Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hazaribagh825301
बरकट्ठा सूर्यकुंड में डकैती: छह लाख नकद-गहने लूट, परिवार बंधक, CCTV से चिह्नित होंगे अपराधी
YMYadvendra Munnu
Oct 18, 2025 05:30:27
Hazaribagh, Jharkhand
हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत सूर्यकुंड में बिते रात हथियारबंद अपराधियों ने सीमेंट व्यवसायी सुनील कुमार पांडेय के घर और दुकान में डकैती का किया है। अपराधियों ने व्यापारी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की और करीब छह लाख रुपए नकद व जेवरात लूट लिए। बताया जाता है कि रात में छह नकाबपोश अपराधी एक ऑल्टो कार और बाइक से सूर्यकुंड ट्रेडर्स नामक दुकान में पहुंचे और संचालक को बंधक बना लिया। पीड़ित सुनील पांडेय ने बताया कि अपराधियों ने उन्हें हथियार के बल पर दुकान के ऊपरी तल में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए और बेटे समीत पांडेय को भी बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी घर में घुसकर नगद और गहनों की लूटपाट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बरकट्ठा अंचल निरीक्षक इमदाद अंसारी और गोरहर थाना प्रभारी नितीश कुमार मौके पर पहुंचे। घायल परिवार का इलाज सीएचसी बरकट्ठा में कराया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मामले को लेकर बरही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि यह काफी संवेदनशील मामला है। पुलिस देर रात्रि से ही तहकीकात में जुट गई है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADAnup Das
Oct 18, 2025 13:34:06
Krishnanagar, West Bengal:ব্রিটিশ কালে ডাকাত দের পুজো বর্তমানে সার্বজনীন ডাকাত কালি পুজো। ডাকাতি করে এসে ডাকাতরা করত মা কালীর পুজো তাই এই কালী নাম ডাকাতে কালী। এই পুজোর বয়স প্রায় ১১২ বছর। ভক্তদের মুখের কথায় খুবই জাগ্রত এই ডাকাতে কালী। পুজোতে জড়িয়ে রয়েছে ইতিহাস। নদিয়ার মাজদিয়ার ঘোষপাড়া ডাকাতে কালীতলায় ধুমধাম করে পুজো হচ্ছে এবারেও। প্রাচীন এই পুজোকে ঘিরে রয়েছে ইতিহাস প্রসিদ্ধ কাহিনী স্থানীয় শিক্ষক সুকুমার ঘোষের কাছ থেকে জানা যায়। আজ থেকে প্রায় ১১২ বছর আগে ওই গ্রামের দিন কাটছিল অভাব-অনটনের মধ্যে দিয়ে। অনেকই পাচ্ছিলেন না দুবেলা-dumuhто খাবার, সেই করুন অবস্থা দেখে ব্যথিত হয়ে পড়লেন গ্রামবাসীরা।ওই গ্রামের কয়েকজন তরতাজা যুবক সিদ্ধান্ত নিয়ে ফেলেন তারা ডাকাতি করবেন ডাকাতি করেই যোগাড় করবেন গ্রামের মানুষের জন্য খাবার তখন চলছে কড়া ব্রিটিশ শাসন। হটাতই ওই যুবকদের খবর পেলেন বাংলাদেশের ঢাকার দিকে যাচ্ছে ব্রিটিশদের মালবাহী ট্রেন ওই ট্রেনেই তারা ডাকাতি করার সিদ্ধান্ত নেন। রাত হয়ে গিয়েছে মাজদিয়ার ইছামতি ব্রিজের ওপর দিয়ে ব্রিটিশদের মালবাহী ট্রেনটি যাচ্ছিল, কু-ঝিক ঝিক করে, হাতে লণ্ঠনের লাল আলো দেখিয়ে ব্রিজের ওপরই দাঁড় করিয়ে দেওয়া হল ট্রেনটিকে সময় নষ্ট না করে ট্রেনের বগি থেকে কাপড়ের বান্ডিল বেশ কয়েকটা ফেলে দেওয়া হল নদীর জলে লুট করা হল খাদ্যসামগ্রীও এরপর ডাকাতরা লাল আলো নিয়ে সরে যেতেই ট্রেন ছাড়ে। ট্রেন বেড়িয়ে গেল ঠিকই কিন্তু অল্প সময়ের মধ্যেই খবর পৌঁছে গিয়েছিল ব্রিটিশ বাহিনীর কাছে। শুরু হয়ে গেল খোঁজ খোঁজ। ডাকাতদলের লোকজন আশ্রয় নিয়েছিলেন জঙ্গলে ব্রিটিশ বাহিনী নদীতে ফেলা কাপড়ের বান্ডিলের হদিশ পাইনি। সেই কাপড় তুলেও লুট করা খাদ্য সামগ্রী ওই ডাকাতেরা গ্রামের