icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
815352
Debashish BharatiDebashish BharatiFollow15 Aug 2024, 03:34 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दलित महिला पर दबंग कब्जे और जातिसूचक गाली-गलौज, वीडियो वायरल, FIR की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:दलित महिला ने दबंगों पर आरोप लगाए हैं कि घर के सामने अवैध कब्जे, जातिसूचक गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने SSP से FIR दर्ज कराने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, 15 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे रामनरेश, राहुल, आकाश, विकास और सरबिन्द सिंह कथित तौर पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और सब्बल लेकर घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कब्जा करने के लिए गड्ढे खोदकर जबरन कोशिश की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द बोले गए, गाली-गलौज और धमकी दी गई। वीडियो में भी कब्जे के प्रयास दिख रहे हैं। शिकायत में थाना सिरसाकलार पुलिस पर FIR न दर्ज करने और मामले को रफा-दफा करने का आरोप भी लगाया गया है। महिला ने SC/ST Act सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

बरेली में फर्जी मत्स्य निरीक्षक बनकर ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में जालसाज फर्जी मत्स्य निरीक्षक और पत्रकार बनकर वसूली कर रहे थे। मत्स्य पालकों ने शुक्रवार को गिरोह के एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बरेली जिले में मत्स्य विभाग के लिए फर्जी मत्स्य निरीक्षक सिर दर्द बन गए हैं। आए दिन विभाग तक प्रतिबंधित मछली की बिक्री के नाम पर लाखों की अवैध वसूली की शिकायतें विभाग तक पहुंच रहीं थीं। इसी बीच भोजीपुरा और देवरनिया में मत्स्य पालकों से पत्रकार व मत्स्य निरीक्षक बनकर ठगी की गई। मत्स्य पालकों ने गिरोह के एक सदस्य को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं मत्स्य विभाग भी मत्स्य पालकों से जानकारी कर इस प्रकार की वसूली का खेल रोकने की योजना बना रहा है। भोजीपुरा निवासी सालिम ने बताया कि नौ सितंबर को उसे एक फोन कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को मत्स्य निरीक्षक बताया। शुक्रवार को चार लोग एक कार से उसके तालाब पर पहुंचे। उन्होंने तालाब के फोटो खींचे और सालिम को धमकाकर 70,000 रुपये हड़प लिए। यही गिरोह देवरनिया के भूला भुलनिया गांव में प्यारेलाल के तालाब पर भी गया। वहां भी उन्होंने खुद को पत्रकार व मत्स्य निरीक्षक बताकर डराया धमकाया। प्यारेलाल से छह सितंबर को भी 13,000 रुपये हड़पे गए थे। शुक्रवार को मत्स्य पालकों ने एक आरोपी को भोजीपुरा से देवरनिया इलाके में पकड़ा और उसे भोजीपुरा पुलिस को सौंपा। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि सालिम की तहरीर पर भोजीपुरा के घंघोरा घंघोरी के साजिद, इज्जतनगर के कर्मपुर चौधरी के रिजवान, बाकरगंज के आजम, कासगंज के बसंत शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्यारेलाल की तहरीर पर देवरनिया पुलिस ने कर्मपुर चौधरी निवासी आजम और अरविंद (पता अज्ञात) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। देवरनिया पुलिस ने आजम को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। बाइट मुकेश मिश्रा, एसपीआरए
0
0
Report
Advertisement

नेवाड़ी जिले में शादी के नाम पर धोखा: 1.5 लाख और जमीन दस्तावेज गड़बड़ी, दुल्हन भागी

