Back
झारखंड निकाय चुनाव: ईवीएम लौटे, वैलेट पेपर पर सवाल उठे
MSMrinal Sinha
Feb 13, 2026 06:50:00
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
नगर निकाय चुनाव ईवीएम की जगह वैलेट पेपर से कराने के फैसले पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार की मंशा पर उंगली उठाया है। शुक्रवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वैलेट पेपर की जगह ईवीएम से चुनाव ज्यादा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग होता है, बावजूद इसके राज्य सरकार द्वारा वैलेट पेपर से निकाय चुनाव कराने ka फैसला लेना सरकार की मंशा को जाहिर करता है। कहा पहले तो राज्य सरकार चुनाव कराने से ही डरती रही। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद चुनाव की घोषणा की गई तो दलगत आधार पर नहीं की गई। ऐसे में सरकार की नीयत पर सवाल उठना लाजमी है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की है केंद्रीय गृह मंत्रालय से वार्ता कर झारखंड के 48 निकाय क्षेत्रों के हर बूथों पर पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती करे ताकि मतदाता निर्भीक हो कर अपना मताधिकार का प्रयोग कर सकें और चुनाव निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो। निकाय चुनाव को लेकर बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सरकार निकाय चुनाव कराने से डरती रही। भाजपा ने चुनाव की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यहां तक कि भाजपा से जुड़े वार्ड पार्षद उच्च न्यायालय तक पहुंचे और जब उच्च न्यायालय का दबाव बना तो सरकार बैकफुट पर आई और चुनाव की घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को लेकर राज्य सरकार की मंशा शुरू से ठीक नहीं है। चुनाव निष्पक्ष हो इस बात को लेकर उन्हें झारखंड सरकार की पुलिस पर भरोसा नहीं है। इस लिए राज्य निर्वाचन आयोग वह चुनाव के दौरान हर बूथों पर वह केंद्रीय पारा मिलीट्री फोर्स को तैनात करने की मांग करते हैं। संगठन से बागियों की करवाई के सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभी समय है। संगठन के अंदर कोई फुट नहीं है, चुनाव लड़ने की इक्षा रखने वाले मैदान में अगर हैं तो उन्हें अंत समय तक समझा लिया जाएगा। भाजपा नेता नागेश्वर दास के आरोप को लेकर बाबूलाल ने कहा लोग कभी कभी गुस्से में आकर बहुत कुछ बोल जाते हैं, सब ठीक हो जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowFeb 13, 2026 08:11:02Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली लॉ डिग्री मामले में DUSU पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री का दावा डिग्री रोकी गई
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 08:10:180
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 13, 2026 08:09:410
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 13, 2026 08:09:340
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 13, 2026 08:09:240
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowFeb 13, 2026 08:09:08Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर -
जंगल के किनारे दिखे दो विशाल अजगर,
दस से 12 फीट लंबे हैं दो अजगर,
जंगल गए ग्रामीणो ने देखा अजगरों को,
अजगर देखने उमड़ रही ग्रामीणो की भीड़,
जशपुर विकासखण्ड के आरा जंगल मे दिखे दो विशालकाय अजगर।
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 13, 2026 08:08:540
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 13, 2026 08:08:340
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 13, 2026 08:06:540
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 08:05:510
Report
हापुड - टोल प्लाजा पर कार चालक ने टोलकर्मियों को कुचलने का किया प्रयास, वीडियो वायरल,आरोपी गिरफ्तार।
1
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 13, 2026 08:04:330
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 13, 2026 08:04:080
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 13, 2026 08:02:490
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 13, 2026 08:02:000
Report