মানুষের মধ্যে বিলি করেন কিন্তু যারা করেছে এই কাজ, তাঁদের সন্ধানে ব্রিটিশ পুলিশদের খোঁজ খবর চলছিল কড়াভাবেই। ব্রিটিশবাহিনীর কাছে ধরা পড়ার ভয়ে জঙ্গলেই কাটতে লাগল তাদের সময় সেইসময় তারা মা কালিকে বলেছিলেন, ‘মা তুমি বাঁচিয়ে দাও, আমরা তোমার পুজো দেব’। অলৌকিকভাবেই-shebā তাঁদের সন্ধান পায়নি বৃটিশের পুলিশ। ফিরে যেতে হয় তাদের। ব্রিটিশবাহিনীর ফিরে যাওয়ার পরদিনই ছিল অমাবস্যা, কালীপুজো। জঙ্গল থেকে বেরিয়ে একটি বেল ও নিম গাছের পাশেই বেদি বানিয়ে ডাকাতরা করেছিলেন মা কালীর পুজোর আয়োজন। বহু মানুষ এইখানে আজও মায়ের পুজো দেন, শোভাযাত্রায় হাজার হাজার পুরুষ মহিলা পা মেলান। বলা যেতেই পারে ডাকাতে কালী এখন এলাকার মানুষের কাছে একটা আবেগ।
0
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Oct 18, 2025 13:32:35
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:बिहार चुनाव में नेताओं के रंग-ढंग अलग-अलग दिख रहे हैं... लेकिन अरवल में आज नामांकन के दौरान एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। यहां लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार अरुण यादव भैंस पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे। अरुण यादव के लालू प्रसाद यादव की तस्वीर लेकर नामांकन करने पहुंचे। उनके समर्थक लगातार नारे लगा रहे थे — लालू यादव जिंदाबाद। कुछ समर्थक तो जेसीबी पर सवार होकर नामांकन स्थल तक पहुंचे। पूरा रास्ता अरुण यादव का काफिला लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समर्थक नाचते-गाते और फूल बरसाते हुए उनके साथ चलते रहे। वहीं दूसरी ओर एनडीए प्रत्याशी के नामांकन सभा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पूछिए तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव बिहार को क्या दिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन दिया जिससे लोग स्वस्थ हैं उन्होंने कहा कि बहुत खुश हुए तो बिहार को चरवाहा विद्यालय दे दिए आज एक उम्मीदवार भैंस पर सवार होकर नामांकन करने लगे हैं। उनके इस बयान पर समर्थकों के बीच ठहाके गूंज उठे। गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री। अरवल में अरुण यादव का यह अनोखा अंदाज़ पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। भैंस की सवारी से लेकर समर्थकों के जोश तक — इस नामांकन ने चुनावी माहौल में रंग भर दिया। बिहार चुनाव में प्रचार का रंग अब और दिलचस्प होता जा रहा है... कोई ट्रैक्टर पर तो कोई भैंस पर सवार होकर नामांकन कर रहा है। लेकिन जनता ये तय करेगी कि सवारी किसकी होगी — सत्ता की या विपक्ष की।
0
comment0
Report
SKSACHIN KASABE
Oct 18, 2025 13:30:55
Pandharpur, Maharashtra:दीपावली धनत्रयोदशी निमित्त श्री विठ्ठल व माता रुक्मिणीला पारंपारिक अलंकार परिधान करण्यात आले. श्री विठ्ठलास सोने मुकुट, नाम निळाचा, कौस्तुभ मणी, दंड पेट्या जोड मोठा, हिऱ्याचा कंगण जोड, मोत्याचा तुरा, मोत्याची कंठी २ पदरी, शिरपेच मोठा १० लोलक असलेला, शिरपेच लहान, मस्त्य जोड, तोडे जोड, एकदाणी तुळशीची माळ ३ पदरी इत्यादि अलंकार परिधान करणत्यात आलेले आहेत. तसेच रुक्मिणी मातेस सोने मुकुट, वाक्या जोड, तोडे जोड, तानवड जोड, चिंचपेटी तांबडी, जवमणी पदक, जवेच्या माळा, लक्ष्मीहार, मोहरांची माळ, पुतळ्यांची माळ, हायकोल, सरी, कंबरपट्टा, इत्यादि पारंपारिक अलंकार परिधान करणत्यात आलेले आहेत.
