825303
हजारीबाग में भूमाफियाओं से परेशान विधवा ने मांगी खुद की जान लेने की अनुमति
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग की कुम्हार टोली निवासी एक विधवा महिला ने उपायुक्त नैंसी सहाय को ज्ञापन सौंपकर खुद की जान लेने की अनुमति मांगी है। आपको बता दें कि महिला का आरोप है कि गिरिडीह के सरिया में उनकी जमीन पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिसके चलते न्याय न मिलने पर उन्होंने यह कदम उठाया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी टेट: महराजगंज में नकलविहीन, पारदर्शी परीक्षा के कड़े इंतजाम
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- आज से शुरू हुई यूपी टेट परीक्षा को नकल विहीन कराने को लेकर ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान महराजगंज के जिलाधिकारी ने दी जानकारी कि किस तरह से प्रशासन परीक्षा को पारदर्शी और नकल विहीन कराने को लेकर किए गए हैं इंतजाम एंकर : उत्तर प्रदेश में आज से यूपी टेट परीक्षा कि शुरुआत हुई है ऐसे में सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपादित कराने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं । महाराजगंज जनपद के कई परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने निरीक्षण किया और परीक्षा को नकल विहीन कराने को लेकर दावा किया है । जी मीडिया के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि यूपी टेट की परीक्षा आज से शुरुआत हुई है जो 4 जुलाई तक चलेगी इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं वीडियो कांफ्रेंसिंग की है । उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहाँ पर लगभग 38 हजार परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं सभी परीक्षा केंद्रों पर हमारे और एसपी के द्वारा सभी केंद्र व्यवस्थापको के साथ ब्रीफिंग की जा चुकी है जो शासन के निर्देश है उसका पालन करने को लेकर बताया गया है । स्ट्रांग रूम से लेकर सभी परीक्षा केंद्र तक और कापियों के रवानगी को लेकर सुरक्षा केके इंतजाम किए गए हैं किसी प्रकार की कोई शिथिलता ना हो इसको लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं और डीएम ने बताया कि यूपी टेट परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कर लिया जाएगा। वन टू वन विथ गौरव सिंह सोगरवाल डीएम महराजगंज ऑन यूपी टेट एग्जाम0
0
Report
टेंपू रेडियेटर फटने से तीन बालक झुलसे, मानपुर के स्कूल से अस्पताल भेजे गए
Dausa, Rajasthan:लक्ष्मीवतारदौसा के सिकराय से खबर टेंपू का रेडियटर फटने से तीन बालक झुलसे निजी स्कूल के बताए जा रहे तीनों बालक तीनों बालकों को भेजा अस्पताल स्कूल जाते समय हुआ हादसा मानपुर थाना पुलिस जुटी जांच में0
0
Report
हिसार रोड पर मिठाई दुकान के बाहर दुर्घटना: स्कॉर्पियो ने मारुति सियाज को मारी टक्कर
Sirsa, Haryana:सिरसा के हिसार रोड पर देर शाम मिठाई की दुकान के बाहर खड़ी मारुति सियाज गाड़ी को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति सियाज गाड़ी दूसरी तरफ़ घूम गई। वही इस एक्सीडेंट में 2 बाइक और एक स्कूटी को भी नुकसान हुआ। मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और बयान दर्ज किए। गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना देर शाम की है जहाँ एक मिठाई की दुकान के बाहर लोग अपने वाहन खड़े कर मिठाई लेने गए तभी हिसार रोड की तरफ से काले रंग की एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी तेज़ रफ़्तार से आई और दुकान के बाहर खड़ी मारुति सियाज को जबरदस्त टक्कर मार दी। गाड़ी के टकराने के बाद अफरा-तफरी फैल गई। गाड़ी चालक ने हड़बड़ाहट में वही खड़े बाइक और स्कूटी सहित एक अन्य गाड़ी में भी टक्कर मार दी। ये सारी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी सिरसा महिंद्रा एजेंसी की तरफ़ से डिलीवरी के लिए भेजी गई थी जो रास्ते में ही दुर्घट्र हो गई। मामले में पुलिस की तरफ़ से पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए और सीसीटीवी अपने कब्जे में ली गई।0
0
Report
Advertisement
400 साल पुराने संत सखाराम महाराज मंदिर में भीषण आग, संरचना सुरक्षित
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, अमळनेर में संत सखाराम महाराज संस्थान में भीषण आग लगने से 400 वर्ष पुराने सागवानी लकड़ी के सभामंडप जल गए। आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी बताई जाती है। अमळनेर के साथ पारोळा, चोपडा और धरणगाव के अग्निशमन बम्बों ने लगभग दो से ढाई घंटे के भीतर आग नियंत्रण में लाई। इसके बावजूद मूळ मंदिर और उसकी मूर्तियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। संत सखाराम महाराज के पंढरपूर जाने के बाद रात में आग लगने से यह बड़ा हादसा टला। आग के कारण मंदिर के नुकसान की संरचनात्मक ऑडिट तक मंदिर कुछ दिनों के लिए बंद रखा जाएगा, यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि वाल्मिक जोशी ने दी।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर के आरोपी अंकित बालियान पलवल के होडल से गिरफ्तार: मजदूरों को बंधक बनाकर अत्याचार के आरोप
