Back
डाहुबेड़ा में पानी की टंकी गिरने से दो बच्चों की मौत, तीन घायल
SBSantosh Bhagat
Oct 20, 2025 09:11:37
Godda, Jharkhand
गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के डाहुबेड़ा गांव में एक पानी की टंकी गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब बच्चे टंकी के नीचे नहा रहे थे。
जानकारी के अनुसार, डाहुबेड़ा गांव में स्थित लगभग 30 साल पुरानी सीमेंट की पानी की टंकी अचानक ढह गई। टंकी के नीचे नहा रहे बच्चे इसकी चपेट में आ गए और मलबे में दब गए。
मृतकों की पहचान 5 वर्षीय मेशा नंद पहाड़िया और 6 वर्षीय धमेंद्र पहाड़िया के रूप में होई है। घायलों में 4 वर्षीय चंदन पहाड़िया, 5 वर्षीय मेशा पहाड़िया और 5 वर्षीय गोरव पहाड़िया शामिल हैं。
घायलों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक गंभीर घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सुंदर पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया।
चूंकि मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा था और बच्चे पहाड़िया जनजाति के थे।ऐसे में पूरा जिला प्रशासन ही सदर अस्पताल में उमड़ पड़ा। एसडीओ, डीएम, sp, डीसी सभी दौड़ पड़े।
गोड्डा उपायुक्त अंजली यादव और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उपायुक्त अंजली यादव ने बताया कि पानी की टंकी गिरने से दो बच्चों की मौत हुई है और तीन घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। उन्होंने पुष्टि की कि सभी बच्चे नहाने के लिए टंकी के पास गए थे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshwani Kumar
FollowOct 20, 2025 12:01:120
Report
Patkhauli, Uttar Pradesh:
श्रावस्ती के बीजेपी विधायक राम फेरन पांडेय की तरफ से समस्त क्षेत्रवासियों और जिलावासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ।
0
Report
MSMrinal Sinha
FollowOct 20, 2025 12:00:350
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 20, 2025 12:00:180
Report
PKPrashant Kumar
FollowOct 20, 2025 11:48:370
Report
KNKumar Nitesh
FollowOct 20, 2025 11:48:060
Report
RZRajnish zee
FollowOct 20, 2025 11:47:540
Report
RZRajnish zee
FollowOct 20, 2025 11:47:410
Report
RSRavi sharma
FollowOct 20, 2025 11:47:260
Report
RSRavi sharma
FollowOct 20, 2025 11:47:150
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 20, 2025 11:45:110
Report
DNDinesh Nagar
FollowOct 20, 2025 11:32:402
Report
RZRajnish zee
FollowOct 20, 2025 11:32:300
Report
TSTripurari Sharan
FollowOct 20, 2025 11:32:170
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 20, 2025 11:32:010
Report