमंत्री थे जो हमको मंत्री बना देंगे। उन्होंने पप्पू यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शुरुआती दौर में हमने ही उनके साथ दिया था और आज वह मेरे बारे में झूठा बयान दे रहे हैं।  बाइट  आफाक आलम,  निवर्तमान विधायक सह कस्बा का निर्दलीय प्रत्याशी
3
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top