Back
भरकट्टा में रिवाल्वर दिखाकर व्यापारी से करीब सात लाख की लूट
MSMrinal Sinha
Mar 01, 2026 02:46:02
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
बिरनी प्रखण्ड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के भलुवा के पास बीती रात अज्ञात अपराधियों ने भरकट्टा -केंदुवाडीह के पास जेवर व्यवसायी शिवशंकर स्वर्णकार से रिवाल्वर की नोंक पर साढ़े तीन लाख नगदी समेत चार लाख रुपये के सोना - चांदी के जेरात मिलाकर करीब साढ़े सात लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद पीड़ित किसी तरह से भरकट्टा ओपी पहुंच कर ओपी प्रभारी को घटना की जानकारी दिया. ओपी प्रभारी अमन सिंह घटना की जांच करने में जुटे हुए है. भुक्तभोगी ने बताया की प्रत्येक दिन के तरह शनिवार को भी शिवशंकर स्वर्णकार सरिया स्थित अपने दुकान से बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था. बताया जाता है की अपराधी सरिया से ही उनका पीछा कर रहे थे. भरकट्टा ओपी क्षेत्र के भलुवा गांव के समीप सुनसान स्थान पर अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया. पीड़ित ने बताया कि सरिया से ही पीछे से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर उनकी बाईक क्व पीछे - पीछे आ रहा था. अचानक उक्त स्थान के पास बाइक को ओवरटेक कर बाइक को रोक दिया ओर अपराधियों ने कान पर रिवाल्वर सटा दिया. इस दौरान अपराधियो ने बाइक की चाभी व मोबाइल ले लिया. बाइक की डिक्की में बैग में रखा साढ़े तीन लाख नगदी व चार लाख की जेवरात को लूट कर चलते बने. अपराधियों ने भागते हुए कहा कि पुलिस स्टेशन में सूचना दोगे तो बुरा परिणाम होगा. घटना के बाद किसी तरह भरकट्टा ओपी पहुंचे और घटना की जानकारी प्रभारी को दिया. ओपी प्रभारी अमन सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गयी है. अपराधियों का पता लगाया जा रहा है. आस - पास लगे सीसीटीवी फुटेज़ के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowMar 01, 2026 04:31:210
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 01, 2026 04:31:100
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 01, 2026 04:31:000
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 01, 2026 04:30:490
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 01, 2026 04:30:370
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 01, 2026 04:30:270
Report
KRKishore Roy
FollowMar 01, 2026 04:30:100
Report
0
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 01, 2026 04:17:470
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 01, 2026 04:17:390
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 01, 2026 04:17:300
Report
JKJitendra Kanwar
FollowMar 01, 2026 04:17:190
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 01, 2026 04:17:100
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 01, 2026 04:16:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 01, 2026 04:16:490
Report