Niwari, Madhya Pradesh:लुटेरी दुल्हन का कांड एंकर- निवाड़ी जिले में शादी के नाम पर ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 45 साल के एक शख्स ने आरोप लगाया की पहले शादी कराने के नाम पर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये लिए गए और जमीन की रजिस्ट्री में भी कथित गड़बड़ी की गई और शादी के महज 2 दिन बाद सुहागरात की रात दुल्हन जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गई, वही पीड़ित ने पुलिस में शिकायत आवेदन देते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बी.ओ.-1- दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के असाटी गांव का है, जहां पीड़ित अनूप कुमार मिश्रा ने पुलिस को दिए आवेदन में बाबूलाल कुशवाहा, भगवत कुशवाहा और रामसेवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पीड़ित अनूप ने बताया की इन लोगों ने शादी कराने की बात कही थी और 8 सितंबर को गांव के रामराजा मंदिर में एक युवती के साथ उनकी शादी कराई गई, पीड़ित का आरोप है की शादी के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये हमसे लिए गए, और 16 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही गई थी, लेकिन कथित तौर पर 33 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई, इसके बाद 10 सितंबर की रात करीब 9 बजे अनूप अपने कमरे में पहुंचे और सो गए, जब सुबह आंख खुली तो दुल्हन घर से गायब थी, पीड़ित का आरोप है की नवविवाहिता घर से सोने चांदी के आभूषण और मोबाइल लेकर चली गई, पीड़ित ने आवेदन में सोने का मंगलसूत्र, बीजारोन, अंगूठी, चांदी की पायल और बिछिया समेत अन्य सामान ले जाने का आरोप लगाया है, घटना के बाद जब अनूप संबंधित लोगों के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और उसे घर से बाहर निकाल दिया, अब अनूप ने निवाड़ी थाने में शिकायत करते हुए पूरे मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा की शादी के नाम पर कथित ठगी और जमीन की रजिस्ट्री के इस पूरे मामले की असल सच्चाई क्या है।
0
0
Report

यूपी ATS ने AQIS से जुड़े युवक को गिरफ्तार, आतंकी साजिश का खुलासा

Noida, Uttar Pradesh:आतंकवादी संगठन AQIS से जुड़ा 01 आतंकी, यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार अल कायदा इन इंडियन सब-कॉटीनेंट (AQIS) की विचारधारा से जुड़े लोगो के ग्रुप मे कोड में होती थी बातें। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), उत्तर प्रदेश को आसूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति, जिसका नाम मोहम्मद नबील पुत्र मो० दानिश, निवासी-ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना-दीदार गज, जनपद-आजमगढ़ है, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर, अन्य लोगो के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियो को कारित करने का षड्यंत्र कर रहे है और अलकायदा के आतंकी अनवर उल अवलाकी की विचारधारा से प्रेरित होकर, नव युवको को व्हाट्सएप ग्रुप पर अपने साथ जोड़कर मुजाहिद बनने व इसके लिए धन व अत्याधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण प्राप्त करने की योजना बना रहे है। यह भी आसूचना प्राप्त हुई थी इसके ग्रुप मे जम्मू-कश्मीर के नवयुवको के साथ-साथ विदेशी व्यक्ति भी जुड़े हैं। एटीएस द्वारा इस आसूचना को पुष्ट करने के क्रम मे यह तथ्य स्पष्ट हुए कि मोहम्मद नबील उपरोक्त, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन 'अल कायदा इन इंडियन सब-कॉटीनेंट (AQIS)' की विचारधारा को प्रचारित व प्रसारित कर रहा है और भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। इसके द्वारा सोशल मीडिया के इंक्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स पर ग्रुप बनाकर अन्य नव युवको को भी इसमे जोड़कर उन्हे जेहाद के लिए तैयार करने और जेहाद के काम के लिए धन इकट्ठा करने की योजना बना रही है। इन तथ्यों की पुष्टि होने के उपरांत थाना- एटीएस, लखनऊ, उत्तर प्रदेश पर मु.अ.सं.-14/2026, धारा-152,61(2) बीएनएस-2023 व धारा 18,38 विधि विरुद्ध क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1967 बनाम मोहम्मद नबील उपरोक्त पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 12.09.26 को यूपी एटीएस की टीम द्वारा अभियोग में नामजद अभियुक्त मोहम्मद नबील उपरोक्त को जनपद-आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद नबील के मोबाइल फोन के अवलोकन से उसके द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन AQIS की विचारधारा को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित व प्रचारित करना व अरबी भाषा मे "ला गालिब-इल्लल्लाह" नामक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाना पाया गया। नबील द्वारा ग्रुप मे जुड़े सदस्यो को मुजाहिद कहके संबोधित किया जाता था तथा जेहाद, चाकू, केमिकल, प्लान आदि के लिए ट्रिप, पेन, जूस और प्रोजेक्ट जैसे कोड का इस्तेमाल किया जाता था। इस ग्रुप मे मोहम्मद नबील द्वारा अलकायदा के आतंकी अनवर उल अवलाकी द्वारा लिखी किताब, जिसका शीर्षक "जेहाद करने के 44 तरीके" है, शेयर की गयी है तथा सभी मुजाहिदीन से इस किताब को पढ़ने की अपील की गयी है। मोहम्मद नबील द्वारा AQIS के पूर्व प्रमुख व आतंकी मौलाना आसिम उमर द्वारा लिखी गयी किताब 'तीसरी जंग-ए-अज़ीम और दज्जाल' भी शेयर की गयी है। मोहम्मद नबील व्हाट्सएप पर 'Flames of War' जैसे कई अन्य व्हाट्सएप ग्रुप्स मे भी जुड़ा है, जिसमे विभिन्न देशो जैसे- बांग्लादेश, म्यांमार व सऊदी अरब आदि के लोग भी जुड़े है। इन ग्रुप्स मे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल कायदा की विचारधारा को प्रसारित किया जा रहा है। मोहम्मद नबील द्वारा दूसरे देशों (पाकिस्तान, तुर्की बांग्लादेश) मे जाकर अपने मकसद को पूरा करने के लिए ट्रेनिंग करने एवं बम आदि बनाने की योजना बनाई गयी है, साथ ही बम बनाने की विधि से संबन्धित वीडियो, पोटैशियम नाइट्रेट को प्राप्त करने संबंधी बाते भी की गयी हैं। नबील उपरोक्त द्वारा अपने साथियो से वक़्त आने पर पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत पर गजवा-ए-हिन्द करने की योजना भी बनायी जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही विवरण अभियुक्त : मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश, आयु 19 वर्ष लगभग निवासी-ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना-दीदार गज, जनपद-आजमगढ़
0
0
Report
Advertisement

