Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gumla835207

उपायुक्त ने समाहरणालय में लापरवाही पर वेतन रोक, कड़ी अनुशासन नीति दिखी

RNRandhir Nidhi
Nov 03, 2025 11:16:02
Gumla, Jharkhand
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित का समाहरणालय में औचक निरीक्षण — लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज, एक दिन का वेतन स्थगित गुमला। जिला प्रशासन में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सोमवार को समाहरणालय भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एक-एक कार्यालय में पहुंचकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की जांच की तथा अटेंडेंस रजिस्टर का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में कई अधिकारी-कर्मी अनुपस्थित या कार्य में लापरवाह पाए गए। उपायुक्त ने ऐसे सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन स्थगित करने का निर्देश जारी किया और कहा कि कार्यालयीन समय का उल्लंघन, लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसी के अचानक पहुंचे निरीक्षण से समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचें और कार्यालय की मर्यादा, अनुशासन एवं कार्यसंस्कृति का पालन करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी फील्ड विजिट पर है, तो उसे इसकी पूर्व सूचना एवं लाइव लोकेशन वरीय अधिकारी को साझा करनी होगी। बिना सूचना अनुपस्थित रहने वालों पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी कार्यालय कक्षों का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली, फाइल निस्तारण और जनसंबंधी सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा की कार्यालय में समयपालन, अनुशासन और कार्य के प्रति निष्ठा ही सुचारू प्रशासन की पहचान है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRANJAN KUMAR
Nov 03, 2025 18:20:14
Katihar, Bihar:कटिहार के बरारी में असदुद्दीन ओवैसी का जनसभा आयोजित नरेंद्र मोदी के कई मंत्री हैं, बिहार में जो कहता है, कि मुसलमान नकम हराम हैं -- ओवैसी तेजस्वी यादव मीडिया से कहता है,ओवैसी और उसकी पार्टी चरमपंथी हैं तेजस्वी यादव मोदी का छोटा भाई बनकर नफरत का इजहार कर रहा है कटिहार के बरारी में असदुद्दीन ओवैसी का जनसभा आयोजित बिहार विधानसभा चुनाव में सीमांचल की राजनीति जोर पकड़ रही है । कटिहार जिला के बरारी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार की शाम AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला और बदलाव की अपील की。 बरारी के जेएनसी हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस रैली में भारी भीड़ उमड़ी। दो घंटे की देरी से पहुंचे ओवैसी का समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मंच पर प्रत्याशी मोतिउर रहमान भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने बिहार की मौजूदा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में रिश्वतखोरी व्यवस्था का हिस्सा बन चुकी है और आम जनता योजनाओं का लाभ लेने से वंचित है। ओवैसी ने बेरोज़गारी और सीमांचल के विकास को बड़ा मुद्दा बनाते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नफरत और जाति की राजनीति से जनता को कुछ हासिल नहीं होने वाला। ओवैसी ने लोगों से अपील की कि वे विकास, सम्मान और सीमांचल की आवाज़ को मजबूत करने के लिए मोतिउर रहमान को समर्थन दें।
0
comment0
Report
ACAmit Chaudhary
Nov 03, 2025 18:19:55
Faridabad, Haryana:Ballabgarh Ballabgarh में नाबालिग छात्रा पर युवक ने चलाई गोली, आरोपी फरार पुलिस ने शुरू की जांच आरोपी फरार युवक और पीड़ित छात्रा में जान पहचान भी थी पहले से श्याम कॉलोनी में आज शाम दहशत फैल गई जब एक युवक ने लाइब्रेरी से पढ़कर आते हुए एक युवती पर देसी कट्टे से गोली चला दी। गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि आरोपी वारदात के बाद मौके पर ही हथियार फेंककर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना आज शाम करीब 5:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, श्याम कॉलोनी निवासी यह छात्रा लाइब्रेरी से पढ़ाई करके घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक उसका पीछा करते हुए गली तक पहुंच गया। पीड़ित छात्रा से पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक पहले से युवती को जानता था और लाइब्रेरी के बाहर से ही उसका पीछा कर रहा था। जैसे ही युवती अपनी गली में पहुंची, आरोपी ने बिजली के खंभे के पास उसे रोकने की कोशिश की और जबरन उससे बात करने लगा। जब युवती ने बात करने से इनकार किया तो आरोपी ने गुस्से में देसी कट्टा निकाला और उस पर गोली चला दी। गोली युवती के दाहिने कंधे पर लगी और वह घायल होकर वहीं गिर गई। वारदात के बाद युवक कट्टा वहीं फेंक कर बाइक से फरार हो गया। गोली लगने की आवाज सुनकर आसपास के लोग गली में बाहर निकल आए। उसी गली में एक बैग की दुकान चलाने वाली महिला ने युवती को खून से