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Oct 18, 2025 13:30:14
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Oct 18, 2025 13:21:33
Vidisha, Madhya Pradesh:दीपावली के दो दिन पूर्व से बाजार में मां लक्ष्मी की विभिन्न आकार की प्रतिमा पहुंची बाजार में नजर आ रही है। 30 रुपए से लेकर 200 रुपए तक की अच्छी आकर्षित प्रतिमा बाजार में नजर आ रही है। शहर के बड़े बाजार से माधवगंज सहित अन्य हिस्सों में माता लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं मौजूद हैं और शहर उमड़ पड़ा है खरीददारी के लिए। नगर पालिका द्वारा कई दुकानों को लगाने की अनुमति भी दी गई है। दुकानदारों का कहना है कि दो से तीन दिन यहां बाजार भरता है, उस दौरान बहुत बड़ी संख्या में मूर्तियों का विक्रय होता है। यहां 30 रुपए से लेकर 200 रुपए तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। बाजार में शाम होते ही संख्या बढ़ने लगी है।
3
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 18, 2025 13:21:14
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा/वृंदावन। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का पिछले 54 वर्षों से बंद पड़ा ऐतिहासिक खजाना कक्ष (तोष खाना) आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी के निर्देशन में खोला गया। कमेटी के सदस्यों और प्रशासन की मौजूदगी में यह कार्रवाई करीब 4 घंटे तक चली। दरवाजे काटकर अंदर पहुंचे कर्मचारी: सुरक्षा और मजबूती के कारण, तोषखाने तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को दो दरवाजे तोड़कर अंदर दाखिल होना पड़ा। मुख्य दरवाजा कटर से काटकर खोला गया था। सुरक्षा व्यवस्था: इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पल के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मौके पर एनडीआरएफ, वन विभाग, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। तोषखाने के अंदर क्या मिला (दिनेश गोस्वामी के अनुसार): हाई पावर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि तोषखाने के अंदर की गई शुरुआती खोजबीन में निम्नलिखित चीजें मिली हैं: 1971 का अखबार (News Paper): यह दर्शाता है कि यह कमरा आखिरी बार उसी वर्ष बंद किया गया था। कलश: कुछ कलश प्राप्त हुए हैं। पीतल का कुछ सामान। भारी मात्रा में मलबा: गोस्वामी जी ने बताया कि अंदर काफी मात्रा में मलबा पड़ा है, जिससे आगे की खोजबीन में बाधा आ रही है। कार्यवाही रोकी गई, अगली सूचना का इंतजार: सीओ संदीप सिंह ने जानकारी दी कि आज की कार्यवाही रोक दी गई है। तोषखाने की आगे की खोज और सूचीकरण का काम अग्रिम आदेश मिलने पर ही किया जाएगा। मंदिर के तोषखाना खुलने की इस प्रक्रिया के दौरान, बाँके बिहारी मंदिर के गोस्वामियों में आपसी असहमति का माहौल भी देखने को मिला। अब सभी की निगाहें कमेटी के अगले आदेश पर टिकी हैं कि मलबा हटने के बाद इस सदियों पुराने खजाने में और क्या रहस्य सामने आता है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top