Back
जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर पुराना पेड़ खतरा, एंबुलेंस समय पर नहीं पहुँच पाती
RNRandhir Nidhi
Dec 27, 2025 03:31:20
Gumla, Jharkhand
जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर खड़ा एक पुराना विशाल वृक्ष अब लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है। छत्तीसगढ़ मार्ग NH पर स्थित इस अस्पताल के सामने यह पेड़ सड़क के बीचों-बीच आ चुका है, लेकिन प्रशासन अब तक मौन है। गुमला छत्तीसगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर खड़ा यह पुराना वृक्ष अब बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है। पेड़ का तना बढ़ते-बढ़ते सड़क के बीच आ चुका है, जिससे एंबुलेंस, बस और मालवाहक वाहनों को यहां से गुजरने में भारी परेशानी हो रही है। कई बार बड़े वाहन इस पेड़ में फंस जाते हैं, जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसका सीधा असर अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को बताया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एंबुलेंस फंस जाए तो मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है। सबसे गंभीर बात यह है कि आपातकालीन सेवाओं में इस्तेमाल होने वाली एंबुलेंस भी इस पेड़ के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाती। जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर यह लापरवाही किसी भी वक्त बड़े हादसे में तब्दील हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अब बड़ा सवाल यह है कि जिला प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही कार्रवाई होगी? जनता की मांग है कि तत्काल इस पेड़ के खतरनाक तने को हटाया जाए, ताकि यातायात सुचारू हो सके और मरीजों की जान सुरक्षित रह सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
TCTanya chugh
FollowDec 27, 2025 05:09:090
Report
VKVijay1 Kumar
FollowDec 27, 2025 05:08:460
Report
KSKULWANT SINGH
FollowDec 27, 2025 05:08:360
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 27, 2025 05:08:19Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Congress CWC meeting today/ visuals
0
Report
KJKamran Jalili
FollowDec 27, 2025 05:08:130
Report
RSRAhul Sisodia
FollowDec 27, 2025 05:07:42Noida, Uttar Pradesh:राज ठाकरे पार्टी MNS के खिलाफ उत्तर भारतीय विकास सेना ने शिवसेना भवन सामने पोस्टर जारी किया। पोस्टर में लिखा: उत्तर भारतीय सटोगे तो बचोगे वरना बटोगे तो पिटोगे!
0
Report
AKAlok Kumar
FollowDec 27, 2025 05:07:190
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowDec 27, 2025 05:06:510
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 27, 2025 05:06:420
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 27, 2025 05:06:150
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 27, 2025 05:06:040
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 27, 2025 05:05:530
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 27, 2025 05:05:430
Report
TSTushar Srivastava
FollowDec 27, 2025 05:05:19Lucknow, Uttar Pradesh:KGMU में पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के HOD पर रेडक्लाइजेशन और तकरीरें करने के आरोप के मामले के लिए जांच कमेटी का गठन
0
Report