हरीश रावत बोले: निजी संपत्ति जांच से कांग्रेस छोड़ने का आरोप फर्जी

Noida, Uttar Pradesh:नैशनल से ड्रैग करें मैंने कहीं भी ये नहीं कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी छोड़ रहा हूँ ये फेक प्रोपेगंडा है हाथ जोड़ते हुए —- मैं कहता हूँ कि जो जाँच करनी है मेरी सम्पत्ति की मेरे खाते की या जो भी करना चाहते है वो एक बार में ही कर ले लेकिन मेरे बाद मेरे परिवार को इस सब में ना घसीटे मेरे आधे राजनीतिक सफ़र के बाद से चन्दन जीना मेरे साथ रहे है चाहे मैं भारत सरकार में रहा हूँ या राज्य सरकार में अगर कोई बात थी तो अब तक दस ग्यारह साल में ये मामला क्यों सामने नहीं आया अब चुनाव से ठीक पहले ये इस तरह की बात उनको याद आ रही है वो भी चेयरमैन याद नहीं आ रहा बल्कि मेरा ओएसडी याद आया बाद मैं मैंने तीन मेम्बर की कमेटी बनायी कि आप साक्ष्य जुटा कर उस परीक्षा को रद्द करने का काम करिए और उसी के आधार पर परीक्षा निरस्त हुई और किसी को कोर्ट से कोई रिलीफ नहीं मिला जब मैं फिर से सीएम बना तो मैंने अनियमितता की जानकारी प्राप्त करना शुरू किया मुझे लगा की जिसने गड़बड़ी की वो व्यक्ति संदिग्ध बन गया है बाद में उसने त्यागपत्र दिया उत्तराखंड में जब मैं सीएम था तो लगभग कई हज़ार पद रिक्त थे नौजवान नियुक्ति के लिए मारे मारे फिर रहे थे पब्लिक कमीशन की भी परीक्षा नहीं हुई हमने दो परीक्षा करवायी लेकिन पचपन हज़ार पद रिक्त हो और स्कूल में टीचर , अस्पताल में डॉक्टर ना हो , सब जगह खाली हो तो हमने ये देखते हुए दो निर्णय लिए भर्ती बोर्ड बनाया और अधीनस्थ सेवा बोर्ड बनाया मुझे ये बात कहते हुए गर्व हो रहा है की तीन साल में हमने 42 हज़ार भर्ती की उत्तराखंड के रिकॉर्ड देखा जाए तो हरीश रावत सरकार में सबसे ज़्यादा नियुक्ति हुई हमने एससी एसटी का बैक लोग भी ख़त्म किया अधीनस्थ सेवा के लिए हमने एक व्यक्ति का चयन किया और इनका रिकॉर्ड अच्छा था
0
0
Report

दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की श्रद्धांजलि सभा में हजारों लोग पहुंचे

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित सिद्धो-कान्हू मध्य विद्यालय प्रांगण में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान मंत्री चमरा लिंडा, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा, पूर्व मंत्री बेबी देवी, पूर्व विधायक केदार हाजरा, झारखंड आंदोलनकारी हीरालाल महतो समेत हजारों लोग मौजूद रहे। सभा में वक्ताओं ने उनके राजनीतिक सफर, विधानसभा में कार्यकाल और क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों को याद किया। मंत्री फागू बेसरा ने उनके निधन को पार्टी, सरकार और जनता के लिए अपूरणीय क्षति बताया, तो वहीं मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान पूर्व मंत्री बेबी देवी अपने बड़े भाई को याद कर मंच पर ही रो पड़ीं और कहा कि वह पूरे परिवार के साथ खड़ी हैं। झारखंड आंदोलनकारी हीरालाल महतो भी उन्हें याद कर भावुक हो गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन रहा और कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए। अंत में एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी गई।
0
0
Report
Advertisement

रायबरेली में गंगा का जलस्तर बढ़ने से गेगासों घाट डूबा; कारोबार प्रभावित

Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली मे गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गेगासों घाट डूब गया है। यहां घाट पर दुकान लगाने वाले लोग पिछले एक हफ्ते से परेशान हैं। दरअसल अत्यधिक बारिश के चलते गंगा नदी पीछे से ही काफी बढ़ी हुई आ रही है जिससे यहां जलस्तर अचानक एक हफ्ते से बढ़ गया। यहां घाटों पर कारोबार करने वाले लोग धंधा चौपट होने से काफ़ी परेशान हैं। उधर गंगा नदी का जल अब रिहाइशी इलाकों की तरफ भी बढ़ रहा है जिससे इसके किनारे बसे लोग चिंतित हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने बाढ़ के हालात से निपटने के लिए व्यापक तैयारियों के साथ ही बढ़ चौकियां स्थापित कस्र दी हैं। वॉक्स पॉप
0
0
Report

बिहार में शुरू हुआ 'सेवा संकल्प': पंचायतों में 10 योजनाओं का कायाकल्प अभियान

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की शुरुआत, पंचायतों में 10 योजनाओं का होगा चयन पटना। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य में सार्वजनिक परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण, अनुरक्षण एवं जनसुविधाओं के उन्नयन के लिए ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ शुरू करने का निर्देश जारी किया है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार यह अभियान 17 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक संचालित होगा। अभिऔन के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्राथमिकता के आधार पर लगभग 10 योजनाओं का चयन किया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य उपकेंद्रों, विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, उन्नयन अथवा नव निर्माण से संबंधित कार्यों को अनिवार्य रूप से शामिल करने का निर्देश दिया गया है। पत्र के अनुसार पूर्व से मौजूद परिसंपत्तियों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत का कार्य 30 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाना है, जबकि नई आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों का निर्माण 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम सभा से होगा योजनाओं का अनुमोदन चयनित योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यकता और प्राथमिकता के आधार पर तय किया जाएगा। इन योजनाओं का अनुमोदन 17 सितंबर 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा की बैठक में कराया जाना है। इसके बाद चयनित योजनाओं को kayakalp-brlps-in पोर्टल पर 24 सितंबर 2026 तक प्रविष्ट करने का निर्देश है। योजनाओं के चयन में भूमि की उपलब्धता और विवाद रहित होने की जांच भी अनिवार्य होगी। नई निर्माण योजना चिन्हित करने से पहले संबंधित भूमि उपलब्ध होने का प्रमाण-पत्र अंचल अधिकारी से प्राप्त करना होगा। कई विभागों की योजनाएं होंगी शामिल अभिऔन में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पंचायती राज तथा नगर विकास एवं आवास विभाग सहित विभिन्न विभागों को शामिल किया गया है। विद्यालयों में भवन, वर्ग-कक्ष, किचन शेड, शौचालय, पेयजल और आवश्यक सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जा सकेंगे। स्वास्थ्य उपकेंद्रों की मरम्मत, साफ-सफाई और आवश्यक सुविधाओं के साथ नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण भी प्रस्तावित है। आंगनबाड़ी केंद्रों के रखरखाव और नए भवनों के निर्माण का भी प्रावधान है। VB-G RAM G सहित विभिन्न स्रोतों से आएगा पैसा पत्रकार/रिपोर्टिंग सामग्री में से कुछ कार्य विभागीय निधि से कराए जाएंगे, जबकि शेष कार्य 16वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा से उपलब्ध राशि, VB-G RAM G तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं से प्राप्त राशि के माध्यम से किए जाएंगे। समय-सीमा भी तय सरकार ने अभियान के लिए अलग-अलग समय-सीमा निर्धारित की है। ग्राम सभा से चयनित योजनाओं का अनुमोदन — 17 सितंबर 2026 कायाकल्प पोर्टल पर योजनाओं की प्रविष्टि — 24 सितंबर 2026 तक पूर्व से अवस्थित परिसंपत्तियों का उन्नयन/मरम्मत — 30 नवंबर 2026 तक नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण — 31 मार्च 2027 तक योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की निगरानी प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर लगातार की जाएगी। जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त (DDC) तथा प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर रूप सिंह स्टेडियम के पीछे अतिक्रमण हटाने पर प्रशासन- पुलिस एक्शन मोड