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मजदूरों पर अत्याचार करने वाले पर हरियाणा पुलिस को महरबानी करना पड़ा भारी अंकित बालियान पलवल के होडल थाने मे तमँचे के साथ हुआ था कल गिरफ्तार अंकित बालियान पर मजदूरों को बंधक बनाकर अत्याचार करने के है आरोप पुलिस ने अंकित बालियान की डोना फैक्ट्री से 12 मजदूरों को बंधनमुक्त कराया था मजदूरों के शरीर पर थे मारपीट व गर्म लोहे की रोड से दागने पर हुए घाव के निशान पुलिस ने फैक्ट्री से लठ रोड हंटर व पिटाई के अन्य उपकरण किये थे बरामद अंकित बालियान तभी से चल रहा था मुज़फ्फरनगर से फरार अंकित बालियान ने कोर्ट में स shrug सरेंडर अर्जी पुलिस के दबाव के चलते नहीं कर पाया था कोर्ट में सरेंडर हरियाणा में लगाया सेंटींग का जुगाड़ और हो गया तमँचे के साथ गिरफ्तार मुज़फ्फरनगर एसएसपी संजय वर्मा को मिली जानकारी तो एसएसपी पलवल से की वार्ता अंकित बालियान की संदिग्ध गिरफ्तारी और थानेदार की भूमिका की हुई जाँच तो मामला आया सामने एसएसपी पलवल ने थाना होडल प्रभारी को किया लाइन हाजिर बैठाई विभागीय जाँच अंकित बालियाना को बी वारंट पर लाया जायेगा मुज़फ्फरनगर0
0
Report
चमोली में तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, बद्रीनाथ हाईवे अभी बाधित
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोलीबीती रात हुई तेज बारिश से चमोली जिले में जनजीवन हुआ प्रभावित गुलाबकोटी में पहाड़ी से मलवा आने पर बद्रीनाधाम यात्रा पर लगा ब्रेक यात्रा मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी लाइन भनेरपानी में भी रात को हाइवे बन्द होने से लोगो को हुई परेशानी भनेरपानी में मार्ग खुला लेकिन गुलाबकोटी में बद्रीनाथ हाइवे अभी भी है बाधित मार्ग को खोलने का किया जा रहा है प्रयास0
0
Report
Advertisement
ब्लू व्हेल वाटर पार्क में दस वर्षीय अभि डूबकर मौत, जांच जारी
Agra, Uttar Pradesh:ब्लू व्हेल वाटर पार्क में दस वर्षीय अभि की डूबने से मौत. स्विमिंग पूल में नहाते समय गहरे पानी में हुआ हादसा. दोस्तों के शोर मचाने पर कर्मचारियों ने बाहर निकाला. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अभि को मृत घोषित किया. परिजनों ने वाटर पार्क प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी. ग्रामीणों के अनुसार पहले भी यहां डूबने से बालक की मौत हो चुकी है. मामला थाना खंदौली क्षेत्र का.0
0
Report
मोहनिया के पास ऑटो पलटने से युवक की मौत, एक अन्य घायल
Khajuria Khurd, Bihar:कोटा से लौट रहे युवक की अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, एक अन्य घायल का इलाज जारी मोहनिया के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान नटवार बिक्रमगंज निवासी सगीर के पुत्र समीन के रूप में हुई है。 मृतक के परिचित बादशाह ने बताया कि समीन कोटा में उनके पास आया हुआ था। वे दोनों कोटा से लौट रहे थे और जोधपुर जाने के क्रम में समीन ने भी साथ चलने की इच्छा जताई थी। मोहनिया से करीब 6 किलोमीटर दूर अचानक उनका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त ऑटो में चालक सहित करीब 6 लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल समीन को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि घायल युवक को बेहद नाजुक स्थिति में लाया गया था। वह अर्धचेतन अवस्था में था और हांफ रहा था। उसके सिर, मुंह और कान से काफी खून बह रहा था। डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर के अनुसार, हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति भी अस्पताल आया है जिसके हाथ-पैर में मामूली चोटें आई हैं। वह खतरे से बाहर है और फिलहाल बातचीत कर रहा है। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।0
0
Report
एटा में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवारों पर हमला, घायल युवक भर्ती
Etah, Uttar Pradesh:एटा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने बाइक सवारों पर अज्ञात वस्तु से हमला करने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और SHO प्रेमपाल सिंह मौजूद रहे। पुलिस ने घायल युवक को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मेहता पार्क पर कुछ दिन पूर्व मारपीट मामले में हुई FIR के अनुसार हिमांशु और उसके भाइयों के बीच रंजिश थी। पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जिला पंचायत गेट के पास घटना हुई।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में ट्रक पलटने से तीन मजदूरों की मौत, चार बच निकले
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहाँ देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा-बेलसर मार्ग पर माधवपुर के गांव के पास लोहे की सरिया लेकर के जा रहे ट्रक के पलटने से ट्रक में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि चार मजदूर किसी तरीके से खेत में कूद कर के अपनी जान बचाए हैं। मारने वाले मजदूर में 31 वर्षीय रविन्द्र पासवान, 42 वर्षीय राजेंद्र पासवान और 30 वर्षीय रामगुलाम पासवान है यह सभी तरबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर गांव की रहने वाले हैं। सुबह 9:30 के करीब यह हादसा हुआ है जब गोंडा से ट्रक पर लोड करके सरिया यह लोग लेकर वीरसिंह पुर में टेढ़ी नदी पर बना रही पुल के ले लेकर जा रहे थे। रास्ते में जाते समय माधवपुर गांव के पास ट्रक चालक ने सड़क के किनारे एकदम ट्रक को कर दिया। बरसात होने के कारण पानी के चलते ट्रक का बैलेंस बिगड़ और वह इसके बाद पलट गया है। तत्काल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई और एंबुलेंस के माध्यम से गोंडा मेडिकल कॉलेज ले जाएगा। जहां पर रविंद्र पासवान राजेंद्र पासवान और राम गुलाम पासवान इन दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया गया है। इन मृतकों में रविंद्र पासवान और राजेंद्र पासवान दोनों सगे भाई हैं।0