लथपथ देखा और अन्य लोगों की मदद से उसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि जब गोली चलने की आवाज आई, तो पहले लगा जैसे टायर फटने की आवाज हो, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद किसी लड़की की जोर-जोर से चीखने की आवाज आई। जब गैलरी से बाहर देखा तो एक युवक बाइक पर तेजी से भागता दिखा और गली में एक लड़की खून से लथपथ चिल्ला रही थी। महिला ने बताया कि लड़की के कंधे और चेहरे से खून बह रहा था। उन्होंने तुरंत अन्य लोगों के साथ उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की उम्र लगभग 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है और वह 12वीं कक्षा में एक निजी स्कूल में पढ़ती है। वह रोजाना इसी रास्ते से पढ़ाई करने के लिए सौ फुट रोड स्थित लाइब्रेरी जाती थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से देसी कट्टा बरामद कर लिया है और गली से साक्ष्य जुटाए हैं। बल्लभगढ़ सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि “बल्लभगढ़ के श्याम कॉलोनी इलाके में एक नाबालिग युवती पर युवक द्वारा गोली चलाने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं, एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मौके से देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” फिलहाल युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस गोली चलाने वाले की तलाश में जुट गई है
0
comment0
Report
BSBidhan Sarkar
Nov 03, 2025 18:19:38
Chinsurah, West Bengal:SIR র সমর্থনে বিজেপির পথসভায় হামলার অভিযোগ তৃনমূল এর বিরুদ্ধে। সোমবার সন্ধ্যায় ঘটনাটি ঘটে সিঙ্গুরের নান্দা বাজার এলাকায়। ঘটনার মধ্যে বিজেপি অভিযোগ অস্বীকার করেছে তৃনমূল।। হুগলীর সিঙ্গুরের নান্দাবাজার এলাকায় আজ সন্ধ্যা বেলা বিজেপির পথসভা শুরু হয়। SIR এর সমর্থনে সভা থেকে বিজেপির নেতা কর্মীরা বক্ত্যব রাখছিলেন । অভিযোগ, সভা চলাকালীন তৃণমূল দুষ্কৃতিরা বিনা প্রোরচনায় হামলা চালায় । সভা বানচাল করে দেয়। এবং বিজেপি কর্মীদের মারধর করে। ঘটনাস্থলে সিঙ্গুর থানার পুলিশ পৌঁছে পরিস্থিতি সামাল দেয়।。 বিজেপি হুগলি সাংগঠনিক জেলা সভাপতি গৌতম চট্টোপাধ্যায় বলেন, সিঙ্গুরের নান্দা এলাকায় এসআইআর এর সমর্থনে আমাদের একটু সভা হচ্ছিল। সেখানে তৃণমূলের দুষ্কৃতীরা এসে হামলা করে ঘটনায় মন্ডল সভাপতিসহ কয়েকজন আহত হন। এই ঘটনায় আমরা তীব্র নিন্দা জানাই এবং প্রশাসনকে বলবো যারা এই ঘটনার সাথে যুক্ত তাদের বিরুদ্ধে অবিলম্বে যথাযথ ব্যবস্থা নেয়া হোক।। বিজেপির অভিযোগ অস্বীকার করেছে তৃণমূল। সিঙ্গুর ব্লক তৃণমূল কংগ্রেস সভাপতি আনন্দমোহন ঘোষ জানান, এই ঘটনায় তারা যুক্ত নয় । এস আই আর এর সমর্থনে বিজেপির যে সভা করচ্ছিল সেখানে উত্তেজনা মূলক বক্তব্য রাখছিল সেই বক্তব্য শুনে স্থানীয় কিছু মানুষজন আতঙ্কিত হয়ে সেখানে উপস্থিত হয়ে প্রতিবাদ জানিয়েছে।।
0
comment0
Report
SSSHARVAN SHARMA
Nov 03, 2025 18:19:07
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिटी के टंकी कॉलोनी में एक युवक को घर से बुलाकर पत्थरों और शराब की बोतलों से हमला किया गया। घायल रोकी को जिला अस्पताल शामली में भर्ती कराया गया, जहां उसका सिर और चेहरे पर टांके आए हैं। घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने आदर्श मंडी थाना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि विपुल तोमर उर्फ मनी ने सूरज गोयल को बुलाकर रोकी को बहाने से बाहर बुलाया, उसके आने पर हमला किया गया। परिवार का कहना है कि पूरी घटना पास के कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Nov 03, 2025 18:18:54
Danti, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने विश्व विजेता बनी महिला टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां भी महिलाओं को मौका मिलेगा वह 100 नहीं 200 परसेंट परिणाम देगी महिलाओं ने दिखा दिया है कि वह किसी से कम नहीं है विश्व मंच पर अपनी जीत की पताका को फैलाकर विश्व को लोहा मनवा दिया है。 उमर खालिद को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट कि वह बेकसूर है और उसके साथ बहुत अन्याय हो रहा पर कहा कि किसी के डिग्री होल्डर होने से या साबित नहीं होता कि वह आतंकवादी नहीं है ।ओसामा बिन लादेन भी बहुत पढ़ा लिखा होने के बाद भी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को उड़ा दिया था。 स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान कि कुछ अराजक तत्वों के लिए जय श्री राम का नारा आतंक फैलाने का लाइसेंस है पर कहा कि वह बार-बार हिंदू देवी देवताओं को टार्गेट करते हैं और उनके लिए विवादित टिप्पणी करते हैं सनातन सर्वे भवंतु सुखना के मंत्र के साथ समाज को आगे लेकर चलता है, हिंदू देवी देवताओं के टार्गेट से स्वामी प्रसाद मौर्य को कभी लाभ नहीं होगा。 महिला विश्व कप की जीत पर प्रमोद तिवारी के बयान की इंदिरा गांधी का सपना था पर कही कि 33% आरक्षण महिला को मोदी सरकार ने दिया है। ड्रोन दीदी से लखपति दीदी तक आज नारी एक नए मुकाम पर पहुंच गई है। केवल बोलने से काम नहीं होता है उसको जमीन पर उतारना होता है।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 03, 2025 18:18:19