Morena, Madhya Pradesh:दरअसल विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में रूप सिंह स्टेडियम के पीछे दो दिन पहले दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक द्वारा अवैध हथियार निकालकर धमकाने सहित विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। वहीं पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्टेडियम के आसपास लगी इन गुमटियों के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। यहाँ गाली-गलौज, जुआ-सट्टा और आए दिन विवाद जैसी गतिविधियों की शिकायत भी मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों के बाद पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण केAgainst कार्रवाई शुरू की। टीम ने आधा दर्जन के करीब गुमटियों को हटाकर जगह को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि भविष्य में यहाँ दोबारा गुमटियां या अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

टाइगर रिजर्व विरोध: 32वें दिन आंदोलन ने किसानों-युवाओं का समर्थन पाया

Dholpur, Rajasthan:टाइगर रिजर्व के विरोध में 32 वें दिन भी धरना जारी, कई और जिलों के लोग आंदोलन में हुए शामिल सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज क्षेत्र में धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहा जनआंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। टाइगर रिजर्व के विरोध और क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चल रहा धरना 32 वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आसपास के गांवों से लगातार ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।इसी कड़ी में करौली एवं धौलपुर के कई गांवों के ग्रामीण भी धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में लगातार रोजाना अलग अलग गांवों के ग्रामीणों के जुड़ने से साफ है कि टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहा यह प्रदर्शन अब व्यापक जनसमर्थन हासिल कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह लड़ाई केवल टाइगर रिजर्व के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के किसानों, युवाओं, रोजगार, विकास और ग्रामीणों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी है।धरना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की है। वहीं आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक धरना और विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में इस आंदोलन का रुख क्या रहता है और सरकार की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है。
0
0
Report

उर्दूपुरा में दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल, हालत स्थिर

Ujjain, Madhya Pradesh:उर्दूपुरा में पुराने मकान को तोड़ते समय दीवार गिर गई। हादसे में वहां काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक मकान को डिस्मेंटल करने का काम चल रहा था। इसी दौरान पुरानी दीवार अचानक ढह गई और उसकी चपेट में आने से मजदूरों को चोटें आईं। पास मौजूद लोगों ने आवाज सुनकर मौके पर पड़ोसी मुकेश भाटी पहुंचे जहाँ घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों में गोविंद के पैर में, राजू के हाथ में, जबकि महिला मजदूर के हाथ-पैर और पंजे में हल्की चोट बताई गई है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। डॉक्टर विजय बाबू के मुताबिक तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है। घायलों को कुछ फ्रैक्चर और मामूली चोटें आईं हैं। किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। घायल मजदूरों को उनके पड़ोसी मुकेश भाटी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया गया कि तीनों मजदूर रतलाम जिले के रहने वाले हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top