0
Report
पंचमुखी हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शोभायात्रा श्रद्धालुओं के हुजूम के बीच
Karauli, Rajasthan:श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सपोटरा। हाडोती स्थित निर्माणाधीन श्री पंचमुखी हनुमान जी महाराज के मंदिर में आयोजित होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत कोर्ट कैंपस स्थित संतोषी माता मंदिर परिसर, सपोटरा से शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। संपूर्ण वातावरण जय श्रीराम और जय हनुमान के उद्घोषों से भक्तिमय हो उठा तथा नगर सहित मार्ग के प्रत्येक पड़ाव पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का हृदय से स्वागत किया।0
0
Report
करौली में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर: 67 बच्चों को निःशुल्क उपचार
Karauli, Rajasthan:मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 67 बालकों को मिला निःशुल्क उपचार, करौली। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित चैतन्य मानसिक विमंदित एवं पुनर्वास गृह पर एक दिवसीय विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमराज मीना ने पुनर्वास गृह के 67 बालकों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श और उपचार दिया।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद के सिरोही में विवाद के बाद युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का आरोप
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सिरोही गांव में आपसी कहासुनी के बाद एक युवक पर कथित तौर पर स्कॉर्पियो से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने कथित रूप से युवक को स्कॉर्पियो से टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
नगर निगम ने अतिक्रमण हटाकर बीनारायण गेट से सड़क चौड़ाई 40 फीट कर दी
Bharatpur, Rajasthan:एंकर भरतपुर नगर निगम ने गुरुवार को बीनारायण गेट से सीरकी वाले हनुमान मंदिर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने सड़क की जद में आ रही दुकानों और मकानों को बुलडोजर से हटाया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन समझाइश के बाद कार्रवाई जारी रही। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के लिए बीनारायण गेट जाने वाला रास्ता बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मार्ग पर पिछले करीब दो महीने से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई से पहले अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए गए थे और जिन जगहों पर निर्माण हटाया जाना था, वहां लाल निशान भी लगाए गए थे। कई लोगों ने नोटिस मिलने के बाद खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लिया था। जिन लोगों ने नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके निर्माण नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से हटा दिए। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने अपना सामान और दुकानों का सामान भी बाहर निकाला नगर निगम के अनुसार, यह सड़क कई जगह केवल 15 से 20 फुट चौड़ी रह गई थी। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी और अक्सर जाम लग जाता था। अतिक्रमण हटने के बाद अब सड़क की चौड़ाई 40 फुट हो जाएगी, जिससे ट्रैफिक सुचारु रहेगा और लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।0
0
Report
खूँटी में हाथियों के झुंड पर उपद्रवियों का हमला, वन विभाग चुप
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलेबिरा मुख्य पथ पर कुलडा जंगल में हाथियों के झुंड पर उपद्रवी तत्वों ने डंडे से मारकर भड़काने का काम किया। विगत 15 दिनों से भ्रमणशील हाथियों का झुंड शांतप्रिय था, लेकिन अब उनका मूड परिवर्तन होने लगा है। ये हाथी कभी किसी को कुछ नहीं किया था जबकि बगल से लोग आवागमन कर लेते थे। अब हाथी मनुष्य की ओर दौड़ने लगे हैं। जंगल से भटक कर हाथियों का झुंड मुख्य पथ पर पहुंच रहा है। मुख्य पथ पर पहुंच रहे हाथियों के ऊपर गुलेल और लाठी डंडे से वार कर परेशान किया जा रहा है। हाथियों पर दिये गए गुलेल और लाठी डंडे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग के कर्मी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। लगातार जंगल से निकल कर हाथियों का झुंड मुख्य पथ पर पहुंच रहा है, जिससे अनहोनी का खतरा बढ़ रहा है। वन विभाग के द्वारा सुरक्षित घने वन क्षेत्र में हाथियों को पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल नहीं किए जाने से जंगल से भटक कर मुख्य मार्ग पर पहुंच रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