Bihar:समस्तीपुर में 9वीं कक्षा के छात्र प्रशांत ठाकुर (15) की संदिग्ध मौत हो गई। हॉस्टल के कमरे में छात्र का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला। मृतक राजेश कुमार ठाकुर के पुत्र रघुआ वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहने वाला बताया गया। घटना वीर कुंवर सिंह कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक प्रशांत तीन दिन पहले घर आया था और छठ पूजा की छुट्टी में घर गया था। सोमवार सुबह कमरे का दरवाजा काफी देर तक खुला नहीं रहने पर आस-पास के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा; भीतर का दृश्य देखकर होश उड़ गए — छात्र फंदे से लटका था। लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है; मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी बुलवाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। परिवार के सदस्यों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Nov 03, 2025 18:16:44
Noida, Uttar Pradesh:सरिस्का में छह नए शावकों को लगेगा रेडियो कॉलर, मॉनिटरिंग के लिए विभाग ने भेजा प्रस्ताव अलवर। सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है। वन विभाग ने यहां मौजूद नए शावकों पर रीयल टाइम नजर रखने के लिए रेडियो कॉलर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए फील्ड ऑफिसर की ओर से केंद्र सरकार को आधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, सरिस्का में इस समय करीब 12 शावक हैं, जिनमें छह नर और छह मादा शामिल हैं। इनमें से छह नर शावकों पर प्रारंभिक चरण में रेडियो कॉलर लगाने की योजना है। विभाग का मानना है कि ये शावक वयस्क होने की अवस्था में पहुंच चुके हैं और आने वाले महीनों में अपनी मां से अलग होकर नए क्षेत्रों में टेरिटरी बनाना शुरू करेंगे। सीसीएफ सग्रांम सिंह ने बताया कि एक वयस्क बाघ की टेरिटरी करीब 1500 से 2500 हेक्टेयर तक होती है। पहले भी कई बार सरिस्का और बफर जोन से टाइगर दूर निकल गए थे, जिन्हें खोजकर वापस लाना चुनौतीपूर्ण रहा। ऐसे में शावकों पर शुरू से ही वैज्ञानिक मॉनिटरिंग जरूरी है ताकि उनकी गतिविधियों, सुरक्षा और मूवमेंट पर सतत नजर रखी जा सके。
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Nov 03, 2025 18:16:09
Noida, Uttar Pradesh:अलवर। सिख समाज द्वारा बुधवार को मनाये जाने वाले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार से तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुभ शुरुआत हो गई। इस अवसर पर मालाखेड़ा गेट स्थित गुरुद्वारा साहिब से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे समाज की महिलाएं मार्ग की सफाई करती हुई सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहीं थीं। उनके पीछे मिलिट्री बैंड, घोड़े पर सवार निशानچی, स्कूल के बच्चे, कीर्तन करती संगत, अखाड़ा दल और पंच प्यारे पवित्र पालकी के आगे शोभायमान चल रहे थे। नगर कीर्तन पुलिस कंट्रोल रूम, होप सर्कस, स्कीम नंबर-2, भगत सिंह सर्किल और एयरपोर्ट रोड होता हुआ स्कीम नंबर-2 स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुँचा। गुरुद्वारा स्कीम नंबर-2 के पूर्व प्रधान सरदार हरमीत सिंह मेहंदीरता ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सोमवार सुबह सभी गुरुद्वारों में अखंड साहिब का पाठ प्रारम्भ किया गया, जिसका बुधवार को पाठ समापन के बाद अखंड भोग डाला जाएगा। आज कीर्तन के रूप में नगर में शांति और सद्भाव का संदेश दिया गया।
0
comment0
Report
Nov 03, 2025 18:13:40
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Nov 03, 2025 18:10:28
Noida, Uttar Pradesh:अलवर। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पालका मोड़ पर सोमवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत बख्तल चौकी को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही एएसआई मदनलाल और कांस्टेबल प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक के लिए कई बार एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। स्थिति गंभीर देखते हुए पुलिस टीम ने मानवीय संवेदनाएं दिखाते हुए अपनी जीप से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई मदनलाल ने बताया कि मृतक की पहचान जफरू निवासी जटियाना के रूप में हुई है, जो कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करता था। वह एमआईए में काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जफरू के तीन छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मौत की पुष्टि के बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए बताया कि पुलिस ने पूरी कोशिश की कि घायल की जान बच सके, मगर गंभीर चोटों के चलते उसकी जान नहीं बच पाई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top