Back
खूंटी की सबसे पुरानी जामा मस्जिद में रमजान की इबादत शुरू, भीड़ बढ़ी
BKBRAJESH KUMAR
Feb 19, 2026 05:05:57
Khunti, Jharkhand
क्षेत्र - खूँटी。
स्लग - चांद दिखते ही रमजान शुरू, खूँटी सबसे पुरानी व पहला मस्जिद, में रमजान का इबादत शुरू।
एंकर - खूंटी में चांद दिखाई देने के बाद तरावी की नमाज के साथ रमजान का माह शुरू हो गया है। इसलिए लोग मस्जिदों में जाकर नमाज़ अदा करने के साथ रमजान का इबादत करने लगे हैं। वहीं खूंटी के सबसे पुरानी मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोग जाकर नमाज पढ़ने पहुंचते हैं।
खूँटी में सबसे पुरानी मस्जिद कर्रा रोड की बड़ी मस्जिद है। जो अंग्रेजी हुकूमत के समय एक कमरा का मस्जिद बना था। जिसके बाद कई मस्जिदें बनी और इस मस्जिद को बड़ा रुप दे दिया गया जिसे बड़ी मस्जिद के रुप में जाना जाने लगा। जो एक कमरा का मस्जिद है वो बताया जाता है कि सुर्खी चूना मिट्टी आदि मिलाकर बनाया गया मस्जिद है। जिसके दिवालों में नक्काशी मिलता है। वहीं खूँटी के इस मस्जिद को सबसे पुरानी और बड़ी मस्जिद के नाम से जाना जाता था लेकिन हाल के दिनों में इसका नाम जामा मस्जिद नाम रख दिया गया। जहाँ बच्चियों को शिक्षा के साथ पाँच वक्त का नमाज अदा किया जाता है। वहीं शुक्रवार को दूसरे क्षेत्रों से भी मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने आते हैं।
अंजुमन इस्लामिया के सचिव मो खालिद हुसैन ने बताया कि ये मस्जिद 100 वर्षों से भी पुराना है। जिसे जामा मस्जिद से जानते हैं। इस मस्जिद में बाहर से भी नमाज पढ़ने आते हैं। रमजान का समय आ गया है इसलिए यहां और अधिक भीड़ भी होती है। शुक्रवार को भी अगल बगल के गांव के लोग भी नमाज पढ़ने आते हैं।
बुजुर्ग शमशाद ने बताया कि ये मस्जिद खूंटी का सबसे पहला मस्जिद है। जिसे बड़ी मस्जिद से जानते हैं। ये अंग्रेज के काल से है। पहले छोटा सा कमरा था लेकिन बाद में इसे बड़ा कर दिया गया । आज भी उसका प्रमाण है।
मस्जिद के सचिव मोहम्मद तबरेज ने बताया कि जब छोटे थे तब ढिबरी लालटेन जलाकर नमाज पढ़ने आते थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 19, 2026 06:35:390
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 19, 2026 06:34:510
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 19, 2026 06:34:270
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 19, 2026 06:33:510
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 19, 2026 06:33:380
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 19, 2026 06:33:270
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 19, 2026 06:33:080
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 19, 2026 06:32:550
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowFeb 19, 2026 06:32:410
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowFeb 19, 2026 06:30:280
Report
AAafssar alaam
FollowFeb 19, 2026 06:30:140
Report
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन
➡पेट्रोल पम्प में जा घुसी तेज रफ्तार कार
➡मौके पर मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला
➡हादसे का वीडियो CCTV कैमरे में हुआ कैद
➡कोंच के नारायण फिलिंग स्टेशन का मामला
0
Report
0
Report
0
Report
MSManish Singh
FollowFeb 19, 2026 06:17:520
Report